बांदा में युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी, हाथ पर भाई का नाम लिखा
Banda, Uttar Pradesh:युवती ने हाथ में लिखा मुझे अभिषेक के पास ही जलाना अब नहीं बची जीने की इच्छा और फांसी लगाकर कर ली खुदकुश रिपोर्ट - अतुल मिश्रा सेंटर - बांदा Info - बांदा में भाई के वियोग में एक बहन ने फांसी लगाकर के खुदकुशी कर ली है।अमृत का ने मौत के पहले अपने दाएं हाथ में अपने भाई का नाम लिखा और उसके पास ही जलाने की बात लिखी है मृतका के हाथ में लिखा है कि अब जीने की इच्छा नहीं है।मुझे अभिषेक के पास ही जलाना. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है तो वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पारस गांव की है जहां की रहने वाली युवती शिखा देवी पुत्री संतु खेंगर उम्र करीब 19 वर्ष ने अपने दूसरे कच्चे खपरैल वाले घर की धन्नी में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना के समय परिजन खेतों में काम करने के लिए गए थे, जब मृतक लड़की के मां खेतों से घर पहुंची, तो देखा कि शिखा फांसी के फंदे पर झूल रही थी।देखते ही चीख पुकार मच गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई।पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से निकालकर कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। वही मृतक शिखा देवी के दाहिने हाथ में सुसाइड नोट भी लिखा मिला है, जिसमें लिखा था मेरे मरने की कोई वजह नहीं है। बस जीने की इच्छा नहीं है, मुझे अभिषेक के पास ही जलाना. घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी सौरभ सिंह ने बताया कि विगत कुछ दिनों पहले मृत्यु का युवती के भाई की मौत हो गई थी। इसके बाद से युति परेशान थी और उसने फांसी लगाकर के खुदकुशी कर ली है। घटना की जांच की जा रही है मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है बाइट - सौरभ सिंह (डीएसपी बबेरू)
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
