Back
मलाड के वाल्मीकि मंदिर के बाहर अंडा फेंकने वाला मामला, पुलिस की जांच तेज
APAshwini Pandey
Oct 09, 2025 12:07:55
Mumbai, Maharashtra
मुंबई के मलाड इलाके में स्थित वाल्मीकि मंदिर में 7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर के बाहर अंडा फेंकने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के कुछ ही घंटों के बाद मंदिर के बाहर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा और नाराज़गी का माहौल बन गया है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि मंदिर के पास स्थित एक इमारत से अंडे फेंके गए। बताया जा रहा है कि इस इमारत में कुछ साल पहले महिम इलाके से मुस्लिम समाज के लोगों को स्थानांतरित कर प्रोजेक्ट अफेक्टेड पीपल (PAP) स्कीम के तहत बसाया गया था。
जब ज़ी मीडिया की टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो कई लोगों ने बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में लगातार छोटी-छोटी घटनाएं हो रही हैं, जिससे तनाव की स्थिति बनती है। हालांकि अधिकांश लोग कैमरे पर खुलकर बोलने से बचते नजर आए।
धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अंडा फेकने का यह कोई पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले मीरा-भायंदर इलाके में नवरात्रि पंडाल के पास भी अंडे फेंके जाने की घटना हुई थी। उस मामले में मोहसिन नामक एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया था।
यही कारण है की मलाड की यह घटना भी गंभीर मानी जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर मुंबई में धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस घटना के पीछे किसकी भूमिका थी。
7
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NTNagendra Tripathi
FollowNov 14, 2025 18:46:510
Report
ANAnil Nagar1
FollowNov 14, 2025 18:46:370
Report
RGRupesh Gupta
FollowNov 14, 2025 18:46:31Raipur, Chhattisgarh:ब्रेक
धान खरीदी में शामिल कर्मचारियों के हड़ताल पर सरकार ने रोक लगाई
15 नवंबर से 31जनवरी तक काम से इनकार करने पर रोक
गृह विभाग ने जारी किया आदेश
0
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowNov 14, 2025 18:46:200
Report
MJManoj Jain
FollowNov 14, 2025 18:46:040
Report
IAImran Ajij
FollowNov 14, 2025 18:45:530
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 14, 2025 18:45:060
Report
APAnand Priyadarshi
FollowNov 14, 2025 18:36:4759
Report
APAnand Priyadarshi
FollowNov 14, 2025 18:36:2371
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 14, 2025 18:35:4645
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 14, 2025 18:35:2879
Report
APAnand Priyadarshi
FollowNov 14, 2025 18:35:1622
Report
SKSATISH KUMAR
FollowNov 14, 2025 18:34:4661
Report
STSharad Tak
FollowNov 14, 2025 18:34:2044
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 14, 2025 18:34:0727
Report