icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
484665
Ashutosh TripathiAshutosh TripathiFollow14 Apr 2025, 07:00 am

Umaria - पार्क प्रबन्धन ने किया बाघिन का रेस्क्यू, लोगों को मिली राहत

Manpur, Madhya Pradesh:

एक ही इलाके में मासूम और महिला पर हमला करने वाली बाघिन को पार्क प्रबन्धन ने सोमवार की सुबह 10 बजे रेस्क्यू कर लिया है. हाल में लगातार इंसानी हमले में शामिल बाघिन को धमोखर रेंज के पिपरिया बीट के पीएफ 112 के करीब रेस्क्यू किया गया है. इस बाबत रेस्क्यू प्रभारी अर्पित मैराल ने बाघिन के सफल रेस्क्यू की पुष्टि की है. रेस्क्यू के दौरान बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के उपसंचालक सहित सहायक संचालक धमोखर,सहायक संचालक ताला,वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी,रेंजर धमोखर,रेस्क्यू प्रभारी रेंजर पतौर सहित रेस्क्यू टीम और धमोखर फील्ड स्टाफ मौजूद रहे. बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के फील्ड डायरेक्टर अनुपम सहाय ने बताया कि बाघिन का नियमित रहवासी क्षेत्र में मूवमेंट रहा है, इस दौरान जनहानि और जन घायल के मामले भी सामने आए है, यहीं वजह है की उसे रेस्क्यू किया गया है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top