Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Uttarkashi249193

बादल फटने से 9 मजदूर लापता, उत्तरकाशी में खोजबीन जारी!

HEMKANT NAUTIYAL
Jun 29, 2025 06:01:11
Uttarkashi, Uttarakhand
स्लग-बादल फटने से भारी नुकसान 9 मजदूर लापता खोजबीन जारी D M से exclusive walkthrough रिपोर्ट-हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी एंकर-उत्तरकाशी बड़कोट तहसील के अंतर्गत सिलाई बैंड के पास आज सुबह करीब 3:00 बजे ऊपरी जंगलों के क्षेत्र में अचानक बादल फट गया जिसके कारण से बड़ा लैंड स्लाइड हुआ और भारी मलवा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया जिसके चपेट में निर्माणधीन होटल के पास बने मजदूरों का आवास आ गया जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्या का कहना है कि करीब 9 मजदूर लापता हो गए। मजदूरों के निवास पर 28 मजदूर रहते थे।बाकी 19 मजदूर सुरक्षित है वही यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का करीब 10 मीटर हिस्सा दो जगहों पर वॉश आउट हो गया। और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 3 स्थानों पर बंद हुआ है।वही कुथनौर में भी बादल फटा है जिसके कारण बड़ी मात्रा में सिंचित कृषि भूमि को बहुत नुकसान हुआ है। वही सुबह सूचना मिलते हैSDRF,NDRF राजस्व, पुलिस, स्थानीय लोग मौके पर पहुंची है और रेस्क्यू कार्य में जुटे है साथ ही लापता मजदूरों की खोजबीन भी की जा रही है। जिलाधिकारी का कहना है कि चारधाम यात्रा को आगामी 24 घंटे के लिए रोक दिया गया है और करीब 800 तीर्थ यात्री यमुनोत्री धाम के विभिन्न स्थानों में फंसे हुए हैं जिनको निकलना पहली प्राथमिकता है।। हेमकांत नौटियाल वॉकथ्रू जिलाधिकारी उत्तरकाशी। EXCLUSIVE WALK THROUGH
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement