Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kurukshetra136118

संधोली में दिखा 6 फीट लंबा मगरमच्छ, किसान ने बनाया वीडियो!

DARSHAN KAIT
Jul 04, 2025 17:30:14
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र :पिहोवा के गांव संधोली के समीप नहर में दिखा 6 फीट लंबा मगरमच्छ,धान की रोपाई कर रहे किसान ने बनाया वीडियो, गोताखोर बोले-नहर से दूर रहें लोग कुरुक्षेत्र:- पिहोवा के गांव संधोली के समीप नहर में आज मगरमच्छ दिखाई देने से आप पास के इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 6 फीट लंबे मगरमच्छ को सबसे पहले किसान दीप सिंह ने देखा, जो अपने खेत में धान की रोपाई कर रहा था। मगरमच्छ को पानी में तैरते देख दीप सिंह ने वीडियो बनाकर गोताखोर प्रगट सिंह शेयर कर दिया। सूचना मिलते ही गोताखोर प्रगट सिंह मौके पर पहुंचा और नहर का मुआयना किया। उन्होंने वाइल्ड लाइफ टीम को सूचना दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही मगरमच्छ को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन चलाया जाएगा। तब तक लोगों से नहर के पास न जाने की हिदायत दी गई है। गोताखोर प्रगट सिंह ने कहा कि नहर के आसपास रिहायशी इलाका है। इसलिए आसपास के लोग अलर्ट रहें। साथ ही नहर से दूर रहे। कोई भी मगरमच्छ को देखने या उसकी वीडियो बनाने के चक्कर में नहर के किनारे न जाए। बाईट:- गोताखोर प्रगट सिंह
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement