484665
बाघिन ने सुरक्षा श्रमिक पर किया हमला, जानें पूरी घटना!
Umaria, Madhya Pradesh:बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर के बीट उत्तर पलझा में एक बाघिन ने सुरक्षा श्रमिक पर हमला कर दिया। घटना के बाद घायल श्रमिक को मानपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि बाघिन ने सुबह एक पालतू मवेशी का शिकार किया था और मवेशी मालिक के साथ सुरक्षा श्रमिक घटना स्थल पर पहुंचे थे। इसी दौरान बाघिन ने उन पर हमला किया। घायल सुरक्षा श्रमिक ने सूझबूझ से नीचे लेटकर बाघ से बचने के उपाय अपनाए, जिससे बाघिन जल्द ही जंगल की ओर भाग गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगूसराय में एक ही परिवार पर दबंगों की बेरहमी, पांच घायल
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों की दबंगई देखने को मिली है, जहाँ मामूली विवाद में दबंगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों की लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। जब इसका विरोध किया गया तो पहले एक युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी और बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को भी नहीं बख्शा। देखते ही देखते दबंगों ने पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ले की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आपक़ो बता दें कि बेगूसराय सदर अस्पताल वहीं एक ही परिवार के पांच लोग दबंगों की पिटाई में घायल होकर इलाज कराने पहुंचे हैं। किसी के शरीर पर चोट के निशान हैं, तो कोई दर्द से कराह रहा है। दरअसल, पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ले का है। घायल लोगों की पहचान पोखरिया निवासी श्रीराम महतो, पूनम देवी, शिवम कुमार, धीरज कुमार और गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि परिवार का एक युवक मोहल्ले में एक दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान कुछ लोग शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अचानक उस पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। अपने छोटे भाई को पिटता देख जब परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बना लिया। आरोप है कि दबंगों ने एक के बाद एक परिवार के पांच सदस्यों की बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी अक्सर शराब के नशे में मोहल्ले में गाली-गलौज और विवाद करते रहते हैं। विरोध करने पर इस बार पूरे परिवार को निशाना बनाया गया। मारपीट की इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बहाल, घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस पूरे मामले की जाँच-पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल मारपीट के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका की जाँच की जा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।0
0
Report
शाहजहांपुर शहर में आग का गोला बनी चलती बाइक, दो युवकों ने कूदकर बचाई जान
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहों में शुमार चार खंबा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती हुई मोटरसाइकिल अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। अनवार मेडिकल स्टोर के ठीक सामने हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि चंद मिनटों के भीतर ही पूरी बाइक जलकर राख के ढेर में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वे अनवार मेडिकल स्टोर के पास पहुंचे, अचानक बाइक के इंजन से धुआं और तेज चिंगारियां निकलने लगीं। खतरे को भांपते हुए दोनों सवारों ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत चलती बाइक से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। उनके हटते ही आग ने पूरी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। बीच सड़क पर बाइक को धू-धू कर जलता देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर लोगों ने यातायात रोक दिया और खुद को सुरक्षित दूरी पर कर लिया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति झुलसा या हताहत नहीं हुआ, वरना भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल, आग लगने के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि वायरिंग में शॉर्ट सर्किट या पेट्रोल लीकेज की वजह से यह हादसा हुआ है।0
0
Report
बेतिया के छठ घाटों पर सुरक्षा और साफ-सफाई अंतिम चरण में
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां छठ घाटों की साफ सफाई सजावट अंतिम चरण में है बेतिया डीएम तरनजोत सिंह लगातार सभी छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे है सभी छठ घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है बेतिया के सागर पोखरा पर पूजा कमिटी के द्वारा भव्य पंडाल बनाया गया है छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर बैरिकेटिंग किया गया है बोटिंग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है डीपीआरओ रोचना माधुरि ने बताया कि जिला प्रशासन और नगर निगम के द्वारा सभी छठ घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए है छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है0
0
Report
Advertisement
बच्चा चोर अफवाह से गांव में पिटाई, दो युवक घायल, पुलिस ने संभाला मामला
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र स्थित अजबनगर में बच्चा चोर होने की अफवाह फैलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने फेरी लगाने आए दो चचेरे भाइयों को घेरकर उनकी जमकर पिटाई कर दी, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बाराबांकी जिले के निवासी रामराज महावत अपने चचेरे भाई के साथ वर्तमान में अंबिकापुर के दरिमा मार्ग के पास रहता है और शुक्रवार को दोनों बाइक पर सवार होकर कोइलीजोर गांव में अंगूठी के नग तथा माला के लॉकेट बेचने पहुंचे थे, इसी दौरान आश्रम के पास कथित तौर पर दोनों ने चार छोटे बच्चों को चॉकलेट और बिस्किट का लालच देकर बुलाया, तभी दो बच्चे शोर मचाते हुए वहां से भाग निकले और मिनटों में पूरे गांव में यह अफवाह फैल गई कि बाइक सवार युवक दो बच्चियों को जबरन बाइक पर बैठाकर अगवा करने की कोशिश कर रहे हैं,यह बात फैलते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े और गुस्साई भीड़ ने दोनों भाइयों को पकड़कर सरेआम पीटना शुरू कर दिया, दोनों युवक लगातार मिन्नतें करते रहे कि वे बच्चा चोर नहीं हैं, लेकिन उग्र ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी, ग्रामीणों की इस पिटाई में दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें बाद में गांव वालों ने ही जयनगर पुलिस के हवाले कर दिया, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराकर उनका इलाज कराया और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है, हम आपको बता दें सरगुजा संभाग के ग्रामीण इलाकों में पूर्व में भी बच्चा चोरी की अफवाहों के कारण मारपीट की ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और सभी एंगल से मामले की जांच में जुट गई है.0
0
Report
प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी 14–16 नवंबर तीन दिन बंद, किसान न दें उपज
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी में 14 से 16 नवंबर तक तीन दिन कृषि जिंसों की खरीद-बिक्री और नीलामी का काम पूरी तरह बंद रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों की पालना में मंडी प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। मंडी सचिव ने किसानों से इस अवधि में अपनी उपज बेचने के लिए मंडी में नहीं लाने की अपील की है। मंडी प्रशासन के निर्णय के अनुसार 14 नवंबर को द्वितीय शनिवार होने के साथ जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के मतदान का दिन है। 15 नवंबर को साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जबकि 16 नवंबर को पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। इन कारणों से तीनों दिन मंडी में कृषि जिंसों का क्रय-विक्रय और नीलामी कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। कृषि उपज मंडी समिति के सचिव ने बताया कि कोई भी किसान 14 नवंबर से 16 नवंबर तक अपनी कृषि उपज बेचने के लिए मंडी में लेकर नहीं आए। मंडी में 16 नवंबर को रात 11 बजे से मंडी भर जाने तक ही कृषि जिंसों को प्रवेश दिया जाएगा।0
0
Report
Hanumangarh के रावतसर में पंचायत समिति चुनाव चौथे चरण का मतदान सुबह से जारी
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : रावतसर पंचायत समिति चुनाव 2026, पंचायत चुनाव चौथे चरण का आज मतदान सुबह से जारी,जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य पदो के लिए मतदान है आज,रावतसर के 17 ब्लॉक में आज हो रहा मतदान,रावतसर ब्लॉक में 59 प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में,सुबह 7 बजे से शुरू हुई मतदान की प्रक्रिया,रावतसर पंचायत समिति की 30 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान,86 मतदान केंद्रों पर 84048 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग0
0
Report
Advertisement
महराजगंज में पराली जलाने पर 46 किसानों पर 1.15 लाख का जुर्माना
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज के निचलौल में धान की फसल कटने के बाद खेतों में पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। करीब 35 से 40 गांवों में पराली जलाने की घटनाओं के बाद प्रशासन ने 46 किसानों पर कुल 1 लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों के अनुसार किसानों को बार-बार जागरूक किया गया था पर रोक अभी तक नहीं लगी। एसडीएम के निर्देश पर फसल अवशेष जलाने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई और इन 46 किसानों पर आर्थिक दंड लगाया गया। दो एकड़ तक की जमीन वाले किसानों पर प्रति किसान 2,500 रुपये का जुर्माना तय किया गया है। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि पराली जलाने पर रोक लागू हो सके。0
0
Report
धौलपुर में पंचायत चुनाव: चतुर्थ चरण के लिए सुबह से बूथों पर मतदाताओं की भारी भीड़
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग मतदाताओं में उत्साह धौलपुर। जिले में पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ चरण के तहत सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई धौलपुर जिले की तीन पंचायत समितियों राजाखेड़ा, बसेड़ी और सरमथुरा में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं सहित पुरुषों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इस चरण में कुल 2 लाख 91 हजार 155 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।0
0
Report
मुरादाबाद में घना कोहरा: दृश्यता घटने से वाहन चालकों को दिक्कत
Noida, Uttar Pradesh:Moradabad (Uttar Pradesh): Dense Fog Reduces Visibility, Causes Difficulties for Motorists घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। आज ठंड तो खैर कम है, पर कोहरा आज बहुत है। पहले दिन इतना कोहरा आया है कि देख के विश्वास नहीं हुआ। अभी लोग बड़ी लापरवाही से निकल रहे हैं। मैंने काफी लोगों को देखा कि वो हॉफ टीशर्ट में ही घर से निकल आए। उन्हें अभी एहसास नहीं था कि बाहर ठंड भी होगी।0
0
Report
Advertisement
घोरहट मठिया गांव में लूटपाट के दौरान गोली चली, पड़ोसी घायल, गांव में दहशत
Chapra, Bihar:मांझी थाना क्षेत्र के घोरहट मठिया गांव में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोलीबारी कर दहशत फैला दी। शशि भूषण भारती के बंद घर में घुसे अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर पड़ोसी आनंद कुमार भारती को गोली मार दी। गोली उनके सीने और हाथ में लगी है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल आनंद कुमार भारती को मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। बताया जाता है कि शशि भूषण भारती के बंद घर को अपराधियों ने पहले भी निशाना बनाया था। बीते 11 जुलाई की रात भी उनके घर में चोरी की घटना हुई थी। एक बार फिर उसी घर में अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर पड़ोसी को गोली मार दी। लगातार दूसरी वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है。0
0
Report
प्रतापगढ़ में चौथे चरण के मतदान में बूथों पर सुबह से कतारें लगीं
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाइन : चौथे चरण का मतदान जारी, सुबह से बूथों पर लगने लगी कतारें, 4 पंचायत समितियों में 288 बूथों पर हो रही वोटिंग एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले में पंचायतीराज चुनाव के चतुर्थ चरण के तहत आज मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और कई बूथों पर मतदान के लिए कतारें लगने लगी हैं। इस चरण में प्रतापगढ़, अरनोद, पीपलखूंट और सुहागपुरा सहित 4 पंचायत समितियों में कुल 288 मतदान बूथों पर वोटिंग हो रही है। इनमें प्रतापगढ़ के 90, सुहागपुरा के 42, पीपलखूंट के 98 और अरनोद के 58 बूथ शामिल हैं। इस चरण में जिला परिषद के 12 और पंचायत समिति के 64 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है। कुल 114 ग्राम पंचायतों के 906 वार्ड इस चरण में शामिल हैं। जिला निर्वाचन प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशासन ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।0
0
Report
चूरू: राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू कनिका राठौड़ वार्ड 23 से भाजपा प्रत्याशी
Churu, Rajasthan:राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू कनिका राठौड़ चुनावी मैदान में। कनिका राठौड़ ने वार्ड 23 में जीत का कितना भरोसा? भाजपा प्रत्याशी कनिका राठौड़ ने चुनाव को लेकर अपनी बात रखी, कांग्रेस की आशा स्वामी से है सीधा मुकाबला। राठौड़ परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर। चूरू। चूरू जिले में पंचायत राज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के मतदान के बीच वार्ड 23 का चुनावी मुकाबला खासा चर्चा में है। इस वार्ड से पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू और भाजपा प्रत्याशी कनिका राठौड़ चुनाव मैदान में हैं। उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी आशा स्वामी से है। इस बीच भाजपा प्रत्याशी कनिका राठौड़ ने कहा कि चुनाव, क्षेत्र के मुद्दों और अपनी चुनावी प्राथमिकताओं को लेकर अपना पक्ष रखा और जीत का भरोसा जताया। वार्ड 23 का यह मुकाबला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यहां राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू की प्रतिष्ठा दांव पर है। राजनीतिक गलियारों में इस सीट के परिणाम को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में पंचायती राज चौथे चरण के लिए भारी सुरक्षा इंतजाम
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिले में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, 415 मतदान केंद्रों पर तैनात है 830 सुरक्षाकर्मी, जिले में 32 अति संवेदनशील मतदान केंद्र किए गए थे चिह्नित, सुरक्षा के लिए 40 मोबाइल पुलिस पार्टियां कर रही लगातार निगरानी, पंजाब-हरियाणा सीमा पर चुनाव सुरक्षा के मद्देनजर छह स्थायी सशस्त्र नाके स्थापित, 13 से 16 नवंबर तक 24 घंटे रहेगी निगरानी, संगरिया, टिब्बी,हनुमानगढ़ टाउन और रावतसर में चुनावी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 40 सेक्टर ऑफिसर और 14 एरिया मजिस्ट्रेट भी किए है नियुक्त, आज जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान सुबह से जारी0
0
Report
सीकर पंचायत राज चुनाव: 5 पंचायत समितियों में आज मतदान शुरू, लाखों वोटर उत्साहित
Sikar, Rajasthan:सीकर पंचायत राज चुनावों का अंतिम चरण के लिए मतदान हुआ शुरू मतदाताओं में खासा उत्साह सीकर में पंचायत राज चुनाव के अंतिम चरण में 5 पंचायत समिति क्षेत्रों में आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। सीकर की बलारां, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा और रामगढ़ शेखावाटी पंचायत समिति क्षेत्रों की 123 ग्राम पंचायत के वोटर्स मतदान केंद्र पर सुबह 7 बजे से आना शुरू हो गए थे। सीकर जिले में पंचायत राज चुनाव के अंतिम चरण के लिए 123 ग्राम पंचायत में कुल 431 पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार लगना शुरू हो गई है, तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज अंतिम चरण में सीकर जिले के 5 पंचायत समिति क्षेत्राें की 123 ग्राम पंचायतों के 4 लाख 1 हजार 124 वोटर्स 12 जिला परिषद सदस्यों, 75 पंचायत समिति सदस्यों. के लिए मतदान कर रहे हैं0
0
Report
करौली के चौथे चरण में 481 मतदान केंद्र, 4 लाख मतदाता वोट डालेंगे
Karauli, Rajasthan:करौली। पंचायत चुनाव के चौथे चरण में पांच पंचायत समितियों में मतदान, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य के 107 वार्डों के लिए हो रहा मतदान, पाँचों पंचायत समितियों में बनाए गए 481 मतदान केंद्र, 4 लाख 48 हजार 932 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल, बालघाट में 92,531, कुड़गांव में 1,06,028, मंडरायल में 79,078, सपोटरा में 89,970 और टोडाभीम में 81,325 मतदाता,0
0
Report
Advertisement
