Back
हाथरस: भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, पति की हालत नाजुक
Sikandra Rao, Uttar Pradesh
सिकंदराराऊ (हाथरस): रविवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना ने खुशियों भरे सफर को मातम में बदल दिया। यहाँ एक तेज रफ्तार टेंपो और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है। ग्राम नगला विजन निवासी प्रवेश कुमार अपनी पत्नी अनीता देवी (40 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर एटा जिले के सकीट स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ग्राम रतिभानपुर के पास स्थित ओमवती बुआ पेट्रोल पंप के समीप पहुँची, तभी सामने से आ रहे टेंपो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पति-पत्नी बाइक से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अनीता देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि प्रवेश कुमार लहूलुहान होकर सड़क पर ही अचेत हो गए। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई।सीएचसी सिकंदराराऊ पहुँचते ही डॉक्टरों ने अनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रवेश कुमार की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया l पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADArjun Devda
FollowMar 15, 2026 10:36:420
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 10:35:540
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 15, 2026 10:35:400
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 15, 2026 10:35:070
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 15, 2026 10:34:540
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 15, 2026 10:34:410
Report
PTPreeti Tanwar
FollowMar 15, 2026 10:32:580
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 15, 2026 10:32:490
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 15, 2026 10:32:320
Report
SASARWAR ALI
FollowMar 15, 2026 10:32:200
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 15, 2026 10:32:100
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 15, 2026 10:31:500
Report
0
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowMar 15, 2026 10:30:510
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 15, 2026 10:30:100
Report