Back
विधायक हस्तक्षेप के बाद SBI कियोस्क घोटाला: FIR दर्ज
PPPoonam Purohit
Feb 08, 2026 02:46:41
Shivpuri, Madhya Pradesh
विधायक कैलाश कुशवाहा के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आई पुलिस, एसबीआई कियोस्क घोटाले में महिला बकील सहित तीन पर FIR दर्ज
जाली दस्तावेज, फर्जी एफडी और पासबुक एंट्री कर ग्रामीणों से लाखों की ठगी का आरोप
शिवपुरी। आखिरी कार सतनवाड़ा स्थित एसबीआई कियोस्क संचालन में हुए कथित बड़े फर्जीवाड़े पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई क्षेत्रीय विधायक कैलाश कुशवाहा के हस्तक्षेप के बाद संभव हो सकी। सतनवाड़ा थाना पुलिस ने कियोस्क संचालक और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और षड़यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
थाना सतनवाड़ा में दर्ज एफआईआर के अनुसार फरियादी मुकेश कुशवाह (35) निवासी नरवर रोड सतनवाड़ा ने अपने पिता, माता, पत्नी सहित गांव एवं आसपास के क्षेत्र के अनेक ग्रामीणों के साथ मिलकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम सतनवाड़ा कलां में संचालित एसबीआई कियोस्क के संचालक प्रमोद कुमार सक्सेना, उनकी पत्नी साधना सक्सेना, पुत्र रितेश सक्सेना एवं ऑपरेटर अजय खटीक निवासी शिवपुरी ने षड़यंत्रपूर्वक जाली दस्तावेज तैयार कर ग्रामीणों से जमा राशि हड़प ली。
फरियादी के अनुसार करीब 7–8 वर्ष पूर्व कियोस्क संचालकों द्वारा ग्रामीणों को अधिक ब्याज, सरकारी योजनाओं का लाभ और शिवपुरी न जाकर गांव में ही बैंकिंग सुविधा का लालच देकर खाते खुलवाए गए। इसी क्रम में मुकेश कुशवाह के पिता जगदीश कुशवाह, माता मुन्नी कुशवाह और पत्नी ममता कुशवाह सहित कई ग्रामीणों के खाते कियोस्क के माध्यम से खोले गए。
आरोप है कि फरियादी के पिता के खाते में जमा की गई राशि, किसान सम्मान निधि की रकम, मां के नाम से की गई एफडी तथा पत्नी के खाते से निकाली गई राशि का कोई रिकॉर्ड एसबीआई की मुख्य शाखा शिवपुरी में नहीं मिला। पासबुक में हाथ से फर्जी एंट्री की गई और एफडी के नाम पर जाली दस्तावेज थमा दिए गए। जब पीड़ितों ने 23 दिसंबर 2025 को एसबीआई शाखा शिवपुरी में खातों की जानकारी ली, तब धोखाधड़ी का खुलासा हुआ。
शिकायत में यह भी कहा गया है कि केवल फरियादी परिवार ही नहीं, बल्कि सतनवाड़ा कलां एवं आसपास के गांवों के अनेक ग्रामीणों के खातों से भी इसी तरह लाखों रुपये की हेराफेरी की गई है। पीड़ितों द्वारा जब कियोस्क संचालकों से संपर्क किया गया तो उन्हें टालमटोल कर पैसे लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन आज तक राशि वापस नहीं की गई。
मामले में पुलिस ने आरोपी प्रमोद कुमार सक्सेना, साधना सक्सेना बकील, रितेश सक्सेना (निवासी सतनवाड़ा) एवं अजय खटीक (निवासी शिवपुरी) के विरुद्ध बीएनएस 2023 की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) एवं 61(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है。
किओस्क सेंटर देने वाले एसबीआई के जिम्मेदारों को आखिर अभयदान क्यों
भोले भाले ग्रामीणों को एसबीआई किओस्क सेंटर के नाम पर लाखों का चूना लगाने वाली गैंग पर तो पुलिस ने विधायक के हस्तक्षेप के बाद शिकंजा कस दिया है लेकिन सवाल यह है कि पुलिस एसबीआई के जिम्मेदारों पर किसी भी तरह से कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही क्या एसबीआई के नियमों के तहत की आस्क संचालन की निगरानी की जा रही थी कि नहीं अगर निगरानी में पूरा मामला था तो एसबीआई के प्रबंधक सहित तमाम जिम्मेदारों ने अपनी आंखें क्यों मूंद रखी थी अब पुलिस की कार्रवाई पर कई सुलगते सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि पूरा आर्थिक अपराध हिंदुस्तान की सबसे पुरानी राष्ट्रीय बैंकों में शुमार एसबीआई के किओस्क केंद्र के नाम पर हुआ है ऐसे में एसबीआई को क्लीन चिट देना खाकी वर्दी की कार्य प्रणाली को संदेह के घेरे में ला रहा है
क्या कहना है
मुझे जानकारी मिली थी एसबीआई कियोस्क बैंक के संचालक रितेश सक्सेना और उनका कोई साथी अजय खटीक ने मिलकर 100 लोगों के साथ धोखाधड़ी की है एवं उनकी एफडी बनवाकर उन्हें गुमराह किया है नकली चेक भी दिए हैं यह लोग एसपी के यहां भी गए थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए मैं आज सतनवाड़ा थाना आकर थाना प्रभारी से बात करके फिर एफआईआर करवाई है
कैलाश कुशवाहा पोहरी विधायक
क्या कहना है
कियोस्क का मामला है फर्जी किताबें चढ़ते रहे फर्जी एफडीआर की गई है 25-25 की चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की है。
सुनील सिंह राजपूत थाना प्रभारी सतनवाड़ा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 08, 2026 05:03:460
Report
1
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 08, 2026 05:02:390
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 08, 2026 05:02:160
Report
ASAmit Singh01
FollowFeb 08, 2026 05:02:010
Report
0
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowFeb 08, 2026 05:01:050
Report
SJSubhash Jha
FollowFeb 08, 2026 05:00:430
Report
0
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowFeb 08, 2026 04:53:360
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowFeb 08, 2026 04:53:250
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 08, 2026 04:53:020
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 08, 2026 04:52:500
Report