Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pratapgarh312605

प्रतापगढ़ में मातमी धुनों के बीच ताजियों का भव्य जुलूस!

HITESH UPADHYAY
Jul 06, 2025 08:05:07
Pratapgarh, Rajasthan
Slug : 0607ZRJ_PRTP_MOHARRAM_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : मातमी धुनों के बीच निकला ताजियों का जुलूस, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक एंकर/इंट्रो : मोहर्रम से एक दिन पूर्व शनिवार की रात शहर में गमगीन माहौल देखने को मिला। मातमी धुनों के बीच ताजियों का जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। इस जुलूस में कई लाइसेंसधारी ताजिया कमेटियों ने भाग लिया। मुहर्रम के इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। साथ ही ताजिया जुलूस मार्गों को विद्युत साज-सज्जा से भी सजाया गया। ताजिया कमेटी के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि शनिवार की रात को कत्ल की रात के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर मस्जिदों से ताजियों को पैंक की मातमी धुनों के साथ बाहर लाया गया। जुलूस शहर के सुबास चौक, बावड़ी मोहल्ला, वॉटर वर्क्स रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों से गुजरा। ताजियों के साथ मातमी धुनों की गूंज ने पूरे शहर को शोकमय बना दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग जुलूस में मौजूद रहे। लोग ताजियों के दर्शन कर अपनी मन्नतें मांगते नजर आए और कई स्थानों पर प्रसाद भी चढ़ाया गया। आज शाम को कर्बला के मैदान में रस्म-रिवाजों के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इससे पूर्व समाज के लोग ताजियों के अंतिम दर्शन करेंगे और श्रद्धा से उन्हें विदाई देंगे।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement