Back
Shahdol के Amrita Hospital पर इलाज के नाम पर भारी वसूली के आरोप
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Dec 13, 2025 07:46:32
Shahdol, Madhya Pradesh
एंकर -शहडोल से एक निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप सामने आए हैं।अमृता हॉस्पिटल पर मरीज के परिजनों से अनावश्यक वसूली, गलत जानकारी देकर आर्थिक दबाव बनाने और लापरवाहीपूर्ण इलाज के आरोप लगे हैं।पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत कलेक्टर शहडोल और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से करते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
पूरा मामला उमरिया जिले के मानपुर तहसील से जुड़ा है।
वीओ01-उमरिया जिले के मानपुर तहसील अंतर्गत बल्होड गांव निवासी धीरेन्द्र गुप्ता ने शहडोल रीवा रोड स्थित अमृता हॉस्पिटल और उससे जुड़े चिकित्सक डॉ. विनम्र जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।शिकायत के अनुसार, उनके भतीजे 6 वर्षीय पर्व गुप्ता को 8 नवंबर 2025 को अचानक तबीयत खराब होने पर अमृता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।बच्चे का UHID नंबर 0131312 है और उसे एमडी पीडियाट्रिक डॉक्टर द्वारा देखा गया।
वीओ02-परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती करते समय बच्चे की हालत को बेहद गंभीर बताकर इलाज का खर्च लगभग 40 हजार रुपये बताया गया।जबकि अन्य अस्पतालों में जानकारी लेने पर पता चला कि इतनी बड़ी राशि खर्च होने की आवश्यकता नहीं थी।इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने इलाज और जांच के नाम पर परिजनों से करीब 60 हजार रुपये नकद वसूल लिए।
वीओ03-शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अस्पताल ने बच्चे के पिता नागेंद्र गुप्ता के आयुष्मान कार्ड का भी उपयोग किया, लेकिन इसके बावजूद परिजनों से अतिरिक्त राशि ली गई।
मरीज की स्थिति को लेकर भ्रम फैलाया गया और परिजनों पर लगातार आर्थिक दबाव बनाया गया।
वीओ04-ऑपरेशन को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा किया गया है।
परिजनों का कहना है कि वे ऑपरेशन के पक्ष में नहीं थे, लेकिन अस्पताल द्वारा यह कहकर मजबूर किया गया कि बच्चे की हालत गंभीर है।ऑपरेशन के बाद भी बच्चे की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, उल्टा तकलीफ बढ़ती चली गई।
वीओ05-हालत बिगड़ने पर 16 नवंबर 2025 को अमृता हॉस्पिटल द्वारा बच्चे को जबलपुर रेफर कर दिया गया।
17 नवंबर को बच्चे को जबलपुर के केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां 7 दिन के इलाज में लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये खर्च हुए।परिजनों का आरोप है कि अमृता हॉस्पिटल ने पहले इलाज में सहयोग का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में इससे मुकर गया।
वीओ06-पीड़ित परिवार का आरोप है कि अमृता हॉस्पिटल द्वारा उनके साथ धोखाधड़ी की गई है।उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए,
दोषी अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई हो,
और उनसे वसूली गई राशि वापस दिलाई जाए।फिलहाल यह मामला प्रशासन के संज्ञान में है।अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करता है।लेकिन सवाल बड़ा है क्या निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगाम लगेगी,और क्या पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय?
बाइट 01-धीरेंद्र गुप्ता ( पीड़ित बच्चे का परिजन)
बाइट 02-राहुल सोनी (अमृत हॉस्पिटल प्रबंधन शहडोल)
बाइट03-डॉ राजेश मिश्रा ( सीएमएचओ शहडोल)/
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 17:17:040
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 03, 2026 17:16:510
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 03, 2026 17:16:370
Report
SASARWAR ALI
FollowMar 03, 2026 17:16:150
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 03, 2026 17:16:040
Report
ADAjay Dubey
FollowMar 03, 2026 17:15:410
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 03, 2026 17:15:230
Report
Kalinjara Urf Badalganj, Uttar Pradesh:प्रयागराज की होली एक अनोखी और रंगीन परंपरा है, जो देशभर में अपनी अलग पहचान रखती है। यह शहर गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर बसा है, जो इसे एक पवित्र और ऐतिहासिक महत्व देता है।
*प्रयागराज की होली की विशेषताएं:*
- *गंगा-जमुनी तहजीब*: प्रयागराज की होली में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का प्रतीक है, जहां दोनों समुदायों के लोग एक साथ होली मनाते हैं
0
Report
0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 03, 2026 17:03:020
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 03, 2026 17:02:150
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 03, 2026 17:02:050
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 03, 2026 17:01:000
Report
0
Report
0
Report
