Back
स्वतंत्र देव सिंह ने सपा, कांग्रेस को लुटेरा बताया!
Mirzapur, Uttar Pradesh
Slug : 2906ZUP_MZP_SWATNTR_DEV_R
Place : मीरजापुर
Date : 30.6.2025
Report : राजेश मिश्र
Anchor : मीरजापुर पहुंचे प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्हें लुटेरा बताया। कहा कि सपा न कोई पार्टी है और न ही दल। यह केवल आते हैं तो लूटते हैं । चाहे कांग्रेस हो या सपा । देश में आने पर इनका काम केवल लूटना है। यह क्षेत्रवाद, व्यक्तिवाद और वंशवाद की पार्टी है । कहा कि समाजवादी पार्टी में दूसरा यादव सांसद नहीं हो सकता। एक ही खानदान, एक ही परिवार के लोग जुटे हैं। कहा कि इनसे जनता ऊब गई है, तभी तो देश में मोदी और प्रदेश में योगी राज कर रहे हैं। एक रिपोर्ट
Vo 1: गृह जनपद में पहुंचे
प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को सबसे पहले माता विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। जगत जननी मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन कर देश, प्रदेश के लोक कल्याण की कामना के साथ प्रार्थना किया। जल शक्ति मंत्री के धाम में पहुँचने पर उनका स्वागत नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने माँ का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
जल शक्ति मंत्री डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने सदर तहसील क्षेत्र के परसिया गाँव में भूमि पूजन किया। गाँव में 2372.99 लाख की लागत से उत्तर प्रदेश विन्ध्यधाम तीर्थ विकास परिषद के शासकीय भवन का निर्माण होगा। कार्यदायी संस्था यू०पी० प्रोजेक्टस कारपोरेशन लिमिटेड निर्माण इकाई-16 को निर्माण कार्य की स्वीकृति के साथ ही 850 लाख अवमुक्त किया गया है।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के 11 वर्ष और प्रदेश सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल में आमूल चूल परिवर्तन हुआ है। सड़कों का जाल बिछा है, ट्रेनों की कनेक्टिविटी बढ़ी है । तीर्थ यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। कानून का राज कायम है । चतुर्दिक विकास हो रहा है। भर्ती में पारदर्शिता है । लोगों को फ्री में अनाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के कार्य होने से लोगों के रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
Bite 1 - स्वतंत्र देव सिंह, जल शक्ति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement