484665
मानपुर विधायक मीना सिंह ने नवनिर्मित SDM कार्यालय भवन का किया लोकार्पण
Manpur, Madhya Pradesh:मानपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक सुश्री मीना सिंह ने आज मानपुर तहसील में नवनिर्मित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर परिषद मानपुर की अध्यक्ष श्रीमती भारती सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरीश विश्वकर्मा, SDM मानपुर कमलेश राम नीरज, तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार पटेल एवं अन्य अधिवक्ता, नगर परिषद के पार्षद और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन भी उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में थार सवार बदमाशों ने ओवरटेकिंग के बहाने मारपीट की, प Pistl दिखाकर फरार
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu ओवरटेकिंग को लेकर थार सवार बदमाशों के मारपीट करने का मामला पिस्टल की नोक पर मारपीट करने का मामला आया सामने स्विफ्ट डिजायर कार में तोड़फोड़ और चालक से मारपीट की गई खोरा बीसल थाना इलाके के नांगल पुलिया के नीचे कल देर रात का मामला कार में तोड़फोड़ और चालक से मारपीट कर फरार हुए बदमाश शराब के नशे में धुत्त बताए जा रहे बदमाश सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने मारपीट के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मामला किया दर्ज0
0
Report
उज्जैन: डोल ग्यारस समारोह के लिए मार्ग निरीक्षण, महापौर ने तैयारी करने के निर्देश
Ujjain, Madhya Pradesh:डोल ग्यारस से पहले फूलडोल चल समारोह मार्ग का निरीक्षण महापौर ने निगम अधिकारियों और बैरवा समाज के पदाधिकारियों के साथ लिया जायजा, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश उज्जैन में 22 सितंबर को डोल ग्यारस के अवसर पर फूलडोल चल समारोह निकाला जाएगा। इसे लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को महापौर मुकेश टटवाल ने निगम अधिकारियों और बैरवा समाज के पदाधिकारियों के साथ चल समारोह के पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। बैरवा समाज का फूलडोल चल समारोह मक्सी रोड स्थित किशनपुरा मंदिर से शुरू होगा। निरीक्षण के दौरान महापौर ने मार्ग की व्यवस्थाओं को देखा और जहां जरूरत है, वहां काम जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए。 चल समारोह के दौरान लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए सड़क पर पेंचवर्क, सफाई, पर्याप्त रोशनी और पेयजल की व्यवस्था करने को कहा गया है। इसके साथ ही मार्ग में आने वाले अतिक्रमण हटाने और झाड़ियों की कटाई-छंटाई के निर्देश भी दिए गए। डोल ग्यारस के मौके पर चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु शामिल होंगे। ऐसे में नगर निगम का फोकस इस बात पर है कि पूरे मार्ग पर साफ-सफाई और रोशनी के साथ लोगों के आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो。0
0
Report
विदिशा के प्रशिक्षण में धान फसल पर रोग-कीट प्रकोप से चिंता
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में किसानों को आधुनिक खेती और फसल प्रबंधन की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लेकिन जिस प्रशिक्षण केन्द्र में किसानों को फसल को रोग और कीटों से बचाने के तरीके बताए जा रहे हैं, उसी केन्द्र के प्रदर्शन प्लॉट में धान की फसल बीमारी और कीट प्रकोप से प्रभावित नजर आई। मौके पर फंगस, ब्लास्ट, माहू/मच्छर और पत्ती लपेटक जैसे रोग एवं कीट प्रकोप दिखाई देने की बात सामने आई है। इसे लेकर किसानों ने प्रदर्शन प्लॉट की जांच और उचित उपचार की मांग की है। पंजाब नेशनल प्रशिक्षण केंद्र में किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अलग-अलग गांवों से किसान शामिल हुए। अधिकारियों ने किसानों को फसल प्रबंधन, कीट नियंत्रण और बेहतर उत्पादन से जुड़ी जानकारी दी। वहीं प्रशिक्षण केंद्र परिसर में लगाए गए धान के प्रदर्शन प्लॉट में फसल की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। किसानों के मुताबिक धान की फसल में फंगस, ब्लास्ट, माहू/मच्छर और पत्ती लपेटक जैसे रोग एवं कीट प्रकोप दिखाई दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि प्रशिक्षण का असली उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब बताए गए तरीकों का प्रदर्शन खेत में भी प्रभावी तरीके से दिखाई दे। किसानों ने मांग की है कि प्रदर्शन प्लॉट की कृषि विशेषज्ञों से जांच कराई जाए और फसल में दिखाई दे रहे रोग एवं कीटों का उचित नियंत्रण किया जाए। साथ ही किसानों को मौके पर ही उपचार की पूरी जानकारी देकर व्यावहारिक उदाहरण प्रस्तुत किया जाए।0
0
Report
Advertisement
दंदरौआ धाम में बुड़वा मंगल पर लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-दंदरौआ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब! बुड़वा मंगल पर हजारों भक्तों के पैदल जत्थे पहुंचे, रात 12 बजे से होंगे डॉक्टर हनुमान के दर्शन। एंकर-भिंड के प्रसिद्ध दंदरौआ धाम में बुड़वा मंगल को लेकर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। डॉक्टर हनुमान के दर्शनों के लिए हजारों श्रद्धालु पैदल जत्थों के रूप में दंदरौआ धाम पहुंच रहे हैं। कोई ग्वालियर से पदयात्रा कर रहा है तो कोई भिंड, लहार, मुरैना, दतिया, मौ और सेवढ़ा से पैदल चलकर धाम पहुंचा है। भाद्रपद महीने के बुड़वा मंगल पर दंदरौआ धाम में 5 से 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की व्यापक व्यवस्था की है। रात 12 बजे से डॉक्टर हनुमान के दर्शन शुरू होंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 700 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। मंदिर परिसर में प्रवेश और निकासी के लिए बैरिकेडिंग और रेलिंग लगाई गई है, ताकि भीड़ को नियंत्रित करते हुए दर्शन व्यवस्था सुचारू रखी जा सके। दूर-दराज से आने वाले वाहनों के लिए मंदिर से करीब चार से पांच किलोमीटर दूर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं श्रद्धालुओं के लिए पेयजल टैंकर, चलित शौचालय, मंदिर गेट पर चिकित्सा केंद्र और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। भीड़ और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर तैनात हैं, ताकि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का यह पर्व सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।0
0
Report
उज्जैन में 730 मीटर सड़क 15 मीटर चौड़ी, सिंहस्थ के लिए चौड़ीकरण शुरू
Ujjain, Madhya Pradesh:खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक 15 मीटर चौड़ी होगी सड़क 9.80 करोड़ रुपये की लागत से होगा सड़क का विकास, 272 भवन होंगे प्रभावित; नगर निगम ने नपती और मार्किंग का काम शुरू किया उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शहर के प्रमुख रास्तों को चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है। खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक करीब 730 मीटर लंबी सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस काम पर करीब 9.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह शहर का व्यस्त और प्रमुख संपर्क मार्ग है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस रास्ते से आवाजाही करते हैं। सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ इस मार्ग पर यातायात का दबाव भी बढ़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए सड़क को चौड़ा करने की तैयारी की जा रही है। 272 भवन होंगे प्रभावित, शुरू हुई नपती और मार्किंग सड़क चौड़ीकरण की जद में कुल 272 भवन आने की बात सामने आई है। नगर निगम ने सोमवार से सड़क की सीमा तय करने के लिए मौके पर नपती और मार्किंग का काम शुरू कर दिया है। इससे यह तय किया जा रहा है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान कौन-कौन से भवन प्रभावित होंगे। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर भवन निरीक्षक शिवम गुप्ता और निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्वे और मार्किंग की। टीम ने सड़क की प्रस्तावित सीमा के अनुसार जानकारी जुटाई। फिलहाल नपती और सर्वे का काम किया जा रहा है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सड़क चौड़ी होने के बाद इस व्यस्त मार्ग पर यातायात को सुगम बनाने और सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान करने में मदद मिलने की उम्मीद है.0
0
Report
उज्जैन: डोल ग्यारस व काल भैरव यात्रा पर पुलिस के फ्लैग मार्च, सुरक्षा कड़ी
Ujjain, Madhya Pradesh:डोल ग्यारस और काल भैरव सवारी से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च काल भैरव क्षेत्र और चल समारोह मार्ग पर पुलिस ने किया पैदल marcher, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा उज्जैन में डोल ग्यारस और बाबा काल भैरव की सवारी को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। धार्मिक आयोजनों के दौरान शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सोमवार को काल भैरव क्षेत्र और चल समारोह के मार्ग पर फ्लैग मार्च किया。 पुलिस बल ने पैदल मार्च करते हुए पूरे क्षेत्र का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान पुलिस ने लोगों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल का भरोसा दिलाया。 फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने साफ किया कि धार्मिक आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। आयोजन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी रखी जा रही है。 पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति और सद्भाव बनाए रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि त्योहार और धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें।0
0
Report
Advertisement
डीजीपी अरुण देव गौतम ने पुलिस अफसरों की बैठक में नक्सल नीति पर जोर
Jagdalpur, Chhattisgarh:संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित कोआर्डिनेशन मीटिंग हॉल में सोमवार को डीजीपी अरुण देव गौतम ने तीन जिलों(बस्तर, कोण्डागांव तथा सुकमा) के पुलिस अधीक्षकों एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली, बैठक में पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, बेसिक पुलिसिंग को प्रभावी ढंग से लागू करने के साथ ही शासन की नक्सल पुनर्वास नीति को प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश डीजीपी ने दिए, इस दौरान डीजीपी ने पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों के बीच बेहतर आपसी समन्वय के साथ अंदरूनी क्षेत्रों एवं गाँव में नियमित भ्रमण करने विकास कार्यों का अवलोकन करने तथा स्थानीय लोगों की समस्याों को समझने के निर्देश दिए, इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, बस्तर आईजी बी एन मीणा, सीआरपीएफ आईजी शकबीब के, बीएसएफ आईजी संजय पंत, केंद्रीय सुरक्षा बल डीआईजी व बस्तर, कोण्डागांव तथा सुकमा जिले के एसपी के साथ अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
भटनी जीआरपी थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष जोर
Deoria, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सर्किल बलिया सवि रत्न गौतम ने सोमवार को जीआरपी थाना भटनी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय की मौजूदगी में थाना कार्यालय से लेकर प्लेटफॉर्म और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस, मालखाना, शस्त्रागार और थाना कार्यालय के अभिलेखों की जांच की गई। संबंधित पुलिसकर्मियों को अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए साक्ष्यों के आधार पर मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने तथा हिस्ट्रीशीटरों पर प्रभावी निगरानी रखने को कहा। रेलवे में होने वाली पत्थरबाजी और रेल ट्रैक अवरोध की घटनाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ऐसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई के लिए कार्ययोजना तैयार कर उसका प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए महिला यात्रियों की सुरक्षा और सहायता को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। सीओ ने पुलिसकर्मियों की शस्त्र संचालन दक्षता और हथियारों के रखरखाव की भी जांच की। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, आउटर, पार्किंग और वेटिंग हॉल का पैदल निरीक्षण किया। आगामी त्योहारों के मद्देनजर थाना प्रभारी को अलर्ट मोड में रहने, संदिग्ध व्यक्तियों और ज्वलनशील पदार्थों पर कड़ी नजर रखने तथा आरपीएफ के साथ समन्वय कर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही दंगा नियंत्रण उपकरणों को सक्रिय स्थिति में रखने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान जीआरपी अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।0
0
Report
संभल। 'शहीद वंदन ' सम्मान समारोह में स्वतंत्रता सेनानी .सेना के शहीदों के परिजनो को सम्मान .
Maulagarh, Uttar Pradesh:संभल । चन्दौसी में चल रहे गणेश चतुर्थी मेले में जानी मानी कवियत्री ..शिक्षिका डा,. दुर्गा टंडन की पहल पर आयोजित सम्मान समारोह में देश की आजादी के आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और सेना के शहीद जवानों की विधवाओं के सम्मान में 'शहीद बंदन ' सम्मान समारोह आयोजित किया गया । श्री गणेश चतुर्थी मेले के श्री भूपाल मंच पर आयोजित 'शहीद बंदन ' सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने सेना के शहीद जवानों की पत्नियों को ' वीर वधु ' के सम्मान से नवाजा .शहीद जवानों को नमन कर राष्ट्र की और से कृतज्ञता व्यक्त की , सम्मान समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया ..स्वतंत्रता सेनानियों और सेना के शहीदों के सम्मान में कवि सम्मलेन का भी आयोजन किया गया ।0
0
Report
Advertisement
MMDR संशोधन के खिलाफ सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष : कुणाल षाड़ंगी
Ghatshila, Jharkhand:झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता एवं बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने 19 सितंबर को केंद्रीय समिति के निर्देश पर राज्यभर के प्रखंडों में आयोजित एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन को सफल बताते हुए कहा कि MMDR संशोधन अधिनियम 2026 के खिलाफ झामुमो का आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा। मीडिया को संबोधित करते हुए कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की धरना-प्रदर्शन को लेकर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आदित्य साहू स्वयं सांसद हैं और उन्हें संघीय ढांचे तथा केंद्र एवं राज्यों के संवैधानिक अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि MMDR संशोधन के झारखंड पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को समझे बिना इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। कुणाल ने कहा कि आदित्य साहू का यह कहना कि “हम CESS लेकर रहेंगे” यह दर्शाता है कि भाजपा झारखंड के खनिज संसाधनों से जुड़े राज्य के अधिकारों के बजाय दूसरे हितों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि कोयले की खरीद उसके ग्रेड और गुणवत्ता के आधार पर होती है तथा कीमत के साथ परिवहन लागत भी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में यह कहना कि CESS लगाए जाने पर कोयला झारखंड से खरीदा ही नहीं जाएगा, आर्थिक वास्तविकताओं की अनदेखी है। उन्होंने कहा कि झारखंड में खनन के कारण विस्थापन, पुनर्वास, सड़क, बिजली, पानी और प्रदूषण जैसी समस्याओं का भार स्थानीय जनता और राज्य सरकार को उठाना पड़ता है। ऐसे में खनिज संसाधनों से मिलने वाले राजस्व पर राज्य के अधिकार का सवाल महत्वपूर्ण है। कुणाल षाड़ंगी ने वर्ष 2024 में सुप्रीम कोर्ट की नौ सदस्यीय संविधान पीठ द्वारा Mineral Area Development Authority बनाम Steel Authority of India मामले में दिए गए फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि खनिज संसाधनों और राज्यों की कराधान शक्ति से जुड़े संवैधानिक अधिकारों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि झारखंड अपने खनिज संसाधनों से प्राप्त राजस्व का उपयोग जनकल्याणकारी योजनाओं में करता है। उन्होंने भाजपा के झारखंड से निर्वाचित सांसदों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने उन्हें राज्य की आवाज संसद में उठाने के लिए चुना है। उनका आरोप है कि MMDR संशोधन के मुद्दे पर झारखंड के भाजपा सांसदों ने राज्य के हितों की अपेक्षित मजबूती से पैरवी नहीं की। कुणाल ने कहा कि झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परिस्थितियां अन्य राज्यों से अलग हैं। इसलिए झारखंड की तुलना दूसरे राज्यों से करके यहां के अधिकारों और परिस्थितियों को नहीं समझा जा सकता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कोल माफिया को लेकर की गई टिप्पणी पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि धनबाद में कोयला कारोबार और कथित संरक्षण को लेकर झारखंड की जनता सब जानती है। उन्होंने कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले भाजपा नेताओं को अपने राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े सवालों का भी जवाब देना चाहिए। अंत में कुणाल षाड़ंगी ने आदित्य साहू की भाषा और टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि MMDR संशोधन अधिनियम 2026 के खिलाफ झामुमो का संघर्ष थमने वाला नहीं है। राज्य के अधिकारों और जनता के हितों की रक्षा के लिए पार्टी सड़क से लेकर सदन और आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय तक लोकतांत्रिक लड़ाई जारी रखेगी।0
0
Report
रोहित ने जमुई घटना निंदनीय कहा; सम्राट चौधरी ने दोषियों पर कार्रवाई का वादा
Patna, Bihar: युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने कहा है की जमुई में बच्ची के साथ हुई घटना निंदनीय है रोहित ने कहा की बिहार सरकार दोषियों को नहीं छोड़ेगी रोहित ने कहा की बिहार के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रीता वर्मा को महिला डीजीपी बनाया है दोषियों को चिन्हित कर मुक़दमा दर्ज हुआ है तीन लोगों की गिरफ्तारी हुआ है रोहित ने कहा की लालू राबड़ी शासन में आईएएस डीडी विश्वास की पत्नी चंपा विश्वास के साथ सालों तक गैंग रेप आरजेडी विधायक के पुत्र ने किया था रोहित ने कहा कि बिहार लालू राज को नहीं भुला है रोहित ने कहा कि किसी भी स्थिति में बिहार जंगलराज में नहीं जाएगा रोहित ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ख़ुद एक बेटी के पिता हैं रोहित ने कहा सम्राट सरकार दोषियों को पाताल से खोजकर लाएगी0
0
Report
तेजाजी मेले में नाग पंचमी पर नाग काटने का अजीब अनुष्ठान, हजारों भक्त पहुंचे
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा लालसोट के टोड़ा ठेकला गांव में तेजाजी महराज का मेला हजारों की तादाद में जुटे लोग नाग पंचमी को बंबी पर पहुंचकर देते निमंत्रण ओर दशमी के दिन कोबरा सांप को लाते आयोजन स्थल जहां तेजाजी का गुड़ला सांप को काटवाता अपनी जीभ पर यह दृश्य वहां मौजूद सभी लोगों को करता आश्चर्यचकित समय भले ही कितना ही बदला हो लेकिन आज भी सदियों पुरानी परंपराएं कायम है उनमें से एक है दौसा जिले के लालसोट के टोडा ठेकला गांव में आयोजित तेजाजी का मेला जहां नाग पंचमी के दिन सांप की बंबी पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर सांप को आमंत्रित किया जाता है और दशमी के दिन पहुंचकर सांप को वहां से स सम्मान आयोजन स्थल लाया जाता है जहां तेजाजी महाराज का गुड़ला कोबरा सांप को हजारों की तादाद में मौजूद तेजाजी के भक्तों के सामने अपनी जीभ पर कटवाता है यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए आश्चर्यचकित भरा रहता है । कोबरा सांप को अपनी जीभ पर कटवाने का या दृश्य कोई फिल्मी नहीं बल्कि हकीकत का रहता है उसके पीछे है तेजाजी महाराज के प्रति लोगों में गहरी आस्था जहां कई दशकों से प्रतिवर्ष तेजाजी महाराज के मेले का आयोजन होता है और यह कोई एक जगह नहीं है बल्कि प्रदेश में जगह-जगह इस तरह के आयोजन होते हैं और इन आयोजनों में हजारों की तादाद में लोग पहुंचते हैं तेजाजी महाराज के जय कार्य लगते हैं और मनौतिया मांगते हैं । मान्यता है जो भी तेजाजी महाराज के इन आयोजनों में शामिल होता है उन्हें जहरीले कीट नहीं काटते और जिनको काट लेते हैं तो तेजाजी महाराज उन्हें ठीक भी करते हैं हालांकि किसी भी जहरीले कीट के काटने पर अस्पतालों में उसका बेहतर उपचार है और लोग उपचार लेने के लिए पहुंचते भी हैं लेकिन उसके बावजूद आज भी तेजाजी के स्थान पर पहुंचकर लोग शीश नवाते हैं और उपचार भी लेते हैं । तेजाजी के इन आयोजनों में ग्रामीण क्षेत्र से नहीं बल्कि शहर और कस्बों से भी बड़ी तादात में लोग पहुंचकर शामिल होते हैं तेजाजी महाराज लोक देवता है और सब की अपनी-अपनि मान्यताएं हैं आस्था है और उसी के चलते आज भी प्रदेश भर में जगह-जगह इस तरह के आयोजन प्रतिवर्ष देखने को मिलते हैं कोबरा सांप अगर किसी को दिख जाए तो वह भयभीत होता है लेकिन इन आयोजनों में तेजाजी महाराज का गुड़ला उस कोबरे को अपनी जीभ पर सबके सामने कटवाता है लेकिन उसे पर कोबरा सांप के जहर का कभी कोई असर नहीं होता यही वजह है कि लोगों की तेजाजी महाराज में गहरी आस्था है और उसी के चलते इस तरह के आयोजनों में शामिल होते हैं0
0
Report
Advertisement
पलामू के गोपालगंज CSP लूट प्रयास: मां-बेटे ने अपराधी को दबोचा, पुलिस के हवाले
Babhandih, Jharkhand:पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज में 21 सितंबर 2026 को ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में लूट की कोशिश का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, दो अपराधी सतबरवा क्षेत्र से बंदूक की नोक पर पल्सर बाइक लूटकर गोपालगंज पहुंचे थे। एक अपराधी बाहर निगरानी कर रहा था, जबकि दूसरा पिस्टल लहराते हुए CSP में घुसकर कैश लूटने का प्रयास करने लगा। संचालक पर पिस्टल तानते ही उसने साहस दिखाते हुए अपराधी की बंदूक पकड़ ली। दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। बेटे को खतरे में देख उसकी मां भी मौके पर पहुंची और दोनों ने मिलकर अपराधी को दबोच लिया। इस दौरान अपराधी ने फायरिंग भी की, लेकिन मां-बेटे ने उसे सड़क पर पटककर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने पिस्टल, बैग, खोखा और लूटी गई बाइक बरामद की है।0
0
Report
जयंत पाटील ने मुख्यमंत्री से दुष्काळ घोषित कराने पर जोर
Sangli, Maharashtra:तांत्रिक गोष्टीची वाट न बघता, दुष्काळ जाहीर करा - जयंत पाटलांची मुख्यमंत्र्यांकडे मागणी.. कर्नाटक राज्यात दुष्काळ जाहीर झाला आहे, महाराष्ट्र सरकारने देखील निर्णय घेतला पाहिजे, आता तांत्रिक गोष्टींची वाट न बघता, महाराष्ट्राच्या मुख्यमंत्र्यांनी पुढाकार घेऊन लवकरात लवकर दुष्काळ जाहीर करावा, अशी वागणे राष्ट्रवादी शरद पवार गटाचे रेते व माजी मंत्री जयंत पाटील यांनी केली आहे,ते सांगलीत बोलत होते. कोयना धरणातील वीज निर्मिती साठी पाण्याचा वापर कमी करावा आणि अधिकचं पाणी कृष्णा सोडावे, अशी मागणी मागणी राष्ट्रवादी शरद पवार पक्षाचे नेते व माजी मंत्री जयंत पाटील यांनी केली आहे. कोयना धरणातील 67 टीएमसी पाणी वीज निर्मितीसाठी वापरला जातो, त्यामध्ये दुरुस्ती करून, वीज निर्मिती कमी करावे, पाण्यापासून वीज निर्मिती थोडी कमी करून कृष्णा नदीत अधिकच पाणी सोडलं पाहिजे, त्यामुळे सरकारने तातडीने उपायोजना केल्या पाहिजेत, अशी मागणीही आमदार जयंत पाटील यांनी केली आहे.. सांगली आणि सातारा जिल्ह्यातील कृष्णा आणि वारणा नदीकाठीची पिके पाण्याअभावी व उपसा बंदी केल्याने वाळून जाण्याची शक्यता आहे. कोयना धरण आणि चांदोली धरण पूर्ण भरली आहेत, मात्र भविष्यातील अलनिनो प्रभाव आणि पाण्याची कमतरता,या सबबी खाली आत्ताची पिकं वाळून जाणार नाही,याबाबत सरकारने उपाययोजना करणे गरजेचे आहे,असं देखील आमदार जयंत पाटील यांनी स्पष्ट केले आहे.0
0
Report
दुष्काळ की घोषणा के लिए कैबिनेट बैठक, गुलाबराव पाटील ने मदद की मांग
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव मंत्री गुलाबराव पाटील ऑन दुष्काळ जाहीर करण्याची मागणी उद्या कॅबिनेटची बैठक आहे सर्वांची मागणी आहे, दुष्काळ जाहीर करावा आणि मला तरी वाटतं की सरकार त्यासाठी सकारात्मक आहे गेल्या वेळी एनडीआरएफचे निकष न ठेवता सरकारने शेतकऱ्यांना मदत केलीली आहे. कुणी कर्जमाफी मागितली नाही तरीदेखील सरकारने कर्जमाफी दिलेली आहे.. सरकार शेतकऱ्यांच्या पाठीशी आहे आणि निश्चितच शेतकऱ्यांना मदत करत आहे टेबलच्या समोर जे आलं ते खाण्याचा प्रयत्न आमदारांनी केला आहे जर समोसा आला असता तर तो देखील खाल्ला असता शेतकऱ्यांना वाटत असेल तर यापुढे आम्ही काजू बदाम खाणार नाही, पाण्याची बाटली देखील घरूनच घेऊन जात जाऊ जेव्हा तीन तीन Four चार तास बैठका होतात... त्यामुळे भूक तर लागणारच आहे तुम्हा पत्रकारांना पण लागते तसे आम्हाला पण लागते.. खाल्ला असेल मात्र त्याचा भाव असा नव्हता की शेतकऱ्याला दाखवून काजू बदाम खातो आहे.. शेतकऱ्यांनी असा विचार करू नये की आम्ही काजू-बदाम खातो आहे आणि त्यांना रस्त्यावर सोडतो आहे.. शेतकऱ्यांनी मनात कुठलाही विचार आणू नका आम्ही तुमच्या तोंडातला घास टाकणारे लोक आहोत. खाणारे लोक नाहीत. पुढे शेतकऱ्यांकरता मी काहीही करायला तयार आहोत कारण शेतकरी आमचा देव आहे..असे मंत्री गुलाबराव पाटील यांनी म्हटलं आहे कुठलीही गोष्ट करताना त्यासाठी पंचनामे केले पाहिजे किती क्षेत्र आहे ते कळलं पाहिजे. वेगळी पिकं आहेत आणि प्रत्येक पिकांच्या वेगवेगळ्या किमतीनुसार आपण मदत देत असतो.. पंचनामे होईपर्यंत थांबला पाहिजे सरकारने यापूर्वी मदत केली आहे आणि आता देखील करणार आहे.. उद्याच्या कॅबिनेटच्या बैठकीमध्ये आम्ही चर्चा करणार आहोत आणि शेतकऱ्यांसाठी ज्या ज्या गोष्टी करता येतील त्या करण्याचा आमचा प्रयत्न राहणार आहे. खात्रीपूर्वक सांगतो की शेतकऱ्यांना जास्तीत जास्त मदत आम्ही सरकारच्या माध्यमातून मिळवून देऊ0
0
Report
Advertisement
