Back
बिना लाइसेंस पिस्टल रखने वाले आरोपी नीरज सोनी गिरफ्तार
AGAdarsh Gautam
Jan 06, 2026 05:51:40
Sidhi, Madhya Pradesh
एंकर/ बिना लाइसेंस के पिस्टल लेकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है, कोतवाली पुलिस ने अमहा-पडरा रोड पर कार्रवाई की है, मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी थी, पुलिस को चकमा देकर भागने लगा आरोपी, कड़ी मशक्कत के बाद आया हत्थे, नीरज सोनी के रूप में युवक की पहचान, मोजे से बरामद की गई प pistl, आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. थाना प्रभारी कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई थी कि अमहा-पडरा रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार (पिस्टल) लेकर घूम रहा है और लोगों में भय पैदा कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान नीरज सोनी पिता दुर्योधन सोनी (उम्र 25 वर्ष), निवासी पुरानी सीधी के रूप में हुई है। आरोपी से जब तलाशी ली गई, तो पैर के मोजे के अंदर एक पिस्टल छिपाकर रखी थी। वैध दस्तावेज/लाइसेंस न होने के कारण पुलिस ने प pistl को विधिवत जब्त कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report