Back
उज्जैन के इमाम: वंदे मातरम आदेश मजहबी आजादी के खिलाफ
ASANIMESH SINGH
Feb 14, 2026 07:55:02
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन के इमाम मुफ्ती सैय्यद नासिर अली नदवी का बयान: “मजहबी आजादी के खिलाफ कोई भी फैसला मंजूर नहीं” हमारा मुल्क जम्हूरी और लोकतांत्रिक है, सबको अपने मजहब पर अमल की आजादी। इस्लाम एक खुदा को मानने की तालीम देता है, किसी और को शामिल करना शिर्के अजीम धरती चाहे Hindustan की हो या मक्का-मदीना की, पूजा में शामिल नहीं कर सकते। वंदेमातरम को कंपलसरी किया गया तो बच्चों को ऐसी संस्थाओं में नहीं भेजेंगे। केंद्र सरकार ने 28 जनवरी को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनके मुताबिक, अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों या अन्य औपचारिक आयोजनों में वंदे मातरम् बजाया जाएगा। इस दौरान हर व्यक्ति का खड़ा होना अनिवार्य होगा। उज्जैन के इमाम मुफ्ती सैय्यद नासिर अली नदवी ने इस आदेश को इस्लाम विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि हमारा मुल्क जम्हूरी मुल्क है, लोकतांत्रिक मुल्क है और यहाँ पर सब धर्मों के लोगों को अपने मजहब पर प्रैक्टिस की पूरी आजादी है। उन्होंने कहा कि हमारा इस्लाम हमें यह सिखाता है कि एक खुदा के अलावा किसी की पूजा नहीं कर सकते। लिहाजा हम न किसी और इंसान को मान सकते हैं, न किसी देवी-देवताओं को मान सकते हैं। यदि कोई शख्स मुसलमान रहते हुए किसी और को कबूल करता है या पूजा में शामिल करता है तो वह इस्लाम से फौरन बाहर हो जाता है। शैक्षणिक संस्थाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी भी शैक्षणिक संस्था, धारा या डिपार्टमेंट में गवर्नमेंट कंपलसरी करती है कि वंदेमातरम कहना होगा, तो ऐसी जगहों पर हम अपने बच्चों को अलाउ नहीं करेंगे और न किसी और को अलाउ करेंगे। ऐसी स्थिति में अलग संस्था बनाने पर भी विचार किया जा सकता है। उन्होंने हुकूमत से अनुरोध किया कि वह अपने इस फैसले को वापस ले। उन्होंने कहा कि यह मजहबी आजादी के खिलाफ है और हिंदुस्तान के कानून के भी सरासर खिलाफ है। कानून सबके लिए एक हो सकता है, लेकिन धर्म कभी भी सबके लिए एक नहीं हो सकता। धर्मनिरपेक्षता का मतलब यह है कि किसी पर जबरदस्ती न की जाए कि वह एक से ज्यादा को कबूल करे। हिंदुस्तान में मुसलमान शुरू से रहते आए हैं और यहाँ अलग-अलग समुदायों की अपनी-अपनी मजहबी आजादियां हैं। कानून मुसलमानों को एक खुदा को मानने की मजहबी आजादी देता है, लिहाजा उन्हें यह कंपलसरी नहीं किया जा सकता कि वे धरती को भी पूजा में शामिल करें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 14, 2026 09:31:520
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 14, 2026 09:31:420
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 14, 2026 09:30:280
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 14, 2026 09:30:170
Report
SSSwapnil Sonal
FollowFeb 14, 2026 09:24:050
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 14, 2026 09:23:540
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 14, 2026 09:23:37New Delhi, Delhi:दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई पर 120 मिस्ट गन का शुभारंभ किया
0
Report
VVvirendra vasinde
FollowFeb 14, 2026 09:23:300
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 14, 2026 09:21:540
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 14, 2026 09:20:350
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 14, 2026 09:20:220
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 14, 2026 09:20:100
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 14, 2026 09:19:560
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 14, 2026 09:19:370
Report