Back
प्रेम संबंध के चलते युवक टावर पर चढ़ा; पुलिस-प्रशासन ने समझाइश से नीचे उतरवाया
ADAjay Dubey
Jan 24, 2026 03:00:16
Singrauli, Madhya Pradesh
सिंगरौली जिले की देवसर तहसील अंतर्गत जियावान थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 22 वर्षीय एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
युवक प्रेम प्रसंग के चलते नाराज था और अंतरजातीय विवाह की मांग को लेकर अड़ा हुआ था। उसका कहना था कि जब तक उसकी बात नहीं मानी जाती, वह नीचे नहीं उतरेगा। युवक लगातार अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग करता रहा, जिससे हालात और संवेदनशील बन गए।
घटना की सूचना मिलते ही जियावान पुलिस के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से टावर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिसकर्मी लगातार युवक से बातचीत कर उसे शांत रखने और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाइश देते रहे।
देवसर एसडीओपी गायत्री तिवारी ने बताया कि युवक प्रेम संबंधों के चलते टावर पर चढ़ा था, लेकिन पुलिस की समझाइश और परिजनों के सहयोग से वह सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद युवक को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
कई घंटो तक चले इस हाई-वोल्टेज घटनाक्रम के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने कहा किस्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowJan 24, 2026 04:21:190
Report
KCKashiram Choudhary
FollowJan 24, 2026 04:21:040
Report
AKAshwani Kumar
FollowJan 24, 2026 04:20:470
Report
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 24, 2026 04:20:320
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowJan 24, 2026 04:19:580
Report
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowJan 24, 2026 04:19:470
Report
KJKamran Jalili
FollowJan 24, 2026 04:19:370
Report
NPNavratan Prajapat
FollowJan 24, 2026 04:19:280
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 24, 2026 04:19:130
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 24, 2026 04:19:030
Report
SPSanjay Prakash
FollowJan 24, 2026 04:16:440
Report
MMMohammad Muzammil
FollowJan 24, 2026 04:16:310
Report