Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Zoji La Pass फिर से खुला, छह दिन बाद यातायात बहाल
WMWaqar Manzoor
Mar 15, 2026 09:19:11
Traffic movement has resumed on the Zoji La Pass along the Strategic National Highway 1 after remaining closed for six days due to heavy snowfall. Following the restoration of the road, authorities allowed the movement of vehicles from Sonamarg towards Ladakh. More than 2,000 passengers and around 300 vehicles crossed the pass after the highway was reopened. The road was earlier closed due to continuous snowfall and avalanches in the region, which had halted traffic and disrupted connectivity between Kashmir and Ladakh. Snow clearance teams worked continuously to restore the road and ensure safe passage for vehicles. Authorities have advised commuters to follow traffic regulations and check weather and road conditions before undertaking travel through Zoji La Pass.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JGJugal Gandhi
Mar 15, 2026 10:32:32
Alwar, Rajasthan:अलवर में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने होली मिलन समारोह में किया समाज के साथ डांस, 400 भामाशाहों का हुआ सम्मान अलवर प्रभारी मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा अपने दो दिवसीय दौरे पर अलवर पहुंचे, इस दौरान अम्बेडकर नगर स्थित बालिका छात्रावास में मीणा समाज द्वारा आयोजित होली मिलन एवं भामाशाह सम्मान समारोह में उन्होंने शिरकत की , यहां समाज के लोगों ने मीणा गर्मजोशी से स्वागत किया。 इस दौरान मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मीणावाटी गीतों पर समाज की महिलाओं के साथ मंच पर नृत्य भी किया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यक्रम में थानागाजी विधायक कांति मीणा , राजगढ विधायक मांगे लाल मीणा और पूर्व मंत्री नसरू खान सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे。 मीणा बालिका छात्रावास में बनाए गए 80 कमरों के निर्माण में सहयोग देने वाले करीब 400 भामाशाहों का भी कार्यक्रम के दौरान सम्मान किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग और महिलाएं शामिल रहीं。 बाइट:डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा
0
comment0
Report
SASARWAR ALI
Mar 15, 2026 10:32:20
:भाजपा नेता शुभम सिंह का जुआ खेलते हुए सोशल मीडिया वीडियो वायरल हुआ है। शुभम सिंह भाजपा मंडल हसदेव के सोशल मीडिया संयोजक पद पर हैं। निवाशी मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के झगराखांड क्षेत्र के निवासी और भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभम सिंह का एक वीडियो और रील सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलेआम जुआ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। शुभम सिंह को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का करीबी माना जाता है। सोशल मीडिया पर मंत्री के साथ उनकी कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित अन्य भाजपा नेताओं और पुलिस अधिकारियों के साथ भी उनकी तस्वीरें सामने आई हैं, इन तस्वीरों और वायरल वीडियो के बाद यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में क्षेत्र में अवैध जुए का कारोबार संचालित हो रहा है और कानून की खुलेआम धज्जियां क्यों उड़ाई जा रही हैं...
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 15, 2026 10:32:10
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी युवक काम से लौट रहे पीड़ित के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहा है। पीड़ित काशिफ, पुत्र सलमान, निवासी पीर वाली गली नंबर-6, ने बताया कि वह काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अकरम, निवासी पीर वाली गली नंबर-7, ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। काशिफ के अनुसार, अकरम ने कुछ जरूरी बात करने का बहाना बनाकर उन्हें गले में हाथ डालकर थोड़ी दूर ले गया। काशिफ का आरोप है कि इसके बाद अकरम ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके साथ मारपीट की। जब उनकी पत्नी नगमा मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उनके साथ भी धक्का मुक्की की घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। काशिफ ने आरोप लगाया कि आरोपी खुद को इलाके का दबंग बताता है और कहता है कि यहां उसकी दादागिरी चलेगी! घटना के बाद उन्होंने थाना मंडी में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Mar 15, 2026 10:31:50
Noida, Uttar Pradesh:ट्रक में लदी वाल पुट्टी के नीचे छुपा कर हो रही थी बिहार शराब तस्करी ब्रेकिंग : चंदौली... - स्वाट, सर्विलांस व सैयदराजा पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई - ट्रक में छीपाकर रखी 710 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद - कुल 6325.92 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद - पुट्टी लदी ट्रक से बिहार ले जाई जा रही थी अवैध शराब की खेफ - दो शराब तस्कर गिरफ्तार, झारखंड के रहने वाले हैं दोनों शराब तस्कर - पुलिस के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये - बोलेरो से लोकेशन देने वाले युवक को पुलिस टीम ने दबोचा - आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज - सैयदराजा थाना क्षेत्र के बरठी कमरौर गांव के समीप NH-19 पर चेकिंग के दौरान मिली सफलता।
0
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Mar 15, 2026 10:30:51
New Delhi, Delhi:शूटिंग रेंज रोड आज से बंद, जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में पहुंच रहे यात्री ट्रैफिक पुलिस के द्वारा समझाकर उन्हें वापस भेजा जा रहा वैकल्पिक मार्ग पर दिल्ली के व्यस्ततम सड़कों में से एक शूंटिंग रेंज रोड पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किए जाने के कारण आज 15 मार्च से 20 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है. दिल्ली से शूंटिंग रेंज रोड के रास्ते यात्री सूरजकुंड और फरीदाबाद को चले जाते हैं तो वहीं फरीदाबाद और सूरजकुंड से यात्री दिल्ली में प्रवेश भी इसी मार्ग से करते हैं ऐसे में अब यह सड़क बंद हो जाने से यात्रियों को अब दिल्ली के प्रहलादपुर रोड से होकर सूरजकुंड और फरीदाबाद का रास्ता तय करना होगा. वही जानकारी के अभाव में यात्री सुबह से ही शूंटिंग रेंज रोड पर पहुंच रहे हैं लेकिन शूंटिंग रंगे रोड पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड और ट्रैफिक कर्मी के द्वारा उन्हें समझाया जा रहा और यात्रियों को वैकल्पिक रास्ता भी बताया जा रहा है. वहीं यात्रियों ने बताया कि हम लोगों को जानकारी नहीं थी कि इस मार्ग को बंद कर दिया गया है.
0
comment0
Report
Mar 15, 2026 10:27:52
Mathura, Uttar Pradesh:एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के गुर्गे को दबोचा.. मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में नकल और फर्जीवाड़े के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए परीक्षा पास कराने का लालच देता था। एसटीएफ ने आरोपी के पास से विभिन्न परीक्षाओं के एडमिट कार्ड और मोबाइल बरामद किए हैं। एसटीएफ मेरठ यूनिट के उपनिरीक्षक संजय कुमार को सर्विलांस और मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि गांव हवेली निवासी अनुज कुमार अपने साथियों के साथ कस्बा राया में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने आने वाला है। सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम ने थाना राया क्षेत्र के बलदेव रोड स्थित रजनी लाइब्रेरी के पास घेराबंदी की और शनिवार रात आरोपी अनुज कुमार को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के 6 एडमिट कार्ड बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अभ्यर्थियों को परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल कराने का झांसा देता था और इसके बदले उनसे भारी-भरकम रकम वसूलता था। एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में इस गिरोह के तार कई अन्य लोगों से जुड़े होने की आशंका है। एसटीएफ अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उन अभ्यर्थियों की तलाश कर रही है जो इनके संपर्क में थे।
22
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 15, 2026 10:25:11
Bhiwani, Haryana:भिवानी -अवैध निर्माण का सदुपयोग! -दुर्घटनाग्रस्त व बीमार पशु पक्षियों का होता है ईलाज भिवानी। आप जिस जगह को देख रहे है बेशक यह जगह अवैध निर्माण है, लेकिन इस अवैध निर्माण का सदुपयोग हो रहा है। भिवानी -हांसी रोड पर बने पुल के नीचे भिवानी गौ रक्षादल ने बेशक अवैध कब्जा किया हुआ है, लेकिन ये अवैध कब्जा दुर्घटना में घायल हुई गाये, बंदर, पक्षी और साँप को रखने के लिए है। बेशक शहर में सरकारी गोशाला है लेकिन हालत ख़राब होने के कारण वहाँ ज़्यादा गाये नहीं रखी हुई। पुल के नीचे बने इन शेल्टर हाउस में बँधी हुई है गाँये, बंदर और पक्षी ये पक्षी और बंदर दुर्घटना में घायल हो कर मरणासन पर आ गए थे, लेकिन सूचना मिली जब गों सेवकों को तो वे मौके पर पहुँचे और उन्होंने इनके रहने खाने व इलाज का इंतज़ाम किया। वही आपको यह भी बता दे की शहर में जब भी किसी पशु व पक्षी के घायल होने की सूचना मिलती है तो ये गौ रक्षा दल मौके पर पहुंच कर इनका इलाज करता है साथ ही इनके लिए व्यवस्था करता है। इन लोगो के ग्रुप ने लोगो के सहयोग से एम्बुलेंस भी ले रखी है। जिसमे घायल पशु को लेकर आते है और इन शेल्टर्स में रखा जाता है। इस गौशाला को चलाने वाले संजय परमार जिन्हें गोसेवक के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि इन दिनों किसी ने अवैध निर्माण की शिकायत की हुई है। जिसकी वजह से उसे तोड़ने के लिए टीम भी आ चुकी है। उन्होंने बताया की वे मानते है की ये अवैध है लेकिन इस अवैध निर्माण में उनका ख़ुद का परिवार नहीं पालता बल्कि बेज़ुबान पशु पालते है। वे तो केवल सेवा करते है। उन्होंने ये भी कहा की सरकार व प्रशासन बेशक कुछ भी निर्णय ले वे उसके बीच में नहीं आयेंगे लेकिन ये अवैध निर्माण का सदुपयोग है जिसे वे कर रहे है। बाइट : संजय परमार, गौ रक्षा दल प्रधान भिवानी
108
comment0
Report
VTVinit Tyagi
Mar 15, 2026 10:24:54
Roorkee, Uttarakhand:रुड़की के मंगलौर–भगवानपुर नेशनल हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पनियाला गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस और गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। वही इस सड़क हादसे में करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रुड़की के सिविल अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
54
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 15, 2026 10:24:28
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में दस वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। रामगढ़ कस्बे में हुई इस वारदात में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने जादू-टोना के शक में मासूम का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को पकरहट नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को शक था कि मृतक बालक की मां जादू-टोना करती है और उसी के कारण उसके परिवार पर संकट आया है। यही शक इस खौफनाक वारदात की वजह बन गया। दरअसल बीते 14 मार्च की रात लगभग साढ़े आठ बजे के आसपास रामगढ़ कस्बे में खेलकर घर लौट रहे दस वर्षीय बालक को आरोपी ने रास्ते में रोक लिया और धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर एसओजी समेत कई टीमों का गठन किया गया था जिन्होंने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
90
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Mar 15, 2026 10:24:15
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के चीनी मिल ग्राउंड परिसर में आज राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने एक जनसभा को संबोधित किया। वहीं मंच पर इनके साथ देवरिया सदर से सांसद शशांक मणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे। वहीं पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि इस समय एस्मा लागू है। गैस की जो भी जमाखोरी करेगा उसे पर कार्यवाही होगी। वहीं देवरिया सदर से सांसद शशांक मणि त्रिपाठी से पत्रकारों ने पूछा कि एसआई परीक्षा प्रश्न पत्र में जो ब्राह्मण को टारगेट किया गया है, उस पर आप क्या कहना है के जवाब शशांक मणि ने कहा कि किसी भी वर्ग पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करना गलत है इस पर कार्रवाई होगी और तुरंत कार्रवाई होगी। बाइट..1.. जयंत चौधरी..केंद्रीय राज्य मंत्री बाइट.2.. शशांक मणि त्रिपाठी .बीजेपी सांसद
97
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 15, 2026 10:23:47
Kota, Rajasthan:कोटा में 29 साल की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, महिला के गले और हाथ पर चोट के निशान मिले हैं। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट और दहेज हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना अनंतपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब 1 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही अनंतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने का निर्णय लिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। बेटी का गला दबाकर हत्या के आरोप सास पति एवं बहु पर लगाएं है। पुलिस ने हत्या एवं दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच की शुरू।
118
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 15, 2026 10:23:28
Sikar, Rajasthan:सीकर जिला स्तरीय ‘विकसित राजस्थान रन’ का हुआ आयोजन, अधिकारियों व विद्यार्थियों ने लिया भाग सीकर। राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय ‘विकसित राजस्थान रन’ का आयोजन किया गया। यह रन कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों, विद्यार्थियों, युवाओं तथा आमजन ने भाग लेकर स्वस्थ जीवन और विकसित राजस्थान का संदेश दिया। कार्यक्रम को जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। रन कलेक्टर परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। युवाओं और विद्यार्थियों ने “विकसित राजस्थान–स्वस्थ राजस्थान” के नारों के साथ दौड़ लगाते हुए जागरूकता का संदेश दिया। प्रशासन की ओर से भी प्रतिभागियों को अनुशासन और सुरक्षा के साथ रन पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रदेश के विकास, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से खेलकूद और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, जिससे स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, एनसीसी कैडेट्स तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
16
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 15, 2026 10:23:08
76
comment0
Report
Advertisement
Back to top