Back
जांजगीर-चांपा के नैला में 35 फीट दुर्गा, 140 फुट पंडाल ने धूम मचाई
JKJitendra Kanwar
Sept 28, 2025 03:48:50
Chhattisgarh
दुर्गा पूजा स्टोरी खबर
जितेंद्र कुमार
जिला जांजगीर चांपा
मो.9753624685
स्लग : कमल पर विराजी 35 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा,140 फीट ऊंचा भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र,,,
एंकर : जांजगीर-चांपा जिले के नैला में इस वर्ष का दुर्गा पूजा उत्सव देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। म्यांमार के प्रसिद्ध श्वेत मंदिर की प्रतिकृति में बना 140 फीट ऊंचा भव्य पंडाल और कमल पर विराजमान 35 फीट की अलंकृत मां दुर्गा की प्रतिमा भक्तों को खूब आकर्षित कर रही है, जिससे यहां का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है रोजाना लाखों की संख्या में भक्ति माता रानी की दर्शन करने के लिए⁹9 पहुंच रहे है,,,
विओ : जांजगीर नैला का दुर्गोत्सव इस वर्ष भी जिला और प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में चर्चित हो रहा है। अग्रसेन भवन नैला के सामने विशाल मैदान में विश्व प्रसिद्ध श्वेत मंदिर की प्रतिकृति में भव्य पंडाल बनाया गया है। पंडाल सहित मां दुर्गा प्रतिमा लोगों को आकर्षित कर रही है। पंडाल के भीतर मां दुर्गा की 35 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई, जो हीरे, मोती और रत्नों से अलंकृत है।इस भव्य प्रतिमा की पृष्ठभूमि अक्षरधाम मंदिर के गुंबदों और शीशमहल की शैली में निर्मित की गई है, जो एक दिव्य आभा प्रदान कर रही। यह नयनाभिराम दृश्य भक्तों को एक अलौकिक लोक का अनुभव करा रहा है। दुर्गा पूजा में विशेष लेजर शो और लाइटिंग प्रभाव का समावेश किया गया है।
नैला का दुर्गोत्सव प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में प्रसिद्ध हो चुका है। हर बार लोगों में यह उत्सुकता रहती है कि इस बार नैला का दुर्गोत्सव कैसा होगा। कैसी मूर्ति बनेगी, पंडाल कितना विशाल होगा। इसे देखने के लिए प्रदेश ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश, ओडिशा, बिहार, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, झारखंड सहित अन्य कई राज्यों के श्रद्धालु बड़ी संख्या पहुंच रहे है,,,
*100 CCTV और 200 वालिंटियर सुरक्षा में लगे*
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आयोजन समिति ने विशेष प्रबंध किए हैं। डिजिटल निगरानी, स्वच्छता व्यवस्था, वालिंटियर सहायता केंद्र और चिकित्सा आपातकालीन सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध है ताकि हर आगंतुक को एक सुखद और सुरक्षित अनुभव मिल सके। सुरक्षा के लिए पड़ाल के आसपास सौ सीसीटीवी लगाया गया है इसके अलावा दो सौ वालिंटियर तैनात किया गया है,,,
बाइट : योगिता खापडे सीएसपी जांजगीर
विओ : नैला के दुर्गा पंडाल में कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी की जा रही है दुर्गा पंडाल पहुंचने के लिए कई मार्ग भी डायवर्ट किया गया है असामाजिक तत्व की भी निगरानी रखी जा रही है सुरक्षा का पूर्ण रूप से पुलिस प्रशासन के द्वारा इंतजाम किया गया है,,,
1 बाइट : श्रद्धालु
2 बाइट : श्रद्धालु
3 बाइट : श्रद्धालु
4 बाइट : श्रद्धालु
5 बाइट : श्रद्धालु
6 बाइट : श्रद्धालु
विओ : जांजगीर नैला की दुर्गा पूरे प्रदेश नहीं देश में प्रसिद्ध है जिससे देखने के लिए हम पूरे परिवार के साथ आज आय हुए है हम हर साल माता रानी की दर्शन करने के लिए आते है माता रानी का सिंगर और पंडाल बड़ा प्यारा है देखने से पूरा मन मोह ले रहा है,,,
बाइट : राजू पालीवाल (नैला दुर्गा समिति प्रबंधक )
विओ : जांजगीर नैला में हर साल की भांति इस साल भी माता रानी को कमल पुष्प में विराजित किया गया है 35 फीट ऊंची माता रानी मूर्ति बनाई गई है श्वेत मंदिर के तर्ज पर 140 फीट चौड़ा और डेढ़ सौ फीट लंबा पंडाल भी बनाया गया है जिसे देखने के लिए छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अन्य राज्य के लोग भी पहुंच रहे हैं और रोजाना लाखों की संख्या में माता रानी की दर्शन कर रहे है भक्त,,,
1 बाइट : WT जितेंद्र कुमार ओपनिंग वॉकथ्रू
2 बाइट : WT जितेंद्र कुमार क्लोजिंग वॉकथ्रू
3 बाइट : पुलिस प्रशासन
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
FollowSept 28, 2025 06:03:590
Report
RKRishikesh Kumar
FollowSept 28, 2025 06:03:010
Report
SKSundram Kumar
FollowSept 28, 2025 06:02:520
Report
0
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 28, 2025 06:02:410
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 28, 2025 06:02:34Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ
मौलाना ख़ालिद राशिद फ़िरंगी महली ने मुसलमानों से शांति बनाए रखने की अपील की
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowSept 28, 2025 06:02:210
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 28, 2025 06:02:090
Report
SKSundram Kumar
FollowSept 28, 2025 06:02:030
Report
0
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 28, 2025 06:01:430
Report
4
Report
LBLAILESH BARGAJE
FollowSept 28, 2025 06:00:120
Report
0
Report

0
Report