Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Baghpat250609

Bagpat के स्ट्रीट डॉग कालू की भावुक अंतिम विदाई वायरल

KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 18, 2026 05:03:34
Baghpat, Uttar Pradesh
Bagpat me ek anokhi aur bhavuk tasveer samne aayi hai, jahan ek street dog ki antim vidai poore samman aur dhoomdhaam ke saath dee gayi. Bagpat kotwalaya kshetra ke Devi Chowk mohalla mein rehne wale kareeb 12 saal ke street dog 'Kaloo' ki maut ke baad mohalle ke logon ne use apne parivaar ke sadasya ki tarah antim vidai di. Dastaaal maamla shahar kotwadi kshetra ka hai jahan Devi Chow par Kaloo pichhle kai varshon se isi gali mein raha tha aur 24 ghante mohalla ki chowkidari karta tha. Gali ke bachchon se lekar bade buzurg tak sab ka vah chahata ban chuka tha. Kaloo ki maut ki khabar milte hi mohalla mein shok ka mahoul ban gaya. Iske baad logon ne milkar Kaloo ki antim yatra nikali. Is dauran gubbare, phool-malaye aur gaane ke saath use vidai di gayi. Bacche aur bade sabhi bhavuk nazar aaye. Mohalle ke logon ne Kaloo ka antim sanskaar Yamuna ghat par kiya. Street dog ke prati logon ka yeh prem ab kshetra mein charcha ka vishay ban chuka hai aur iski video social media par tezi se viral ho rahi hai.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AAAkshay Anand
Mar 18, 2026 06:00:24
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UP): UP CM YOGI ADITYANATH WITNESS MoU SIGNING BETWEEN CENTRAL GOVERNMENT & UP GOVERNMENT UNDER JAL JEEVAN MISSION THROUGH ONLINE MODE / VISUALS / YOGI ADITYANATH (UP CM) SPEECH जल जीवन मिशन (JJM) के तहत, गाँव के हर आखिरी व्यक्ति तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने की पहल की गई है। जल जीवन योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच आज आयोजित MoU कार्यक्रम में, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल जी और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य में 1,05,000 से अधिक राजस्व गाँव हैं, जिनमें से 10,000 से अधिक गाँवों में पहले से ही पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल की सुविधा उपलब्ध है... उत्तर प्रदेश में इस योजना के कार्यान्वयन के साथ, हमने यह सुनिश्चित किया है कि सभी कार्यान्वयन एजेंसियाँ और ठेकेदार, कार्य पूरा होने के बाद अगले 10 वर्षों तक इसके रखरखाव के लिए जिम्मेदार होंगे।
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 05:48:18
Dhanaura, Uttar Pradesh:अमरोहा सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि एक ट्राली कि पर्ची से रेतालाते हैं गंगा से और पूरी रात आसपास के क्षेत्र से रेता निकाल कर करते हैं बालू रेत का अवैध काला कारोबार ग्रामीणों ने भी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की है सूत्रों ने बताया है कि मछरई के रहने वाला खालिद का बताया जा रहा है रेते से भरा वायरल ट्रॉली ट्रैक्टर मगर बात यहीं खत्म नहीं हुई जब के गंगा की गोद से रे निकलने पर पहले भी माफियाओं पर कार्यवाही की गई थी योगी सरकार में फिर से कुछ माफिया गंगा की रेती के ठेकेदार बने हुए हैं जिस पर प्रशासन भी मौन है गंगा की गोडसे रहता निकालने की वजह से लगातार हो रहे हैं हाथ से लोग गवा रहे हैं अपनी जान आखिर प्रशासन क्यों है मौन गजरौला थाना क्षेत्र के बृजघाट वह हसनपुर थाना क्षेत्र के पुठ का मामला
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 18, 2026 05:48:03
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 18, 2026 05:47:48
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में रसद विभाग ने संदिग्धता देखते हुए एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई की है। विभाग ने एनएच-123 पर ताशीमों पार्वती पुल के आगे कुम्हेरी मार्ग के पास से 32 रसोई गैस सिलेंडरों से भरी एक गाड़ी जब्त की。 रसद विभाग की टीम को एक संदिग्ध वाहन दिखा, जिसे रोककर जांच की गई। ड्राइवर कैश मेमो प्रस्तुत नहीं कर सका और गाड़ी में तोल कांटा भी नहीं मिला। इसके बाद टीम ने 32 रसोई गैस सिलेंडरों को वाहन सहित सैंपऊ स्थित गैस एजेंसी को सौंप दिया。 जिला रसद अधिकारी मणि खींची ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला कालाबाजारी से जुड़ा प्रतीत होता है। ड्राइवर ने मोबाइल में रिकॉर्ड दिखाने की बात कही, लेकिन मौके पर भौतिक कैश मेमो नहीं मिला, जिससे संदेह बढ़ गया। बताया गया है कि एक उपभोक्ता ने सिलेंडर के लिए 1500 रुपए वसूले जाने की शिकायत की थी, जिसके बाद टीम अलर्ट हुई। इस कार्रवाई के दौरान ईओ गजेंद्र शर्मा, जगदीश शर्मा और ईआई जितेंद्र गोठवाल सहित विभागीय स्टाफ मौजूद रहा
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Mar 18, 2026 05:46:55
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- जिले के शाहाबाद में आज सुबह यारा गांव में एक घर में गैस सिलेंडर में अचानक धमाके के साथ आग लग गई। गैस लीक होने की वजह से आग पूरे घर में फैल गई। इस हादसे में परिवार के 3 बच्चों समेत 8 लोग बुरी तरह झुलस गए। पड़ोस के लोगों ने उनको तुरंत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सिलेंडर में धमाके की वजह रसोई की टाइल टूट कर गई। घर की दीवार में दरारें आ गई और दरवाजा भी उखड़ कर दूर गिरा। धमाके की वजह से आसपास के घर भी हिल गए। सुबह खाना बनाते वक्त हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, सुबह गीता देवी अपनी रसोई में गैस पर खाना बना रही थी। अचानक रसोई में धमाके के साथ सिलेंडर में आग लग गई। गैस लीक होते ही पूरा घर आग की चपेट में आ गया। इससे घर में सो रहे लोग भी आग की चपेट में आ गए। झुलसने से घर में चीख-पुकार मच गई। धमाके की वजह से पास के घर हिल गए। फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग। आग से गीता देवी, उनके पति रूपेंद्र कुमार, घर के अन्य सदस्य चरणों देवी, आंचल, वैष्णवी, कोमल, बांका समेत 8 लोग झुलस गए। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और डायल-112 व फायर ब्रेडेड को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सिलेंडर की पिन निकलने से हुआ धमाका। सिलेंडर में लगी पिन प्रेशर की वजह से अचानक निकल गई, जिससे सिलेंडर में धमाका हो गया। घर में नीचे गैस फैलने से आग भड़क गई। गनीमत रही कि सिलेंडर में ब्लास्ट नहीं हुआ। वरना कोई बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि घटना की जांच की जा रही है.
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 18, 2026 05:46:04
Dehradun, Uttarakhand:एंकर 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के नेता अपनी ही पार्टी के लिए मुश्किलों की दीवार खड़ी करते दिख रहे हैं...और ऐसा लग रहा है कि बीजेपी संगठन के हाथ से सबकुछ निकलता जा रहा है..जिस तरह से बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पोस्ट किया ... उस पर महेंद्र भट्ट के बयान ने और बवाल खड़ा कर दिया...ऐसा लग रहा है पार्टी के भीतर किसी की सुनवाई हो ही नहीं रही है और मजबूरन सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर की जा रही है...अब सवाल ये है कि क्या अजेंद्र अजय राजनीति से संन्यास लेंगे या फिर कोई और विकल्प ढूंढेंगे...देखिए रिपोर्ट... बीजेपी में बिगड़ता जा रहा माहौल अपने ही बीजेपी की बढ़ा रहे मुश्किलें पार्टी संगठन के हाथ से निकल रही बात अजेंद्र अजय और महेंद्र भट्ट में रार, संन्यास लेंगे अजेंद्र अजय या कांग्रेस में ढूंढेंगे विकल्प ? 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी अपनों में ही फंसती दिख रही है...ऐसा लग रहा है कि बीजेपी के प्रदेश संगठन के हाथ से सबकुछ निकलता जा रहा है...बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मौजूदा राजनाति को लेकर जो कुछ पोस्ट किया उसपर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की टिप्पणी ने मामले और शांत करने के बजाय और तूल दे दिया..इन दिनों अजेंद्र अजय और महेंद्र भट्ट के बीत रार छिड़ी है... बाइट – महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड बीजेपी महेंद्र भट्ट के इस रिएक्शन के बाद अजेंद्र अजय भी कहां चुप बैठने वाले थे उन्होंने भी सीधे प्रदेश अध्यक्ष को निशाने पर ले लिया...अजेंद्र अजय ने महेंद्र भट्ट के लिए अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि, माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी मेरे मोबाइल पर आपकी दो मिस कॉल आई थी। उसके पश्चात मैंने आपको कॉल किया। फोन पर लगभग 3 मिनट की वार्ता के दौरान मैंने आपसे अपना विषय रखने का प्रयास किया...मगर दुर्भाग्य की बात है कि सोशल मीडिया व मीडिया में आपका जो बयान आया है वो अत्यंत अपत्तिजनक है। मैंने कहां पर कहा है कि मैं दुखी हूं, परेशान हूं? सारी डिटेल्स सोशल मीडिया पर साझा करना मेरे जैसे व्यक्ति के लिए नीचता की हद होगी। इसलिए अधिक विस्तार से जानकारी साझा करना मुझे उचित नहीं लगता है। दूसरी बात, अनुशासनात्मक कार्रवाई किस बात के लिए करेंगे आप? जब मैं स्वयं कह चुका हूं कि ऐसी परिस्थितियों में संन्यास ही उचित विकल्प है । दोनों नेताओं के बीच ये जंग शांत होने के बजाए और भी तेज होती दिख रही है...ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि बीजेपी नेताओं की आपसी लड़ाई पार्टी को ही नुकसान पहुंचा सकती है...हालांकि इस बीच चर्चा ये भी है कि क्या अजेंद्र अज्य राजनीति से सन्यास लेंगे या फिर कांग्रेस में अपना विकलप ढूंढेंगे... Byte- प्रीतम सिंह- कांग्रेस विधायक जैसी स्थिति पार्टी में बनी है ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि ..क्या पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं हो रही है...क्या महेंद्र भट्ट अपनी पार्टी के नेताओं की बात भी नहीं सुन रहे हैं ? ऐसा नहीं है कि पहली बार किसी बीजेपी नेता की नाराजगी सामने आई हो...गदरपुर से बीजेपी के मौजूदा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने भी पिछले कुछ दिनों से सरकार की आलोचना का बीड़ा खुलेआम उठा रखा है। पार्टी संगठन चाह कर भी उन्हें रोक नहीं पाया। अब अजेंद्र अजय के उठाए मसले ने भी पार्टी की कार्यशैली को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया। ऐसे में सवाल है कि 2027 में हैट्रिक लगाने का ख्वाब देख रही बीजेपी का सपना कैसे होगा पूरा
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 18, 2026 05:45:36
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कासियाटांड़ स्थित 8 लेन सड़क के पास वह वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बंद पड़े पत्थर क्रेशर के समीप लगभग 80 फीट गहरी खदान के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना पाकर बरवाअड्डा थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शव से तेज दुर्गन्ध आ रही है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि घटना दो से तीन दिन पुरानी हो सकती है। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय निवासी मनोहर महतो ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव को खदान में फेंका गया हो सकता है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक कहां का रहने वाला था। खदान की गहराई अधिक होने के कारण शव को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। पुलिस की टीम शव को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Mar 18, 2026 05:45:18
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 18, 2026 05:32:37
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के देवलाबिहार में कालीसिंध नदी में डूबने से दो बालकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही अकोदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम के बाद दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप गए। पूरे गांव में गमगीन माहौल है। बताय जा रहा है कि दोनों बच्चे अनमोल और पीयूष मंगलवार शाम करीब 5 बजे से गांव से लापता थे। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। तलाश के दौरान नदी किनारे उनके कपड़े मिले, जिसके बाद आशंका होने पर नदी में खोजबीन की गई। काफी देर की तलाश के बाद रात 10 बजे दोनों बच्चों के शव नदी से निकाल लिए गए।
866
comment0
Report
Advertisement
Back to top