Odhisa - भारत के ट्री मेन पहुंचे ओडिशा
Odisha, Odisha:भारत के ट्री मेन नाम से विख्यात घनश्याम गुप्ता जावेरी ओडिशा पहुंचे हैं ,वहां पहुंचकर उन्होंने पौधारोपण का भी निरिक्षण किया। प्रधानमंत्री के आवाहन "एक पेड़ माँ के नाम" को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि पेड़ लगा कर मैं करोड़ पति बन सकता हूँ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीके अस्पताल इमरजेंसी में नशे में धुत युवक ने महिलाओं को परेशान किया
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के बीके अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में नशे में धुत एक युवक ने मरीजों और उनके परिजनों को परेशान किया। आरोप है कि युवक बिना ओपीडी पर्ची के वार्ड में घुस गया। उसने एक महिला मरीज से सिर दर्द होने की बात कहकर सिर दबाने को कहा। इतना ही नहीं, उसने महिला का खाना भी झूठा कर दिया। युवक की हरकतों से परेशान महिला के पति ने अस्पताल कर्मचारियों से शिकायत कर उसे वार्ड से बाहर निकालने की मांग की। इसके बावजूद युवक कई घंटे तक वार्ड में बेड पर बेसुध पड़ा रहा। इसके बाद एक कर्मचारी डंडा लेकर आया और युवक को बाहर ले गया। घटना रविवार की है। अब इसका वीडियो सामने आया है। महिला से कहा- मेरा सिर दबा दो महिला मरीज के पति के मुताबिक, युवक नशे की हालत में वार्ड में पहुंचा था। उसने वहां मौजूद महिलाओं के साथ बदतमीजी की। युवक ने उनकी पत्नी से सिर दर्द होने की बात कहकर सिर दबाने को कहा। इसके अलावा उसने महिला का खाना भी झूठा कर दिया। इससे परेशान होकर उन्होंने अस्पताल स्टाफ को शिकायत दी और युवक को वार्ड से बाहर निकालने की मांग की। डंडा लेकर पहुंचा कर्मचारी, फिर भी नहीं उठा परिजनों की शिकायत के बाद अस्पताल का एक कर्मचारी डंडा लेकर वार्ड में पहुंचा। उसने युवक को उठाने की कोशिश की, लेकिन युवक कुछ देर के लिए आंखें खोलता और फिर दोबारा सो जाता। कई घंटे तक उसकी यही स्थिति बनी रही। बाद में अस्पताल के कर्मचारी उसे दूसरे वार्ड में लेकर गए। कर्मचारी बोला- महिलाओं को परेशान कर रहा था युवक अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि वार्ड नंबर-39 में कुछ लोग उसके पास आए थे। उन्होंने शिकायत की कि एक युवक नशे में धुत होकर महिलाओं को परेशान कर रहा है। सूचना मिलने पर वह वार्ड में पहुंचा, लेकिन युवक उठने के बाद फिर से लेट गया.इफराहीम हुसैन का आरोप: अयोध्या दौरे पर अखिलेश यादव की साजिश
Aligarh, Uttar Pradesh:एंकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का अयोध्या दोरें को लेकर मुस्लिम धर्म गुरु इफराहीम हुसैन का कहना है कि अखिलेश यादव सोची समझी साजिश के तहत राम मंदिर दर्शन को जा रहे हैं वह केवल राजनीति कर रहे हैं क्योंकि उनसे मुसलमान वोट बैंक भी खिसक रहा है अखिलेश यादव ने अब बहुत देर कर दी है अयोध्या जाने मेंझज्जर में जेजेपी ने महेंद्रगढ़ रैली की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया
Jhajjar, Haryana:जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के स्थापना दिवस के अवसर पर 6 दिसंबर को प्रस्तावित महेंद्रगढ़ रैली की तैयारी को लेकर पार्टी नेताओं ने झज्जर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में झज्जर जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक रमेश खटक तथा पूर्व चेयरमैन राज सिंह दहिया ने कार्यकर्ताओं से रैली की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया और अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जेजेपी नेताओं ने दावा किया कि 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली पार्टी की रैली ऐतिहासिक होगी और पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी की खासियत रही है कि पार्टी अपने ही बनाए रिकॉर्ड तोड़ने का काम करती है। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में हमेशा सिर गिने जाते हैं और जनता की भागीदारी ही किसी भी राजनीतिक आयोजन की ताकत होती है। जेजेपी नेताओं ने प्रदेश के सभी विपक्षी दलों को भी महेंद्रगढ़ रैली में पहुंचकर कार्यक्रम देखने का न्योता दिया। हालांकि, इनेलो नेता अभय चौटाला को रैली का निमंत्रण दिए जाने से जुड़े सवाल पर जेजेपी नेता सीधे जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में निर्णय लेना और निमंत्रण देना पार्टी हाईकमान का काम है। बैठक में जेजेपी के झज्जर जिला अध्यक्ष अजय गुलिया और जिला प्रवक्ता विकास पाराशर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को रैली की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।जगदलपुर में नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, 2 करोड़ का सोना चुरा लेने वाला गिरोह उजागर
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में बीते 7 नवंबर को उठाईगिरी का बड़ा मामला सामने आया था , पैलेस रोड स्थित मोती ज्वेलर्स शॉप में एक महिला गैंग ने आभूषणों के एक डब्बे पर हाथ साफ कर पौने दो करोड़ की उठाई गिरी को अंजाम दिया था पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था , अब इस मामले में पुलिस की बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने रायकोट जंगल से 2 नाबालिग सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने पहले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जिसके बाद पुलिस जांच में संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन की भी पहचान हुई जानकारी के अनुसार आरोपी इसी वाहन से जगदलपुर पहुंचे थे, इस गैंग में आधा दर्जन लोग शामिल है इनमें से एक महिला एक पुरुष और दो नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा है सीसीटीवी में कैद वह संदिग्ध बच्ची में पुलिस के हाथ लग गई है जिसने आभूषणों के डब्बे को झोले में डाल कर उठाई गिरी कि इस घटना को अंजाम दिया था पुलिस फिलहाल बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है बता दें कि मोती ज्वेलर्स में हुई इस उठाई गिरी कि घटना में तकरीबन 1200 ग्राम सोने के आभूषण चोरी हुए थे जिनकी अनुमानित कीमत पौने दो करोड़ रुपए आंकी गई है ।बोकारो में मां की मौत के एक दिन बाद बेटे का शव मिला, शोक
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में मां की मौत के एक दिन बाद बेटे का शव मिला, शोक बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 3C का मामला। बताते चले कि बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 3सी स्थित डोमपाड़ा में एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि परिजनों के अनुसार रंजीत कुमार लंबे समय से बीमार था। वह किडनी की बीमारी से ग्रसित था और शराब का भी अधिक सेवन करता था। बताया जाता है कि घटना से एक दिन पहले ही उसकी मां की मौत हो गई थी। मां की मौत की जानकारी देने के लिए उसकी भतीजी रंजीत के पास पहुंची थी। उस समय वह धूप सेंक रहा था। भतीजी को उसने कहा कि तुम घर चलो, मैं आ रहा हूं। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। बाद में उसका शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक दिन पहले मां की मौत और अगले ही दिन बेटे की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
