Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

निवाली के CM RISE स्कूल में शिक्षक इमरान शेख के खिलाफ अभद्रता, FIR दर्ज

VVvirendra vasinde
Feb 14, 2026 07:54:15
Noida, Uttar Pradesh
बड़वानी-निवाली के सीएम राइज स्कूल के वर्ग विशेष के शिक्षक ने की छात्राओं से अभद्रता,पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में हुवा मामला दर्ज Vo-निवाली नगर के पलसूद रोड़ स्थित सीएम राइज स्कूल के शिक्षक द्वारा नाबालिक छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता करने का मामला सामने आया है छात्राओं के परिजनों ने बताया कि स्कूल शिक्षक इमरान शेख द्वारा हमारी बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की जिसको लेकर हम आज थाने पर पहुँचे साथ ही सकल हिन्दू समाज द्वारा कारवाई को लेकर पुलिस थाना निवाली में ज्ञापन सौपा गया वही मामले को लेकर सेंधवा ग्रामीण थाने से पूजा मोरे द्वारा पूरे मामले की विवेचना कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GPGYANENDRA PRATAP
Feb 14, 2026 09:31:42
Unnao, Uttar Pradesh:स्लग - शिव शोभायात्रा पर पत्थर बाजो की खैर नहीं, Zee media कि ग्राउंड रिपोर्ट एंकर : कल सभी जगह धूमधाम से शिव शोभायात्रा निकाली जाएगी। सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि अराजक तत्वों, पत्थर बाजो का चिन्हाकन कर लिया जाए और विशेष निगरानी रखी जाए, उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो जो नजीर बने। सीएम के निर्देश के बाद उन्नाव पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। तैयारी की हकीकत परखने के लिए Zee media कि टीम ग्राउंड पर पहुंची तो पुलिस रिहर्सल करती नजर आई, इस बार शिव शोभायात्रा ड्रोन कैमरे से लैस होगी, अराजक तत्व और पत्थर बाजों पर विशेष निगरानी रहेगी, शिव शोभायात्रा के पूरे रूट को सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था से लैस कर लिया गया है। संदेश साफ है किसी ने भी अराजकता फैलाने की कोशिश की तो ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि जो नजीर बने।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 14, 2026 09:30:28
Noida, Uttar Pradesh:Varanasi Mahashivratri update महाशिवरात्रि पर काशी में टूटेगा रिकॉर्ड, 45 घंटे तक लगातार होंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन। काशी विश्वनाथ दरबार में उमड़ेगा देश, मथुरा से लेकर जम्मू और तमिलनाडु के 18 मंदिरों से आ रहे विशेष उपहार। महाशिवरात्रि के 2 दिन पहले और बाद तक सभी VIP पास और ऑनलाइन बुकिंग निरस्त। विदेशी मेहमान बनेंगे बाबा की बारात का हिस्सा, काशी धाम में 4 दिनों तक चलेगा विशेष शिवार्चन। काशी धाम में CRPF, CISF और कमांडोज़ तैनात, 10 लाख भक्तों के आने का अनुमान श्रद्धालुओं पर होगी पुष्प वर्षा। महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का बड़ा फैसला देशभर के 18 प्रमुख मंदिरों की सहभागिता से दिखेगी सनातन एकता. श्री कृष्ण जन्मस्थान मथुरा और माता वैष्णो देवी बोर्ड से भेजी गई उपहार सामग्री. तमिलनाडु के प्रतिष्ठित चिदंबरम और मीनाक्षी अम्मन मंदिर भी हुए शामिल. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 45 घंटे तक खुले रहेंगे कपाट. आम भक्तों के लिए विशेष इंतजाम, पूरे धाम में सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध. काशी की सड़कों पर विदेशी बारातियों संग निकलेगी महादेव की पालकी।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 14, 2026 09:30:17
Noida, Uttar Pradesh:Varanasi Mahashivratri Update दर्शन से पहले जान लें पार्किंग और रूट डायवर्जन प्लान, इन रास्तों पर रहेगा नो-वेहिकल जोन वाराणसी ट्रैफिक पुलिस ने महाशिवरात्रि एवं पंचकोशी परिक्रमा पर जारी की एडवाइजरी धर्म की नगरी काशी में महाशिवरात्रि और माघ मेले के पावन अवसर पर उमड़ने वाली शिवभक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए वाराणसी ट्रैफिक पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने 15 फरवरी को होने वाले मुख्य आयोजन और पंचकोशी परिक्रमा के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान और पार्किंग स्थलों की सूची जारी की है। श्रद्धालुओं की सुगमता और सुरक्षा के लिए मैदागिन से गोदौलिया तक के क्षेत्र को 'वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र' घोषित किया गया है। प्रमुख पार्किंग स्थल :- 1. सोनारपुरा, गोदौलिया और रामापुरा की ओर: * एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज: 100 चार पहिया वाहन। * द्वारिकाधीश मंदिर (शंकुलधारा पोखरा): 200 दो पहिया, 200 चार पहिया। * पी.डी.आर. मॉल (थाना लक्सा): 200 दो पहिया, 200 चार पहिया। * गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग: 200 दो पहिया वाहन। * बेनियाबाग पार्किंग: 500 चार पहिया, 100 दो पहिया। * जय नारायण एवं सनातन धर्म इंटर कॉलेज: दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए。 2. अस्सी और ब्रॉडवे होटल की ओर: * रविन्द्रपुरी कॉलोनी मार्ग (ब्रॉडवे होटल के सामने): 500 दो पहिया, 250 चार पहिया。 * वीआईपी पार्किंग (रविदास पार्क): 50 दो पहिया, 20 चार पहिया。 3. लहुराबीर चौराहे की ओर: * टाउनहॉल पार्किंग: 200 चार पहिया。 * सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय (VC ऑफिस गेट): 200 चार पहिया。 * राजकीय ITI कॉलेज: 500 दो पहिया, 50 चार पहिया。 * क्वीन्स इंटर कॉलेज: 500 दो पहिया。 दो चरणों में लागू होगा रूट डायवर्जन भीड़ के दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान को दो चरणों में बांटा है:- * प्रथम चरण: पिपलानी कटरा, कबीर मठ, और विशेश्वरगंज तिराहे से मैदागिन की तरफ चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को नाटी इमली और गोलगड्डा की तरफ मोड़ा जाएगा। लक्सा से रामापुरा की तरफ जाने वाले वाहनों को गुरुबाग की ओर डायवर्ट किया जाएगा。 * द्वितीय चरण: भीड़ बढ़ने पर लहुराबीर से मैदागिन और बेनियाबाग की ओर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। गोलगड्डा से विशेश्वरगंज की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे。 पंचकोशी परिक्रमा के लिए विशेष निर्देश 14 फरवरी की रात 12:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक पंचकोशी चौराहा से कज्जाकपुरा ओवरब्रिज और जलालीपुरा रेलवे क्रॉसिंग से कज्जाकपुरा ओवरब्रिज तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन नंबर:- यातायात संबंधी किसी भी असुविधा या जानकारी के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं: * ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 91 7839856994 * ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: 91 7317202020
0
comment0
Report
SSSwapnil Sonal
Feb 14, 2026 09:24:05
Patna, Bihar:बिहार राज्य खाद्य निगम में पिछले लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित है अधिकारी। निगम मुख्यालय AGM स्तर के तीन अधिकारी लंबे समय से कार्यरत हैं। छपरा सहित कई जिलों में 6 सालों से अधिक समय से पदस्थापित है अधिकारी। बिहार राज्य खाद्य निगम में लंबे समय तक कुंडली मारकर बैठे अधिकारी चला रहे हैं मोनोपोली। जिनका एजीएम से प्रमोशन हो चुका है उन्हें भी गोदाम का दिया गया है प्रभार। सरकार की महत्वपूर्ण खाद्यान योजनाओं एवं धान अधिप्राप्ति की जिम्मेवारियों का निर्वहन करने में बरती जा रही लापरवाही। कई अधिकारियों पर लग चुके हैं गंभीर आरोप। मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने लगाया आरोप— निगम मुख्यालय में बैठकर कुछ एजीएम स्तर के अधिकारियों द्वारा पूरे सिस्टम को खराब कर दिया गया है। एमडी को पत्र लिखकर किया शिकायत। अगर समय रहते नहीं हटाया गया तो सभी का नाम उजागर करेंगे।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 14, 2026 09:23:54
Noida, Uttar Pradesh:महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब आरती की समय-सारिणी जारी महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने जारी की भोग व आरती को लेकर समय सारिणी। 1- मंगला आरती:- रात 02:15 बजे से पूजन शुरू, 03:30 बजे से आम भक्तों के लिए खुलेंगे कपाट। 2- दोपहर की आरती मध्याह्न भोग आरती:- सुबह 11:40 बजे से पूजन आरंभ, दोपहर 12:20 बजे आरती समाप्त होगी। प्रथम प्रहर: रात 10:00 से 12:30 बजे। द्वितीय प्रहर: रात 01:30 से 02:30 बजे तक। तृतीय प्रहर: भोर 03:30 से 04:30 बजे। चतुर्थ प्रहर: सुबह 05:00 से 06:15 बजे तक। चारों प्रहर की आरती के दौरान बाबा विश्वनाथ का झाँकी दर्शन निरंतर चलता रहेगा। सुरक्षा एवं प्रतिबंध — क्या न लाएँ -- मंदिर परिसर में मोबाइल, पेन, बैग, स्मार्ट वॉच और डिजिटल घड़ी ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित。 सख्ती: तंबाकू, पॉलिथीन और प्लास्टिक की बोतलें लाना भी वर्जित; गेट पर होगी सघन चेकिंग。 शांति और अनुशासन बनाए रखने तथा मंदिर प्रशासन के दिशा-निर्देशों का श्रद्धालुओं से पालन करने की अपील。 महाशिवरात्रि पर काशी में रिकॉर्ड टूटेगा: 45 घंटे तक बाबा विश्वनाथ के दर्शन संभव। काशी विश्वनाथ दरबार में देश भर से श्रद्धालु पहुंचेंगे; मथुरा, जम्मू और तमिलनाडु के 18 मंदिरों से विशेष उपहार। VIP पास और ऑनलाइन बुकिंग 2 दिन पहले और बाद तक निरस्त। विदेशी मेहमान बनेंगे बाबा की बारात का हिस्सा; काशी धाम में 4 दिनों तक चलेगा विशेष शिवार्चन。 काशी धाम में CRPF, CISF और कमांडोज़ तैनात; 10 लाख भक्तों के आने का अनुमान。 मंदिर न्यास का बड़ा फैसला देशभर के 18 प्रमुख मंदिरों के सहभागिता से सनातन एकता दिखेगी。 श्री कृष्ण जन्मस्थान मथुरा और माता वैष्णा देवी बोर्ड द्वारा उपहार सामग्री भेजी गई。 तमिलनाडु के चिदंबरम और मीनाक्षी अम्मन मंदिर भी शामिल。 श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 45 घंटे तक खुले रहेंगे कपाट。 आम भक्तों के लिए विशेष इंतजाम, पूरे धाम में सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध。 काशी की सड़कों पर विदेशी बारातियों के साथ महादेव की पालकी निकलेगी。
0
comment0
Report
VVvirendra vasinde
Feb 14, 2026 09:23:30
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-ग्राम अजराड़ा में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते जानलेवा हमला,इलाज के दौरान मौत,आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है थाना प्रभारी रामदास यादव ने बताया की लया पति तेरसिंह डुडवे जाति बारेला निवासी अंजराडा ने रिपोर्ट कराई की उसकी सास रेखा को उसके ससुर वहारिया व्दारा अपनी पत्नि के चरित्र पर शंका करने की बात को लेकर झगडा कर जान से मारने की नियत से कुल्हाडी मारकर सिर में गंभीर चोटे पहुँची जिसे उपचाऱ हेतु जिला बड़वानी भर्ती कराया गया फरियादिया की रिपोर्ट पर आरोपी पति के खिलाफ अपराध पंजीबद किया गया वही आरोपी वाहरिया पिता सुतार बारेला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया इस जंहा से घायल रेखा बाई को गंभीर होने से इंदौर रैफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Feb 14, 2026 09:21:54
Paradeep, Odisha:ଜଗତସିଂହପୁର ରେ ଇଟାଭାଟି ଉପରେ ଚଢାଉ। ଆକ୍ସନ ମୁଡ଼ରେ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ। Tales? please ignore after toll after now? ଏବେ ଜଗତସିଂହପୁରରେ ଇଟାଭାଟି ଉପରେ ଚଢ଼ାଉ କରାଯାଇଛି । ସଦର ଥାନା ବିଅଁଳ ନିକଟରେ ସରକାରୀ ଜମିରେ ଥିବା ଦୁଇଟି ବେଆଇନ ଇଟାଭାଟି ଉପରେ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନର ଚଢ଼ାଉ । ବେଆଇନ ଭାବରେ ସରକାରୀ ଜମି ଉପରେ ରହିଥିବା ଦୁଇ ଇଟାଭାଟି ମାଟିରେ ମିଶିଛି । ଦୀର୍ଘ ବର୍ଷ ହେବ ବେଆଇନ ଭାବରେ ସରକାରୀ ଜମି উପରେ ଇଟାଭାଟି କରି ସ୍ଥାନୀୟ ଇଟା ମାଫିଆ ମାନେ ଚଢା ଦରରେ ବିକ୍ରି କରୁଥିଲେ । କୌଣସି ଅନୁମତି ନଥାଇ ଏହି ଇଟା ଭାଟି ମାଲିକମାନେ ସ୍ଥାନୀୟ ଜନନେତା ଓ ପ୍ରଶାସନିକ ଅଧିକାରୀ ମାନଙ୍କୁ ହାତ କରି ବେଶ ମୁନାଫା କମାଉଥିଲେ । ଏହା ବାବଦରେ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ନିକଟରେ ଅଭିଯୋଗ ହେବା ପରେ ଜିଲାପାଳ ଜେ ସୋନାଲଙ୍କ ଉପସ୍ଥିତରେ ଉପଜିଲ୍ଲାପାଳ, ଏସ୍ଡିପିଓ ପ୍ରମୁଖ ଉପସ୍ଥିତ ରହି ଦୁଇ ବେଆଇନ ଇଟାଭାଟିକୁ ଭାଙ୍ଗି ମାଟିରେ ମିଶାଇଥିଲେ ।
0
comment0
Report
APAbhay Pathak
Feb 14, 2026 09:21:35
Raebareli, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Feb 14, 2026 09:20:10
Patna, Bihar:पटना जिले में चार वरीय पुलिस उपाधीक्षकों को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर प्रोमोशन मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पदभार ग्रहण करने की तिथि से उन्हें नए वेतनमान का लाभ मिलेगा। प्रोन्नत अधिकारियों में लॉ एंड ऑर्डर SDPO कृष्ण मुरारी प्रसाद, संजीत कुमार प्रभात, राजकुमार शाह और सुमित कुमार शामिल हैं। 2013 बैच के अधिकारी कृष्ण मुरारी प्रसाद पिछले दो वर्षों से पटना में SDPO-1 लॉ एंड ऑर्डर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे नालंदा में पदस्थापित थे। प्रोमोशन के बाद शनिवार को कृष्ण मुरारी प्रसाद और संजीत कुमार प्रभात पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा के कार्यालय पहुंचे, जहां SSP ने दोनों अधिकारियों को अशोक स्तंभ का बैज पहनाकर बधाई दी। इस दौरान कोतवाली थानेदार अजय कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मिठाई और बुके लेकर शुभकामनाएं देने पहुंचे। इधर, पटना जिले में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए फतुहा थानेदार सदानंद शाह को लाइन क्लोज किया गया है। कुमार रौशन को फतुहा, कमलेश राज को सुलतानगंज और रवि कांत को गुलजारबाग TOP का प्रभारी बनाया गया है।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 14, 2026 09:19:56
Noida, Uttar Pradesh:जिला रिपोर्टर राकेश भारद्वाज भोपालगढ़ इनफॉर्मर किशोर जाखड़ भोपालगढ़ जोधपुर भोपालगढ़ डिप्टी भूराराम खिलेरि ने 24 घण्टे में हत्यारे का किया खुलासा, भोपालगढ़ के देवातड़ा गांव में एक बुजुर्ग महिला की लूट व हत्या प्रकरण का खुलासा, भोपालगढ़ डिप्टी भूराराम खिलेरी ने किया खुलासा, कृषक हत्यारा अल्ताफ को किया गिरफ्तार, देवातड़ा गांव के बड़ी संख्या में लोगों ने दिया था धरنا, 70 वर्षीय ओमकंवर कल हत्या की गई थी, 3 तोला की कंठी, मंगलसूत्र 1 तोला, 3 मादलिया को तोड़कर सिर पर हमला कर अज्ञात चोर लेकर भागे, धरने पर डिप्टी भूराराम खिलेरी के नेतृत्व में पुलिस रही मुस्तेद, इस दौरान पूर्व विधायक पुखराज गर्ग, प्रधान प्रतिनिधि राजेश जाखड़, RLP जिला प्रभारी रामसा सिंघड़, मारवाड़ राजपूत महासभा अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा भी मौजूद
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Feb 14, 2026 09:19:37
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर जयपुर के कालाडेरा से बड़ी खबर नवजात भ्रूण मिलने से फैली सनसनी कालाडेरा रीको इलाके में मिला भ्रूण कचरे में पड़े भ्रूण को नोच रहे थे कुत्ते कालाडेरा पुलिस पहुंची मौके पर पुलिस कर रही हैं मामले की जांच जयपुर जिले के कालाडेरा कस्बे में ममता शर्मशार होने का मामला सामने आया है।कालाडेरा रीको औद्योगिक इलाके में कचरे के ढेर में नवजात भ्रूण मिलने से इलाके में हड़ंकंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब कुत्तों को कचरे में कुछ नोचते हुए देखा तो पास जाकर देखा, जहां भ्रूण पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही कालाडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के अस्पतालों और निजी क्लीनिकों की जानकारी जुटा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण कहां से लाया गया और किसने यहां फेंका। पुलिस ने भ्रूण को चौमूं की सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है… पुलिस कलयुगी मां की तलाश कर रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top