Back
आरा में रामनवमी शोभायात्रा और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था
MSManish Singh
Mar 27, 2026 09:17:41
Mumbai, Maharashtra
रामनवमी का त्योहार आज आरा शहर सहित पूरे भोजपुर जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान जगह-जगह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई है जो बेहद आकर्षक है। आज सुबह करीब दस बजे शहर के विभिन्न मोहल्लों से झांकी रामगढ़िया पहुंची। दोपहर 12 बजे भगवान के जन्म के उपरांत आरती व पूजन होगा, तत्पश्चात रामगढ़िया से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा शहर के रामगढ़िया, अबरपुल, पड़ाव मोड़, चौक आर्य पथ, शीशमहल चौक, गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज मोड़, सदर अस्पताल रोड, मठिया मोड़, महादेवा रोड, धर्मन चौक पहुंची। उसके बाद चित्रटोली रोड, डींस टैंक गोलंबर, रमना रोड, महावीर टोला रोड, करमन टोला, नवादा थाना मोड, कृषि भवन, कतीरा, पकड़ी, जज कोठी गोलंबर होते हुए रमना मैदान में समाप्त हो जाएगी। शोभायात्रा में मंत्री, विधायक समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। रामनवमी के त्योहार को लेकर शहर सहित पूरे जिले में कुल 269 स्थलों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसको लेकर जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज के द्वारा रामनवमी के शांतिपूर्ण आयोजन और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संयुक्त आदेश जारी किया गया है। दिए गये आदेश में कहा गया है कि रामनवमी पर्व के अवसर पर विभिन्न मंदिरों और ठाकुरबाड़ियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, जिसके मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता आवश्यक है। को निर्देश दिया गया कि बिना असामाजिक तत्वों पर विशेष निगाह रखने के लिए सादे लिबास में भी पुलिस अफसर व जवानों की तैनाती की गई है। रामनवमी के अवसर पर निकाले जाने वाले प्रत्येक जुलूस की वीडियोग्राफी कराई गई है और संपूर्ण शोभायात्रा की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। शोभा यात्रा के दौरान एंबुलेंस भी रहेगा मुस्तैद रहेगा ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को सहायता पहुंचाई जा सके।रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर लोगो का उत्साह चरम देख जा रहा है। रामनवमी को लेकर पूरा शहर भगवामय हो गया है। इसके अलावे शहर के विभिन्न मुहल्लों के भवनों पर भगवा झंडा लगाया गया है। इसके अलावे सडक के दोनो ओर पोल पर भगवा झंडा लगाया गया है। शोभा यात्रा को लेकर कई चालक भी अपने वाहनों पर भगवा झंडा लहराते दिखे। रामनवमी शोभा यात्रा शुक्रवार को है। इसको लेकर लोगो का उत्साह चरम पर है। शहर के विभिन्न इलाकों में विद्युत पोलों पर भगवा झंडे लगाए गए हैं। वहीं जगह-जगह राम भक्तों के स्वागत में बैनर एवं पोस्टर लगाए गए हैं। श्री रामनवमी शोभा के दौरान शुक्रवार को राम भक्तों के स्वागत के लिए जगह-जगह स्टाल लगाए जाएंगे। इसको लेकर पूरे शहर में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। राम भक्तों के स्वागत के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों, ट्रस्टों एवं संस्थाओं द्वारा स्टाल लगाया गया। जहां शीतल-पेय, शरबत, मिष्ठान, बुंदिया, फल आदि का वितरण किया जा रहा था。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowMar 27, 2026 10:37:300
Report
STSharad Tak
FollowMar 27, 2026 10:37:210
Report
KRKishore Roy
FollowMar 27, 2026 10:37:030
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 27, 2026 10:36:480
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 27, 2026 10:36:330
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 27, 2026 10:36:210
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 27, 2026 10:36:040
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 27, 2026 10:35:420
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 27, 2026 10:35:090
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 27, 2026 10:34:440
Report
APAnand Priyadarshi
FollowMar 27, 2026 10:34:290
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 27, 2026 10:33:180
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 27, 2026 10:32:360
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowMar 27, 2026 10:32:280
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 27, 2026 10:32:180
Report