Back
भोली गोलीकांड: दहेज-लव मैरिज से जुड़ा विवाद सामने आ गया
MSManish Singh
Mar 12, 2026 04:01:52
Mumbai, Maharashtra
भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली घाट के समीप कल देर शाम पूर्व के विवाद में हथियारबंद बदमाश ने छपरा निवासी युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जख्मी सारण (छपरा) जिले के छपरा नगर थाना क्षेत्र के छपरा नगर निवासी शैलेंद्र कुमार राय का 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक यादव है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई। उधर, छपरा निवासी जख्मी युवक के दोस्त विवेक तिवारी ने बताया कि उनके बेटे का छठी समारोह गत 18 फरवरी को सिन्हा गांव ससुराल में हुआ था, जिसमें वह भी आया था और वहां उत्तम सिंह नामक व्यक्ति भी आया था, जो उनके साला का दोस्त है। छट्ठी के दौरान उत्तम सिंह से उसका विवाद हुआ था। हालांकि उस दिन बात खत्म हो गई थी। उसने बताया कि सिन्हा निवासी लड़की से उसने लव मैरिज की है, जिससे उसकी पत्नी और ससुराल वालों द्वारा उसके ऊपर दहेज की मांग को लेकर आरा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उसी को लेकर महिला थाना पुलिस द्वारा उसे थाना में बुलाया गया था, जो अपने दोस्त अभिषेक यादव के साथ आया था। बुधवार की शाम जब महुली घाट के समीप था, तभी उत्तम सिंह वहां आ धमका और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान वह बाल-बाल बच गया, लेकिन फायरिंग के दौरान उसके दोस्त अभिषेक यादव को पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं दूसरी तरफ जख्मी अभिषेक यादव के दोस्त विवेक तिवारी ने सिन्हा थाना क्षेत्र के मरहा गांव निवासी उत्तम सिंह पर 18 फरवरी को हुए विवाद को लेकर खुद पर तीन से चार फायरिंग करने और फायरिंग के दौरान गोली लगने से अपने दोस्त अभिषेक यादव को जख्मी होने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. इधर जख्मी का इलाज कर रहे ऑर्थो सर्जन डॉ. अमन सिंह ने बताया कि अभिषेक यादव नामक युवक जो छपरा के रहने वाले हैं, गोली से जख्मी हालत में आए थे। गोली उनके दाहिने पैर में लगी है; ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है और डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। हालांकि अभी उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। पुलिस ने तत्काल इस मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 12, 2026 05:02:530
Report
VKVijay1 Kumar
FollowMar 12, 2026 05:02:320
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 12, 2026 05:02:140
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 12, 2026 05:02:050
Report
PTPawan Tiwari
FollowMar 12, 2026 05:01:490
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 12, 2026 05:01:380
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 12, 2026 05:01:200
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 12, 2026 05:00:550
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 12, 2026 05:00:400
Report
VKVishal Kumar
FollowMar 12, 2026 05:00:340
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 12, 2026 05:00:180
Report
0
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowMar 12, 2026 04:50:120
Report