Back
शहडोल दीक्षांत समारोह में विवाद: राज्यपाल का आगमन टला, दूषित भोजन रोककर हादसा टला
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Feb 25, 2026 14:05:14
Shahdol, Madhya Pradesh
एंकर -शहडोल के पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह उस वक्त विवादों में घिर गया, जब पहले प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल का दौरा तकनीकी कारणों से स्थगित हो गया… और फिर समारोह में वितरित होने वाला भोजन संदिग्ध पाया गया। एक ओर हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते महामहिम का आगमन टल गया… तो दूसरी ओर दूषित भोजन की आशंका ने बड़े हादसे की संभावना खड़ी कर दी। आइए देखते हैं ये पूरी रिपोर्ट… शहडोल में आयोजित दीक्षांत समारोह की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर व्यापक मंचीय तैयारियां की थीं। बताया जा रहा है कि आयोजन पर लाखों रुपये खर्च किए गए। कुलपति प्रो. रामशंकर स्वयं राज्यपाल को आमंत्रित करने गए थे और उनके आगमन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। लेकिन समारोह शुरू होने से ठीक पहले सूचना आई कि राज्यपाल का हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं भर सका और उनका शहडोल दौरा स्थगित कर दिया गया। राज्यपाल के न आने से समारोह का उत्साह फीका पड़ गया और विद्यार्थियों में मायूसी देखी गई। इसी बीच एक और गंभीर मामला सामने आया। समारोह में वितरित किए जाने वाले भोजन से दुर्गंध आने की शिकायत मिली। जानकार के मुताबिक भोजन तैयार कर पैकेट बना दिए गए थे, लेकिन वितरण से ठीक पहले गुणवत्ता पर संदेह होने पर उसे रोक दिया गया। संबंधित फर्म “ओम साईं ट्रेडर्स” द्वारा तैयार भोजन को तत्काल अलग करवा दिया गया। अगर यह भोजन छात्रों में बांट दिया जाता तो सैकड़ों छात्र-छात्राएं खाद्य विषाक्तता का शिकार हो सकते थे। समय रहते सतर्कता दिखाने से संभावित बड़ा हादसा टल गया। दूषित भोजन रोके जाने के बाद वैकल्पिक रूप से बूंदी, नमकीन और रसगुल्ले वितरित किए गए। लेकिन यह व्यवस्था सीमित रही और कई छात्र-छात्राएं पूर्ण भोजन से वंचित रह गए। दूर-दराज से आए कुछ विद्यार्थियों को बिना भोजन किए ही लौटना पड़ा। पूरे मामले में कुलपति प्रो. रामशंकर ने जांच और आवश्यक कार्रवाई की बात कही है। उनका कहना है कि समय रहते भोजन रोककर संभावित खतरे को टाल दिया गया। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि जब आयोजन विश्वविद्यालय प्रशासन की निगरानी में हो रहा था… तो आखिर ऐसी स्थिति पैदा कैसे हुई? राज्यपाल का कार्यक्रम स्थगित होना और भोजन पर उठा विवाद… इन दो घटनाओं ने मिलकर दीक्षांत समारोह की चमक फीकी कर दी है। अब देखना होगा कि जांच के बाद जिम्मेदारी तय होती है या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPrashant Shukla
FollowFeb 25, 2026 16:49:070
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 25, 2026 16:48:490
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 25, 2026 16:48:350
Report
YKYOGESH KHARE
FollowFeb 25, 2026 16:48:12Nashik, Maharashtra:विश्व मराठी दिवसानिमित्त मराठी भाषेचा गोडवा गाणारी खादेशी अहिराणी भाषेतील कविता
वसुंधरा लांडगे कवयित्री
0
Report
0
Report
KJKunal Jamdade
FollowFeb 25, 2026 16:47:470
Report
KJKunal Jamdade
FollowFeb 25, 2026 16:47:200
Report
PPPRASHANT PARDESHI
FollowFeb 25, 2026 16:46:590
Report
JMJAVED MULANI
FollowFeb 25, 2026 16:46:420
Report
0
Report
SKSACHIN KASABE
FollowFeb 25, 2026 16:45:140
Report
0
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 25, 2026 16:33:120
Report
0
Report