Back
पटना गैस संकट: ऑनलाइन बुकिंग फेल, कतारों में लोग परेशान
PJPrashant Jha2
Mar 15, 2026 09:16:49
Patna, Bihar
पटना में इन दिनों घरेलू रसोई गैस की किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. शहर के कई इलाकों में एलपीजी उपभोक्ता सिलेंडर के इंतज़ार में घंटो कतार में खड़े रहते हैं और बावजूद कईयों को एलपीजी गैस नहीं मिल रही है. दूसरी तरफ सर्वर खराबी का हवाला देकर ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत आने के बाद उपभोक्ता घंटो अब नंबर लगाने के लिए कतार में खड़े हो रहे हैं. यह कतार पटना के सत्या गैस एजेंसी के बाहर का है जहाँ बूढ़े भी गैस के लिए नंबर लगाने कतार में खड़े हैं और 300 उपभोक्ता का नंबर लगने के बाद एजेंसी नंबर की बुकिंग बंद कर देता है. असलियों में पटना के गर्दनीबाग स्थित सत्या इंडेन एजेंसी में एक उपभोक्ता ने गैस सिलेंडर के लिए ऑनलाइन बुकिंग की. बुकिंग के बाद उनके मोबाइल पर ओटीपी भी आया; जिससे यह भरोसा हो गया कि प्रक्रिया पूरी हो गई है. लेकिन आज तक उपभोक्ता को गैस नहीं मिला तो उपभोक्ता एजेंसी पहुँच गया और घंटों कतार में रहकर काउंटर पर पहुंचा तो उसे 6 दिन बाद आकर सिलिंडर ले जाने को कहा गया. इस पूरे घटनाक्रम ने उपभोक्ता के मन में कई सवाल खड़े कर दिए कि आखिर सिलेंडर का भुगतान करने के बाद भी डिलीवरी बॉय ने गैस क्यों नहीं पहुंचाई जबकि एजेंसी के पास एलपीजी गैस प्रतिदिन पहुंच रही है. दरअसल पटना में कहा जा रहा है कि एलपीजी उपभोक्ता के द्वारा सिलिंडर की मांग 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. लोगों को यह लग रहा है कि इजरायल-अमेरिका के साथ ईरान का चल रहा युद्ध लंबा खिंचा तो संकट और गहराएगा इसलिए स्टाक कर लें. पहले नंबर लगाने के बाद सिलिंडर तुरंत मिल जाता था और फिर जब तक दूसरे नंबर की बारी आती थी, स्टाक पहुंच चुका होता था. लिहाज़ा पटना के उपभोक्ता येन-केन-प्रकारेण सिलिंडर स्टाक करना चाह रहे हैं. जानकारी के मुताबिक़ जनवरी-फरवरी में जो आपूर्ति हो रही थी, उसमें सिलिंडर आसानी से मिल जा रहा था, जो लेने के लिए अधिकृत नहीं हैं उनको भी सिलिंडर मिल रहा था. अब जिला प्रशासन हर सिलिंडर पर नजर रख रही है. इसलिए लोग कड़ी धूप में घंटों सिलिंडर के लिए लाइन लगाकर खड़े हो रहे हैं. यह नजारा पटना के राजीव नगर के नाला स्थित भारत गैस एजेंसी का है. इस एजेंसी के उपभोक्ता आज भी सैकड़ों की संख्या में एलपीजी गैस के लिए लाइन में खड़े दिखे, जबकि एजेंसी के पास गैस की कमी नहीं है. गैस लोड ट्रक से उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति हो रही है. गोदाम के बाहर तैनात मजिस्ट्रेट कहते हैं कि अफवाह के कारण भीड़ है जबकि गैस प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है. गोदाम के मालिक कहते हैं कि लोगों की भीड़ हट जाए तो घरों तक सिलिंडर पहुंचा दें लेकिन अफवाह ने लोगों को पैनिक कर दिया है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 15, 2026 10:25:110
Report
VTVinit Tyagi
FollowMar 15, 2026 10:24:540
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 15, 2026 10:24:280
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowMar 15, 2026 10:24:150
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 15, 2026 10:23:470
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 15, 2026 10:23:280
Report
झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम घुरैया स्थित मकान में आग लगने से जानवर जलकर मर गए; भारी नुकसान
ASABDUL SATTAR
FollowMar 15, 2026 10:23:080
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 15, 2026 10:22:520
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 15, 2026 10:22:420
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowMar 15, 2026 10:22:180
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 15, 2026 10:22:040
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 15, 2026 10:21:440
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 15, 2026 10:21:330
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowMar 15, 2026 10:21:060
Report