Back
उज्जैन के शिप्रा तट पर 1500 ड्रोन का 15 मिनट का भव्य शो, विक्रमोत्सव
ASANIMESH SINGH
Mar 18, 2026 04:19:59
Ujjain, Madhya Pradesh
1500 ड्रोन से 15 मिनट का भव्य शो, लेज़र-पायरो इफेक्ट से सजेगा शिप्रा तट
सीएम डॉ. मोहन यादव की प्रस्तावित मौजूदगी
गायक विशाल मिश्रा की प्रस्तुति रहेगी खास आकर्षण
उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 के तहत कल,19 मार्च को गुड़ी पड़वा के अवसर पर शिप्रा तट स्थित रामघाट पर “सृष्टि आरंभ दिवस – उज्जयिनी गौरव दिवस” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन को लेकर प्रशासन और आयोजक तैयारियों में जुटे हुए हैं, जिससे पूरा शहर उत्सव के रंग में रंगता नजर आएगा。
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रामघाट पर कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक और सुसज्जित बनाया जा रहा है, वहीं सुरक्षा, आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है。
श्री राम तिवारी निदेशक विक्रमादित्य शोध पीठ बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति प्रस्तावित है। इसके साथ ही प्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा की लाइव प्रस्तुति इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगी, जिसे लेकर युवाओं में खास उत्साह है।
आयोजन को भव्य बनाने के लिए करीब 1500 ड्रोन से 15 मिनट का आकर्षक ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा, जो शिप्रा तट के आसमान को रोशनी और तकनीक के अद्भुत संगम से सजाएगा। इसके अलावा 8 से 10 मिनट का लेज़र और पायरो शो भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा。
कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण और अधिक जीवंत हो उठेगा। साथ ही इस अवसर पर सम्राट विक्रमादित्य अलंकरण भी प्रदान किए जाएंगे, जिनमें अंतरराष्ट्रीय सम्मान (1 करोड़ 1 लाख रुपये), राष्ट्रीय सम्मान (21 लाख रुपये) और तीन राज्य स्तरीय सम्मान (5-5 लाख रुपये) शामिल हैं।
श्रीराम तिवारी निदेशक विक्रमादित्य शोध पीठ ने बताया की इस आयोजन को सृष्टि आरंभ दिवस – उज्जयिनी गौरव दिवस” के रूप में मनाया जाएगा, जो विक्रम संवत और भारतीय कालगणना की परंपरा से जुड़ा विशेष महत्व रखता है। कार्यक्रम के दौरान विक्रम पंचांग 2083 सहित कई महत्वपूर्ण प्रकाशनों का विमोचन भी किया जाएगा। मुख्य आयोजन की सफलता और निर्विघ्न संपन्नता के लिए पूर्व में शिप्रा तट पर विधिवत पूजन भी किया जा चुका है। आयोजन स्थल पर भव्य मंच निर्माण के साथ-साथ श्रद्धालुओं की एंट्री-एग्जिट, बैरिकेडिंग, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विस्तृत प्लान तैयार किया है, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो。
कलेक्टर ने शहर और जिले के लोगों को इस आयोजन में शामिल होकर गुड़ी पड़वा के उत्सव का हिस्सा बनने का आमंत्रण दिया है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 18, 2026 05:05:370
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 18, 2026 05:05:250
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 18, 2026 05:03:340
Report
RBRAMESH BALI
FollowMar 18, 2026 05:03:190
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 18, 2026 05:03:110
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 18, 2026 05:02:540
Report
1
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 18, 2026 05:02:340
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 18, 2026 05:02:220
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 18, 2026 05:01:370
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 05:01:280
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 18, 2026 05:01:140
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 05:00:110
Report
981
Report
891
Report