Back
सरदारशहर में ठंड से फसलों पर बर्फ, किसानों में चिंता
NPNavratan Prajapat
Jan 24, 2026 04:19:28
Churu, Rajasthan
चूरू
विधानसभा- सरदारशहर
लोकेशन-सरदारशहर
स्थानीय-संवाददाता- मान्ज कुमार प्रबाचपत
सरदारशहर।
सरदारशहर उपखंड क्षेत्र में एक बार तापमान फिर जमाव बिंदु की ओर,
फसलों पर बर्फ जमने से फसलों को हुआ नुकसान, किसान निराश
सरदारशहर उपखंड क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक बार फिर किसानों के लिए निराशा लेकर आई। सरदारशहर उपखंड क्षेत्र में तापमान एक बार फिर लुढ़क गया और फसलों पर बर्फ जमी हुई नजर आई। अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री के आसपास रहा। फसलों पर बर्फ जमने से फसलों को नुकसान हो रहा है और किसानों में निराशा छाई हुई है। रविवार को भी पाला पड़ने की संभावना है और फसलों पर बर्फ जमने की संभावना जताई जा रही है। क्षेत्र के आसपालसर बड़ा, काकलासर, ढाणी पंचेरा, देवासर के किसानों ने फसलों पर जमीन बर्फ के वीडियो बनाकर भेजे हैं। आरएलसी नेता गोविंद सारण ने जानकारी देते हुए बताया की विद्युत विभाग द्वारा रात के समय विद्युत सप्लाई दी जाती है, किसान फसलों पर सिंचाई करता है तो वह पानी की बूंदे बर्फ के रूप में फसलों पर जम जाती है। ऐसे में किसानों को फसलों में भारी नुकसान हो रहा है। अगर विद्युत विभाग द्वारा दिन के समय में विद्युत सप्लाई दी जाए तो किसानों को राहत मिल सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि बर्फ जमने से किसानों की फसलों में नुकसान हुआ है जिसका सर्वे करवारकर किसानों को मुआवजा दिलवाया जाए। वही आपको बता दे की रात्रि के समय किसान अपनी फसलों में सिंचाई करते हैं। फसलों पर जो पानी की बूंदे होती है वह सुबह होने तक जमाव बिंदु तापमान में बर्फ का रूप ले लेती है जिससे फसलों को भारी नुकसान होता है। वही आपको बता दे की सरदारशहर उपखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगह से फसलों पर बर्फ जमने की तस्वीर सामने आ रही है जो किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। वहीं क्षेत्र के किसान अब कोहरा छाने का इंतजार कर रहे हैं अगर कोहरा छाता तो किसानो की फसलों में फायदा हो सकता है। अगर मौसम विभाग की माने तो रविवार को भी तापमान जमाव बिंदु की ओर रहेगा, जिससे फसलों पर बर्फ जमी रहने की प्रबल संभावना जताई जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSantosh Kumar
FollowJan 24, 2026 05:48:210
Report
DRDivya Rani
FollowJan 24, 2026 05:47:550
Report
NKNished Kumar
FollowJan 24, 2026 05:46:150
Report
MSMrinal Sinha
FollowJan 24, 2026 05:45:320
Report
40
Report
RZRajnish zee
FollowJan 24, 2026 05:34:260
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowJan 24, 2026 05:34:110
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowJan 24, 2026 05:33:300
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 24, 2026 05:33:160
Report
KCKashiram Choudhary
FollowJan 24, 2026 05:33:030
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowJan 24, 2026 05:32:380
Report
SPSanjay Prakash
FollowJan 24, 2026 05:32:250
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowJan 24, 2026 05:32:080
Report
KAKapil Agarwal
FollowJan 24, 2026 05:31:560
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowJan 24, 2026 05:31:440
Report