icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर विष्णुशहर पुलिस ने 100 करोड़ ठगी के मुख्य आरोपी और सहयोगी को गिरफ्तार कराया

Jaipur, Rajasthan:जयपुर विष्णुशहर पुलिस ने 100 करोड़ ठगी के मुख्य आरोपी और सहयोगी को पकड़ा मोटे मुनाफे का लालच देकर 100 करोड़ की ठगी मामला सोडाला थाने में हुआ था दर्ज मामले में वांटेड मुख्य आरोपी मोहित कोलाया और घनश्याम कदेला गिरफ्तार प्रोपर्टी एवं USDT में निवेश के नाम पर ठग लिए थे 100 करोड़ आरोपियों ने ठगी रकम से एक करोड की एफडी को फ्रीज करवाया था 1.25 करोड रुपए के वाहन मर्सिडिज एवं मोटरसाइकिल बरामद किए थे पुलिस ने ठगी के पैसों से खरीदे गए वाहनों को जब्त किया dोनों आरोपियों पर दो-दो हजार का ईनाम घोषित किया गया था सीसीटीवी कैमरों की तलाशी और मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी अलग अलग थानों में चार मुकदमें दर्ज हैं
0
0
Report

7 साल बाद डफली उरांव घर लौटीं, पहचान चूक पर प्रशासन नाराज

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा जेलखाना कुटमू निवासी डफली उरांव करीब सात साल पहले मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण लोहरदगा से लापता हो गई थी। परिजनों ने लोहरदगा थाना में इसकी सूचना दी थी। कुछ दिन बाद कुडू थाना में एक मृत महिला की तस्वीर दिखाकर उसे डफली उरांव बताया गया, जिसके बाद परिवार ने शव का पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार को मुंबई की श्रद्धा रिहैबिलिटेशन फाउंडेशन डफली उरांव को लेकर उसके घर लोहरदगा जेलखाना पहुंची तो परिवार और गांव के लोग देखकर दंग रह गए। संस्था के अनुसार डफली मानसिक रूप से अस्वस्थ हालत में ओडिशा के खुर्दा स्थित मिशन आसरा में मिली थीं और इलाज के दौरान उन्होंने अपना पता लोहरदगा के कुटमू का बताया। सात साल बाद बेटी को जीवित देखकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वहीं कथित पहचान की चूक को लेकर प्रशासन के प्रति नाराजगी भी दिखी।
0
0
Report

जमुई के गांधी चौक पर गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

Jamui, Bihar:जमुई में गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को झाझा नगर क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री सह झाझा विधायक दामोदर रावत ने गांधी जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई। उनके विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मंत्री ने कहा कि गांधी जी ने स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, सामाजिक समानता और आपसी भाईचारे को विशेष महत्व दिया। उन्होंने लोगों से महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के विचारों और उनके संघर्ष को याद करते हुए उनके बताए सिद्धांतों को समाज के बीच आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान गांधी चौक पर लोगों की भीड़ जुटी रही। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता के चित्र और प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए देश के लिए उनके योगदान को नमन किया।
0
0
Report
Advertisement

नारदीगंज में देवर ने 20 किमी तक जिंदा सांप लेकर भाभी की जान बचाई

Nawada, Uttar Pradesh:नारदीगंज में देवर ने पेश की मिसाल, गर्भवती भाभी की जान बचाने के लिए हाथ में जिंदा सांप लेकर 20 किमी. तक पहुंचा अस्पताल नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के सिरपतिया गांव में एक युवक ने साहस और पारिवारिक प्रेम की मिसाल पेश की है। सात माह की गर्भवती रजनी देवी को घर में सांप ने हाथ में काट लिया। परिजनों के मुताबिक महिला के चिल्लाने पर उनका देवर पप्पू कुमार मौके पर पहुंचा और सूझबूझ दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया। इसके बाद वह जोखिम उठाते हुए जिंदा सांप को हाथ में लिए करीब 20 किलोमीटर दूर नवादा सदर अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में हाथ में जिंदा सांप लिए युवक को देखकर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। लेकिन युवक ने बिना घबराए चिकित्सकों को पूरी घटना की जानकारी दी और भाभी का इलाज शुरू कराया। चिकित्सकों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने से महिला की जान बच गई। फिलहाल रजनी देवी की हालत खतरे से बाहर है और उनका इलाज चल रहा है। इलाज के बाद पप्पू ने सांप को एक डिब्बे में बंद कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
0
0
Report

यूथ कांग्रेस चुनाव पर कांग्रेस का पलटवार: CBI मांग पर शुक्ला का तंज

Begun, Rajasthan:रायपुर यूथ कांग्रेस चुनाव की CBI जांच की मांग पर कांग्रेस का पलटवार कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने अजय चंद्राकर पर साधा निशाना शुक्ला बोले- यूथ कांग्रेस का चुनाव कांग्रेस का आंतरिक सांगठनिक चुनाव है कहा- यह हमारा अपना मसला, BJP को क्यों हो रही पीड़ा? अजय चंद्राकर के CBI वाले बयान पर शुक्ला का तंज कहा- भारतमाला मामले में रिश्तेदार के घर CBI दबिश के बाद सपने में भी CBI दिखती है शुक्ला ने अजय चंद्राकर के बयान को बताया स्तरहीन कहा- एम्स के डॉक्टरों से अजय चंद्राकर की मानसिक स्थिति की जांच कराई जाए यूथ कांग्रेस चुनाव में CBI जांच की मांग को लेकर सियासी बयानबाजी तेज बाइट- सुशील आनंद शुक्ला, कांग्रेस संचार प्रमुख
0
0
Report
Advertisement

गोमिया बारूद कंपनी के क्वार्टर से 15 लाख की चोरी, पुलिस फिंगरप्रिंट जांच

Bokaro Steel City, Jharkhand:गोकारो? Correction: गोकारो is incorrect; content begins with गोकारो? Wait. The actual cleaned content should read: गोकारो? No, this is a mistake. Here is the corrected cleaned content: बोकारो के गोमिया में बारूद कंपनी के HR विभाग में कार्यरत पेरोल ऑफिसर के आवास से 15 लाख की चोरी। बोकारो के गोमिया के ओरिका बारूद कंपनी में कार्यरत कर्मचारी के बंद आवास से लाखों की चोरी, कंपनी के सबसे सुरक्षित क्षेत्र स्थित आवासीय कॉलोनी सी-टाइप में चोरी की घटना होने से सनसनी। बारूद कंपनी के HR विभाग में पेरोल ऑफिसर के पद पर कार्यरत सुशील कुमार अपने आवास में ताला बंद कर सपरिवार मार्केटिंग के लिए रामगढ़ गए हुए थे। देर होने पर मार्केटिंग के बाद वहीं अपने बहन के आवास में रुक गए। आज अहले सुबह कंपनी के सिक्योरिटी द्वारा उनको सूचना दी गई कि उनके क्वार्टर के मुख्य द्वार का ताला और कुंडी टूटा हुआ है। मिली सूचना पर सुशील कुमार अभी अभी आवास पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि पीछे का फेंसिंग तोड़कर चोर अंदर घुसे हैं और लगभग 15 लाख मूल्य का सामान चोरी हुआ हैं। कुल चार अलमारी को चोरों ने तोड़ा है जिसमें रखे पत्नी का सोने चांदी का सारा जेवर गायब है, वहीं एक लाख से ज्यादा कैश भी गायब है। वहीं बेटा का 27 हजार रुपए, कई स्पर्धाओं में जीता गया मेडल भी गायब है। वहीं दूसरी ओर आइ. ए. एल. थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल स-दलबल मौके पर पहुंच चुके हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस घटना को कई एंगल से जांच पड़ताल में जुटी है। तत्काल बोकारो से फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया है।
0
0
Report

मध्य प्रदेश: सोयाबीन पंजीयन, किसान कल्याण और नशे के खिलाफ बड़े अभियान पर सरकार जोर

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सीएम डॉ. मोहन यादव का बयान सोयाबीन का पंजीयन शुरू कर दिया गया है- सीएम किसानों से किया वादा निभाएंगे, सोयाबीन पर भावांतर देंगे- सीएम किसान कल्याण के लिए लगातार काम कर रही मध्य प्रदेश सरकार- सीएम प्रदेश में पहली बार होने वाले हैं गोपालक सम्मेलन- सीएम दूध उत्पादन बढ़ाने और सहकारी समितियों को मजबूत करने पर सरकार का फोकस- सीएम गृहमंत्री अमित शाह के प्रयासों से सहकारिता के क्षेत्र में हो रहा काम- सीएम कल वो आने वाले हैं हम उनका स्वागत करते हैं नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में केंद्र सरकार से मिल रहा राज्यों को सहयोग- सीएम नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में 'लाल सलाम को आखिरी सलाम' करने की दिशा में आगे बढ़ रहे- सीएम अब नशे के खिलाफ बड़े अभियान में भागीदार बनेगा मध्यप्रदेश- सीएम प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के अनुरूप नशे की बुराई को खत्म करने में निभाएंगे बड़ी भूमिका- सीएम युवाओं के लिए आईटी और तकनीकी क्षेत्र में नए अवसर तैयार करने पर जोर- सीएम युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार और निवेश के अवसर बढ़ाने का प्रयास- सीएम मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश लाने पर सरकार का फोकस- सीएम
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

गांधी जयंती पर राजकीय कार्यक्रम में श्रद्धासुमन, स्वच्छता व समाजसेवा पर बल

Karnaprayag, Uttarakhand:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों, विद्यालयी बच्चों एवं अन्य लोगों ने भी महात्मा गांधी एवं स्व. लाल बहाद्र शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी。 गांधी जयंती के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर की छात्राओं एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने महात्मा गांधी जी के प्रिय भजनों का गायन किया。 अपर जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा इसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की。 बाईट / विवेक प्रकाश अपर जिलाधिकारी चमोली
0
0
Report

नागौर में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

Nagaur, Rajasthan:नागौर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर एवं गांधी चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौंकरिया, नगरपरिषद सभापति संतोष टाक सहित गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारीगण ने महात्मा गांधी एवं लाल बहाद्र शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का सामूहिक गान किया तथा उनके सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश को स्मरण किया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे。
0
0
Report
Advertisement

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से बातचीत कर उनकी बहादुरी की सराहना की

Noida, Uttar Pradesh:PM मोदी ने वीडियो कॉल के जरिए कैप्टन स्मित मच्छार से बात की और उनके साहस, सूझबूझ और संयम की सराहना की। PM मोदी ने कहा—पूरा देश स्मित के लिए प्रार्थना कर रहा है। PM से बात करते हुए कैप्टन स्मित भावुक हो गए, कहा—PM मोदी से बात करना उनके लिए बेहद खास पल है। स्मित ने PM मोदी से कहा—आप मेरे सबसे बड़े आदर्श हैं। PM मोदी ने कहा—देश गर्व से कह सकता है कि भारतीय किसी की जान लेने वाले नहीं, बल्कि दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले हैं। PM मोदी ने स्मित की मां गीता बेन का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने स्मित को भगवद्गीता के मूल्यों और संस्कारों के साथ बड़ा किया है। स्मित ने कहा—PM मोदी का फोन आना उनके लिए बेहद गर्व का क्षण है, उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें PM से बात करने का मौका मिलेगा। स्मित ने बताया कि मुश्किल समय में वे हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। स्मित ने कहा कि घटना के दौरान मुश्किल हालात में भी वे हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे।
0
0
Report

फर्रुखाबाद: प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर हालत गंभीर—हंगामे के बीच पुलिस

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में प्रेमी युगल ने खाया जहर हालत गंभीर , किशोरी हायर सेंटर रेफर जिला - फर्रुखाबाद रिपोर्ट - अमर साइमन तारीख - 02-10-2026 फर्रुखाबाद के शमसाबाद में प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ 26 वर्षीय युवक और 14 वर्षीय किशोरी की जहरीला पदार्थ खाने के बाद हालत बिगड़ी प्रेम संबंध को लेकर किशोरी के परिजनों ने किया था विरोध - किशोरी किशोरी के परिजनों ने किशोरी की शादी की थी तय \, दोनो के बाग में हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने की बात सामने आई शादी के बाद जहरीला पदार्थ खाने की बात, हालत गंभीर परिजन कायमगंज सीएचसी लेकर पहुंचे, लोहिया अस्पताल किया गया रेफर मामले की जांच में जुटी पुलिस , किशोरी को किया हायर सेंटर रेफर सूचना पर अस्पताल पहुंचे हिंदू संगठनों ने लव जिहाद का आरोप लगा किया हंगामा सीओ ने बताया प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाया है दो कम्युनिटी का मामला है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा - सीओ फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
0
0
Report

गांधी-शास्त्री जयंती पर नगरपालिका ने स्वच्छता का संदेश दिया

Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह टोंक गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता का संदेश पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों और सफाई कर्मचारियों ने की साफ-सफाई, दुकानदारों को बांटे कचरा पात्र लांबा हरि सिंह नगरपालिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी, उपाध्यक्ष सुनीता चौधरी, पार्षदों, पालिका कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद आयोजित सर्वधर्म सभा में रामधुनी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों, सफाई कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान कर साफ-सफाई की और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं, पालिका प्रशासन की ओर से दुकानदारों को कचरा पात्र वितरित किए गए, ताकि बाजार क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखी जा सके। इसी क्रम में क्षेत्र के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। बाइट — सोनिया सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top