icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
484665
Ashutosh TripathiAshutosh TripathiFollow10 May 2025, 03:10 pm

Umaria - मानपुर में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ, आम जन के लिए न्याय की नई उम्मीद

Manpur, Madhya Pradesh:

आम जन तक शुलभ न्याय पहुंचने की अवधारणा को लेकर आज दिनांक 10 मई को विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय परिसर मानपुर में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ हुआ है. न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय अपूर्व मेहरोत्रा जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर सुलहकर्ता अधिवक्ता सतानंद पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद चतुर्वेदी, तहसील अधिवक्ता संघ के सचिव अनिरुद्ध मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष कुसलेंद्र कुमार तिवारी ,आशुतोष त्रिपाठी, नागेंद्र पटेल, भैयालाल चौधरी, अशोक वर्मा, रामसरोवर जायसवाल, बीडी प्रभाकर, मुन्नालाल चौधरी, हीरालाल सूर्या, अजय द्विवेदी, श्रद्धा द्विवेदी, यज्ञ सिंह परिहार, शिवशरण पटेल ने अपनी भूमिका निभाते हुए आपसी राजीनामे से 35 प्रकरणों का निराकरण कराया। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भागलपुर के राघोपुर में गंगा का भीषण कटाव, 125 मीटर तटबंध बह गया

Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर के राघोपुर में एक बार फिर गंगा का भीषण कटाव शुरू हुआ है। कल रात 125 मीटर से ज्यादा तटबंध का हिस्सा गंगा में समाया, कई पक्के मकान और झोपड़ीनुमा घर भी कटाव की भेंट चढ़ गए। इलाके में अफरातफरी मची है, लोगों में दहशत है और एक बार फिर अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर जाने की मजबूरी सामने आ गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इसी तटबंध को बचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए, जब मुख्यमंत्री तक मौके का निरीक्षण कर चुके हैं, जब जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग की ओर से लगातार निगरानी की बात कही जा रही थी, तो फिर इतनी बड़ी तबाही कैसे हो गई? भागलपुर के राघोपुर से सामने आई कटाव की यह तस्वीरें कई गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। जिस इलाके में लोग अपने परिवार और सामान के साथ रहते थे, वहां अब कटाव का खतरा मंडरा रहा है। हालात ऐसे बन गए कि लोगों को एक बार फिर अपने घर खाली करने पड़े। पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और लोग किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। कटाव की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया के एसडीओ के. परीक्षित और नवगछिया एसपी वैभव शर्मा रात में ही मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से प्रभावित घरों को खाली कराया गया, ताकि लोगों की जान को खतरे में पड़ने से बचाया जा सके। लेकिन सवाल यह है कि आखिर लोगों को बार-बार अपना घर क्यों छोड़ना पड़ रहा है? क्या हर बार प्रशासन की कार्रवाई कटाव शुरू होने के बाद ही होगी, या फिर समय रहते ऐसी व्यवस्था भी की जाएगी जिससे लोगों के घर और उनकी जिंदगी सुरक्षित रह सकें? सबसे अहम बात यह है कि गंगा का जलस्तर घटने के बावजूद इस इलाके में कटाव की रफ्तार तेज हो गई। आम तौर पर बाढ़ के दौरान बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंता की जाती है, लेकिन गंगा का पानी उतरने के समय भी कई संवेदनशील इलाकों में तेज कटाव का खतरा बना रहता है। ऐसे में सवाल उठता है کہ क्या इस इलाके की संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर पर्याप्त तैयारी की गई थी? क्या जलस्तर में उतार-चढ़ाव के साथ कटाव की आशंका का आकलन किया गया था? और अगर खतरे की आशंका थी, तो उसे रोकने के लिए पहले से प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए गए? पिछले महीने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी यहां पहुंचकर निरीक्षण किया था। उन्होंने दो बार एरियल सर्वे के जरिए स्थिति का जायजा लिया था। इसके बाद भी अगर उसी इलाके में एक बार फिर 125 मीटर से अधिक तटबंध कट जाता है और कई मकान गंगा में समा जाते हैं, तो यह सवाल उठना लाजिमी है कि पहले किए गए निरीक्षण और दिए गए निर्देशों का जमीन पर कितना असर हुआ? इस इलाके से पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र का विधानसभा क्षेत्र जुड़ा है, वहीं ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल भी इसी क्षेत्र से आते हैं। इसके बावजूद स्थानीय लोगों के सामने अपने घर और जमीन को बचाने का संकट खड़ा है.
0
0
Report

जींद रियासत की रानी इंद्रजीत कौर पर जमीन रिकॉर्ड छेड़छाड़ का मामला

G1GULSHAN 1Just now
Jhanj Kalan, Haryana:जींद रियासत की रानी इंद्रजीत कौर और उनकी पुत्रवधू हरसिमरन कौर जमीन के रिकॉर्ड में कथित छेड़छाड़ के मामले में कानूनी विवाद में घिर गई हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के वकील अभिमन्यु चौधरी की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में रानी और उनकी पुत्रवधू के अलावा नगर परिषद के सचिव सुमित दहिया, पटवारी नरेश चहल और रामराय निवासी सुभाष ठेकेदार को भी नामजद किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि करीब 10 एकड़ जमीन के रिकॉर्ड में हेराफेरी कर उसे हड़पने का प्रयास किया गया। वहीं, रानी इंद्रजीत कौर ने आरोपों को गलत बताते हुए इसे तकनीकी गलती का मामला बताया है वकील अभिमन्यु चौधरी के मुताबिक, उनके दादा बलदेव सिंह ने वर्ष 1965 में 50 कनाल 2 मरला जमीन खरीदी थी। यह जमीन जींद के अपोलो रोड क्षेत्र में स्थित है। वर्तमान में इस संपत्ति में अभिमन्यु चौधरी, उनकी मां एवं सेवानिवृत्त लेबर कमिश्नर सुधा चौधरी और उनके बड़े भाई अभिजीत सिंह की हिस्सेदारी है। परिवार का दावा है कि जमीन का मालिकाना हक उनकी तीन पीढ़ियों से चला आ रहा है। शिकायабар के अनुसार, हरियाणा सरकार की वेबसाइट पर जमीन की प्रॉपर्टी आईडी और डिजिटल नक्शे की जांच करने पर रिकॉर्ड में कथित गड़बड़ी सामने आई। आरोप है कि जमीन के मूल खसरा नंबर 65/58 की जगह खसरा नंबर 65/13 दर्ज कर दिया गया। इसके अलावा, 50 कनाल 2 मरला के मूल रकबे को घटाकर रिकॉर्ड में 18 कनाल 15 मरला कर दिया गया और जमीन की लोकेशन भी बदल गई। अभिमन्यु चौधरी ने दूसरे खसरे के रिकॉर्ड में भी बदलाव का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, खसरा नंबर 64/26/3/2 का रकबा 79 कनाल 19 मरला से बढ़ाकर 115 कनाल 13 मरला दर्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि डिजिटल भू-अभिलेख और नक्शे में कथित हेराफेरी कर जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि जमीन से संबंधित दस्तावेजों में कथित छेड़छाड़ कर तहसील में दो बार रजिस्ट्री कराने का प्रयास किया गया, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो सकी। शिकायतकर्ता ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। रानी इंद्रजीत कौर ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि दोनों पक्षों की जमीनें एक-दूसरे के साथ लगती हैं। खसरा नंबर 65 शिकायतकर्ता का है, जबकि खसरा नंबर 64 उनका है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद में खसरा नंबर 64 की प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए आवेदन किया गया था। उनके अनुसार, सैटेलाइट से फोटो लेने के दौरान सिस्टम ने खसरा नंबर 65 की लोकेशन ले ली, जिससे शिकायतकर्ता की प्रॉपर्टी आईडी उनके नाम दर्ज हो गई। बाद में डीसी ने उस आईडी को दोबारा एनए कर दिया। रानी ने कहा कि जमीन की दोबारा पैमाइश होने तक यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता के दादा ने ही रामबीर कॉलोनी विकसित की थी। जमीन हड़पने के लिए दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने के आरोप पूरी तरह गलत हैं।
0
0
Report

हरदा के भूतों के मेले में आस्था बनाम खतरे, प्रशासन मजबूत सुरक्षा के दावें

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:एंकर मेले लगते है, लेकिन क्या आपने कभी भूतों के मेले के बारे में सुना है? भले ही लोग इसे अंधविश्वास कहें, लेकिन हरदा जिले में हर साल श्राद्ध पक्ष की अमावस्या की रात नर्मदा किनारे लगता है 'भूतों का मेला'. जो चौदस की रात से अमावस्या की सुबह तक चलता है. कहा जाता है कि इस दिन नर्मदा का जल चमत्कारी हो जाता है और इसमे स्नान करने से यहाँ आये लोगो की बाहरी बाधाये दूर हो जाती है. कल रात भी यहाँ देर रात शुरू हुआ तंत्र मंत्र का खेल आज सुबह तक चलता रहा. इस दौरान देर रात का नजारा बेहद डरावना था। हरदा में सर्वपितृ अमावस्या के मोके पर लगने वाले मेले में लगभग 1 लाख श्रद्धालुओ ने शिरकत की. सोमवती अमावस्या होने के कारण लोगो ने नर्मदा मे आस्था की डुबकी लगाई. चौदस की रात से अमावस्या की रात तक नर्मदा के घाटो पर प्रेत बाधा से पीड़ित लोगो का जमावड़ा लगा रहा. यह सब लोग पड़िहारो (देव) से अपना इलाज कराते रहे. नर्मदा के पानी में खड़े होकर ग्रामीण भाषा में पड़िहार लोगो को तकलीफो को सुनाते रहे. तो कभी प्रेतबाधा से पीड़ित महिलाये पानी और कीचड़ में लौटती रही. यहाँ आने वाले ग्रामीणो ने बताया की इस दिन सभी की तकलीफे दूर की जाती है. वही यहाँ आने वाले युवा भी इस परम्परा से प्रभावित दिखे हैं। चौदस की रात से अमावस्या की रात से शुरू हुए भूतो के इस मेले में आस्था के नाम पर जानलेवा काम होते रहे. कोई तलवार से अपने अंगो को काटता रहा तो कोई जंजीरो से भूतो को भगाता रहा. और यह सब चलता रहा यहाँ मौजूद प्रशासनिक अधिकारियो की मौजदगी में. मौके पर मौजूद अधिकारी ने कहा की यह सब लोगो आस्था कारण होता है और अगर कोई शिकायत मिलेगी तो कार्यवाही करेंगे। नर्मदा नदी के किनारे पर भूतो का मेला में आस्था के नाम पर खुली तलवार से नीचे से लोग निकलते है और जो बाबा के हाथ में खुली चल है और तलवार से अपनी जीप काट है इन वीडियो को कैमरे में कैद किया इस अंधविश्वास के मेला में कोई बड़ा हादसा हो सकता था... बाइट 01 नजरपूरा गांव के सम्राट पवार(ओझा) ने बताया कि मां नर्मदा के चौदस की रात आज अमृत होता है और आज विशेष पूजा अर्चना से पित्त को एवं भूत प्रेत बाधा की दूर होती है, बाइट 02 बद्री प्रसाद गौर(पुजारी) ने बताया कि पुरानी परंपरा के अनुसार आज भी विशेष पूजा अर्चना होती है लोगों को फायदा होता है पितृपक्ष अमावस्या के चौदस की रात को विशेष कार्यक्रम चलता है, बाइट 03 सियाराम गौर, महेंद्र गांवनिवासी , परिवार की सुख शांति के लिए मां नर्मदा के घाट पर विशेष पूजा अर्चना के लिए पहुंचे, बाइट 04 रामप्रसाद कवरेती,थाना प्रभारी, पितृपक्ष अमावस्या को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए क्षेत्र की होमगार्ड गांव कोटवार पटवारी और गोताखोरों की टीमों को तैनात किया गया है,
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर के मुसहरी में जमीन दाखिल-खारिज फर्जीवाड़ा: CO शुक्ला और RO करण गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:बिहार: मुजफ्फरपुर के मुसहरी अंचल के फर्जी दाखिल-खारिज मामले में निलंबित अंचलाधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ला और राजस्व अधिकारी करुण करण को अहियापुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर देर शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस फर्जीवाड़े में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिनमें बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू जुड़े बताए गए हैं. गिरफ्तार अधिकारियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया और फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले की आगे की जांच जारी है, पुलिस दो और राजस्व कर्मचारियों की तलाश कर रही है. शिकायतकर्ता विजय कुमार, जो सेवानिवृत्त हुए हैं, के अनुसार 70 डिसमिल पुश्तैनी जमीन other लोगों के नाम दर्ज कराने की कोशिश फर्जी दस्तावेजों से हुई. दस्तावेजों की प्रामाणिकता और दाखिल-खारिज की प्रक्रियाओं में बदलाव की भी जांच है. जिलाधिकारी कुमार गौरव ने पूरा मामला सरकार को भेजा था, जिसके बाद महेंद्र कुमार शुक्ला को निलंबित किया गया. इस मामले में शामिल अन्य आठ लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जिनमें स्थानीय राजस्व विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं. जानाकारी के अनुसार मामला अहियापुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है.
0
0
Report

फारबिसगंज में डुप्लीकेट ब्रांडिंग से चावल बेचीं, 150 बोरा पकड़े, एक हिरासत में

Forbesganj, Bihar:फारबिसगंज में डुप्लीकेट ब्रांडिंग कर चावल बेचने का आरोप, 150 बोरा चावल पकड़ाया, एक व्यक्ति हिरासत में फारबिसगंज शहर में कथित तौर पर दूसरे राइस मिल के रजिस्टर्ड ब्रांड और नाम का इस्तेमाल कर चावल बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में फारबिसगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 110 बोरा चावल पकड़ा है। वहीं, पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के नौतनवा स्थित मेसर्स लक्ष्मी राइस मिल के संचालक ने इस संबंध में 7 अक्टूबर 2026 को अररिया के एसपी को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में फारबिसगंज के छुआपट्टी चौक स्थित मेसर्स गणेश भंडार पर कथित रूप से उनकी कंपनी के पंजीकृत नाम और ब्रांड की नकल कर चावल बेचने का आरोप लगाया गया था。 शिकायतकर्ता के मुताबिक, उनकी फर्म कई वर्षों से चावल का उत्पादन और बिक्री अपने पंजीकृत ब्रांड के तहत करती आ रही है। आरोप है कि संबंधित प्रतिष्ठान द्वारा कथित तौर पर उसी नाम और ब्रांड से मिलती-जुलती बोरियों में चावल भरकर बाजार में बेचा जा रहा था। इससे कंपनी की व्यावसायिक प्रतिष्ठा और कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।राइस मिल संचालक की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छापेमारी की। इस दौरान करीब 150 बोरा चावल पकड़े जाने की बात सामने आई है। फारबिसगंज डीएसपी ने बताया कि कंपनी की शिकायत पर छापेमारी की गई है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

बहराइच में आवारा कुत्ते के आतंक: 4 साल के मासूम पर हमला, हालत गंभीर

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में आवारा कुत्ते का आतंक, 4 साल के मासूम पर हमला कर बुरी तरह नोचा, हालत गंभीर बहराइच,जिले के नानपारा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में आवारा कुत्ते के आतंक से दहशत फैली हुई है। घर के पीछे शौच के लिए जा रहे 4 वर्षीय मासूम पर कुत्ते ने अचानक हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मानिकपुर निवासी अरशद का 4 वर्षीय घर के पीछे शौच के लिए जा रहा था, तभी कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने मासूम को नोचकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित पिता अरशद ने बताया कि काला कुत्ता था अचानक दौड़कर मेरे बेटे पर टूट पड़ा।अगर मैं समय पर नहीं पहुंचता तो वह उसे मार देता। यह तीसरी घटना है, इससे पहले भी यही कुत्ता गांव के दो अन्य बच्चों पर हमला कर चुका है। घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
0
0
Report

बहराइच: नमाज के बाद घर लौटते युवक की हत्या, दोषी को आजीवन कारावास

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच: नमाज पढ़कर घर लौट रहे व्यक्ति की चाकू से हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास की सज़ा, पुरानी रंजिश में 7 जून 2024 को हुई थी वारदात, न्यायालय ने एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया, बहराइच। थाना मटेरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर नमाज पढ़कर घर लौट रहे वसीम खां की चाकू से हत्या करने के मामले में न्यायालय ने दोषी इब्राहिम उर्फ गुल्ले को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। घटना का क्रम: 7 जून 2024 को सुबह करीब 4:50 बजे वसीम खां गांव की मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के इब्राहिम उर्फ गुल्ले ने पुरानी रंजिश में उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पत्नी रेशमा बेगम की तहरीर पर थाना मटेरा में मुकदमा दर्ज किया गया。 न्यायालय का फैसला: पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद 9 अक्टूबर 2026 को चतुर्थ अपर जिला जज कविता निगम ने इब्राहिम उर्फ गुल्ले को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन साधारण कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। आरोपी को आर्म्स एक्ट के आरोपों से दोषमुक्त किया गया।
0
0
Report

देवीपुर के महामाया मंदिर में नवरात्रि का विशाल आस्था समारोह, भक्तों की अटूट चाहत

Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के देवीपुर की धरती पर विराजमान मां महामाया का दरबार जहां आस्था सिर झुकाती है, श्रद्धा मन को सुकून देती है और भक्त अपनी मनोकामनाओं की गठरी लेकर माता के दरबार में पहुंचते हैं, देवीपुर के दिव्य मंदिर आज भी अपने वैभव और अलौकिक प्रभाव को संजोए हुए है, छत्तीसगढ़ ही नहीं दूसरे प्रदेशों से भी श्रद्धालुओं का यहां पहुंचना इस धाम की महिमा और लोगों की अटूट आस्था को बयां करता है, नवरात्रि के पावन अवसर पर यहां भक्ति का ऐसा संगम दिखाई देता है, जहां हर ओर माता रानी के जयकारे और पूजा-अर्चना की गूंज सुनाई देती है, हम बात कर रहे हैं सूरजपुर जिले के देवीपुर में स्थित मां महामाया के भव्य मंदिर की, जहां इतिहास, परंपरा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलता है, कहा जाता है देवीपुर का यह प्राचीन मंदिर गोंड राजा के शासनकाल में बनवाया गया था, सदियों से चली आ रही आस्था की यह परंपरा आज भी श्रद्धालुओं के विश्वास में जीवंत है, मंदिर की भव्यता और माता रानी के प्रति भक्तों की श्रद्धा इस धाम को विशेष पहचान देती है, नवरात्रि के दिनों में मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं, इस मंदिर की एक विशेष परंपरा बलि प्रथा भी है, जो यहां की धार्मिक मान्यताओं और पुरानी परंपराओं का हिस्सा मानी जाती है, समय के साथ बदलती परिस्थितियों के बीच भी मां महामाया के प्रति लोगों की आस्था की यह डोर आज तक अटूट बनी हुई है, बैगा पुजारी, शारदीय हो या चैत्र नवरात्र, यहां का दृश्य ऐसा जान पड़ता है मानो साक्षात देवलोक धरा पर उतर आया हो, छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे तमाम पड़ोसी राज्यों से भी लाखों श्रद्धालु जुवान पर मां का जयकारा लिए यहां पहुंचते हैं, नवरात्र के पावन नौ दिनों में माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना, शतचंडी पाठ और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा अंचल गुंजायमान रहता है, वर्षों से चली आ रही पारंपरिक बलि प्रथा भी यहां की आस्था का एक अहम पहलू मानी जाती है, जिसे श्रद्धालु देवी के प्रति अपना सर्वोच्च समर्पण और मनौती पूर्ण होने का विधान मानते हैं, हर भक्त की जुबां पर बस एक ही बात होती है कि इस दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता, श्रद्धालु कई तरीके से माता रानी की सेवा करते हैं कोई पैसे से, कोई चढ़ावा चढ़ाकर, कोई बलि देकर तो कोई श्रम दान करके, कहते हैं जो भी श्रद्धा और आस्था से माँ के दरबार में आया वह कभी खाली हाथ नहीं लौटा है, श्रद्धालु कई तरीकों से माता रानी की सेवा करते हैं, इतिहास की गौरवशाली विरासत, सदियों से चली आ रही पारंपरिक मान्यताएं और सीमाओं को लांघकर खिंची चली आने वाली यह असीम भीड़ इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि देवीपुर धाम आस्था और संस्कृति का वो अमर संगम है, जिसकी लौ भक्तों के विश्वास के सहारे युगों-युगों तक यूं ही दैदीप्यमान रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में सरकार द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत अक्टूबर माह को मनाया गया,

AdityaAdityaFollow5h ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत अक्टूबर माह को साइबर जागरुकता माह के रुप में मनाया गया आज दिनांक 09.10.2026 को जनपदीय साइबर सेल द्वारा कन्हैया लाल अग्रवाल मेमोरियल बाल विद्या मंदिर, जनपद जालौन में साइबर सेल पुलिस कार्यालय में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट स्कैम, साइबर बुलिंग एवं साइबर ग्रूमिंग साइबर जागरूकता एवं महिला सम्बन्धित अपराध के बारे में जागरूक किया गया इस दौरान स्कूल के बच्चों और टीचर और विद्यालय स्टाफ को ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने, OTP/UPI PIN किसी से साझा न करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा सोशल मीडिया पर अजनबियों से सावधानीपूर्वक व्यवहार करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही डिजिटल अरेस्ट स्कैम, साइबर बुलिंग एवं साइबर ग्रूमिंग से बचाव तथा ऐसी घटना होने पर तत्काल पुलिस/साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं cybercrime.gov.in पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।
0
0
Report

अजमेर के नसीराबाद में 3 करोड़ के जेवरात लूट: 12 घंटे में फर्जी इनकम टैक्स अफसर गिरफ्तार

Ajmer, Rajasthan:अजमेर के नसीराबाद कस्बे में फिल्मी स्टाइल में हुई लगभग 3 करोड़ के जेवरातों की लूट की वारदात से पुलिस ने 12 घंटे से पहले ही खुलासा कर फर्जी 6 इंकम टेक्स अधिकारियों को धर दबोचा... पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि पुलिस की टीमें वारदात के बाद से ही अनेक पहलुओं पर तकनीकी सहायता और सीसीटि फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी इसी बीच जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थान पर भविष्य देते हुए भारत सरकार के फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर नसीराबाद के ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर 3 करोड़ रुपए के जेवर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों को अलग-अलग स्थान से दस्तयप कर लिया एक अपराधी को पहचान के साथ तो वहीं अन्य पांच को पर्दा रखा गया है इन अपराधियों में से दो लोगों ने पहले इस कारोबारी के घर काम किया था और उसके बाद से ही इस परिवार को लूटने की योजनाएं बनाई गई थी वारदात को अंजाम देने के लिए भारत सरकार के फर्जी आयकर अधिकारी बने और भारत सरकार लिखी हुई काले रंग की स्कॉर्पियो को उपयोग में लिया गया इनकी पहचान अजमेर माखुपुरा निवासी देवेंद्र ,सेन्द्रिय निवासी संजय रावत,ढोलाभाता निवासी रविकांत,यूपी के बलिया जिले का निवासी अमित,नागौर के थांवला ग्राम का तारु सिंह,देवा उर्फ देवेंद्र रावत माखुपुरा पुलिस के मुताबिक वारदात का तानाबाना देवेंद्र ने बुनाथा था.. देवेंद्र ने कारोबारी के घर पर लगभग 5 वर्ष काम किया था इस कारण इसे घर के अभी स्थानों की जानकारी थी.. संजय भी इस परिवार से व्यवसायिक रूप से जुड़ा हुआ था.. लगभग एक महीने से यह सभी आरोपी वारदात का प्लान कर रहे थे..और यहां का दिन चूना गया... वारदात को अंजाम देकर भागे आरोपी जिले से बाहर नहीं जा सकें इसके लिए पूरे जिले की सीमाओं पर हाई अलर्ट किया गया और अपराधियों को गिरफ्तार करने में कमयाबी हासिल हुई
0
0
Report
Advertisement

भरूच की जुम्मा मस्जिद मामला हाईकोर्ट पहुँचा, अवैध कब्जे के आरोप सामने

भरूच की ऐतिहासिक जुम्मा मस्जिद का मामला हाईकोर्ट पहुँचा। पुरातत्व विभाग की संपत्ति पर अवैध कब्जे का मुक्तानंद स्वामी ने लगाया आरोप। वर्ष 1952 में वडोदरा में जुम्मा मस्जिद के नाम से ट्रस्ट पंजीकृत होने का दावा। वर्ष 2010 में अहमद मूसा के नाम पर बिजली मीटर लिए जाने का भी उल्लेख। भरूच नगरपालिका और सिटी सर्वे कार्यालय में कथित रूप से अवैध पंजीकरण कराने के आरोप। पुरातत्व विभाग की संपत्ति पर कब्रिस्तान और वुज़ूखाना बनाए जाने का दावा। पुरातत्व विभाग की संपत्ति में शुक्रवार की नमाज़ की अनुमति किसने दी? मुक्तानंद स्वामी का सवाल।
0
0
Report

गोरखपुर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार हादसा: 3 घायल, आरोपी फरार

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है... एम्स थाना क्षेत्र में एनएच-28 के फ्लाईओवर पर पीछे से आए एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी... टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक उछलकर करीब 12 फीट नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा... हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए... घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई... सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया... वहीं, टक्कर मारने वाला चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया... जानकारी के मुताबिक, सोनबरसा खुर्द निवासी 18 वर्षीय विशाल पुत्र वीरेंद्र, 23 वर्षीय राहुल पुत्र जोगिंदर और बंसडिला रौसड़ निवासी 17 वर्षीय नितेश पुत्र पूरन शुक्रवार शाम गोरखपुर से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे... शाम करीब 6 बजकर 15 मिनट पर उनकी बाइक सिसवा उर्फ चनकापुर फ्लाईओवर पर पहुंची थी... तभी पीछे से आए तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी... टक्कर लगते ही राहुल उछलकर फ्लाईओवर से नीचे उत्तर serv-लेन पर जा गिरा... वहीं, बाइक सवार विशाल और नितेश भी हादसे में घायल हो गए... अचानक हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई... हादसे की सूचना मिलते ही जगदीशपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची... पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए एम्स अस्पताल पहुंचाया... इसके बाद घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था को भी सुचारु कराया गया... उधर, बाइक में टक्कर मारने वाला चार पहिया वाहन चालक घायलों की मदद करने के बजाय वाहन समेत मौके से फरार हो गया... फिलहाल इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों से सड़क पर पैदा होने वाले खतरे को उजागर कर दिया है... फ्लाईओवर जैसे स्थान पर हुई इस टक्कर में एक युवक का करीब 12 फीट नीचे गिरना हादसे की भयावहता बयां करता है... अब देखना होगा कि फरार वाहन चालक की पहचान कर उसे कब तक पुलिस पकड़ पाती है...
0
0
Report

सुल्तानपुर लोढ़ी के पास मरीपुर में भारी हंगामा, बिजली मीटर तोड़ने के आरोप

Kapurthala, Punjab:ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਨੇੜਲੇ ਪਿੰਡ ਮੈਰੀਪੁਰ ਵਿੱਚ ਉਸ ਸਮੇਂ ਤਣਾਅਪੂਰਨ ਮਾਹੌਲ ਬਣ ਗਿਆ, ਜਦੋਂ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਵੱਲੋਂ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ’ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਬਿਜਲੀ ਮੀਟਰ ਤੋੜਨ ਅਤੇ ਵਿਰੋਧ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਵਿਖੇ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਉਹ ਜ਼ੇਰੇ ਇਲਾਜ ਹੈ। ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਪਿੰਡ ਮੈਰੀਪੁਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਵੱਲੋਂ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ’ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਬਿਜਲੀ ਮੀਟਰ ਤੋੜ ਦਿੱਤੇ ਗਏ। ਜਦੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਮਾਮਲਾ ਤਕਰਾਰ ਤੋਂ ਵਧ ਕੇ ਹੰਗਾਮੇ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਗਿਆ। ਦੋਸ਼ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਨੌਜਵਾਨ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਘਰਾਂ ਦੇ ਬਿਜਲੀ ਮੀਟਰਾਂ ਦੀ ਭੰਨਤੋੜ ਅਤੇ ਕਥਿਤ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੀ ਇਸ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਹੰਗਾਮੇ ਵਾਲੀ ਸਥਿਤੀ ਬਣ ਗਈ। ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਬਿਜਲੀ ਮੀਟਰਾਂ ਨੂੰ ਨੁਕਸਾਨ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਦੀ ਘਟਨਾ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਚਿੰਤਾ ਵਧਾ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਜ਼ਖਮੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਵਿਖੇ ਇਲਾਜ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਫਿਲਹਾਲ ਘਟਨਾ ਪਿੱਛੇ ਅਸਲ ਕਾਰਨ ਕੀ ਸੀ, ਇਸ ਬਾਰੇ ਵਿਸਥਾਰਪੂਰਵਕ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣੀ ਬਾਕੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਜਾਂਚ ਅਤੇ ਦੋਵਾਂ ਪੱਖਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ही ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਪੂਰੀ ਤਸਵੀਰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਹੋ ਸਕੇਗੀ。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top