Back
उज्जैन में प्रेमिका से मिलने गया युवक ने खुद को गोली मारी, CCTV में रिकॉर्ड
ASANIMESH SINGH
Feb 28, 2026 16:45:38
Ujjain, Madhya Pradesh
बैतूल के सारणी का रहने वाला युवक उज्जैन में आज शाम एक सनसनीखेज घटना के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान निखिल आहके के रूप में हुई है, जो एक्टिवा से लगभग 361 किलोमीटर का सफर तय कर उज्जैन पहुँचा था। जानकारी के अनुसार निखिल अपनी प्रेमिका से मिलने बंगाली कॉलोनी स्थित उसके जीजा के घर पहुँचा था। युवती भी सारणी की रहने वाली है और कुछ दिन पहले ही उज्जैन में अपनी बहन के घर आकर रुकी हुई थी। शाम के समय युवक कॉलोनी में पहुँचा और पास के लोगों से विनय नाम के व्यक्ति का पता पूछ रहा था। घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं। युवक ने पहले युवती और उसकी बहन से बातचीत की, फिर दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया तथा खुद दूसरे कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद गोली की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोग दरवाजा तोड़कर अंदर पहुँचे तो युवक सीने में गोली लगने से तड़प रहा था और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। उसने अपने साथ पिस्तौल लाया था जिससे उसने खुद को गोली मारी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी हैं। सीएसपी दीपिका शिंदे के अनुसार युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध थे; युवती से पूछताछ की जा रही है कि बातचीत क्या थी और युवक ने यह कदम क्यों उठाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना का एक CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें युवक एक्टिवा से घर के बाहर खड़ा नजर आ रहा है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNEENA JAIN
FollowFeb 28, 2026 18:17:330
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 28, 2026 18:17:19Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा आर पी एफ के अनुसार गाड़ी नंबर 9303 कोटा से कटरा जाने वाली रेल गाड़ी के ब्रेक शू गरम हो जाने से लोगों ने आग की अफवाह फैलाई, गाड़ी मथुरा के छाता से दिल्ली की तरफ सुरक्षित रवानगी कर दी गयी है
0
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 28, 2026 18:17:100
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 28, 2026 18:00:470
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowFeb 28, 2026 18:00:390
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 28, 2026 18:00:240
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 28, 2026 18:00:16Noida, Uttar Pradesh:ईरानी मीडिया ने बुर्ज खलीफा के पास हुए हमलों के दृश्य जारी किए
0
Report
0
Report
1
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 28, 2026 17:30:400
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 28, 2026 17:30:270
Report
AAafssar alaam
FollowFeb 28, 2026 17:30:16Noida, Uttar Pradesh:According to Reports: Iran closes the Strait of Hormuz. Approximately 20% of the world's traded oil passes through the Strait of Hormuz
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 28, 2026 17:30:070
Report
1
Report
0
Report
