486661
सीधी में शराब के नशे में सो रहे शिक्षक निलंबित, पिन न्यूज की रिपोर्ट का असर
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले के बामुरहा प्राथमिक स्कूल में शराब के नशे में सो रहे शिक्षक केदार साहू को जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल मिश्रा ने निलंबित कर दिया है। पिन न्यूज द्वारा इस घटना को प्रमुखता से दिखाने के बाद शिक्षा अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई की। आरोप है कि शिक्षक स्कूल में पढ़ाई कराने के बजाय शराब पीकर सो रहे थे। शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए उनका प्रयास जारी है और ऐसे शिक्षकों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तीन महीने बाद पालम मधु विहार के सीवर हल, जी हेल्पलाइन की पहल सफल
New Delhi, Delhi:पालम विधानसभा के मधु विहार वार्ड के बी ब्लॉक में पिछले करीब 3 महीने से लोग सीवर के गंदे पानी की समस्या से परेशान थे। हालात ऐसे थे कि लोगों के घरों के सामने ही सीवर का गंदा पानी जमा था और घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। लोगों ने घर से निकलने के लिए गंदे पानी के ऊपर ईंट और पत्थर रखकर रास्ता बनाया हुआ था। इन्हीं ईंटों के सहारे लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे थे। कई बार लोग फिसलकर गंदे पानी में गिर रहे थे, जिससे उन्हें परेशानी के साथ बीमारियों का भी डर बना हुआ था। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे स्कूली बच्चों को हो रही थी। बच्चों को स्कूल जाने के लिए इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों का कहना था कि लंबे समय से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। इसके बाद जी हेल्पलाइन ने स्थानीय लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया और प्रशासन के सामने मामला रखा। जी हेल्पलाइन की खबर के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई शुरू की और अब सीवर के गंदे पानी की समस्या का समाधान कर दिया गया है। समस्या खत्म होने के बाद स्थानीय लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। लोगों ने राहत की सांस लेते हुए जी हेल्पलाइन का धन्यवाद किया। करीब 3 महीने से जिस परेशानी को लोग झेल रहे थे, उससे अब उन्हें निजात मिल गई है।0
0
Report
कसमंडी कलां के कुम्हारन टोला में डाले से तीन घायल, एक की मौत
Lucknow, Uttar Pradesh:थाना मलिहाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कसमंडी कलां के कुम्हारन टोला में एक व्यक्ति द्वारा डाले से तीन व्यक्तियों को घायल कर दिया गया, जिसमें एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घायल महिला एवं उसकी पुत्री को प्राथमिक उपचार के उपरांत सामान्य स्थिति है। प्रकरण के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर एक अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा رہی है। मौके पर स्थिति सामान्य है तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है。0
0
Report
जयपुर में बेढ़म कांग्रेस पर हमला: गहलोत-डोटासरा पर आरोपों की बौछार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर गृह राज्य मंत्री jawahar singh बेढ़म का कांग्रेस पर बड़ा हमला। कहा- कांग्रेस में - में बड़ा की, तू बड़ा की रेस चल रही है। अशोक गहलोत अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। डोटासरा अपने आप में बड़ा नेता बनते हैं। कांग्रेस नेता विश्वेंद्र सिंह के बयान को लेकर बोले बेढ़म। कांग्रेस नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, ये कोई ना कोई बड़ा मामला है। विश्वेंद्र सिंह कांग्रेस के बड़े नेता हैं। कांग्रेस उनकी अनदेखी कर रही है, ये कांग्रेस की भूल है। कांग्रेस में आपसी लड़ाई चल रही है। अशोक गहलोत और डोटासरा एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं। कांग्रेस का पतन सुरक्षित है। पंचायत चुनावों को लेकर बोले बेढ़म। कहा- पंचायत चुनावों में जनता बीजेपी के साथ है।0
0
Report
Advertisement
ये चुनाव सरकार बनाने और हटाने का नहीं,सरकार को जवाबदेह बनाने का है _PK
Mainpura, Bihar:PK तिरहुत निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन सभा में पहुंचे, बोले- ये चुनाव सरकार बनाने और हटाने का नहीं, सरकार को जवाबदेह बनाने, उसके गलत कार्यक्रम पर अंकुश लगाने का है, नवंबर 2025 में 10 हजार रुपये देकर हमारी आशाओं-अपेक्षाओं को खरीदा, उन्हें ये बताने का है कि जिस जनता ने 5 किलो अनाज पर वोट दिया वो जनता जाग गई है, उनके सामने अब नया विकल्प है जन सुराज। PK ने शिक्षकों-स्नातकों के लिए किए 2 ऐलान- 30 वर्षों से संघर्ष कर रहे शिक्षकों को लोकसभा से पहले 7वां वेतनमान दिलाना, बेरोजगारी-पलायन से जूझ रहे तिरहुत के स्नातक युवाओं को दस हजार नौकरी देने की बात कही*0
0
Report
हनुमान बेनीवाल ने कहा राजस्थान में तीसरी ताकत, मुस्लिम प्रत्याशी का बड़ा दांव
Bikaner, Rajasthan:RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल पहुंचे बीकानेर, सर्किट हाउस में की प्रेस कॉन्फ्रेंस पंचायतीराज चुनाव में राजस्थान में तीसरी ताकत के रूप में उभरने का किया दावा इंडिया अलायंस और कांग्रेस पर बेनीवाल ने साधा निशाना, कई मुद्दों पर रखी बात पंचायत चुनाव में नौजवानों और बेटियों को ज्यादा मौका देने की कही बात बीकानेर का जिक्र कर कांग्रेस-बीजेपी पर मुस्लिम प्रत्याशी को हराने का लगाया आरोप Intro - RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों के बीच बीकानेर पहुंचे। सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले RLP कार्यकर्ताओं ने प्रभारी दानाराम घिंटाला के नेतृत्व में बेनीवाल का स्वागत किया प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेनीवाल ने आगामी पंचायतीराज चुनाव में RLP के राजस्थान में तीसरी ताकत के रूप में उभरने का दावा किया।इंडिया अलायंस को लेकर बेनीवाल ने कहा कि गठबंधन में 15 से ज्यादा सीट वाले दलों को ही अहमियत मिलती है और छोटी पार्टियों को जरूरी नहीं समझा जाता। वोट चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मुद्दा सही है, लेकिन कांग्रेस चाहती है कि इसकी कमान सिर्फ उसके हाथ में रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इंडिया अलायंस को ही कमजोर किया है। ईडी और गिरफ्तारियों के मुद्दे पर भी बेनीवाल ने कांग्रेस पर तंज कसा। वहीं पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने नौजवानों और बेटियों को ज्यादा से ज्यादा मौका देने और सोशल इंजीनियरिंग का ध्यान रखने की बात कही। बेनीवाल ने दावा किया कि जिला परिषद के करीब 40 वार्डों में 35–36 जगह RLP सीधी फाइट में है। मुस्लिम वोट को लेकर भी उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगर मुस्लिम समाज कांग्रेस छोड़कर RLP के साथ आता है तो राजस्थान में 125 सीटें जीतने की स्थिति बन सकती है बीकानेर का जिक्र करते हुए उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी पर मिलकर मुस्लिम प्रत्याशी को हराने का आरोप भी लगाया।0
0
Report
हांसी मंडी में धान आवक बढ़ी; सरकार कल से खरीद शुरू करेगी, किसान चिंतित
Hansi, Haryana:हांसी मंडी में वॉक थ्रू के साथ बाइट : सर्व व्यापार मंडल प्रधान बजरंग बंसल, किसान सतबीर किसान मंडी में धान लेकर पहुंच रहे किसान 1509 को करीब 4200 रुपये तक भाव, परमल की खरीद को लेकर किसान परेशान सरकारी खरीद कल से होगी शुरू हांसी की अनाज मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन परमल धान की खरीद को लेकर किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। 1200 क्विंटल धान मंडी अब तक आ चुकी है। किसानों का कहना है कि 1509 धान का उन्हें करीब 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा है, लेकिन परमल धान की खरीद को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। आपको बता दे कि हांसी अनाज मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। मंडी में किसान अपनी फसल लेकर पहुंच रहे हैं। 1509 धान की खरीद में किसानों को 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक का भाव मिल रहा है। वहीं परमल धान को लेकर किसान उचित भाव और सरकारी खरीद की मांग कर रहे हैं। सतबीर सिंह किसान का कहना है कि 1509 धान का हमें 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिला है, लेकिन परमल धान की खरीद संतोषजनक नहीं है। सरकार परमल धान की भी समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करे। वहीं मंडी में सरकारी खरीद को लेकर भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसानों को उम्मीद है कि सरकारी खरीद शुरू होने के बाद उनकी फसल की खरीद समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित होगी। वही बजरंग बंसल, प्रधान सर्व व्यापार मंडल का कहना है कि सरकारी खरीद कल से शुरू होगी। किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मंडी में 29 सितंबर से गेट पास जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। किसान चाहते हैं कि परमल धान की खरीद जल्द शुरू हो और उन्हें उनकी फसल का उचित भाव मिले। फिलहाल 1509 धान की खरीद में किसानों को बेहतर भाव मिल रहा है, लेकिन परमल धान की खरीद और भाव को लेकर किसानों की चिंता बनी हुई है। अब देखना होगा कि सरकारी खरीद शुरू होने के बाद परमल धान की खरीद किस तरह होती है।0
0
Report
Advertisement
संभल में विधवा पेंशन मामले में DM ने जांच के आदेश जारी कर दिए
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। विधवा पेंशन के मामले में सिस्टम की लापरवाही की खबर दिखाए जाने के बाद DM अंकित खड़ेलवाल का बड़ा एक्शन। मृतक विधवाओं के बैंक खाते में पेंशन जीवित विधवाओं को 8 महीने से नहीं मिली पेंशन, मामले में DM अंकित खंडेलवाल ने जांच के आदेश जारी किए। अपात्र पेशनधारकों पर कसेगा शिकंजा - विधवा पेंशन वेरिफिकेशन में लापरवाही बरतने वाले ब्लॉक और नगर निकाय अधिकारियों/कर्मचारियो पर होगी कार्रवाई। मृतकों और अपात्रों के बैंक खातों पर तत्काल रोक। DM अंकित खंडेलवाल ने विधवा पेंशन की सभी पात्र विधवाओं को 10 से 15 दिन में पेंशन की धनराशि बैंक खातों में उपलब्ध कराए जाने की बात कही है।0
0
Report
जालौन में जनचौपाल: ग्रामीणों ने बुनियादी मुद्दों पर विधायक से जवाब माँगा
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बीजेपी विधायक मूलचंद निरंजन के जनचौपाल में छूटे पसीने, सड़क-पानी समेत बुनियादी मुद्दों क़ो लेकर लोगों ने गिनाई समस्याएं, सुलखना में आयोजित जनचौपाल में पहुंचे थे माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन, ग्रामीणों से संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गिनाई बुनियादी मुद्दों को समस्याएं, जनचौपाल के दौरान पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के नदीगांव विकासखंड क्षेत्र के सुलखना गांव का मामला.0
0
Report
हरदोई में जमीन नाप-तौल में जाति पूछने का वीडियो वायरल: एससी-एसटी एक्ट धमकी का आरोप
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पैमाइश के दौरान एक लेखपाल द्वारा पहले युवक से उसकी जाति पूछने और युवक के खुद को ब्राह्मण बताए जाने के बाद दूसरे पक्ष की जाति पूछने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के अनुसूचित जाति से होने की बात सामने आने के बाद लेखपाल ने ब्राह्मण युवक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट लगवाने की धमकी दी। सरकारी अमले की मौजूदगी में हुई कथित बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया है। वीडियो वायरल होने के बाद ब्राह्मण संगठनों ने भी आपत्ति जताई है। मामला सदर तहसील क्षेत्र के टड़ियावां थाना अंतर्गत सखौरा गांव का है। यह गांव हरदोई तहसील क्षेत्र का अंतिम गांव बताया जा रहा है। इसी सखौरा गांव के मजरा बेहटी के रहने वाले रामसागर पासी ने अपनी पट्टे की भूमि की पैमाइश के लिए तहसील में आवेदन किया था। इसके बाद नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम गांव पहुंची। टीम में स्थानीय लेखपाल कौशल यादव, दूसरे क्षेत्र के लेखपाल आलोक त्रिपाठी और पुलिस बल मौजूद था। पैमाइश के दौरान संतोष कुमार पांडेय के बेटे गौरव पांडेय ने जमीन पर अपना दावा बताते हुए पूरी भूमि की पैमाइश कराने की मांग की। गौरव के मुताबिक, करीब 30 वर्ष पहले उनके बाबा गया प्रसाद पांडेय के नाम तीन-चार बीघे सरकारी जमीन का पट्टा हुआ था। परिवार ने जमीन को साफ कराकर पेड़ लगाए और लंबे समय से खेती करता चला आ रहा है। आरोप है कि पूरी जमीन की पैमाइश किए बिना ही वहां लगे पेड़ों को हटाने की कार्रवाई की गई। मामले में सबसे अधिक चर्चा वायरल वीडियो को लेकर है। गौरव पांडेय का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी बात रखी तो उनकी बात नहीं सुनी गई और इसी दौरान लेखपाल आलोक त्रिपाठी ने उनकी जाति पूछी। ब्राह्मण बताए जाने के बाद दूसरे पक्ष की जाति पूछी गई और रामसागर के अनुसूचित जाति से होने की बात सामने आने पर एससी-एसटी एक्ट लगवाने की धमकी दी गई। हालांकि वायरल वीडियो में कही गई बातों और पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार को जांच सौंपी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट दो दिन में मिलने की उम्मीद है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पर पहले मामले को लेकर अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल उठ रहे थे। अब जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि पैमाइश के दौरान वास्तव में क्या हुआ और वायरल वीडियो में सामने आई बातचीत की वास्तविकता क्या है।0
0
Report
Advertisement
तहसील परिसर में नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक; विकास कार्यों पर मंथन
Dholpur, Rajasthan:तहसील परिसर में नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक, विकास कार्यों पर हुआ मंथन सरमथुरा (धौलपुर) नगरपालिका बोर्ड के गठन के बाद बुधवार को तहसील परिसर में बोर्ड की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका चेयरमेन रामकला गुर्जर ने की।बैठक में नगर क्षेत्र के विकास को लेकर सड़क, पेयजल, सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। चेयरमैन ने पार्षदों से उनके वार्डों में आवश्यक विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव भी मांगे, ताकि प्राथमिकता के आधार पर कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। बैठक में नगर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर पार्षदों ने अपने-अपने सुझाव एवं प्रस्ताव रखे। इस दौरान तहसीलदार भीवाराम सहित नगरपालिका के समस्त पार्षद एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे。0
0
Report
हनुमानगढ़ रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन: नई बसें, 12 हजार भर्ती और स्टैंड की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:रोडवेज कर्मचारियों ने बस स्टैंड में किया प्रदर्शन, नई बसों की खरीद और 12 हजार पदों पर भर्ती की मांग. हनुमानगढ़ में राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों ने नई बसों की खरीद, रिक्त पदों पर भर्ती और हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर रोडवेज बस स्टैंड बनाने की मांग को लेकर जंक्शन मुख्य बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया. कर्मचारियों ने सरकार से रोडवेज बेड़े को मजबूत करने और आमजन को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की. इस मौके पर हुई सभा को संबोधित करते हुए राजस्थान रोडवेज सीटू यूनियन के शेरसिंह ने कहा कि हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर रोडवेज का बस स्टैंड नहीं है, जबकि छोटे-छोटे कस्बों में रोडवेज बस स्टैंड बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार आए दिन अनुबंध पर बसें ले रही है, जबकि रोडवेज के स्थायी बेड़े और कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में रोडवेज के पास करीब 4500 बसें और करीब 24 हजार कर्मचारी थे. वर्तमान में कर्मचारियों की संख्या घटकर करीब 10 हजार रह गई है तथा बसों की संख्या भी करीब 2500 है. इनमें करीब एक हजार बसें अनुबंध पर चल रही हैं. उन्होंने कहा कि कुछ बसें कंडम हो चुकी हैं और संचालन की स्थिति में नहीं हैं.0
0
Report
बंदरिया की ममता: बच्चों के लिए इंसान और जानवर एक जैसे
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर दिल को झकझोर देने वाला एक बेहद भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है...जब एक बेजुबान बंदरिया अचानक एक गाड़ी के सामने आ गई...दरअसल, झाड़ियों के पास उसका छोटा सा बच्चा एक गहरे गड्ढे या कटीले तारों के बीच फंसा हुआ था...अपने बच्चे की जान खतरे में देख उस बेजुबान मां ने इंसानों से मदद मांगने का फैसला किया...मां की ममता और बेजुबानों की इस समझदारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मां चाहे इंसान हो या जानवर, बच्चों के लिए उसकी तड़प एक जैसी ही होती है मां की ममता की अनोखी मिसाल इंसान हो या जानवर बच्चों के लिए तड़प एक जैसी0
0
Report
Advertisement
बगरू (जयपुर) के खेत में कड़बी के ढेर में आग, दमकल ने काबू पाया
Dudu, Rajasthan:बगरू (जयपुर) खेत में रखी कड़बी के ढेर में लगी अचानक आग, किसान परिवार और ग्रामीण स्थानीय संसाधनों से आग बुझाने में जुटे, सूचना मिलते ही बगरू नगर पालिका और रीको अग्निशमन केंद्र की दमकल मौके पर पहुँच गई, समय रहते पाया गया आग पर काबू, आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता, आग ज्यादा फैलती तो हो सकता था लाखों का नुकसान, आग में हजारों रुपए का चारा जलकर हुए खाक, रामेश्वर मेहता के खेत में रखी कड़बी के ढेर में लगी आग, पुलिस और तहसील प्रशासन भी मौके पर।0
0
Report
बेगू नगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों ने दस सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा
Begun, Rajasthan:बेगू, चित्तौड़गढ़ - बेगू नगर पालिका के नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों ने दस सूत्री मांगों के लेकर उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने नगर पालिका बोर्ड में वैधानिक एवं आवश्यक समितियों का नियमानुसार गठन करवाने की मांग की। साथ ही सभी निर्वाचित पार्षदों की समितियों में सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही। पार्षदों का कहना है कि नगर पालिका के कामकाज में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की भागीदारी जरूरी है। ज्ञापन के माध्यम से नगर पालिका बोर्ड से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं और मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षद मौजूद रहे।0
0
Report
नागौर के दधिमती माताजी मंदिर में नवरात्रि मेले के पूर्व विवाद तेज
Nagaur, Rajasthan:नागौर जिले के गोठ-मांगलोद के प्रसिद्ध श्री दधिमती माताजी मंदिर में नवरात्रि मेले से पहले व्यवस्थाओं को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर परिसर में कथित अतिक्रमण, व्यवस्थाओं में हस्तक्षेप और गर्भगृह के सामने दानपात्र लगाए जाने का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुँचाई है। ट्रस्ट ने हाईकोर्ट और जिला न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। ट्रस्ट की ओर से भेजे गए पत्र में राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के एसबी सिविल रिट पिटीशन संख्या 5809/2023 में 12 सितंबर 2023 को दिए आदेश का हवाला दिया गया है। ट्रस्ट का कहना है कि आदेश की पालना में मंदिर परिसर से संपूर्ण अतिक्रमण हटाकर ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित किया जाना चाहिए। पुजारी वर्ग पर व्यवस्थाओं में हस्तक्षेप का आरोप पत्र में अपर जिला न्यायाधीश, जायल की ओर से दीवानी अपील संख्या 19/2023 में 1 सितंबर 2026 को दिए आदेश का भी उल्लेख किया गया है। ट्रस्ट के अनुसार आदेश में पुजारी वर्ग को गर्भगृह में पूजा करने तक सीमित रखने तथा गर्भगृह के बाहर मंदिर की व्यवस्थाएं रजिस्टर्ड ट्रस्ट द्वारा किए जाने की बात कही गई है। ट्रस्ट ने आरोप लगाया है कि इसके बावजूद मंदिर परिसर में पुजारी वर्ग द्वारा कथित रूप से कार्यालय, आवास, भोजनशाला और लोहे की रैलिंग सहित अन्य निर्माण किए गए हैं। साथ ही गर्भगृह के सामने कथित अवैध वसूली के तहत लगाए गए दानपात्र को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग भी की गई है। 11 से 20 अक्टूबर तक नवरात्रि मेला अखिल भारतवर्षीय दाधीच महासभा अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दाधीच ने मुख्यमंत्री से न्यायालय के दोनों आदेशों की पालना करवाने और मंदिर परिसर में किए गए कथित अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। पत्र में विशेष रूप से आगामी नवरात्रि मेले का उल्लेख करते हुए बताया गया कि 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक मेला आयोजित होना है। ट्रस्ट ने आशंका जताई है कि व्यवस्थाओं को लेकर विवाद की स्थिति बनने पर कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ट्रस्ट ने प्रशासन से समय रहते कार्रवाई कर मंदिर परिसर की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और नवरात्रि मेले के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
