icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
476337
Dheeraj Kumar BalothiyaDheeraj Kumar BalothiyaFollow10 May 2025, 05:47 am

Sheopur: विजयपुर परीक्षा केंद्र पर नकल के चलते बढ़ी सख्ती, नए निर्देश जारी

Budhera, Madhya Pradesh:

श्योपुर जिले के विजयपुर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर लगातार नकल के मामले सामने आ रहे हैं। नकल सामग्री मिलने और बार-बार नकल प्रकरण बनने के कारण इस परीक्षा और केंद्र को रद्द करने की सिफारिश की गई है। साथ ही, भविष्य में इसे परीक्षा केंद्र न बनाने की रिपोर्ट जीवाजी विश्वविद्यालय के प्रशासक को भेजी गई है। अब जीवाजी विश्वविद्यालय ने एक नया आदेश जारी किया है। इसके अनुसार, उड़नदस्ता टीम अब प्रथम वर्ष (फर्स्ट ईयर) के परीक्षा केंद्रों की जांच नहीं कर सकेगी। इन केंद्रों की निगरानी के लिए अब एक नई टीम बनाई जाएगी जो केवल इन परीक्षाओं को देखेगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आज़ाद के खिलाफ FIR की मांग कोर्ट में दाखिल

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दलित एक्टिविस्ट और PhD स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी MP चंद्रशेखर आज़ाद के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर राउज़ एवेन्यू कोर्ट पहुंचीं। रोहिणी का आरोप है कि चंद्रशेखर आज़ाद ने उनका शोषण किया। वह कहती हैं, "यह लड़ाई 6 अगस्त, 2025 को शुरू हुई थी। हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि कानून के ज़रिए हमारी आवाज़ सुनी जाए। जब ​​आपके साथ कोई घटना होती है, तो आप कानून के पास जाते हैं। देश की बेटियों को कानून पर भरोसा है। मेरे साथ क्या हो रहा है? अब 18 महीने हो गए हैं। आज भी मैं इस उम्मीद से कोर्ट आई हूं कि मेरी आवाज़ सुनी जाएगी। मैं स्विट्जरलैंड में अपना करियर छोड़कर वापस आई क्योंकि मुझे विश्वास था कि जब मैं अपने लोगों के बीच रहूंगी और जज के सामने खड़ी होऊंगी, तो मेरी आवाज़ सुनी जाएगी। पुलिस ने मेरी नहीं सुनी। उन्होंने मुझे लगातार 12 घंटे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पर बैठाया। उन्होंने मुझे एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर बैठाया। अब जब मामला कोर्ट में पहुंचा है, तो आज जो हुआ है? कि पुलिस ने फिर से और समय मांगा है। कोर्ट ने उन्हें लगातार तीन बार समय दिया है..."
0
0
Report
Advertisement

20 लाख के आभूषण और ढाई लाख नकदी के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गंगाघाट पुलिस ने चोरी का किया खुलासा

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow3m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। गंगाघाट पुलिस ने चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए करीब 20 लाख रुपये कीमत के चोरी हुए आभूषण और 2.50 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को कर्मी बिजलामऊ निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय लल्लू प्रसाद की तहरीर पर थाना गंगाघाट में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 539/2026, धारा 305(A)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान हरीश त्रिवेदी पुत्र रामसेवक त्रिवेदी, निवासी कर्मी बिजलामऊ, थाना गंगाघाट, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में की। पुलिस ने आरोपी को 4 अक्टूबर की रात आजाद मार्ग स्थित महदिनवा कट के पास, जाजमऊ चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी के करीब 20 लाख रुपये कीमत के आभूषण और 2.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की अहम भूमिका रही।
0
0
Report
Advertisement

जमीनी विवाद को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम के द्वारा गाली गलौज,पीड़ित महिला ने की धक्का मुखी

Shrvan PanditShrvan PanditFollow5m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली पुलिसकर्मियों पर अभद्रता और मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल शामली के कांधला क्षेत्र में रास्ते की भूमि को लेकर चल रहे विवाद के बीच पुलिसकर्मियों पर एक पक्ष के साथ कथित अभद्रता और मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। ग्राम भभीसा निवासी मंजू शर्मा ने क्षेत्राधिकारी कैराना को प्रार्थना पत्र देकर चौकी प्रभारी और महिला आरक्षियों पर गाली-गलौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, 3 अक्टूबर की शाम रास्ते की भूमि को लेकर विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि पुलिस ने उसकी बात सुनने के बजाय विपक्षी पक्ष को रास्ता दिलाने की बात कही। मंजू शर्मा का आरोप है कि विरोध करने पर उनके और उनकी बहन के साथ कथित तौर पर हाथापाई की गई, जिससे दोनों को चोटें आईं। वहीं, घटना से जुड़ा बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर गाली-गलौज और हाथापाई किए जाने का दावा किया जा रहा है। मामले में पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी कैराना से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर निशाना साधा: सोनीपत कांग्रेस ब्लॉक सम्मेलन गरमा उठा

Sonipat, Haryana:सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक सम्मेलन, दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर साधा निशाना सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक सम्मेलन आयोजित किया गया। दीवान फार्म हाउस में हुए इस सम्मेलन में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र और प्रभारी संजय दत्त समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया。 सोनीपत के दीवान फार्म हाउस में आयोजित कांग्रेस के ब्लॉक सम्मेलन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ नजर आई। सम्मेलन में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र और प्रभारी संजय दत्त समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए。 दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने जनता को सिर्फ जुमले दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी के जरिए बीजेपी की सरकार बनी है और सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। हुड्डा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बीजेपी के खिलाफ अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने का आह्वान किया。 दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी के कथित झूठ को जनता के सामने उजागर करेंगे। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला。 वहीं, सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जनता ने बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। उन्होंने बीजेपी के ‘सेवा संकल्प’ अभियान पर भी निशाना साधते हुए इसे सेवा की बजाय प्रचार और खुद की सेवा की नीति करार दिया।
0
0
Report

रanchi me Bharat-West Indies T20 ke liye suraksha vyavastha ki sameeksha

Ranchi, Jharkhand:रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा 9 अक्टूबर को JSCA स्टेडियम में होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 ADG सह IG दक्षिणी छोटानागपुर मनोज कौशिक ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण SSP राकेश रंजन समेत पुलिस के वरीय अधिकारी रहे निरीक्षण में मौजूद स्टेडियम की सुरक्षा, प्रवेश-निकास और पार्किंग व्यवस्था की हुई समीक्षा खिलाड़ियों और टीमों की सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था पर भी फोकस आकस्मिक स्थिति से निपटने और पर्याप्त पुलिस बल तैनाती के दिए निर्देश रांची पुलिस की अपील- सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में पुलिस-प्रशासन का करें सहयोग
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर में दिव्यांग ब्रजभूषण का राशन कार्ड अब तक नहीं बना

Banda, Uttar Pradesh:सरकारी फाइलों में भले ही हर गरीब को राशन और मदद मिलने का दावा किया जाता हो, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से कोसों दूर है। जनपद के स्योहढा गांव के रहने वाले दिव्यांग ब्रजभूषण राशन कार्ड बनवाने के लिए करीब 14-15 सालों से सरकारी दफ्तरों की चौखट नाप रहे हैं। लाचारी की हालत में ब्रजभूषण अपनी फरियाद लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, लेकिन हर बार की तरह उन्हें सिर्फ आश्वासन ही हाथ लगा। यह हैं स्योहढा गांव के दिव्यांग ब्रजभूषण। हाथों में फरियाद और आंखों में बेबसी लिए ब्रजभूषण पिछले कई सालों से एक अदद राशन कार्ड के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। न चलने-फिरने की ताकत, न ही आजीविका का कोई ठोस जरिया; इसके बावजूद वो नरैनी से लेकर जिला मुख्यालय तक बार-बार गुहार लगाने को मजबूर हैं। अधिकारियों की तरफ से हर बार "बन जाएगा" कहकर टाल दिया जाता है, लेकिन आज तक उनका राशन कार्ड नहीं बन सका।
0
0
Report

जेल से लौटे नेताओं का मथुरा में अभिनंदन, श्याम सुंदर शर्मा का भव्य स्वागत

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा : जेल से लौटे नेताओं का अभिनंदन, पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा का भव्य स्वागत मथुरा. सेठवाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में एक बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर वोट चोरी और प्रशासनिक दुरुपयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने पर आगरा जेल में बंद रहे जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, अनिल यादव, मनोज गौड़, पंकज चौधरी, राजा गौतम, विक्रम बाल्मीकि, उमेश शर्मा और राजेश कुमार समेत अन्य युवा कार्यकर्ताओं की सकुशल रिहाई पर उनका शॉल व माला पहनाकर आधिकारिक स्वागत व अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही, कांग्रेस की नीतियों में आस्था जताते हुए हाल ही में पार्टी में शामिल हुए क्षेत्र के कद्दावर राजनेता एवं पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा का भी कांग्रेस परिवार द्वारा स्मृति चिह्न व शॉल भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर छाता विधानसभा के फालेन गांव से रामवीर चौधरी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जिनका पार्टी नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। जेल से लौटे क्रांतिकारी साथियों के जज्बे को सलाम करते हुए उन्होंने कहा कि वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं के जोश के साथ मिलकर अहंकारी सत्ता को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने दोटूक कहा कि जेल की सलाखें और पुलिस की लाठियां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसलों को नहीं तोड़ सकतीं। उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई। इसके अलावा, जिलाध्यक्ष ने मथुरा नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मचारियों का पूर्ण समर्थन करते हुए चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो कांग्रेस उनके साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top