icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
476337
Dheeraj Kumar BalothiyaDheeraj Kumar BalothiyaFollow16 Oct 2024, 06:31 am

श्योपुर में कांग्रेस विधायक का बयान- उपचुनाव में कांग्रेस नहीं जीती तो मुंह करवाएगें काला...

Budhera, Madhya Pradesh:

श्योपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल अपने अजीबों-गरीब बयानों के कारण चर्चाओं में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर ऐसा ही बयान देते हुए कहा कि अगर विजयपुर में कांग्रेस हारी तो वह अपना मुंह काला करवाएंगे। करहल में कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक जंडेल ने 13 नवंबर को होने वाले विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया और कहा कि अगर यहां कांग्रेस नहीं जीती तो वह अपना मुंह काला करवा लेंगे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग

Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

सासाराम: रांची से दिल्ली जा रही विजय रथ बस में आग, यात्रীরা सुरक्षित

Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अचानक एक बस में आग लग गई। बताया जाता है कि रांची से दिल्ली जा रही यात्री बस राष्ट्रीय राजमार्ग- 19 पर शिवसागर थाना क्षेत्र के घोरघट के पास आग लगी है। बस के नीचे से धुआं निकलता देख ड्राइवर ने तत्काल बस को रोक दी तथा समय रहते सभी यात्री बस से बाहर निकल गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची तथा दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग को आगे फैलने से रोक लिया। जिस कारण बस पूरी तरह से जलने से बच गई। बता दे की रांची से दिल्ली जा रही विजय रथ नामक बस में आग लगी है।
0
0
Report

हजारीबाग में राहुल दुबे गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद; सुरक्षा कर्मी घायल

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिले गिद्दी (उरीमारी) थाना क्षेत्र में राहुल दुबे गिरोह के विरूद्ध हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक अपराधी गिरफ्तार एवं गिरफ्तार अपराधी से हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस के ऊपर फायरिंग करने में पुलिस के द्वारा जवाबी फायरिंग में घायल। उरीमारी सैनिक माईनिंग कम्पनी में राहुल दुबे गिरोह के सदस्यों के द्वारा रंगदारी का पैसा न दिये जाने पर सैनिक माईनिंग कम्पनी के गेट पर तैनात कम्पनी के निजी सुरक्षार्मी के ऊपर जान मारने के नियत से गोली फायरिंग किया गया था और राहुल दुबे गिरोह का पर्चा फेंका गया था, जिसमें सुरक्षाकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया था, जो रांची के अस्पताल में ईलाज़ है। उक्त काण्ड का उदभेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अमित आनंद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकरी, बड़कागॉव के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा काण्ड के अनुसंधान के क्रम में राहुल दुबे गैंग के सदस्य अंशु दुबे उम्र 22 वर्ष पिता-राकेश कुमार द्विवेदी सा०-दुबे मराठीया, थाना-गढ़वा, जिला-गढ़वा की भूमिका संदिग्ध पायी गयी, जिसे गठित SIT टीम के द्वारा आवश्यक पूछताछ हेतु उरीमारी ओपी लाया गया। संदिग्ध अंशु दुबे को उक्त काण्ड के संदर्भ में कड़ाई से पूछताछ करने पर इन्होंने बताया कि ये राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और राहुल दुबे के कहने पर इनके द्वारा अलग-अलग जगहों में घटना को अंजाम दिया गया हैं। इनके द्वारा उरीमारी क्षेत्र में दिनांक-26.10.2026 की रात्रि में राहुल दुबे गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गोलीबारी की घटना में शामिल होने की बात बतायी गयी तथा घटना में प्रयुक्त हथियार एवं बचा हुआ पर्चा को करमाटिला जंगल में छुपकर रखा गया है, जिसे साथ चलने पर बरामद करवा सकते हैं। तत्पश्चात गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर हथियार बरामदगी के लिए करमाटिला जंगल में अंशु दुबे के साथ छापामारी टीम गयी। हथियार बरामदगी की कार्रवाई कि जा रही थी. इसी दौरान अंशु दुबे के द्वारा पुलिस बल के जवानों को अचानक धक्का देते हुए छुपा कर रखे गए हथियार से पुलिस बल की ओर लक्षित करते हुए फायर किया गया। जवाबी कार्रवाई में थाना प्रभारी के द्वारा भी आत्मरक्षार्थ फायर किया गया, जिसमें अंशु दुबे के बायें पैर में गोली लगी है। घायल अपराधी को प्राथमिकी उपचार करने हेतु सदर अस्पताल हजारीबाग लाया गया है.
0
0
Report
Advertisement

दमोह के सराफा बाजार में धनतेरस पर सोना-चांदी की चहल पहल, मांग तेज

Damoh, Madhya Pradesh:दीवाली पर लोगों में उत्साह, धनतेरस से पहले तैयार सोने चांदी का बाजार, दुकानदारों ने कहा पिछले से साल से अच्छा होगा बाजार, आम लोगों की राय त्यौहार में नहीं देखी जाती महंगाई या कोई बयार.. एंकर/ देश भर में दिवाली की तैयारिया आखिरी दौर में है तो हर तरह के बाजार गुलजार हो चले हैं ऐसे में आज धनतेरस को जिस बाजार पर सबकी नजर है वो सोने चांदी का बाजार यानी सराफा बाजार है , दमोह में धनतेरस के लिए बाजार पूरी तरह से तैयार है तो बड़ी संख्या में लोग इन ज्वेलरी शॉप्स में पहुंच रहे है। पिछले कुछ दिनों में सोने चांदी के दामों में आई गिरावट का असर फुटकर बाजार में भी देखने को मिल रहा है जबकि दुकानदारों ने सोने और चांदी के जेवरात और पूजन में उपयोग होने वाले लक्ष्मी गणेश कछुआ जैसी प्रतिमाएं भी बड़े पैमाने पर तैयार की है। उत्साह उमंग से भरे लोग बाजार में खरीदी करने पहुंच रहे है। आम लोगों की माने तो महंगाई शब्द रोजमर्रा की ज़िंदगी में तो असर दिखाता है लेकिन जब बात उत्सव त्यौहार या शादी की होती है तो लोग महंगाई शब्द को दरकिनार कर देते है और इन मौकों पर कोई असर नहीं पड़ता। सराफा व्यापार से जुड़े लोग मानते है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने चांदी के दामों में आई गिरावट का असर होगा वहीं कुछ व्यापारी मानते है कि पिछले साल सोने चांदी के दाम ज्यादा थे लेकिन फसलें अच्छी आई थी लेकिन इस साल दाम गिरे है लेकिन बुंदेलखंड सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अतिवृष्टि से फसलें खराब हुई है लिहाजा किसान पशोपेश में हो सकता है लेकिन लोग त्यौहारों में कोई समझौता नहीं करते इस वजह से बाजार में रौनक बरकरार रहेगी। बाइट/ श्री नाथ ( सराफा व्यापारी दमोह) बाइट/ बंदेश सोनी ( सराफा व्यापारी दमोह) बाइट/ राकेश नायक ( सराफा व्यापारी दमोह) बाइट/ नैन्सी चौरसिया ( ग्राहक दमोह) बाइट/ अमन कुमार ( खरीददार दमोह)
0
0
Report

रामायण शो के दौरान नोएडा के गैलेक्सी ब्लू मॉल में आग-धुआँ, हालात नियंत्रण

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल के सिनेमा हॉल में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब रामायण फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अचानक धुआं निकलने लगा। घटना के बाद सिनेमा हॉल में अफरा-तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर फिल्म का शो तत्काल रोक दिया गया और हॉल में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल के मुताबिक, थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल के सिनेमा हॉल की ऑडि -10 में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर फायर सर्विस यूनिट और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि प्रोजेक्टर रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण तार गर्म हो गए थे, जिससे वहां धुआं फैल गया। पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों ने एक्सटिंग्विशर की मदद से तारों में लगी आग को पहले ही बुझा दिया था। इसके बाद ऑडि-10 के अंदर मौजूद 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि 7:30 बजे रामायण फिल्म का शो चल रहा था। अचानक शो के बीच में ही प्रोजेक्टर से धुवां निकलने लगा था। जिसके बाद तुरंत ही लोगो को एहतियातन बाहर निकाल दिया गया था। वही सभी दर्शकों के पैसे भी वापस कर दिया गया था। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है। एहतियातन सिनेमा हॉल में उस शो बंद कर दिया गया और मामले में फायर विभाग और पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

बीजापुर में तेंदुए-शलक तस्करी: क्या खुल रहा अंतरराज्यीय कॉरिडोर?

Vijayapura, Karnataka:बीजापुर ब्रेकिंग बीजापुर में वन्यजीव तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। बीजापुर वनमंडल ने दो अलग-अलग जगहों पर बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए की एक खाल सहित पैंगोलिन के 9 किलो 260 ग्राम शल्क बरामद। गंगालूर थानाक्षेत्र के रेड्डी गांव में दबिश देकर 4 आरोपीयों और मल्लेपल्ली (बासागुड़ा) से 2 अन्य आरोपी पकड़े गए। दोनों कार्रवाइयों में कुल 6 आरोपी हिरासत में। क्या फिर से महाराष्ट्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ से जुड़ा पुराना तस्करी कॉरिडोर सक्रिय हो गया है। सितंबर 2026 के ऑपरेशन ''''सेफ पैसेज'''' में अहेरी-सिरोंचा और बीजापुर वन क्षेत्र जांच के दायरे में आया था। अक्टूबर में दंतेवाड़ा में भी 14 किलो पैंगोलिन शल्क के साथ 6 आरोपी पकड़े गए थे। पैंगोलिन और तेंदुआ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 में शामिल वन्यजीव हैं। शिकार और तस्करी गंभीर अपराध है। सबसे बड़ा सवाल क्या बीजापुर बन रहा है वन्यजीव तस्करी का अंतरराज्यीय ट्रांजिट रूट? जंगलों में शिकार कौन कर रहा है? पैंगोलिन के शल्क और तेंदुए की खाल के खरीदार कौन हैं? क्या इसके पीछे कोई बड़ा संगठित तस्करी नेटवर्क सक्रिय है?
0
0
Report

सीतामढ़ी में धनतेरस पर बाजारों में भीड़, AI आधारित इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की डिमांड तेज

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में दीपावली त्यौहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। धनतेरस को खरीददारी करने के लिए बाज़ारों में अप्रत्याशित भीड़ देखने को मिल रही है। जिसके कारण बाजार की रौनक पूरी तरह अपने परवान पर है। सभी दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है खास कर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की ओर लोगों का रुझान ज्यादा देखा जा रहा है। इस बार AI बेस इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की डिमांड ज्यादा है और धनतेरस के उपलक्ष्य पर इसकी बुकिंग जोरो पर चल रही है। दुकानदार भी इस बार ज्यादा खुश हैं और ग्राहकों की रुझान से व्यापार भी बेहतर स्थिति में चल रहा है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

शिवहर में DM प्रतिभा रानी ने स्कूल निरीक्षण के दौरान भोजन-शौचालय व्यवस्था सुधारी के निर्देश दिए

Sheohar, Bihar:शिवहर डीएम प्रतिभा रानी ने जिले में शिक्षा व्यवस्था के हालात का जायजा लेने के लिए कई प्रखंडों का दौरा किया और राजकीय मध्य विद्यालय, कटसरी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस क्रम में कई कमियाँ पाई गईं। विशेष रूप से रसोईघर एवं शौचालय की साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। मध्याह्न भोजन की भी शिकायतें बच्चों द्वारा की गईं, जो नियमित और मेनू के अनुसार संचालित नहीं हो रही थी। शिकायत मिलने के बाद डीएम प्रतिभा रानी ने प्रधानाध्यापक को एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था में सुधार करने की सख्त हिदायत दी।
0
0
Report

कोटा में 130 करोड़ के स्टेडियम से खेल जगत में नया अध्याय

Kota, Rajasthan:कोटा शिक्षा नगरी के रूप में पहचान बना चुका कोटा शहर,अब खेल जगत में भी बढ़ रहा आगे, कोटा के होनहार खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर रहे नाम रोशन, कोटा शहर को जल्द मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, JK पवेलियन स्टेडियम को किया जा रहा विकसित, 130 करोड़ की लागत से कोटा विकास प्राधिकरण की देखरेख में बन रहा स्टेडियम,आगामी 2 वर्षों में होगा निर्माण कार्य पूर्ण, 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम रहेगी फ्लड लाइट, नाइट मैच भी संभव, जयपुर जोधपुर के बाद प्रदेश का तीसरा क्रिकेट हब बनेगा कोटा, क्रिकेट स्टेडियम के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल भी हो रहा तैयार, रणजी एवं राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का प्रतिनिधित्व करने का अवसर कोटा को जल्द मिलेगा, कोटा के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खुशी की लहर, उच्च स्तर के गेम्स में खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिस्पर्धा के मौके, खेल में आगे बढ़ने को लेकर खुलेंगे नए आयाम, क्रिकेट स्टेडियम के विजन को लेकर कोटा विकास प्राधिकरण आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल एवं शहर के खिलाड़ी से की संवाददाता राहुल जोशी ने चर्चा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top