464228
कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी के विदेश में दिए बयान पर जताई आपत्ति
Sironj, Madhya Pradesh:कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने विदिशा के लटेरी दौरे पर राहुल गांधी के विदेश में भारत की आलोचना करने के बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि विदेश में जाकर भारत की आलोचना नहीं करनी चाहिए। लक्ष्मण सिंह हाल ही में निधन हुए कांग्रेस कार्यकर्ता के परिजनों को संवेदनाएं देने पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से इस मुद्दे पर अपनी राय साझा की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कांवड़ यात्रा के डीजे पर युवक ने रिवाल्वर लहराया, वीडियो हुआ वायरल
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर कांवड़ यात्रा में डीजे पर युवक ने खुलेआम रिवाल्वर लहराई, ভিডিও वायरल。 बेनीनगर में दो डीजे आमने-सामने आने पर हुआ हंगामा。 युवक कंधे पर चढ़कर भीड़ के बीच हथियार लहराता कैमरे में कैद。 वायरल वीडियो से इलाके में सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल。 प्रत्यक्षदर्शियों का दावा—युवक को कानून का नहीं दिखा कोई डर。 वायरल वीडियो का इटवा पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच शुरू。 जाँच के आधार पर कड़ी कार्रवाई की बात कह रही पुलिस。0
0
Report
भारी बारिश से कालसी-चकराता मार्ग ठप्प, जजरेड में यातायात बहाल की कोशिशें
Noida, Uttar Pradesh:जौनसार बावर की लाइफलाइन कालसी-चकराता मोटर मार्ग भारी बारिश के कारण ठप्प हो गया है। जजरेड में पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर सड़क पर आने से यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों फंसे रहे। हालांकि, लोक निर्माण विभाग की मशीनें मौके पर पहुंच गईं और मार्ग को खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।0
0
Report
दुदवा के उप तहसीलदार मंगलाराम भील की संदिग्ध मौत: टांके में गिरने से मौत, जांच जारी
Jaipur, Rajasthan:दुदवा उप तहसीलदार की टांके में गिरने से संदिग्ध मौत बालोतरा: पचपदरा थाना क्षेत्र के दुदवा गांव में उप तहसीलदार मंगलाराम भील की सार्वजनिक टांके में गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बालोतरा एसडीएम राजेश विश्नोई, तहसीलदार, दुदवा चौकी पुलिस एवं पचपदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।0
0
Report
Advertisement
ज़ी मीडिया की खबर का असर, गाली बाज सिपाही को शामली एसपी ने किया सस्पेंड
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... खबर का असर शामली जनपद के कांधला थानां क्षेत्र कद कस्बा कांधला के दिल्ली बस स्टैंड स्थित एक मिठाई व्यापारी के साथ कथित अभद्रता, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में ज़ी मीडिया की खबर का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी सिपाही अजय पुनिया को तत्काल सस्पेंड कर दिया। वही कार्रवाई के बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस के निर्णय पर संतोष व्यक्त किया है। आप को बता दे कि जनपद में खाकी पहन कर आमजन मानस को सुरक्षा देने वाला ही गुड़ाई पर उत्तर रहा था। जहा जनपद के कांधला थानां में तैनात सिपाही अजय पुनिया ने कांधला कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर मिठाई की दुकान चलाने वाले व्यापारी सचिन फोन कर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।जिस खबर को ज़ी मीडिया ने प्रमुखता से दिखाया था । वही अब पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि थाना कांधला में तैनात सिपाही अजय पुनिया ने फोन कर उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। व्यापारी ने बातचीत की रिकॉर्डिंग सुरक्षित कर उसे सोशल मीडिया पर साझा किया तथा 1076, एक्स और अन्य माध्यमों से उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की। व्यापारी का आरोप है कि शिकायत की जानकारी मिलने के बाद भी सिपाही ने दोबारा फोन कर उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस बातचीत की ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप के आदेश पर आरोपी सिपाही अजय पुनिया को तुरंत संस्पेंड कर दिया गया।ओर विभागीय जांच सुरु कर दी है। वहीं कार्रवाई के बाद व्यापारी सचिन ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।0
0
Report
राजनी तिवारी का दावा: लोकतंत्र के लिए बजट पेश करना अहम
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मंत्री रजनी तिवारी ने कहा, 'लोकतंत्र के लिए घर बहुत महत्वपूर्ण हैं और हम पूरी तरह से कमाई का हिस्सा हैं। सरकारी बजट पेश किया जा रहा है। पहले सरकार बजट पेश करती है, फिर भी राज्य में सरकार बजट पेश करती है। सरकारी बजट पेश किया जाता है। आज्री बजट आ रहा है...'0
0
Report
राम मंदिर दान विरोध पर संसद स्थगित, ई20 पेट्रोल मुद्दे पर आक्रामक प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: S P BAGHEL (UNION MINISTER) ON RAM MANDIR DONATION PROTEST/ PARLIAMENT ADJOURNED DELHI: HARSH MALHOTRA (BJP MP) ON E20 PETROL ISSUE/ ARVIND KEJRIWAL'S PROTEST DELHI: SAKSHI MAHARAJ (BJP MP) ON RAM MANDIR DONATION ISSUE/ SP PROTEST0
0
Report
Advertisement
जबलपुर: पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी हाईकोर्ट में खारिज, जल्द सुनवाई
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंगन्यूज़ पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने हाईकोर्ट में दायर की जमानत अर्जी जल्द सुनवाई होने की संभावना गिरिबाला सिंह इस समय जेल में भोपाल के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम प्रताप मिश्र ने खारिज की है जमानत अर्जी ट्विश शर्मा मामले में आरोपी है गिरिबाला सिंह ट्विशा शर्मा की सास है गिरिबाला सिंह0
0
Report
मुरैना गोबर के विवाद में महिला को पेड़ से बांधकर पीटा, पांच आरोपी गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना- घुरे पर गोबर डालने के विवाद में महिला को पेड़ से बांधकर पीटा, तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों पर मामला दर्ज मुरैना। जिले के बलालपुर गांव में घूरे पर गोबर डालने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक ही परिवार के लोगों ने 35 वर्षीय महिला को घर से घसीटकर बाहर निकाला, पेड़ से बांध दिया और डंडों से बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सीमा पत्नी मुकेश कुशवाह अपने घर के पास बने घूरे पर गोबर डालने गई थीं। इसी बात को लेकर परिवार की महिला महादेवी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जमीन अब उनकी है और यहां गोबर नहीं डाला जाएगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि महादेवी ने अपने पति राजेंद्र, बेटे कमल सिंह और बहू नीतू कुशवाह के साथ मिलकर सीमा के घर में घुसकर मारपीट की। इसके बाद उसे घसीटते हुए बाहर लाया गया, पेड़ से हाथ बांधकर डंडों से पीटा गया। महिला का बेटा बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता आपस में देवरानी-जेठानी के रिश्ते में हैं।0
0
Report
इंदौर में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश; चार गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर पुलिस ने मानव तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह गरीब परिवारों की नाबालिग बालिकाओं को अमीर बनने का लालच देकर फर्जी आधार कार्ड तैयार करता था और फिर उनकी फर्जी शादी कर लाखों रुपये में सौदेबाजी करता था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य षड्यंत्रकर्ता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इंदौर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर थाना बाणगंगा पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले की जांच के दौरान एक संगठित मानव तस्करी गिरोह का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की नाबालिग बालिकाओं को मकान खरीदने और जल्दी अमीर बनने का लालच देता था। इसके बाद उनकी जन्मतिथि बदलकर फर्जी आधार कार्ड तैयार किए जाते थे ताकि उन्हें बालिग दिखाया जा सके। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य खुद को पीड़िता के रिश्तेदार बताकर शादी की पूरी साजिश रचते थे। इसके बाद नाबालिग बालिका की शादी रतलाम निवासी एक युवक से कराई गई, जिसके एवज में करीब तीन लाख रुपये का लेन-देन हुआ। पीड़िता को हर शादी के बदले पचास हजार रुपये देने ka झांसा भी दिया गया था। इसी दौरान पीड़िता की मां ने बेटी के लापता होने की रिपोर्ट थाना बाणगंगा में दर्ज कराई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की और जब मुख्य आरोपी संजू उर्फ संजय यादव से पूछताछ शुरू हुई तो आरोपी घबरा गए और पीड़िता को वापस इंदौर भेज दिया। पीड़िता ने अपनी मां और पुलिस को पूरे षड्यंत्र की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य षड्यंत्रकर्ता संजू उर्फ संजय यादव, रामविलास उर्फ राकेश यादव, कथित दूल्हा संजु पाटीदार और उसके पिता नंदराम पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला सोनू बंजारा, किशोर चौहान, कच्छूलाल गुर्जर, लालसिंह गुर्जर और बाबू दादा सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट कोलाहल नियंत्रण कानून में बड़े संशोधन के लिए कदम उठाने की मांग करता है
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। तेज डीजे, ध्वनि विस्तारक यंत्रों से ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। स्वतः संज्ञान जनहित याचिका पर कोर्ट ने कहा कि त्योहारों का समय आने वाला है। इस दौरान डीजे और दूसरे यंत्रों पर ध्यान देना होगा। सुनवाई के दौरान शासन ने बताया कि कोलाहल अधिनियम में संशोधन की प्रक्रिया जारी है। इसमें कड़े नियम बनाए जा रहे हैं। जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई में ताजा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। शासन ने बताया है कि ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए पुराने छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 में बड़े और कड़े बदलाव किए जा रहे हैं, जिसका ड्राफ्ट अब अंतिम चरण में है। सरकार ने माना कि ध्वनि प्रदूषण से निपटने के लिए मौजूदा कानून को और मजबूत बनाना बेहद जरूरी है। शपथपत्र में सरकार ने जानकारी दी कि कोलाह्न नियंत्रण अधिनियम में संशोधन के लिए गठित ड्राफ्ट कमेटी ने हाल ही में 11 मई, दो जून, आठ जून और 15 जून 2026 को लगातार बैठकें की है। कमेटी ने विभिन्न हितधारकों और जमीनी अधिकारियों से मिले सुझावों के आधार पर प्रस्तावित कानून की धारा-दर-धारा बारीकी से समीक्षा कर जरूरी सुधार किए हैं। नए संशोधन का ड्राफ्ट अब पूरी तरह तैयार होने की कगार पर पहुंच चुका है। प्रदेश के गृह विभाग के अनुसार, ड्राफ्ट कमेटी द्वारा अंतिम रूप दिए जाने के बाद इस पूरे प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राज्य की मंत्रिपरिषद के सामने रखा जाएगा। कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद इस संशोधन विधेयक को छत्तीसगढ़ विधानसभा के पटल पर विचार और पारित करने के लिए प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद यह पूरे राज्य में कानून के रूप में लागू होगा। हाईकोर्ट ने ड्राफ्ट को फाइनल करने और कानून बनाने की दिशा में और क्या ठोस कदम उठाए गए हैं, इसकी जानकारी भी मांगी। याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट के सामने तर्क रखा कि वर्तमान कानून बेहद कमजोर साबित हो रहा है। उनका कहना था कि नियम तोड़ने वालों पर केवल 500 से 1000 रुपए तक का जुर्माना लगाकर कार्रवाई खत्म कर दी जाती है। न तो साउंड सिस्टम जब्त किए जाते हैं और न ही कोई सख्त दंडात्मक कदम उठाया जाता है, जिसके कारण ध्वनि प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है।0
0
Report
यूपी विधानसभा मॉनसून सत्र: जयवीर सिंह बोले–सब कुछ ठीक होगा, राज्य तरक्की कर रहा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र पर उत्तर प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, "सब कुछ ठीक होगा यह राज्य के हित में होगा। राज्य के विकास और सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं... विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे हताश और निराश हैं। राज्य तरक्की कर रहा है।"0
0
Report
जालंधर के बस्ती अड्डा चौक के पास एक्टिवा में आग, दमकल ने पाया काबू
Jalandhar, Punjab:जालंधर के बस्ती अड्डा चौक के पास स्थित श्री हनुमान मंदिर के पास चलती एक्टिवा को अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने चंद ही मिनटों में पूरी एक्टिवा को चपेट में ले लिया और चालक ने एक्टिवा सड़क के किनारे फेंक दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि बस्ती अड्डा चौक चौक के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास एक्टिवा को आग लगी है, जिसके बाद वह मौके पर पहुँचे। उन्होंने एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गनीमत रही कि इस हादसे के दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन एक्टिवा पूरी तरह से जल गई।0
0
Report
Advertisement
इंदर सिंह परमार: न्यायालय निर्देशों का पालन कर जल्द निर्णय लेंगे
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल छात्रसंघ चुनाव पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा छात्रसंघ चुनाव को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि न्यायालय के निर्देशों का विभाग परीक्षण कर रहा है। मुख्यमंत्री से भी इस संबंध में चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द निर्णय लिया जाएगा। सरकार न्यायालय के निर्देशों का पूरी तरह पालन करेगी।0
0
Report
जालंधर के सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में आग, मरीजों में अफरा-तफरी
Jalandhar, Punjab:जालंधर के सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में आज सुबह करीब 6 बजे आग लग गई। जिससे मरीजों में अफरा-तफरी को माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन धुआं अधिक होने के कारण फायरकर्मी शीशे तोड़कर कमरे में घुसे। घटना के वक्त यहां पर करीब 20 प्रेग्नेंट महिलाएं भर्ती थीं। फायरकर्मियों ने समय रहते पूरे वार्ड को खाली करा लिया और सभी मरीजों को दूरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) डॉ. प्रिया कौशल ने बताया घटना के वक्त जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर उस समय वार्ड में ही मौजूद थे। एसी में ओवरहीटिंग के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ। जिससे अचानक आग भड़क गई। घटना की जानकारी मिलते ही ऑन-ड्यूटी डीएनबी (DNB) रेजिडेंट डॉक्टर ने तुरंत मेडिकल सुपरिटेंडेंट (MS) और गायनी इंचार्ज डॉ. बरिंदर को सूचित किया। सूचना मिलते ही अस्पताल की सीनियर टीम 5 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई थी। आग लगने क बाद फैसे मलबे की सफाई करते हुए कर्मचारी। आग लगने क बाद फैसे मलबे की सफाई करते हुए कर्मचारी। AC में पहले धुआं निकला, फिर आग लगी प्रत्यक्षदर्शयों के अनुसार, गर्मी के कारण एसी के ज्यादा गर्म हो गया और उसमें शॉर्ट सर्किट होने की वजह से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते एसी में से धुएँ के काले गुबार निकलने लगे और आग की लपटों ने पास रखे अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। वार्ड में जहरीला और घना धुआं फैलने से वहां मौजूद नवजात शिशुओं, माताओं और अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ और फायर फाइटर्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया और वार्ड में फैले धुएँ को बाहर निकालने के प्रयास किए। मौके पर मौजूद दमकल अधिकारियों के अनुसार, एक एसी में आग लगने के बाद उसका असर दूसरे एसी और कमरे की वायरिंग पर भी पड़ा, जिससे वहां बिजली की तारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। AC में आग लगने के बाद वार्ड में धुआं फैला। आग की भनक लगते ही अस्पताल के सुरक्षा अमले और कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाई। जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती सभी नवजात बच्चों और उनकी माताओं को तुरंत सुरक्षित स्थानों और दूसरे वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल के सुरक्षा इंचार्ज ने बातचीत में बताया कि घटना में किसी भी प्रकार का जान-माल का बड़ा नुकसान या जानी नुकसान नहीं हुआ है। सभी मरीज और बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। लेकिन आग की चपेट में आने से कमरे में रखे बेड, गद्दे, बिजली के उपकरण और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गए। आग इतनी भीषण थी कि कमरे की दीवारें भी काली पड़ गईं।0
0
Report
नाहन में डॉ. वाईएस परमार की 120वीं जयंती पर भाजपा-कांग्रेस श्रद्धांजलि
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन हिमाचल निर्माता कीं 120वीं जयंती आज, गृह जिला सिरमौर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित, भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाहन में श्रद्धासुमन किए अर्पित, एंकर: आज हिमाचल निर्माता डॉ वाई एस परमार की 120वीं जयंती है और आज उन्हें पूरे प्रदेश भर में याद किया जा रहा है। हिमाचल निर्माता के गृह जिला सिरमौर में भी आज विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। वीओ 1 जिला मुख्यालय नाहन में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निर्माण में डॉर0 परमार का विशेष योगदान रहा है और यही कारण है कि हिमाचल की गणना आज देश के अग्रणी पहाड़ी राज्य में होती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश 1948 में अस्तित्व में आया और उसके बाद 1971 में पूर्ण राजयत्व का दर्जा मिला जिसमें डॉक्टर वाईएस परमार का विशेष योगदान है उन्होंने कहा कि आज सभी को उनसे प्रेरणा लेकर उनके पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। बाईट: अजय सोलंकी विधायक नाहन वीओ 2 इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष नाहन संजय पुंडीर ने बताया कि सभी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा हिमाचल निर्माता डॉ वाई एस परमार को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जा रहे है जिनका हिमाचल निर्माण में विशेष योगदान रहा है उन्होंने कहा कि हर वर्ष भाजपा कार्यकर्ता हिमाचल निर्माता को विशेष रूप से आज के दिन याद करते हैं。 बाईट: संजय पुंडीर: मण्डल अध्यक्ष BJP नाहन0
0
Report
Advertisement
