Back
उज्जैन में हिंदू- मुस्लिम संघर्ष: कोचिंग संचालक घायल, सीसीटीवी वायरल
ASANIMESH SINGH
Feb 17, 2026 14:19:53
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन
मुस्लिम ऑटो चालक द्वारा कोचिंग क्लास के बाहर से ऑटो निकालने को लेकर हुआ विवाद,
हिन्दू और मुस्लिम दोनों पक्ष आपस मे भिड़े, जमकर चले लाठी डंडे और पत्थर,
हिन्दू पक्ष की ओर से घटना में कोचिंग क्लास संचालक हुआ घायल, उपचार जारी,
सीसीटीवी आया सामने,
केशव नगर क्षेत्र की घटना, थाना नीलगंगा पुलिस ने किया केस दर्ज,
प्रकरण दर्ज करवाने वाली फरियादीया ने कहा मुस्लिम पक्ष हफ्ता वसूली को लेकर आए दिन डराते धमकाते रहते हैं,
पुलिस ने मारपीट, तोड़फोड़ और हफ्ता वसूली की धारा में किया केस दर्ज,
उज्जैन के केशव नगर क्षेत्र में हिंदू और मुस्लिम पक्ष में मारपीट का एक मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी भी वायरल हुआ है। जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे को मारते पीटते दिखाई दे रहे हैं। यहां लाठी डंडे और पत्थर भी चले है। घटना में हिंदू पक्ष की ओर से कोचिंग क्लास संचालक घायल हुआ है। जिसका उपचार चल रहा है। मामले में सीएसपी ने बताया कि घटना का कारण कोचिंग के सामने से ऑटो निकालने की बात पर विवाद होना बताया जा रहा है । हालांकि कोचिंग संचालक का जिस मुस्लिम परिवार से विवाद हुआ है उनसे पहले भी दो बार विवाद हो चुका है। मामले में थाना नीलगंगा पुलिस जांच कर रही।
दरअसल पूरा घटनाक्रम इस प्रकार है कि मंगलवार को केशव नगर क्षेत्र में रहने वाले ऑटो चालक इमरान और आरिफ परिवार को लेकर ऑटो से जा रहे थे । घर के पास में ही मैथ्स पावर कोचिंग क्लास है। जिसका संचालन अजय जागरी करते है। आज अजय जगरी अपनी कोचिंग के नीचे खड़े थे इसी दौरान इमरान और आरिफ ऑटो से निकले । जहां ऑटो निकालने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बड़ा की मारपीट शुरू हो। गई दोनों पक्षों की ओर से लोग एकत्रित हो गए। लाठी डंडे और पत्थर चले। इस घटना में कोचिंग संचालक अजय घायल हो गए जिनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वही इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ता व अन्य कोचिंग संचालक भी आ गए। क्षेत्र में तनाव की स्थिति देखने को मिली। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा भी पथराव किया गया। हालांकि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। वहीं दूसरी ओर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
दूसरी ओर इस घटना को लेकर घायल की पत्नी पूनम जागरी ने पुलिस को बयान दिया कि क्षेत्र में ही रहने वाले इमरान और आरीफ आय दिन हफ्ता वसूली को लेकर परेशान करते हैं । हफ्ता ना देने पर आज मारपीट पर करने लगे।
फरियादिया के कथन पर पुलिस ने मुस्लिम पक्ष के खिलाफ बीएनएस की धारा 119 (1), 115 (2), 296 (b), 351 (3) 3 (5) में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
मामले में सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि दो पक्षों के बीच आने जाने पर विवाद हुआ है पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है कुछ लोगों को हिरासत में लिया है सीसीटीवी व अन्य साक्षी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है क्षेत्र में शांति कायम हो इसलिए पुलिस बल तैनात किया गया है घायल का उपचार जारी है जिनकी स्थिति ठीक है
बाइट - सीएसपी दीपिका शिंदे
बाइट - धनसिंह, प्रत्यक्ष दर्शी
बाइट - ऑटो चालक की बहन
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 17, 2026 15:34:070
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 17, 2026 15:33:490
Report
0
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 17, 2026 15:33:270
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 17, 2026 15:33:180
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 17, 2026 15:32:580
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 17, 2026 15:32:390
Report
RSR.B. Singh
FollowFeb 17, 2026 15:32:230
Report
MPMahesh Pareek
FollowFeb 17, 2026 15:32:110
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 17, 2026 15:31:410
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 17, 2026 15:30:320
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 17, 2026 15:30:180
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 17, 2026 15:24:380
Report