Back
शहडोल में खेत में नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Dec 17, 2025 03:17:56
Shahdol, Madhya Pradesh
शहडोल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खेत में नवजात बच्ची का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला गोहपारू थाना क्षेत्र के मोहतरा गांव का है। नवजात को किसने और क्यों खेत में फेंका, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहतरा गांव की हैं, जहां गांव के पास स्थित एक खेत में नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही गोहपारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, नवजात बच्ची का शव मोहतरा आईटीआई कॉलेज के पीछे स्थित एक खेत में मिला है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की उम्र एक से दो दिन के बीच रही होगी और शव को यहां लाकर फेंका गया है।
पुलिस ने मौके का बारीकी से मुआयना किया और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके बाद नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह अमानवीय कृत्य किसने किया और इसके पीछे क्या कारण रहे। गांव में घटना के बाद से शोक और आक्रोश का माहौल है। लोग दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और पूरे मामले से पर्दा उठ पाएगा। शहडोल से बड़ी खबर पर हम नजर बनाए हुए हैं।
बाइट 01-अभिषेक दीवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहडोल
“नवजात बच्ची का शव मिला है, पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मर्ग कायम कर लिया गया है। आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में प्रसव कराने वाली महिलाओं की जानकारी भी जुटाई जा रही है। हर पहलू से जांच की जा रही है।”
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KJKamran Jalili
FollowDec 17, 2025 05:19:040
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowDec 17, 2025 05:17:420
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowDec 17, 2025 05:17:270
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 17, 2025 05:16:510
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowDec 17, 2025 05:16:350
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 17, 2025 05:16:060
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 17, 2025 05:15:500
Report
TCTanya chugh
FollowDec 17, 2025 05:15:280
Report
0
Report
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowDec 17, 2025 05:08:200
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 17, 2025 05:08:020
Report
0
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowDec 17, 2025 05:07:430
Report