Back
Shivpuri473793blurImage

MP News: खेत पर खेल रही 11 वर्षीय मासूम पर लकड़बग्घा ने किया जानलेवा हमला , जिला अस्पताल में भर्ती

Adesh Kumar Bairagi
Jun 09, 2025 05:43:28
Bairad, Madhya Pradesh

बैराड़ थाना क्षेत्र में खेत पर खेल रही एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसे उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बैराड़ कस्बे में रहने वाली 11 वर्षीय अनन्या पाल पुत्री महेश पाल अपनी मां के साथ खेत पर गई हुई थी और वह पेड़ के नीचे छांव में खेल रही थी। तभी उस पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जिसके बाद मां एवं अन्य लोगों ने जंगली जानवर को भगाया और बच्ची को बचाया। जंगली जानवर के हमले से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर घायल अनन्या का उपचार जारी है। 

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|