icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
473551
Adesh Kumar BairagiAdesh Kumar BairagiFollow23 Aug 2024, 03:27 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धनबाद के पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार तय

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के पूर्व विधायक सह झारखंड सरकार में मंत्री रहे मन्नान मल्लिक का निधन हो गया है। मंगलवार को रांची के पल्स अस्पताल में अंतिम सांस लिया। मन्नान मल्लिक लंबे समय तक धनबाद जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रहे थे। वर्ष 2009 में धनबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर पहली बार चुनाव जीता था, जिसके बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बनाया गया था। उनके निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। वही मन्नान मालिक के आवास पर समर्थकों का जुटना शुरू हो गया है, वही राज्य सरकार के तरफ से राजकीय सम्मान के साथ कल 2 बजे शमशेर नगर कब्रिस्तान में मिट्टी मिलाद किया जाएगा। वही युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा ये कांग्रेस के लिए बड़ी सती है मन्नान मालिक जात धर्म से ऊपर उठकर सब के लिए खड़ा रहते थे।
0
0
Report

NIA कोर्ट ने आतंकवादी हाफ़िज़ सईद के खिलाफ बिना ज़मानती वारंट जारी किया

Noida, Uttar Pradesh:जम्मू की एक स्पेशल NIA कोर्ट ने नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) द्वारा दर्ज टेरर केस के सिलसिले में घोषित आतंकवादी हाफ़िज़ मुहम्मद सईद के ख़िलाफ़ बिना तारीख वाला ग़ैर-ज़मानती वारंट जारी किया है। यह आदेश 8 जुलाई को स्पेशल जज ने NIA (जो RC नंबर 02/2025/NIA/JMU का जांच अधिकारी है) की अर्ज़ी पर पारित किया। कोर्ट ने नोट किया कि हाफ़िज़ मुहम्मद सईद (पिता: कमाल-उद-दीन, निवासी: सरगोधा, पंजाब, पाकिस्तान) प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है और पाकिस्तान से अपनी गतिविधियाँ चला रहा है। उसे UAPA, 1967 के तहत आतंकवादी भी घोषित किया गया है। NIA के अनुसार, आरोपी जानबूझकर गिरफ़्तारी से बच रहा है। एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि निष्पक्ष, पूरी और प्रभावी जांच के लिए उसकी गिरफ़्तारी और कस्टडी में पूछताछ ज़रूरी है। NIA की बात सुनने और अर्ज़ी देखने के बाद कोर्ट ने कहा, "निष्पक्ष, पूरी और प्रभावी जांच के लिए उक्त आरोपी की गिरफ़्तारी और कस्टडी में पूछताछ ज़रूरी है।" इसके बाद, हाफ़िज़ मुहम्मद सईद (उर्फ़ हाफ़िज़ मुहम्मद साहिब, उर्फ़ हाफ़िज़ सईद, उर्फ़ मोहम्मद सैयद) और अन्य के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी का ग़ैर-ज़मानती वारंट जारी किया गया। वारंट को कानून के तहत तामील कराने के लिए DIG NIA, जम्मू को भेज दिया गया है। यह मामला BNS की धाराओं 147, 148, 149, 150 और 61(2) तथा UA(P) एक्ट की धाराओं 16, 17, 18, 19, 20, 38, 39 और 40 के तहत अपराधों से संबंधित है। इस मामले में कोर्ट में पहले ही एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
0
0
Report
Advertisement

बिहार के अमरपुर में संदिग्ध मौत: अजीत कुमार का घर छत से लटका शव

Banka, Bihar:Anchor-संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव बांका के अमरपुर प्रखंड के बैजूडीह पंचायत अंतर्गत नंदलालपट्टी गांव में 35 वर्षीय अजीत कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव घर की छत से रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, एक दिन पहले पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह मायके चली गई थी। पुलिस को सूचना मिलते ही दारोगा संजय कुमार गुप्ता दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। अजीत कुमार ट्रैक्टर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके पीछे दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
0
0
Report

खैरथल तिजारा में शहरी सेवा शिविर समय पर न पहुंचे से नागरिकों को भारी परेशानी

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास नगर पालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर लोगों के लिए राहत की बजाय परेशानी का कारण बन गया। सरकार की ओर से आमजन की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से लगाए गए इस शिविर में आज बड़ी संख्या में आमजन अपनी शिकायतें और जरूरी कार्य लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें अधिकारियों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा, सुबह से ही नगर पालिका परिसर में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई, लेकिन संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे तक कई विभागों की सीटें खाली रहीं, लोग अपने दस्तावेज हाथों में लेकर इधर से उधर भटकते रहे और बार बार यह पूछते नजर आए कि आखिर उनका काम कौन करेगा। शिविर में आए लोगों का कहना है कि सरकार जनता की सुविधा के लिए ऐसे शिविर आयोजित कर रही है, लेकिन जब संबंधित अधिकारी और कर्मचारी ही समय पर मौजूद नहीं होंगे तो इन शिविरों का क्या फायदा रह जाता है। कई लोगों ने बताया कि दूर-दराज के गांवों से आने के बावजूद उनका कोई काम नहीं हो सका और उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
0
0
Report

18 जुलाई से रामनगर-देहरादून सीधी रेल सेवा शुरू, स्थानीय-पर्यटक दोनों लाभान्वित

Noida, Uttar Pradesh:रामनगर को सांसद अनिल बलूनी की बड़ी सौगात, 18 जुलाई से शुरू होगी रामनगर–देहरादून सीधी रेल सेवा! विजय कश्यप रामनगर और देहरादून के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित सीधी रेल सेवा का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। सांसद अनिल बलूनी ने जानकारी दी है कि 18 जुलाई से रामनगर–देहरादून सीधी रेल सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से क्षेत्रवासियों को शुभ समाचार दिया। सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि यह रेल सेवा लंबे समय से किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि कॉर्बेट सिटी के नाम से प्रसिद्ध रामनगर के नागरिक वर्षों से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन की मांग कर रहे थे। अब इस मांग को पूरा करते हुए 18 जुलाई से नई रेल सेवा शुरू होने जा रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा केवल स्थानीय नागरिकों के लिए ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होगी। इससे राज्य की पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और यात्रा पहले की तुलना में अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। सांसद बलूनी ने बताया कि शुरुआती चरण में इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो दिन किया जाएगा। यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए भविष्य में इसके संचालन को सप्ताह में चार या पांच दिन तक बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। उन्होंने इस उपलब्धि पर रामनगर क्षेत्र की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों के सहयोग और उत्तराखंड की रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता दिए जाने के कारण यह संभव हो सका है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इस नई रेल सेवा से रामनगर और देहरादून के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा तथा पर्यटन और व्यापार को भी नई गति मिलेगी。
0
0
Report
Advertisement

रींगस के सरकारी अस्पताल में 5.5 फीट कोबरा: तीन घंटे बाद सुरक्षित निकाला गया

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के रींगस शहर के राजकीय उपजिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल की बिल्डिंग के कार्यालय परिसर में करीब साढ़े पांच फीट लंबा कोबरा सांप घुस गया। सांप बाथरूम से जुड़े पानी निकासी के पाइप में जाकर छिप गया, जिससे उसे बाहर निकालना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तत्काल सर्पमित्र बबलू सिंह तंवर को बुलाया। सूचना पर बबलू सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पाइप के अंदर छिपे कोबरा को सुरक्षित निकालने के लिए टीम ने करीब तीन घंटे तक लगातार मशक्कत की। काफी प्रयासों के बाद कोबरा को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में चिकित्साकर्मी और मरीजों के परिजन मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को सांप से दूर रखा गया। सफल रेस्क्यू के बाद सर्पमित्र की टीम ने कोबरा को प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया। राजकीय उपजिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र निठारवाल ने बताया कि समय पर सूचना देने और सर्पमित्र टीम की सूझबूझ से एक संभावित हादसा टल गया। उन्होंने बबलू सिंह तंवर और उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी त्वरित कार्रवाई से अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों, कर्मचारियों और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।
0
0
Report

श्री विजयनगर में बारिश से पानी जमा, लोगों ने स्थायी नाले की मांग जताई

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के श्री विजयनगर में (सूरतगढ़-अनूपगढ़ मार्ग) — श्री विजयनगर जनता ट्रक यूनियन के पास स्टेट हाईवे-94 पर बीते दिन हुई बारिश का जमा पानी राहगीरों के लिए बना समस्या, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को गंभीर परेशानी हो रही है। स्थानीय लोग बताते हैं कि रोजाना स्कूली बच्चों व दोपहिया वाहन प्रभावित होते हैं और वाहन रुकने व सड़क टूटने का खतरा बढ़ गया है। आसपास के स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से स्थायी पानी निकासी व्यवस्था कराने की मांग दोहराई है। वे शीघ्र नाले निर्माण की अपील कर रहे हैं।
0
0
Report

देसूरी पुलिस- डीएसटी: 485 किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त, तस्कर फरार

Pali, Rajasthan:देसूरी पुलिस व डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 485 किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त, मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देसूरी पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 485 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान एक काली स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस टीम को देखकर चालक वाहन को नारलाई क्षेत्र में छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर तलाशी ली, जिसमें 485 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर फरार तस्कर की तलाश शुरू कर दी है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थ तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। यह कार्रवाई क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है
0
0
Report
Advertisement

बिहार: मुख्यमंत्री सचिवालय में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम शुरू, शिकायतें हल होंगी

Patna, Bihar:बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी 'राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम' की आज पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय के 'संवाद' परिसर से शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य जिला स्तर पर लंबित और अनसुलझी जन शिकायतों का मुख्यमंत्री स्तर पर सीधे समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के तहत अब हर महीने के दूसरे मंगलवार को आम नागरिक अपनी शिकायतें मुख्यमंत्री सचिवालय में रख सकेंगे। शिकायतें ऑनलाइन माध्यम से दर्ज की जा सकती हैं, जबकि हेल्पलाइन 1100 पर भी जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम के पहले दिन बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे। किसी ने जमीन विवाद, किसी ने सड़क निर्माण, तो किसी ने पंचायत स्तर पर लंबित मामलों को लेकर आवेदन दिया। कई लोगों ने बताया कि उनकी शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान नहीं हुआ, जिसके बाद वे मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचे। वहीं, कुछ लोगों को आवेदन जमा करने की प्रक्रिया में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे लोगों को सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आवेदन की प्रक्रिया और आवश्यक नियमों की जानकारी देकर मार्गदर्शन किया। सरकार का दावा है कि इस पहल से आम जनता की शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनेगी
0
0
Report

शामली में मुठभेड़ के बाद लुटेरा गिरफ्तार; चेन, तमंचा व कारतूस बरामद

Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है जहां पुलिस ने एक लुटेरे को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से महिला से लूटी गई चेन, देसी तमंचा और कई जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पकड़ा गया लुटेरा महिला से चेन स्नेचर का एक्सपर्ट बताया जा रहा है जिसका पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का इतिहास है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर फरार उसके साथी की तलाश तेज कर दी है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कैराना रोड का है जहां पुलिस ने सिभालका बाईपास के पास सूचना मिलने पर लुटेरों की घेराबंदी करते हुए मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी मुजफ्फरनगर खालापार का रहने वाला है जिस पर लूट के कई मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी के पास से लूटे गए महिला से सोने की चेन, एक देसी तमंचा और कई जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल UP 12 CE 2241 नंबर की बरामद हुई है। आरोपी फहीम उल्हा पुत्र सलीम निवासी किदवई नगर थाना खालापार जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी अदनान फरार रहने में कामयाब रहा। पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त आरोपी ने अपने फरार साथी के साथ मिलकर यूपी पुलिस के कांस्टेबल की महिला के साथ लूट की घटना अंजाम दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उचित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

बागपत के खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर पिटाई वीडियो वायरल; महिला बचाव करती दिखी

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने युवक पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। इस दौरान पीड़ित के साथ मौजूद एक महिला लगातार बीच-बचाव करती रही, लेकिन हमलावरों ने उसकी एक नहीं सुनी। पूरी घटना किसी मौजूद शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीओ: वायरल वीडियो खेकड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक एक युवक को घेरकर मारपीट कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद विवाद हिंसक हो गया। पीड़ित के साथ मौजूद महिला लगातार उसे बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन आरोपी युवक मारपीट करते रहे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वीडियो की पुष्टि और पुलिस की कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
0
0
Report

मथुरा के विवादित होर्डिंग: सपा-कांग्रेस पर भाजपा ने निशाना साधा

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में लगे विवादित होर्डिंग: लिखा सपा कांग्रेस ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का पाप किया, अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के लगाए फोटो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया था कि सपा ने हनुमान गढ़ी में नमाज पढ़वाई क्या वह अब जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा कराएंगे। इस बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। मंगलवार को भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में कुछ जगह विवादित होर्डिंग लगे नजर आए। जिसमें लिखा था कि सपा कांग्रेस ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का पाप किया। इसके साथ ही लिखा था कि दिल में बाबर मुंह में राम। गोवर्धन चौराहा के पास लगे नजर आए होर्डिंग मंगलवार को जब लोग अपने काम के लिए घरों से निकले तो उनको मथुरा के गोवर्धन चौराहा के आसपास कुछ विवादित होर्डिंग लगे नजर आए। यहां FCI गोदाम के पास लगे होर्डिंग पर अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव की सर पर टोपी लगी फोटो लगी थी और होर्डिंग पर लिखा था दिल में बाबर, मुंह में राम। इसके अलावा अखबार की कटिंग भी लगी थी। रामगोपाल यादव के बयान का भी किया जिक्र अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगवाए गए इन होर्डिंग में राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव के बयान का भी जिक्र किया गया। जिसमें लिखा था कि जिन्हें आप राम लला कहते हैं क्या वह मस्जिद में अवैध कब्जेदार नहीं थे। इसके अलावा इन बयानों की पुष्टि के लिए अखबार और TV चैनल की कटिंग भी लगाई गई है। सपा नेताओं ने फाड़े होर्डिंग शहर के प्रमुख चौराहा के आसपास विवादित पोस्टर लगे होने की जानकारी मिलते ही सपा नेता मौके पर पहुंच गए। सपा नेताओं ने होर्डिंग पर चढ़कर वहां लगे पोस्टर को फाड़ दिया गया। सपा नेता इन होर्डिंग को देखकर आक्रोशित नजर आए। उनका आरोप था कि चुनाव से पहले भाजपा हिंदू मुस्लिम की राजनीति करना चाहती है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले से जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह सब कृत्य किए जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top