486661
सीधी बनेगा इंडस्ट्रियल हब: सांसद राजेश मिश्रा
Sidhi, Madhya Pradesh:सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सीधी को इंडस्ट्रियल हब बनाने का ऐलान किया है। लंबित पड़ी ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना की बड़ी बैठक 1 अगस्त को रीवा में आयोजित होगी, जिसमें सभी विभागों के अफसर और तीनों जिलों के कलेक्टर शामिल होंगे। इस परियोजना में तेजी लाने के लिए सांसद ने यह पहल की है। अब तक सीधी में इंडस्ट्रियल फैक्ट्री न होने से लोगों को पलायन करना पड़ता था। बिजनेस समिट, जबलपुर के तर्ज पर, रीवा में आयोजित होगा, जिसमें बड़े उद्योगपति और बिजनेसमैन सीधी में निवेश करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Rayleigh scattering से आकाश नारंगी-लाल हो गया: सूर्यास्त का विज्ञान
Noida, Uttar Pradesh:This happens because of a phenomenon called Rayleigh scattering: cirrus clouds scatter the longer, red wavelengths of light and give the sky an orange or reddish hue.0
0
Report
Schmidt Ocean Institute ने Nautilus की झलक कैप्चर की; 30 चैम्बर शेल से buoyancy नियंत्रित
Noida, Uttar Pradesh:Nautilus sight captured by Schmidt Ocean Institute. The Nautilus shell is divided into about 30 chambers, which can be adjusted to control buoyancy, enabling vertical ascent and descent through the water column during what scientists call diurnal migration.0
0
Report
Muzaffarpur के पारू थाना से हथकड़ी के साथ अपराधी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप
Muzaffarpur, Bihar:कुख्यात अपराधी पुलिस अभिरक्षा से हुआ फरार पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहा सबाल मुजफ्फरपुर के पारू थाना परिसर से हथकड़ी के साथ कुख्यात अपराधी हुआ फरार वैशाली जिले का रहने वाला अपराधी राम भरोसे नामक अपराधी को पारू थाना की पुलिस ने किया था गिरफ्तार कई लुट मामले के आरोपी को काफी दिनों के तलाश के बाद अपराधी को पुलिस ने किया था गिरफ्तार बाथरूम जाने की बात कह कर निकला था हाजत से और तभी हथकड़ी के साथ हो गया फरार अपराधी के भागने के बाद पुलिस महकमे में मची हड़कंप फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ छापेमारी 10 रोज पूर्व इसी थाना से एक और गिरफ्तार आरोपी पुलिस अभीरक्षा से हुआ था फरार0
0
Report
Advertisement
ऑर्का वास्तविक समय में शिकार की धमाकेदार रणनीति दिखाते हैं
Noida, Uttar Pradesh:Apex tactics in real time. Watching orcas hunt through a fever of rays is incredible to see!0
0
Report
ओबीसी आयोग की रिपोर्ट मिलने से निकाय चुनाव की राह साफ, सरकार अध्ययन शुरू करेगी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-राजस्थान में स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर लंबे समय से बना सस्पेंस अब खत्म हो गया है. राजस्थान अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपनी बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट सौंप दी है. इस रिपोर्ट के सौंपे जाने से प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के आधार पर निकाय पंचायत चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है. ओबीसी आयोग की रिपोर्ट का इंतजार खत्म- राजस्थान में ओबीसी आयोग की रिपोर्ट का इंतजार खत्म हो गया है. ओबीसी आयोग ने सरकार को रिपोर्ट सौप दी है. ओबीसी आयोग के अध्यक्ष मदनलाल भाटी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को रिपोर्ट सौपी. ओबीसी आयोग की इस रिपोर्ट में स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व और आरक्षण से जुड़े अहम सुझाव दिए हैं. राज्य सरकार अब इस रिपोर्ट का गहन अध्ययन करेगी और उसके आधार पर आगे की प्रक्रिया तय करेगी. रिपोर्ट पेश होने के साथ ही प्रदेश में चुनाव की तैयारियों को प्रशासनिक स्तर पर तेज गति मिलने की संभावना है. रिपोर्ट सौपने के बाद मदनलाल भाटी ने कहा कि करीब 74 लाख परिवारों का सर्वे किया गया. रिपोर्ट करीब 1000 पेजों की बनाई है. मदनलाल भाटी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रिपोर्ट में जनता के सुझावों को बताया गया. मुख्यमंत्री से मिलकर ये रिपोर्ट सौंपी गई. इस मौके पर आयोग के सदस्य राजीव सक्सेना, मोहन मोरवाल, गोपाल कृष्ण और पवन मंडाविया भी मौजूद रहे. पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, झाबर सिंह खर्रा, जोगाराम पटेल के साथ-साथ मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, मुख्यमंत्री के एसीएस अखिल अरोड़ा और डीएलबी, राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे. आयोग ने पिछड़ा वर्ग आरक्षण से जुड़े सभी संवैधानिक और तकनीकी तथ्यों की जानकारी सरकार को उपलब्ध करवाई. अब ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई. अब सरकार इस रिपोर्ट का अध्ययन करेगी. जिसके बाद निकाय चुनाव की लॉटरी निकलेगी.0
0
Report
ओबीसी आयोग ने सरकार को 1000 पन्नों की रिपोर्ट सौंप दी; निकाय चुनाव आसान
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-राजस्थान में स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर लंबे समय से बना सस्पेंस अब खत्म हो गया है. राजस्थान अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपनी बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट सौंप दी है.इस रिपोर्ट के सौंपे जाने से प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के आधार पर निकाय पंचायत चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है. ओबीसी आयोग की रिपोर्ट का इंतजार खत्म- राजस्थान में ओबीसी आयोग की रिपोर्ट का इंतजार खत्म हो गया है.ओबीसी आयोग ने सरकार को रिपोर्ट सौप दी है.ओबीसी आयोग के अध्यक्ष मदनलाल भाटी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को रिपोर्ट सौपी.ओबीसी आयोग की इस रिपोर्ट में स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व और आरक्षण से जुड़े अहम सुझाव दिए हैं. राज्य सरकार अब इस रिपोर्ट का गहन अध्ययन करेगी और उसके आधार पर आगे की प्रक्रिया तय करेगी. रिपोर्ट पेश होने के साथ ही प्रदेश में चुनाव की तैयारियों को प्रशासनिक स्तर पर तेज गति मिलने की संभावना है.रिपोर्ट सौपने के बाद मदनलाल भाटी ने कहा कि करीब 74 लाख परिवारों का सर्वे किया गया.रिपोर्ट करीब 1000 पेजों की बनाई है. बाइट-madanlal bhati,adhyaksh,obc aayog मदनलाल भाटी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रिपोर्ट में जनता के सुझावों को बताया गया.सीएम में मुख्यमंत्री से मिलकर ये रिपोर्ट सौंपी गई.इस मौके पर आयोग के सदस्य राजीव सक्सेना, मोहन मोरवाल, गोपाल कृष्ण और पवन मंडाविया भी मौजूद रहे. पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, झाबर सिंह खर्रा, जोगाराम पटेल के साथ-साथ मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, मुख्यमंत्री के एसीएस अखिल अरोड़ा और डीएलबी,राजस्व विभाग के senior अधिकारी शामिल रहे.आयोग ने पिछड़ा वर्ग आरक्षण से जुड़े सभी संवैधानिक और तकनीकी तथ्यो की जानकारी सरकार को उपलब्ध करवाई. अब ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई.अब सरकार इस रिपोर्ट का अध्ययन करेगी.जिसके बाद निकाय चुनाव की लॉटरी निकलेगी. इस खबर की फीड ओएफसी से भेजी गई है।0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में अवैध चराई पर कार्रवाई, 15 प्रकरण दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में अवैध चराई के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक (कोर) अरुण कुमार डी. के निर्देशन तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी सुमित कनोजिया के नेतृत्व में गठित टीम ने संवेदनशील वन क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध चराई के 15 प्रकरण दर्ज किए। मौके पर ही नियमों के तहत कुल 72,600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वन विभाग ने कहा कि टाइगर रिजर्व में अवैध चराई, अतिक्रमण और शिकार जैसी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
नीला नर फेयरी रेन अपनी महिला मित्रों के साथ
Noida, Uttar Pradesh:A blue male fairy wren enjoying the company of his female friends.0
0
Report
जयपुर के पोद्दार बधिर स्कूल में अनियमितताओं पर जांच के आदेश: Protests Outside School
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर सेठ आनंदीलाल पोद्दार बधिर स्कूल में अनियमितताओं का मामला स्कूल के बाहर आज छात्रों ने किया था विरोध प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी भरत जोशी तत्काल निलंबित पोद्दार स्कूल के प्रधानाचार्य पद से कार्यमुक्त हो चुके जोशी सरकार ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में जांच कमेटी की गठित जांच रिपोर्ट पेश करने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा। मामला संज्ञान में आते ही प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच करने के लिए सी बी ओ ईस्ट की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन कर दिया है। रिपोर्ट मिलते ही दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
चिड़ियाघर के आगंतुक को ऑरंगुटान ने पकड़ लिया; गार्डरेल पार कर मजाक शुरू किया
Noida, Uttar Pradesh:Orangutan grabs zoo visitor after the visitor reportedly ignored warnings, climbed over the guardrail, and began teasing the orangutan.0
0
Report
हनुमानगढ़ में महिला हेल्पलाइन शुरू, मिस्ड कॉल पर पुलिस करेगी संपर्क
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में महिला हेल्पलाइन शुरू, मिस्ड कॉल पर पुलिस करेगी संपर्क; नशे व अपराध की गोपनीय सूचना पर होगी कार्रवाई हनुमानगढ़ पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला पुलिस लाइन में महिला जनजागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में आरएसी की उप महानिरीक्षक श्वेता धनकड़ मुख्य अतिथि और एसपी बी. आदित्य अध्यक्ष रहे। इस दौरान महिलाओं को राजकॉप सिटीजन ऐप, एसओएस फीचर, कालिका पेट्रोलिंग, साइबर सुरक्षा, कानूनी अधिकार और आत्मरक्षा प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पहल और हनुमानगढ़ पुलिस के सेफ सिटी अभियान के तहत महिला हेल्पलाइन का शुभारंभ किया गया। अब जिले की महिलाएं नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थों के कारोबार और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिस्ड कॉल, कॉल या व्हाट्सएप से दे सकेंगी। हेल्पलाइन का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकंवर करेंगी। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाली की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई होगी। कार्यक्रम के अंत में महिला सुरक्षा जागरूकता रैली भी निकाली गई।0
0
Report
दक्षिण कोरिया डैजेन में 210 वर्षीय मेपल पेड़ पतझड़ के रंग बिखेर रहा है
Noida, Uttar Pradesh:A roughly 210-year-old maple tree in Daejeon, South Korea, with brilliant autumn foliage.0
0
Report
Advertisement
समय की उपचार शक्ति का एक दृश्य रूपक
Noida, Uttar Pradesh:A visual metaphor of the healing power of time0
0
Report
मधेपुरा में 551 स्कूलों के नाम बदले जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन
Madanpur, Bihar:बिहार सरकार द्वारा राज्य के 551 स्कूलों के नाम बदलने के फैसले के विरोध में बुधवार को मधेपुरा में जोरदार प्रदर्शन हुआ। मधेपुरा के ऐतिहासिक रास बिहारी स्कूल का नाम बदलने और स्कूल भवन को भगवा रंग से रंगने के विरोध में सैकड़ों की संख्या में छात्र, शिक्षक और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए।स्कूल से कॉलेज चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया ।प्रदर्शनकारियों ने रास बिहारी स्कूल से कॉलेज चौक तक मशाल जुलूस निकाला। हाथों में मशाल, तख्तियां और बैनर लेकर लोग नाम नहीं बदलने देंगे शिक्षा का भगवाकरण बंद करो के नारे लगाते हुए चल रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रास बिहारी स्कूल की 100 साल से अधिक की ऐतिहासिक पहचान है। एकतरफा नाम बदलना और भगवा रंग से रंगना संविधान और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ है।कॉलेज चौक पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार का 551 स्कूलों के नाम बदलने का फैसला जल्दबाजी में लिया गया है। इससे छात्रों और अभिभावकों की भावनाएं आहत हुई हैं।उन्होंने सरकार से मांग की कि नाम बदलने और रंग बदलने का आदेश तुरंत वापस लिया जाए।0
0
Report
बगहा से सुस्ता सीमा पर निर्माण रोक को लेकर नेपाल-भारत तनाव बढ़ा
Bagaha, Bihar:बगहा से आ रहीं है जहाँ भारत-नेपाल सीमा में सुस्ता के समीप विवाद एक बार फ़िर गहरा गया है । वर्षों से विवादित सुस्ता क्षेत्र में भूमि अतिक्रमण को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति सामने आई है। विवादित जमीन पर निर्माण कार्य रोकने पहुंची SSB 21 वीं बटालियन की टीम का नेपाल के सुस्ता गांव के ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। इतना हीं नहीं लाठी डंडे औऱ पथराव की घटना के बाद बवाल मच गया । लिहाजा अब घटना के बाद एसएसबी ने वाल्मीकिनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है , जिसके बाद पुलिस ने करीबन 200 लोगों पर मामला दर्ज कर घटना की जांच औऱ कार्रवाई शुरू कर दिया है। दरअसल इंडो नेपाल सीमा पर विवादित सुस्ता में गहराते मामले को लेकर एसएसबी रामपुरवा जी कंपनी के सहायक कमांडेंट द्वारा वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष को भेजे गए शिकायत पत्र के मुताबिक बीते 2 अगस्त 2026 को सूचना मिली कि विवादित क्षेत्र में अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर एसएसबी की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और दोनों देशों के बीच पूर्व से लागू यथास्थिति (स्टेटस-क्वो) बनाए रखने का हवाला देते हुए निर्माण कार्य रोकने की कोशिश किया गया लेकिन बवाल मच गया है । बताया जा रहा है की बॉर्डर पर तैनात SSB 21 वीं बटालियन की कार्रवाई के दौरान नेपाल के सुस्ता गांव से करीब 150 से 200 ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य रोकने का विरोध करने लगे। इससे कुछ समय के लिए सीमा क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया था । हालांकि, एसएसबी जवानों ने संयम बरतते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने दी बावजूद इसके पथराव औऱ लाठी डंडे से हमला की कोशिश की गईं जिसका वीडियो भी सोशल साइट्स पर तेज़ी से वायरल हों रहा है । वाल्मीकिनगर थाने में शिकायत दर्ज़ करवा क़र एसएसबी द्वारा शिकायत पत्र में कहा गया है कि सीमा विवाद से जुड़े इस क्षेत्र में पहले से यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश हैं। इसके बावजूद निर्माण कार्य और विरोध प्रदर्शन से सीमा क्षेत्र की शांति समेत कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। इसी आधार पर एसएसबी ने वाल्मीकिनगर थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग किया है । इस मामले में वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया है कि सुस्ता सीमा विवाद को लेकर एसएसबी से प्राप्त आवेदन के आधार पर कांड संख्या दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल जारी है। फिलहाल सीमा क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या फ़िर तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न न हो सकें । बता दें की विगत 31 जुलाई को भारत नेपाल के सुरक्षा अधिकारीयों की संयुक्त बैठक में विवादित क्षेत्र में यथास्थिति बनाये रखने पर सहमति बनी थी बावजूद इसके सुस्ता गाँव के तकरीबन 150-200 लोगों द्वारा लाठी डंडे लेकर पथराव किया गया औऱ गाली गलौज क़र विरोध किया जाना नियम संगत नहीं है लिहाजा इन अज्ञात लोगों पर वाल्मीकिनगर थाना कांड संख्या 119/26 दर्ज करवाते हुए SSB 21 वीं बटालियन के उप कमांडेंट विशाल कुमार औऱ मुख्य आरक्षी त्रिदेव प्रसाद के साथ अन्य जवान एक्शन मॉड में पुलिस प्रशासन से कार्रवाई में जुटे हैं।0
0
Report
Advertisement
