Back
शहडोल में अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कई जिलों में गिरफ्तारी
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Feb 14, 2026 06:20:08
Shahdol, Madhya Pradesh
अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, शहडोल वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
वन विभाग ने एक अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लंबे समय से शहडोल संभाग सहित आसपास के जिलों से दुर्लभ वन्यजीवों की तस्करी कर रहा था। पेंगोलिन, तेंदुआ और कछुए जैसे संरक्षित वन्यजीवों की अवैध खरीद-फरोख्त का यह एक बड़ा रैकेट बताया जा रहा है। पहली कार्रवाई – 27 अक्टूबर 2025 वन संरक्षक शहडोल के निर्देशन में गठित टीम ने जैतपुर वन परिक्षेत्र के देवरी बीट अंतर्गत सोन नदी पुलिया, ग्राम जरवाही के पास दबिश दी।यहां से दो आरोपियों को पेंगोलिन के 1.643 किलो स्केल्स के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया।पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यह नेटवर्क सिर्फ स्थानीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैला हुआ है, जो लगातार इन क्षेत्रों से वन्यजीवों की तस्करी कर रहा था। इसके बाद शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी और जबलपुर जिलों से कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।एक आरोपी के पास से जिंदा इंडियन फ्लैपशेल टर्टल भी जब्त किया गया। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। दूसरी कार्रवाई – 19 जनवरी 2026 लगातार निगरानी के दौरान 19 जनवरी 2026 को टीम ने जिला सिवनी में छापेमारी की।ग्राम देवघाट मझगवां में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक के पास से तेंदुए की खाल बरामद हुई।वन विभाग के अनुसार यह गिरोह दुर्लभ वन्यजीवों की खाल और अवयवों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने की साजिश में लगा था। तीसरी कार्रवाई – 10 फरवरी 2026 10 फरवरी को दमोह और कटनी मार्ग पर भी बड़ी कार्रवाई हुई।कटनी जिले के सागौनी कुश्मी मार्ग से एक आरोपी को जिंदा पेंगोलिन के साथ पकड़ा गया।वहीं शहडोल-कटनी मार्ग के बड़वारा क्षेत्र में पांच आरोपियों को एक बोरे में जिंदा पेंगोलिन के साथ गिरफ्तार किया गया।भागने की कोशिश के बावजूद वन अमले ने पीछा कर सभी को पकड़ लिया।सभी आरोपियों ने पूछताछ में वन्यजीव तस्करी में शामिल होने की बात स्वीकार की है।वीओ04-वन विभाग की मानें तो यह एक संगठित अंतरराष्ट्रीय गिरोह है, जो लंबे समय से वन्यजीवों की अवैध तस्करी का बड़ा रैकेट चला रहा था।इस कार्रवाई से पूरे नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और इस अंतरराष्ट्रीय रैकेट से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 14, 2026 08:02:150
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 14, 2026 08:02:060
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 14, 2026 08:01:440
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 14, 2026 08:01:30Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली से अंबाला 194 किलोमीटर लंबी रेल लाइन
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 14, 2026 08:01:230
Report
1
Report
ASAman Singh Bhadouriya
FollowFeb 14, 2026 08:00:480
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 14, 2026 07:55:020
Report
ASAman Singh Bhadouriya
FollowFeb 14, 2026 07:54:440
Report
ASAman Singh Bhadouriya
FollowFeb 14, 2026 07:54:310
Report
VVvirendra vasinde
FollowFeb 14, 2026 07:54:150
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 14, 2026 07:53:580
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 14, 2026 07:53:350
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 14, 2026 07:53:230
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 14, 2026 07:51:490
Report