Back
मुख्यमंत्री धामी के 4 साल: युवाओं के लिए 24000 नौकरियाँ!
Dehradun, Uttarakhand
इस आईडी में सीएम की बाइट है।
फीड liveu 98 और 2c पर अपलोड की गई है
एंकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल को 4 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में ये 4 साल मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के लिए कैसे रहे और आगे किस तरह की बड़ी चुनौतियां रह सकती हैं देखिए इस रिपोर्ट में
ग्राफिक्स
4 साल में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कार्य
1 राज्य में रिकॉर्ड तोड़ 24000 युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई ।
2 राज्य में जबरन धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया ।
3 प्रदेश में हजारों एकड़ जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई, बड़े पैमाने पर अवैध मजार हटाई गई
4 भ्रष्टाचार के मामले में 100 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी जेल भेजे गए
5 भ्रष्टाचार के मामले में प्रदेश में पहली बार डीएम स्तर के अधिकारी निलंबित किए गए
6 राज्य में सवा तीन लाख करोड़ के निवेश के mou हुए , जिनमें से लगभग एक लाख करोड़ के निवेश को धरातल पर उतर जा चुका है
7 राज्य आंदोलनकारियों के 10% क्षैतिज आरक्षण को मंजूरी दी गई ।
8 राज्य में दंगा नियंत्रण कानून लागू किया गया
9 प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने एक तरफा जीत हासिल की
10 राज्य में समान नागरिक संहिता कानून लागू किया गया
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के लिए चुनौतियां
1 विधानसभा चुनाव 2017 में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में तीसरी बार वापसी सबसे बड़ी चुनौती है
2 पंचायत चुनाव में मानसून के सीजन में चुनाव कराना और भाजपा का जीत दर्ज करना बड़ी चुनौती है
3 राज्य में बढ़ते कर्ज को कम करना भी सरकार के लिए चुनौती है
4 राज्य में सुरक्षित पर्यटन और आर्थिकी में इजाफा बड़ीचुनौती है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री पद पर उनकी ताजपोशी किसी कांटों के ताज से कम नहीं थी। उसे समय माना जा रहा था कि चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री बनाया जाना उनके राजनीतिक जीवन के लिए मुश्किल हो सकता है। क्योंकि अगर पार्टी विधानसभा चुनाव में हारी तो इसका पूरा ठीकरा पुष्कर सिंह धामी के सर पर फूटेगा।
लेकिन अपनी कार्य कुशलता और रणनीति से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की। राज्य में पहली बार किसी पार्टी को सत्ता में दोबारा वापसी मिली।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने चार साल के कार्यकाल में कई सारे ऐसे कार्य किए हैं जो मुश्किल लगते थे लेकिन अपनी कार्य कुशलता से उन्होंने इन्हें आसान बनाकर दिखाया।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का कहना है कि इन चार सालों में उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में कड़ी कार्रवाईकी है। राज्य में बेरोजगारी दर कम हुई है। औद्योगिक निवेश के मामलों में राज्य ने प्रगति की है
बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के 4 साल के कार्यकाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि मुख्यमंत्री का कार्यकाल बेहतर रहा है और उनकी कार्य कुशलता और रणनीति के चलते भाजपा ने कई चुनाव में विजय हासिल की है और प्रदेश में विकास की संभावनाएं और विकसित हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि 2027 का चुनाव भी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के चेहरे पर और उन्हीं के नेतृत्व पर लड़ा जाएगा
बाइट महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कहनाहै कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जो फैसले लिए हैं वह सराहनीय है। नेतृत्व करना बहुत आसान नहीं होता है लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इन चार सालों में यह बताया है कि नेतृत्व अगर मजबूत हो तो प्रदेश में विकास कैसे किया जा सकता है। बेरोजगारी दूर करने और युवाओं को नौकरी देने के मामले में इस सरकार ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
बाइट गणेश जोशी कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भले ही उम्र में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से छोटे हो लेकिन इस 4 साल के कार्यकाल में उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर आप में हुनर है और नेतृत्व की क्षमता है तो आप राजनीति में नया इतिहास लिख सकते हैं।
वॉक थ्रू सुरेंद्र डसीला
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement