icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
456006
NNnilesh nagarFollow15 Apr 2025, 09:13 am

Ujjain - बेटे का सपना पूरा, हेलीकॉप्टर से बारात ले जाने की अनोखी कहानी

Ujjain, Madhya Pradesh:जिले के घट्टिया क्षेत्र के गांव चौंसला में बोरिंग और प्रॉपर्टी का व्यवसाय करने वाले जितेन्द्र सिंह गोहिल के बेटे कप्तान सिंह का सपना था कि वह हेलीकॉप्टर से बारात ले जाए। जितेन्द्र ने बताया कि उन्होंने बेटे का सपना पूरा किया है। कप्तान सिंह की शादी इंगोरिया की रहने वाली लक्ष्मी कुंवर से तय हुई थी। हेलीकॉप्टर से बारात ले जाने के लिए अहमदाबाद की एस के कंपनी से संपर्क किया। लगभग 12.50 लाख रुपए खर्च होने पर   पुलिस, जिला प्रशासन, फायर डिपार्टमेंट से एनओसी सहित सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कर यह बारत्नक ले जाई गई।  गांव चौंसला और इंगोरिया में हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए हेलीपेड बनाए गए और विधिवत अनुमति ली गई। मौके पर घट्टिया थाने का पुलिस बल भी तैनात रहा।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

41 दिनों बाद मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज का अनशन खत्म, कक्षाएं फिर शुरू

Nuh, Haryana:story :- 41 दिन बाद समाप्त हुआ मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज का आंदोलन, छात्रों ने तोड़ा अनशन उपायुक्त अखिल पिलानी ने अनशनरत दोनों छात्रों को पानी पिलाकर अनशन खुलवाया, मुफ़्ती ज़ाहिद और पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी आजाद मोहम्मद ने मिठाई खिलाकर धरना समाप्त कराया मांगें पूरी होने के बाद छात्रों और स्टाफ में खुशी, बृहस्पतिवार से कॉलेज में दोबारा शुरू होंगी कक्षाएं नूंह के पल्ला गांव स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में पिछले 41 दिनों से अपनी मांगों को लेकर चल रहा छात्रों और स्टाफ का धरना-प्रदर्शन बुधवार शाम को समाप्त हो गया। छात्रों की मांगों को स्वीकार किए जाने और उन्हें लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने कॉलेज पहुंचकर अनशन पर बैठे दोनों छात्रों को पानी पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। वहीं, मुफ़्ती ज़ाहिद হুসैन और पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद ने छात्रों एवं स्टाफ को मिठाई खिलाकर आंदोलन समाप्त कराया। गौरतलब है कि हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन ने मंगलवार को छात्रों की सभी मांगों को लिखित रूप में स्वीकार करते हुए आश्वासन पत्र कॉलेज के डायरेक्टर को भेजा था। इसके बाद बुधवार को जिला उपायुक्त अखिल पिलानी कॉलेज पहुंचे और विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें आंदोलन समाप्त कर पढ़ाई शुरू करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी आजाद मोहम्मद, मुफ़्ती ज़ाहिद हुसैन, एडवोकेट मोहम्मद तलहा और पल्ला गांव के सरपंच फारूख प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मांगें स्वीकार होने के बाद कॉलेज के छात्रों ने खुशी जाहिर की। वहीं, स्टाफ ने भी उम्मीद जताई कि उनकी लंबित मांगों का समाधान जल्द किया जाएगा। धरना समाप्त होने के साथ ही कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां दोबारा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। बृहस्पतिवार से कॉलेज में नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर लौटेंगे और टीचिंग स्टाफ भी कक्षाएं लेगा। इसके अलावा नॉन टीचिंग स्टाफ भी अपने कार्यों पर लौटेगा। उपायुक्त अखिल पिलानी ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अब अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। उनकी समस्याओं का समाधान जल्द कराया जाएगा। कुछ मांगों को पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष मांगों पर कार्यवाही जारी है। उन्होंने स्टाफ को भी आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। 41 दिनों तक चले इस आंदोलन के समाप्त होने से कॉलेज में फिर से पढ़ाई का माहौल बनने की उम्मीद जगी है。
0
0
Report

कोठार गांव के मंदिर के पास 5 फीट का मगरमच्छ रेस्क्यू, लोग दहशत में

Pali, Rajasthan:बालीक्षेत्र के कोठार गाँव में मंदिर के निकट 5 फीट लंबा मगरमच्छ को देख कर लोगों मे डर का माहौल फैल गया। जिसकी सूचना वन विभाग के रेंजर फूलाराम भटनागर को सूचना मिलते ही वन्य जीव रेस्क्यू टीम के सदस्य नरेश वैष्णव, दिलीप मारू, मकसूद छिपा ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद सावधानीपूर्वक सुरक्षित रेस्क्यू किया। जहां उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि जल स्रोतों में पानी कम होने की वजह से ऐसे जीव बाहर आ सकते हैं, इसलिए किसी भी वन्यजीव के दिखने पर खुद कदम उठाने के बजाय तुरंत रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचित करें।
0
0
Report

बूंदी के घास भैरू उत्सव में विदेशी पर्यटक भी हैरतअंगेज करतब देखने आए

Noida, Uttar Pradesh:बून्दी भाई दूज पर बूंदी जिले के ग्रामीण अंचलों में 500 से 600 साल पुरानी घास भैरू उत्सव की परंपरा जीवंत हो उठी। ठीकरदा, बड़ौदिया, सथूर और हिंडोली सहित कई गांवों में हजारों लोग इस अनूठे आयोजन के साक्षी बने। ढोल-मंजीरों की गूंज और लोकगीतों के बीच कलाकारों ने ऐसे हैरतअंगेज करतब दिखाए कि दर्शक दंग रह गए। कहीं कलाकार का सिर कटा नजर आया तो कहीं पानी में पत्थर तैराने का प्रदर्शन किया गया। कांच के गिलासों पर मोटरसाइकिल खड़ी कर कलाकारों ने भी खूब तालियां बटोरीं। घास भैरू की सवारी के साथ बैलों की पूजा-अर्चना की गई और पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। इस बार विदेशी पर्यटक भी राजस्थानी लोककला और कलाकारों के हुनर को देखने पहुंचे। ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक परंपरा को संरक्षित करने के लिए सरकार और पर्यटन विभाग से आर्थिक सहयोग की मांग उठाई।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन के बागड़िया टावर में भीषण आग, दमकलों की टीमों के साथ रेस्क्यू जारी

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन पाँच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एसपी प्रदीप शर्मा की मौजूदगी में चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन, उपरी मंजिल पर फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है, आधा दर्जन दमकल आग बुझाने में जुटी, लोहे की खिड़कियां तोड़कर सीढ़ियां लगाकर लोगों को बाहर निकाला जा रहा, बच्चे बुजुर्ग व महिलाओं का किया जा रहा है रेस्क्यू, इमारत में धुएं के कारण लोगों का हाल बे हाल, बिल्डिंग की छत पर एक दर्जन से अधिक लोग मौजूद, पुरानी सेंटर कोतवाली के पास बागड़िया टावर में लगी है आग, पुलिस, प्रशासन व नगर निगम का अमला मौके पर मौजूद,
0
0
Report

यूपी मंत्री का बयान: सनातन त्योहारों पर कांग्रेस को निशाना

Agra, Uttar Pradesh:दिवाली त्यौहार पर कांग्रेस अध्यक्ष के विवादित बयान का मामला थमा नहीं थी कि एक बार फिर कांग्रेस के संसद इमरान मसूद ने प्रदूषण के बहाने सनातनी त्योहार पर हमला बोला,इमरान मसूद के मानव जनित रोग वाले बयान पर योगी सरकार के कैविनेट मंत्री ने पलटवार किया,योगेंद्र उपाध्याय का कहना था कि सनातन पर बार बार कांग्रेस नेताओं के ऐसे बयान तुष्टिकरण की राजनीति दर्शा रहे है,उन्हें ऐसे ख्याल अपने त्योहारों पर याद क्यों नहीं आते,कई मुस्लिम त्योहारों पर खूब आतिशबाजी होती है तब उन्हें प्रदूषण की याद नहीं आती,त्यौहार ही नहीं नए साल पर भी सभी लोग आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार करते है,कांग्रेस नेताओं के बयान उनके चाल चरित्र और चेहरे को उजागर करते है
0
0
Report
Advertisement

योगी सरकार के रोजगार अभियान से युवाओं को नियुक्ति पत्र, तीन पीढ़ी तक फायदा

Agra, Uttar Pradesh:योगी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के सभी द्वार खोल दिए हैं; पुलिस, शिक्षा, आयुष, चिकित्सा, स्वास्थ्य सहित लगभग हर क्षेत्र में युवाओं को रोजगार मिल रहा है। खुद मुख्यमंत्री लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं। योगी सरकार के इस रोजगार योजना पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का कहना है कि भाजपा सिर्फ वादा नहीं करती बल्कि उन्हें निभाती भी है। आज युवाओं को जो नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं उनसे सिर्फ युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा बल्कि तीन पीढ़ियों का भविष्य भी लिखी जा रही है। जिस युवा को रोजगार मिला उससे उसके माता-पिता, वह खुद और उसकी आने वाली पीढ़ी भी सशक्त होगी और जीवन शैली में सुधार आएगा। विपक्ष भले ही बेरोजगारी पर हल्ला मचाए, लेकिन ये नियुक्ति पत्र उन्हें आइना दिखा रहे हैं।
0
0
Report

कलेक्टर-एसपी ने मंडरायल के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया

Karauli, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर कलेक्टर और एसपी ने मंडरायल क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंडरायल बूथ, पांचोली सहित पुलिस थाना मंडरायल के आसपास स्थित मतदान केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर आने-जाने के रास्तों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि मतदान के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए और किसी भी तरह की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि मतदाता बिना किसी दबाव और भय के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। पुलिस प्रशासन की ओर से पंचायत चुनाव को देखते हुए जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों और मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

बरही अग्निकांड के बाद कांग्रेस पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया

Katni, Madhya Pradesh:कटनी के बरही अग्निकांड पर बरही नगर परिषद के कांग्रेस पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा, छह मौतों के बाद प्रशासनिक जवाबदेही पर उठाए सवाल। कटनी जिले के बरही में दीपावली की रात हुए भीषण अग्निकांड की आग अब सियासी गलियारों तक पहुंच गई है। अग्रवाल परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत से उपजे आक्रोश के बीच नगर परिषद बरही की कांग्रेस पार्षदों ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासनिक व्यवस्थाओं और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए छह कांग्रेस पार्षदों ने सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।कटनी कलेक्टर को सामूहिक त्यागपत्र सौंपते हुए अग्निकांड की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।इसी घटना से आहत कांग्रेस पार्षदों ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सामूहिक इस्तीफे का फैसला किया है। कलेक्टर को सौंपे गए पत्र में पार्षदों ने कहा है कि इतनी बड़ी त्रासदी के बाद आपातकालीन व्यवस्थाओं की जवाबदेही तय होना जरूरी है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच में जिस भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आए, उसके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।सामूहिक त्यागपत्र देने वालों में वार्ड क्रमांक 1 से प्रज्ञा अजय वर्मा, वार्ड क्रमांक 4 से शिवकुमारी राजेश वंशकार, वार्ड क्रमांक 5 से नैंसी अमित गुप्ता, वार्ड क्रमांक 9 से अंजू कोल, वार्ड क्रमांक 10 से गोवर्धन बढ़ई और वार्ड क्रमांक 11 से पूजा राधेश्याम ताम्रकार शामिल हैं।
0
0
Report

ऐशबाग के जनता क्वार्टर तोड़ने के विरोध में महिला ने फांसी लगाने की कोशिश

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल के ऐशबाग में बने जर्जर जनता क्वार्टर को तोड़ने का विरोध विरोध में रहवासी महिला ने किया फांसी लगाने का प्रयास घर का गेट बंद कर आमना बी नामक महिला ने किया फांसी लगाकर जान देने का प्रयास गेट ना खुले उसको लेकर महिला ने घरेलू सामान अड़ाया आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जैसे तैसे महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा सूचना के बाद मौके पर पहुंची ऐशबाग थाना पुलिस पुलिस ने महिला को दी समझाइश पुलिस के सामने फूट-फूट कर रोई महिला महिला का दर्द क्वार्टर खाली करने के बाद कहां जाएं जनता क्वार्टर टूटने की सूचना के बाद आसपास के मकान मालिकों ने बढ़ाया किराया 3 हजार रुपए रेंट वाले रूम के मांगे जा रहे 5 हजार महिला बोली मेहनत मजदूरी करके करते है गुजारा महंगे रूम नही कर सकते हैं अफोर्ट रहवासियों ने की कुछ समय की मोहलत देने की मांग मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड ने 13 नवंबर तक का दिया है सामान खाली करने के लिए समय 14 नवंबर से शुरू होनी है जनता क्वार्टर को तोड़ने की कार्रवाई
0
0
Report

पुरानी रंजिश के विवाद में हिंसक संघर्ष, 12 घायल, 10 वर्ष की बेटी चपेट में

Karauli, Rajasthan:पुरानी रंजिश और बकाया मजदूरी मांगने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के एक 10 वर्षीय बालिका समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, झगड़े में चार लोगों के सिर में चोट आई हैं। इनमें से बीरवल महावर के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करा लिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। अस्पताल में उपचार ले रहे घायल अमर सिंह ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के ऊपर उसकी वर्षों की मजदूरी के रुपए बकाया हैं। बुधवार दोपहर लगभग दो बजे जब उसने अपने पैसे मांगे, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने आक्रोशित होकर उस पर हमला कर दिया। झगड़ा बढ़ता देख आसपास के लोग बीच-बचाव करने पहुँचे, तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। खूनी संघर्ष और पथराव की सूचना मिलने पर कोतवाली थाने के ASI दिनेश चंद पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए और घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है; रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

मंदसौर: 7 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म-हत्या, आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया

Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर के गरोठ में एक सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जहां उसका पुलिस रिमांड मांगा गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। 7 वर्षीय बालिका सोमवार शाम लापता हुई थी जिसका पत्थर से कुचला शव एक पेड़ के नीचे मिला था। पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। आरोपी मृतक के पिता का जानने वाला है। बताया जा रहा है कि बच्ची को संतरे का लालच देकर वह उसे सुनसान इलाके में ले गया जहां उसने घटनाक्रम को अंजाम दिया। मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने बताया कि एक घटना सामने आई थी जिसमें सात वर्षीय बालिका की रेप के पश्चात मृत्यु कारित की गई थी। इस पूरी घटना की गंभीरता को देखते हुए इसे चिन्हित कैटेगरी के प्रकरण में लिया गया है ताकि ट्रायल कराकर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। कुल मिलाकर मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा राउंडअप कर लिया गया है और आज उसका अदालत के समक्ष पेश किया गया है।
0
0
Report

भूपेश बघेल की कृष्ण-राहुल तुलना से सियासी भूचाल, भाजपा भड़की

Raipur, Chhattisgarh:पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की भगवान कृष्ण से राहुल गांधी की तुलना. मंगलवार को गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के मंच से बोलते हुए भूपेश बघेल ने कहा था - 'भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर सबकी, गोप-ग्वाला की रक्षा की थी, अभी राहुल गांधी प्रजातंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं'. भूपेश बघेल के इस बयान के बाद अब भाजपा हमलावर हो गई है. भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पांडेय ने इसे चमचागीरी बताया. वहीं कांग्रेस के प्रदेश संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला भूपेश बघेल के बयान का समर्थन करते हुए उनके पक्ष में खड़े दिख रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top