icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
472001
Ravindra AhirwarRavindra AhirwarFollow29 Apr 2025, 12:39 pm

Tikamgarh - पलेरा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया चोरी का खुलासा

Tikamgarh, Madhya Pradesh:

मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में पलेरा पुलिस द्वारा चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर किया खुलासा... चोरी गए मशरूका सहित आरोपी गिरफ्तार घटना विवरण- दिनांक 27.04.2025 को फरियादी शहादत पिता स्व. दाम खां उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नं. 12 चूड़ी मार्केट पलेरा थाना पलेरा ने थाना में एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि मैं किराने का व्यवसाय करता हूँ दिनांक 26/04/25 को मेरी पत्नी व बच्चे घर का ताला लगा कर गडरपा कुआं पलेरा में शादी में खाना खाने 08.00 बजे रात में गये थे व 08.45 बजे वापस आये बाहर का ताला खोला तो दरवाजा की कुंदी अन्दर से बंद थी तो पत्नी ने मुझे सूचना दी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बलिया तूफान अर्नव: आपदा कंट्रोल रूम निगरानी और स्कूल बंद, बिजली बहाल पर जोर

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में अर्नव तूफान पर आपदा कंट्रोल रूम की निगराणी; डीएम ने लिया जायजा. बलिया में तूफान के कारण लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. अब तूफान का असर कम हो रहा है, इसके बावजूद बलिया में शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली की सप्लाई बाधित हुई है. आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से आपदा कंट्रोल रूम मौसम के बदलाव पर निगरानी रख रहा है. बलिया के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. जिलाधिकारी ने बताया कि बलिया में आपदा प्रबंधन विभाग 24 घंटे लोगों की मदद के लिए तैयार है, सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर लोगों की सहायता के लिए प्रयास हो रहे हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि बलिया में दो बड़ी नदियाँ हैं पर जलस्तर खतरे के बिंदु से नीचे है; बावजूद सभी तटवर्ती इलाकों में प्रशासनिक तैयारी पूरी है. जिला प्रशासन की तरफ से Yellow alert जारी करते हुए 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. कई जगहों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित है, पर विद्युत विभाग बिजली सप्लाई को सुचारु करने के लिए प्रयासरत है।
0
0
Report
Advertisement

गुमटी चोरी मामले: पिकअप चालक गिरफ्तार, दो साथी फरार, बरामद हुआ फ्रीज और ताला

Ansar Nagar, Jharkhand:गुमटी में चोरी कर सामान लेकर भाग रहा पिकअप चालक गिरफ्तार, दो साथी फरार, फ्रीज समेत चोरी का सामान बरामद.. चतरा :  जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में गुमटी दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कसियाडीह गांव निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान, पिकअप वाहन और ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे का सब्बल भी बरामद किया है। हालांकि इस दौरान उसके दो सहयोगी अजय यादव और घनश्याम यादव पुलिस को देखकर मौके से बाइक से फरार हो गए। सिमरिया के प्रभारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि विगत रात्रि गुप्त सूचना मिली थी कि सिमरिया-बगरा रोड स्थित बनहे के पास गुमटी दुकान में कुछ लोग चोरी कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई। पुलिस ने बन्हे-हर्षनाथपुर मार्ग पर हर्षनाथपुर की ओर जा रहे पिकअप को रोककर जांच की। वाहन में दुकान का सामान बिखरा मिला। एसडीपीओ नें बताया कि पूछताछ में चालक ने पहले सामान के संबंध में टालमटोल की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की बात स्वीकार करते हुए अजय यादव और घनश्याम यादव के साथ वारदात में शामिल होने की जानकारी दी। हालांकि इस दौरान पुलिस के पहुंचते ही अजय और घनश्याम बाइक से मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस की टीम नें ने मौके से पिकअप वाहन, वोल्टास कंपनी का फ्रीज, कोल्ड ड्रिंक्स, कुरकुरे व अन्य स्नैक्स तथा ताला तोड़ने में इस्तेमाल सब्बल बरामद किया। उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
0
0
Report

दमोह में झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक्स सील, नकली दवाओं का पर्दाफाश

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का कहर जारी है और प्रशासन ने तीन क्लीनिक सील कर दिए हैं। तमाम दावों के बावजूद झोलाछाप डॉक्टरों से गलत इलाज के कारण लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। फुटेरा क्षेत्र के घुराटा गांव में दो दिन पहले हुई मौत के मामले ने सबको हिला दिया, जिसके बाद प्रशासन ने फिर से कार्रवाई शुरू कर दी। फुटेरा में प्रशासनिक टीम ने बंगाली डॉक्टर की क्लीनिक सील की, और टीम ने अन्य क्लीनिक्स पर भी छापा मारा और दो और अवैध रूप से संचालित डाक्टरों के अस्पतालों को सील किया गया है। जांच में पाया गया कि इन क्लीनिक्स के लिए ना लायसेंस लिया गया, न ही सूचना चिकित्सा विभाग को दी गई। मरीजों का इलाज कर रहे डाक्टरों के पास डिग्री भी नहीं हैं, फिर भी वे इन इलाकों में बेधड़क इलाज कर रहे हैं। बड़ी मात्रा में दवाएं भी जब्त की गईं, जिनमें नकली और प्रतिबंधित दवाएं भी हैं। जब्त दवाओं की और क्लीनिक्स की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

रायपुर पहुंचे कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, तीन दिन का दौरा शुरू

Begun, Rajasthan:रायपुर कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज पहुंचेंगे रायपुर प्रभारी बनने के बाद सुखदेव भगत का पहला छत्तीसगढ़ दौरा तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत रायपुर पहुंचते ही राजीव भवन में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस इसके बाद पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में होंगे शामिल 28 सितंबर को जिला कांग्रेस अध्यक्षों, संगठन-विभाग प्रमुखों और कनेक्ट सेंटर टीम के साथ बैठक शाम को कांग्रेस विधायकों के साथ डिनर और चर्चा 29 सितंबर को प्रदेश पदाधिकारियों, अनुशासन समिति और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक शाम को कोर कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में होंगे शामिल तीन दिवसीय दौरे में संगठन की गतिविधियों और आगामी रणनीति पर करेंगे चर्चा
0
0
Report
Advertisement

208 साल की परंपरा: पाण्डेय परिवार की पुतरियो मेले में धर्म और कला का संगम

Sagar, Madhya Pradesh:208 वर्ष पुरानी मूर्तियों चित्रकला के माध्यम से होता जनजागरण, अनोखी हैं यह प्रदर्शनी। सागर जिले की रहली तहसील के एक छोटे से गाँव काछी पिपरिया में लगभग दो सौ आठ साल पुरानी परम्परा आज भी कायम है। भाद्रपद की पूर्णिमा को प्रतिवर्ष गाँव में मेला लगता है जिसे पुतरियो के मेले के नाम से जाना जाता है। प्राचीन काल में यहाँ के पाण्डेय family द्वारा प्रारम्भ की गई मूर्तियो की झांकी की परम्परा चौथी पीढ़ी तक बरकरार है। पुराने समय में शिक्षा की कमी व संसाधनों के आभाव में धर्मजागरण मूर्तिकला एवं चित्रकला के माध्यम से झांकियो के द्वारा किया जाता था। लगभग 208 वर्ष पहले स्व. दर्गाप्रसाद पाण्डेय ने काछी पिपरिया गाँव में पुतरियो के मेले की शुरुवात की थी; वे मूर्तिकला एवं चित्रकला में पारंगत थे, उन्होंने लगभग एक हजार मूर्तियो का निर्माण कर अपने निवास को संग्रहालय बना दिया और कृष्ण लीलाओं की झांकियाँ सजाकर धर्मजागरण का कार्य शुरू किया। बाद में उनके पुत्र स्व. बैजनाथ प्रसाद पाण्डेय ने मेले को आगे बढ़ाया, तीसरी पीढ़ी के जगदीश प्रसाद पाण्डेय ने पूर्वजो की परम्परा को संजोकर आज तक इसे बनाए रखा। चौथी पीढ़ी भी पूरी समर्पण के साथ इस कार्य में भागीदारी कर रही है। पाण्डेय परिवार के द्वारा चार पीढ़ियों से झांकियो के माध्यम से धर्मजागरण के साथ व्यसनमुक्ति और गौ पालन का संदेश देने का पुण्य कार्य उनके अपने खर्चे और मेहनत से किया जा रहा है। आधुनिकता के दौर में भी मेले के प्रति लोगों का आकर्षण कायम है और पाण्डेय परिवार इसे आने वाली पीढ़ियों तक जारी रखने का इरादा रखता है।
0
0
Report
Advertisement

छतरपुर नगरपालिका सामने शराबियों के तांडव से शहर में उठा सवाल, पुलिस क्या करेगी?

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के नगर पालिका के ठीक सामने शराबियों के तांडव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन युवक कथित तौर पर शराब के नशे में राह चलते लोगों से बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि नशे में धुत युवक सड़क पर आते-जाते राहगीरों को रोककर उनके साथ बदसलूकी और मारपीट कर रहे हैं। एक युवक बेल्ट निकालकर लोगों पर हमला कर रहा है, जबकि उसके साथी लात-घूंसे चला रहे हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि ये पूरी घटना नगर पालिका के सामने हुई, जो शहर का व्यस्ततम इलाका माना जाता है। इसके बावजूद युवक बेखौफ होकर मारपीट करते रहे। घटना के बाद छतरपुर पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
0
Report

सुसनेर उपचुनाव में विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज; बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में सियासी घमासान

Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर-मालवा जिले के सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। नुक्कड़ सभा में विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को बीजेपी का अप्रत्यक्ष स्टार प्रचारक तक बता दिया। साथ ही कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, ऐसे में कांग्रेस विकास के लिए पैसा कहां से लाएगी। वीओ- सुसनेर में बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी के कार्यक्रम में रैपर को बुलाए जाने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए रैपर बुलाया गया, खूब डांस और कॉमेडी हुई... लेकिन इसकी जरूरत नहीं थी, कांग्रेस अपने नेता को ही खड़ा कर देती।विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे जहां जाते हैं, वहां बीजेपी को फायदा होता है। उन्होंने राहुल गांधी को बीजेपी का अप्रत्यक्ष स्टार प्रचारक तक बता दिया। वीओ- इसके बाद विजयवर्गीय ने सुसनेर के कांग्रेस विधायक पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि विधायक उनके पास काम लेकर आते हैं और वे कभी 'ना' नहीं करते, बल्कि उन्हें 'कड़क-मीठी चाय' पिलाते हैं। विजयवर्गीय ने दावा किया कि अगर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीतकर उनके पास विकास कार्यों के कागज लेकर आएगा, तो वे सभी कागज रख लेंगे और उसे एक बॉक्स देकर सुसनेर जाकर खोलने को कहेंगे। और यहीं विजयवर्गीय ने अपने अंदाज में चुनावी तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप जीतकर आएगा तो विकास के कागज तुरंत मंजूर होंगे, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी जीतकर बॉक्स खोलेगा तो उसमें घंटी मिलेगी विजयवर्गीय ने जनता से सवाल किया— “अब आप देख लो कि आपको विकास करना है या घंटी बजवाना है。” उद्धबोधन - कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री वीओ- सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव में बीजेपी से प्रदीप सोनी और कांग्रेस से विष्णु पाटीदार मैदान में हैं। मतदान 29 सितंबर को होना है।
0
0
Report

श्रावस्ती: रेप आरोपी ने दरोगा की पिस्तौल छीनकर चार राउंड फायरिंग की

Shravasti, Uttar Pradesh:कथित घटनाक्रम: यूपी के श्रावस्ती जिले में रेप के आरोपी ने पुलिस को चौंका दिया, जब बरामदगी के दौरान आरोपी ने दरोगा की पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी भिनगा में भर्ती कराया गया है। मामला भिनगा कोतवाली क्षेत्र का है। दरअसल, चार दिन पहले भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दस साल की बच्ची के साथ एक युवक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया था। मामले की शिकायत के बाद पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी। जिसके बाद पुलिस व एसओजी टीम ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम रेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी के साथ उसकी निशानदेही पर वारदात से जुड़े कपड़े बरामद करने पहुंची। बताया जा रहा है कि इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर दरोगा की पिस्टल छीन ली। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी को रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली आरोपी के पैर में जा लगी। गोली लगने के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर तत्काल इलाज के लिए सीएचसी भिनगा पहुंचाया। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। वहीं, घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top