icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
486661
AKAdarsh Kumar GautamFollow17 Oct 2024, 11:22 am

सीधी के जिला पंचायत सभागार में सामान्य प्रशासन व सामान्य सभा की बैठक संपन्न हुई

Sidhi, Madhya Pradesh:

सीधी में लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार जिला पंचायत सभागार में सामान्य प्रशासन-सभा की बैठक आयोजित हुई। सामान्य प्रशासन की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम व उपाध्यक्ष श्रीमान सिंह ने प्रशासनिक समस्याओं पर चर्चा की। CEO अंशुमन राज ने कृषि, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग कर्मियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए। सामान्य सभा बैठक में पंचायत सदस्यों ने कर्मियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई और योजनाओं के प्रचार-प्रसार में किए गए लाखों रुपये के भुगतान का ब्यौरा मांगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तिलहर नगर पालिका के पार्षदों ने गंदगी के विरोध में दफ्तर के सामने कूड़ा फेंका

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तिलहर नगर पालिका में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, वार्ड में फैली गंदगी की सफाई ना होने से नाराज पार्षदों ने विरोध का बेहद अनोखा और तीखा रास्ता चुना। कई दिनों से वार्डों में फैली गंदगी और नगर पालिका की अनदेखी से तंग आकर पार्षदों ने पूरा कूड़ा उठाया और सीधे जिम्मेदार अधिकारियों के दफ्तर के बाहर लाकर पलट दिया। कूदेंके ढेर का नजारा तिलहर नगर पालिका परिषद कार्यालय का है, जहां सफाई की जगह कूड़े का ढेर नजर आ रहा है। बदबू से बेहाल दफ्तर का यह मंजर बता रहा है कि स्थानीय प्रतिनिधियों का सब्र अब पूरी तरह टूट चुका है। मामला वार्ड नंबर 12 बहादुरगंज और वार्ड नंबर 25 मौजमपुर का है। यहां पिछले कई दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी थी। गलियों में लगे गंदगी के अंबार से आम जनता परेशान थी, संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन शिकायतों के बावजूद पालिका प्रशासन गहरी नींद में सोया रहा। बार-बार की गुहार जब बेअसर साबित हुई, तो वार्ड 12 के पार्षद रविंदर सिंह और वार्ड 25 के पार्षद अभिषेक ने अपने वार्डों से कचरा उठवाया और सीधे नगर पालिका अधिकारियों के कार्यालय के सामने डंप करवा दिया। देखते ही देखते दफ्तर के बाहर कचरे का ढेर लग गया और पूरे परिसर में बदबू फैल गई। अधिकारियों के दरवाजे पर कूड़ा फेंकने का यह अनोखा प्रदर्शन अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्षदों का साफ कहना है कि जब तक उनके वार्डों में नियमित सफाई नहीं होगी, तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे। वह रोजाना इसी तरह वार्ड के पूरे को अधिकारियों के कार्यालय के सामने फेंकते रहेंगे。
0
0
Report
Advertisement

योगी सरकार की छात्रवृत्ति से जेन-जी युवाओं के सपने सच होंगे

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम पर कहा, "आज उत्तर प्रदेश के युवाओं, नौजवानों के लिए और हमारे जेन-जी युवाओं के लिए है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा युवाओं के सपनों को उड़ान देने का काम किया। छात्रों की स्कॉलरशिप आम छात्र के लिए उसके सपनों तक पहुंचने का रास्ता है... पिछली सरकारों में स्कॉलरशिप मार्च या अप्रैल में आती थी... कई बार स्कॉलरशिप न आने के कारण बच्चों को एडमिट कार्ड नहीं मिलता था लेकिन आज हमारे तमाम जेन-जी युवाओं को अच्छी शिक्षा से जोड़ने के लिए, अच्छी नौकरियों से जोड़ने के लिए लगातार योगी सरकार काम कर रही है... इस साल चौथी बार है, जब मुख्यमंत्री स्वयं युवाओं के बीच मौजूद रहेंगे और स्कॉलरशिप देकर उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।”
0
0
Report

हत्या के विरोध में 48 घंटे से धरना जारी, परिवार न्याय और सुरक्षा मांग रहा

Karauli, Rajasthan:युवक रूपलाल बैरवा की हत्या के विरोध में 48 घंटे से धरना जारी है. मांगों पर सहमति नहीं बन पाने के कारण अड़े हुए हैं परिजन और ग्रामीण, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कर रहे समझाइश के प्रयास. जिला करौली. रेती की झोपड़ी निवासी रूपलाल बैरवा पर 26 सितंबर को कुछ हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था. गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान रूपलाल की मौत के बाद से ही परिजन और धरनार्थी न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं. मांगों पर सहमति नहीं बन पाने के कारण धरनार्थी रातभर धरना स्थल पर डटे रहे. धरनार्थियों की प्रमुख मांगों में पीड़ित परिवार को सुरक्षा, 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को संविदा नौकरी देने की मांग शामिल है. इसके साथ ही क्षेत्र में पुलिस चौकी खोलने, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाने और आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की मांग भी की जा रही है. धरनार्थियों की ओर से कल उपखंड अधिकारी अनूप सिंह को मांग पत्र सौंपा गया था, लेकिन अभी तक मांगों पर सहमति नहीं बन सकी है। मृतक रूपलाल बैरवा का शव अभी उपजिला अस्पताल सपोटरा की मोर्चरी में रखा हुआ है. धरने पर बैठे परिजनों और लोगों को समझाने के लिए उपखंड अधिकारी अनूप सिंह और डीएसपी दौलतराम लगातार प्रयास कर रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement

जमीन फर्जीवाड़ा मामले में झुंझुनूं कोतवाली ने सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं कोतवाली पुलिस ने जमीन फर्जीवाड़े में आरोपी गिरफ्तार किया सुरेश कुमार पर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का आरोप जमीन हड़पने की नीयत से फर्जी दस्तावेज बनाने का मामला आरोपी सुरेश कुमार को रीको क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया कोर्ट ने एक दिन पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा मामला में वासिद पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार हो चुका है आरोपी मजीद अभी फरार, पुलिस तलाश में जुटी हुई है झुंझुनूं कोतवाली थाना पुलिस ने जमीन हड़पने की नीयत से कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोनासर निवासी हाल रीको क्षेत्र निवासी सुरेश कुमार पुत्र प्यारेलाल जाट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सुरेश कुमार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार रीको निवासी मोहम्मद इस्माइल ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि उसकी जमीन को हड़पने की नीयत से उसके सगे मौसे ईदगाह रोड निवासी मजीद, मौसेरे भाई वासिद तथा सोनासर हाल रीको निवासी सुरेश कुमार द्वारा जमीन से संबंधित कूटरचित एवं फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले मोहम्मद इस्माइल के मौसेरे भाई वासिद को गिरफ्तार किया था। वहीं, मामले में नामजद मजीद पुत्र अब्दुल रहीम दानका और सुरेश कुमार फरार चल रहे थे। पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए सुरेश कुमार को रीको क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड लिया गया और रिमांड पूरा होने पर उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले का एक अन्य आरोपी मजीद अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
0
0
Report

बैतूल लिंक रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर अभियान शुरू

Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल लिंक रोड पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है. करीब एक साल से अधूरे सड़क निर्माण और अतिक्रमण के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. आज सुबह से ही PWD, राजस्व और नगर पालिका की संयुक्त टीम करीब तीन बुलडोजर लेकर लिंक रोड पहुंची, जहां सड़क किनारे किए गए कच्चे और पक्के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए गए. इसके बाद आज प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया. अतिक्रमण हटने के बाद अब लिंक रोड का रुका हुआ निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है. यह सड़क बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां दिनभर भारी ट्रैफिक रहता है और बड़ी संख्या में स्कूलों के बच्चे तथा मरीजों की आवाजाही होती है. लिंक रोड पर बड़े निजी अस्पताल भी संचालित हैं. अब देखना होगा कि अतिक्रमण हटने के बाद सड़क निर्माण कितनी तेजी से पूरा होता है और लोगों को करीब एक साल से चली आ रही परेशानी से कब राहत मिलती है.
0
0
Report
Advertisement

हरिद्वार मंगलौर के लंढौरा में गोकशी के आरोप में गिरफ्तार, 260 किलो गौमांस बरामद

Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार,मंगलौर हरिद्वार मंगलौर के लंढौरा में गोकशी की सूचना पर पुलिस की दबिश, मौके से एक आरोपी गिरफ्तार。 ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में गौमांस और गोकशी के उपकरण बरामद किए。 सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक नवीन चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, दबिश के दौरान आरोपी को हिरासत में लिया。 पुलिस के मुताबिक मौके से करीब 260 किलो गौमांस बरामद हुआ, साथ ही गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मिले。 मामले में सईद पुत्र अकबर निवासी मातावाला हसन बाल, लंढौरा के खिलाफ मंगलौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया。 पुलिस ने बरामदगी के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है。 कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नवीन चौहान के साथ कांस्टेबल दिनेश, रघुवीर और नितेश शामिल रहे।
0
0
Report

कैसरगण्‍ज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जनता दर्शन में समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए

Gonda, Uttar Pradesh:जहां कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आज शनिवार को सुबह 10:30 बजे अपने पैतृक आवास विश्नोहरपुर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी है और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को लेकर के निर्देश भी दिया है। वही पहलवान सुजीत कलकल को एशियन गेम्स में मेडल मिलने को लेकर के कहा कि देखिए आज पूरा देश गर्व कर रहा है और लेकिन इसी के साथ तीन साल पहले एक अन्याय भी हुआ था। इसने फेडरेशन का दरवाजा खटखटाय हम लोगों ने इसकी पैरवी की फेडरेशन उस समय भंग थी और एडहॉक कमेटी काम कर रही थी। एडहॉक कमेटी ने बिना ट्रायल के बजरंग पूनिया को भेज दिया और बजरंग पूनिया जिस लड़के से 10-0 से हारे हैं। हारे थे जापान वाले से उसको इसने बुरी तरीके से हराया। यह उस समय भी मेडल का दावेदार था गोल्ड मेडल का दावेदार था, सिल्वर का दावेदार था और तीन साल इसका कैसे गुजरा होगा। क्योंकि इसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, सरकार का दरवाजा खटखटाया पंचायतें हुईं, बड़ी-बड़ी पंचायतें भी हुईं। वहां के अंदर हुईं लेकिन करोड़ों रुपए इनाम भी लोगों ने रखा हरियाणा के कुछ लोगों ने करोड़ों रुपए इनाम रखा कि ठीक है बजरंग चले जाएं मेडल के लिए लेकिन इसको हरा दें तो मैं ₹1 करोड़ दे रहा हूँ। इनाम رکھا लेकिन उसके बावजूद भी उस समय का खेल मंत्रालय और एडहॉक कमेटी दोनों ने बिल्कुल अन्याय किया और जिसके कारण हमारी कुश्ती काफी दिन तक सफर करती रही और आज इस गेम में कई ऐसे बच्चे हैं। जो 3 साल का यह कुश्ती का दौर गुजरा है उसमें उनकी कुश्ती डाउन हुई है। नहीं तो हमारे और मेडल होते, गोल्ड मेडल भी हो सकता था नाम लेकर के बताया जा सकता है कि किस-किस लड़के और किस-किस लड़की क्योंकि 3 साल बहुत होता है। तो दुर्भाग्य था वह समाप्त हुआ अब आगे वह गोल्ड मेडल लेकर के आया है, उसको बधाई है और पूरे देश के तरफ से बधाई है। वही 3 साल पहले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और मंत्रालय द्वारा सुजीत कलकल की बात न सुनने को लेकर कहा कि उस समय खेल मंत्रालय के ऊपर यह धरनाजीवी जो हैं, उनका आतंक था। उनका आतंक था। अब विषय नहीं है लेकिन जैसे विनेश फोगाट से मैंने स्वयं पूछा था कि आप इतनी बड़ी खिलाड़ी हैं एक बार मीडिया के सामने आकर के बता दें। क्या कुश्ती में कोई ऐसा नियम है कि 1 दिन के अंदर आप दो वेट कैटेगरी में ट्रायल दे सकें नहीं है। लेकिन उसके बावजूद भी एडहॉक कमेटी और उस समय का मंत्रालय, उसको दो वेट कैटेगरी में ट्रायल कराया। उसका ठीक से वजन नहीं लिया गया पक्षपात किया गया और जा करके ओलंपिक में जो नतीजा निकला। सारी दुनिया ने देखा। हमारे कई बच्चे ऐसे हैं जो सफर किए हैं 3 साल का जो दौर गुजरा है। मैं उस समय अगर आपको याद होगा तो मैंने जब पहली बाइट दी थी, तो एक कविता पढ़ी थी कि "डगर-डगर बदनाम हो गए मेरे आँसू, इशलिए तो नगर-नगर या डगर-डगर बदनाम हो गए मेरे आँसू, मैं उनका हो गया कि जिनका कोई पहरेदार नहीं था। मैं जूनियर खिलाड़ियों के साथ खड़ा था मैं आने वाले जो देश के भविष्य हैं उनके साथ खड़ा था इसलिए मेरा विरोध किया गया था।
0
0
Report
Advertisement

करनाल हाईवे 152-डी पर गोवंश से भरे कैंटर को पकड़ा; 2 आरोपी गिरफ्तार

Karnal, Haryana:करनाल - हाइवे 152-डी पर 15 गोवंश से भरा कैंटर पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार । अंबाला से नारनौल जा रहा था गौवंश से भरा कैंटर, टायर फटने के बावजूद तस्करों ने दौड़ाया कैंटर । पकड़े गए वाहन से 14 गाय जीवित मिलीं, एक मरी हुई मिली । जिले के असंध क्षेत्र में 152-डी हाईवे पर शर्फली खेड़ी टोल के पास गौरक्षकों ने गोवंश से भरा कैंटर पकड़कर पुलिस के हवाले किया। कैंटर में कुल 15 गोवंश मिले, जिनमें 14 गाय जीवित और एक मृत थी। पुलिस ने कैंटर चालक व उसके साथ को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ 2 अक्टूबर को केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरक्षक दल को सूचना मिली थी कि पंजाब की तरफ से लाल रंग का टाटा अल्ट्रा कैंटर यूपी नंबर में गायों को भरकर उत्तर प्रदेश या मेवात ले जाया जा रहा है। डायल-112 पर संपर्क नहीं होने पर गौरव ने थाना असंध के प्रबंधक अधिकारी को मोबाइल नंबर पर सूचना दी। इसके बाद गौरव और उसके साथी 152-डी हाईवे पर शर्फली खेड़ी टोल से करीब 200 मीटर आगे वाहन का इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद अंबाला की तरफ से उक्त कैंटर आया। उसे हाथ से रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। शर्फली खेड़ी टोल से करीब 500-600 मीटर आगे कैंटर के अगले टायर में पंक्चर हो गया और वाहन सड़क किनारे धंसकर रुक गया। वाहन रुकते ही दो युवक बाहर निकलकर भागने लगे। गौरव और उसके साथियों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम महेंद्र सिंह और दूसरे युवक ने कृष्ण चंद्र बताया। कैंटर की जांच करने पर उसमें गायों को बांधकर ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ पाया गया।पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

4 हजार छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति,सीएम के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में 4.60 लाख छात्रों को लाभ

RavindraRavindraFollow8m ago
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर - 4 हजार छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति सीएम के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में 4.60 लाख छात्रों को 148 करोड़ की छात्रवृत्ति का अंतरण हमीरपुर के 55 विद्यालयों में कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण जनपद के 68 विद्यालयों के 4,031 छात्रों के खाते में भेजी गई 5.85 लाख की धनराशि आधार सीडेड बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर हुई छात्रवृत्ति की राशि जिलाधिकारी अशोक कुमार ने तीन विद्यालयों में प्रसारण व्यवस्था का किया निरीक्षण जीआईसी हमीरपुर, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और गायत्री विद्या मंदिर का लिया जायजा राजकीय इंटर कॉलेज में गंदगी मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी जिला विद्यालय निरीक्षक को साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश डीएम ने कहा - छात्रों के कार्यक्रमों में व्यवस्था सुव्यवस्थित रहे पात्र विद्यार्थियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से मिले छात्रवृत्ति का लाभ...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top