480884
सिवनी जिले के छपारा में खोला जाएगा सिविल कोर्ट, निरीक्षण में पहुंचे न्यायाधीश
Chhapara, Madhya Pradesh:सिवनी जिले के छपरा में खोला जाएगा सिविल कोर्ट .निरीक्षण में पहुंचे न्यायाधीश. आज शनिवार को छपारा न्यायाधीश पहुंचे जहां छपारा के अधिवक्ताओं ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किय. इसके बाद उन्होंने छपारा की सिंचाई कॉलोनी स्थित सिविल कोर्ट बनाए जाने वाली भूमि का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिवक्ता गण और तहसीलदार थाना प्रभारी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एएमयू में 2500 बेड हॉस्टल पीएम मोदी के नाम पर रखने का प्रस्ताव चर्चा
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की कमी को लेकर छात्रों ने अब 2500 बेड के नए हॉस्टल का प्रस्ताव रखा है खास बात ये है कि हॉस्टल का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने की मांग की गई है। इसके लिए छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से बहस कराने की अनुमति मांगी है एएमयू के छात्र सोनपाल सिंह और मोहम्मद सलमान गौरी ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासन को आवेदन दिया यूनियन हॉल में प्रस्तावित बहस में हॉर्स राइडिंग क्लब की जमीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से 2500 बेड का हॉस्टल बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। यह जमीन फिलहाल एएमयू और अलीगढ़ नगर निगम के बीच विवाद का केंद्र है और मामला एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है छात्रों का कहना है कि अगर न्यायालय के फैसले के बाद जमीन एएमयू को मिलती है, तो यहाँ छात्रों के लिए हॉस्टल बनाया जाए। छात्रों ने अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम से भी इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने की अपील की है छात्रों के मुताबिक हॉस्टल की कमी के चलते बड़ी संख्या में छात्र निजी पीजी और अन्य स्थानों पर रहने को मजबूर हैं0
0
Report
पार्वती बांध आंगई में पानी का स्तर बढ़ा: दो गेट खोलकर निकासी जारी
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा,धौलपुर-जिले के सबसे बड़े पार्वती बांध आंगई से बड़ी खबर सामने आ रही है। कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश के चलते बांध में पानी की आवक बनी हुई है। बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने बांध के 2 गेट खोलकर पानी की निकासी की। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बांध में पानी की आवक होने से जिसके चलते एहतियातन गेट खोलने का निर्णय लिया गया है। विभाग द्वारा निचले इलाकों, सैंपऊ-मणियां क्षेत्र सहित रपटों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे नदी-नालों और रपटों के आसपास आवागमन न करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। पानी की निकासी के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारी बांध पर लगातार जलस्तर की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से आंगई थानाधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता भी बांध पर तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। बांध से पानी छोड़े जाने से पार्वती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना है0
0
Report
दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए सुरक्षा तगड़ी, स्वॉट-डॉग और कमांडो तैनात
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के भारत मंडपम से सुरक्षा के बंदोबस्त दिखाते हुए। स्वाट वैन और कमांडो की तैनाती जगह-जगह की गई है। ऐसे में दिल्ली पुलिस स्वाट वैन की भी जाँच कर रही है। इसके अलावा स्निफर डॉग्स द्वारा भी सिक्योरिटी चेक किए जा रहे हैं। 2 बजे से ब्रिक्स सम्मेलन की शुरुआत होनी है, जिसके पहले सुरक्षा का जायज़ा लिया जा रहा है। आज भी बाइलेटरल मीटिंग का सिलसिला जारी रहेगा。0
0
Report
Advertisement
बेरमो में अवैध कोयला और बाइक जब्ती: सीआईएसएफ-सीसीएल की बड़ी कार्रवाई
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो में कोयला चोरी के खिलाफ सीआईएसएफ और सीसीएल गार्ड की बड़ी कार्रवाई, 100 टन अवैध कोयला और सैकड़ों बाइक जब्त। इस कार्रवाई से कोयला चोरी में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। बताते चले कि सीसीएल बीएंडके प्रबंधक के निर्देश पर एमएमडीआर एक्ट के तहत कारो स्थित नई खुली खदान के समीप सीआईएसएफ एवं सीसीएल बीएंडके सुरक्षा विभाग के द्वारा चलाए गए संयुक्त छापेमारी अभियान में 100.80 टन अवैध कोयला बरामद कर सीसीएल प्रबंधन के हवाले किया। साथ ही साथ सैकड़ों बाइक को भी जब्त किया। कोयला चोरी के खिलाफ सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान सीआईएसएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की, जहां बड़ी मात्रा में अवैध रूप से कोयला एकत्रित किया गया था। कार्रवाई के बाद जब्त किए गए कोयले को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए कारो प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई से कोयला चोरी में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कोयले के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। अवैध कोयला उत्खनन पर जीएम ने कहा कि केंद्रीय कोयला मंत्री और सीआईएसएफ स्तर पर इस मुद्दे पर गंभीर पहल हुई है। क्षेत्र में अवैধ कोयला चोरी पर जल्द अंकुश लगेगा और वैध माइनिंग व्यवस्था को मजबूत की जाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और रैयतों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अवैध माइनिंग के खिलाफ प्रशासन व सीआईएसएफ के सहयोग से कड़ी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली में सुरक्षा चाक चौबंद, स्वाट-वैन और स्निफर डॉग्स तैनात
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के भारत मंडपम से सुरक्षा के बंदोबस्त दिखाते हुए स्वाट वैन और कमांडो की तैनाती जगह-जगह की गई है। ऐसे में दिल्ली पुलिस स्वाट वैन की भी जाँच कर रही है। इसके अलावा स्निफर डॉग्स द्वारा भी सिक्योरिटी चेक किए जा रहे हैं। 2 बजे से ब्रिक्स सम्मेलन की शुरुआत होनी है, जिसके पहले सुरक्षा का जायज़ा लिया जा रहा है। आज भी बाइलेटरल मीटिंग का सिलसिला जारी रहेगा。0
0
Report
बरेली में सड़क हादसे में चार वर्षीय लड़की की मौत, आरोपी हिरासत में
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर अजीजपुर अग्रास रोड पर शुक्रवार शाम को एक सड़क हादसे में चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। गांव गोपालपुर निवासी सतेन्द्र सिंह की चार साल की पुत्री रूतवी अपनी दादी के साथ सामान खरीदने मार्केट में आई थी। इसी दौरान नौआनगला निवासी उवेश पुत्र अयूब खान ने अपनी तेज रफ्तार हीरो मोटरसाइकिल (UP 25 EQ 6270) से बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल मासूम को तुरंत श्री राममूर्ति स्मारक (SRMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाइक चालक उवेश को हिरासत में ले लिया है और बाइक को कब्जे में ले लिया है। मृतका के चाचा अंकुर सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई0
0
Report
Advertisement
यूपी भाजपा का त्रिशูล: क्लस्टर योजना से 2027 विधानसभा चुनौती
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में भाजपा का त्रिशूल प्लान यूपी में भाजपा त्रिशूल योजना के तहत 2027 के विधान सभा चुनाव के लिए बदली रणनीति लागू करेगी। पार्टी प्रदेश को 20-25 क्लस्टरों में बाँटेगी, प्रत्येक क्लस्टर में तीन से चार लोकसभा सीटें और दो दर्जन के आसपास विधान सभा सीटें शामिल होंगी। केंद्रीय समिति, क्लस्टर समिति एवं स्थानीय समिति के रूप में त्रिस्तरीय निगरानी व्यवस्था बनेगी। प्रदेश को छह क्षेत्रों, 98 संगठनात्मक जिलों व 1912 मंडलों में विभाजित किया गया है, अब यह ढांचा नया आकार ले रहा है। क्लस्टर प्रभारी और स्थानीय समितियाँ— मंडल, जिला, बूथ, पन्ना प्रमुख—इनके सीधे संपर्क से रिपोर्टिंग होगी। 2017 के सापेक्ष 2022 विधानसभा चुनाव में हारी सीटों की रिपोर्ट भी तैयार की गई है। क्लस्टरों का नेतृत्व केंद्रीय मंत्रिमंडल के बड़े चेहरों को दिया जाएगा। हर विधानसभा के प्रभारी की नियुक्ति और गांवों के जातीय समीकरण के आधार पर रणनीति तय करने की बात कही गई है, जिससे क्षेत्रीय जातिगत प्रभावों का आकलन हो सके। पिछले दो चुनावों के वोट रिकॉर्ड और जातीय समीकरण के आधार पर चौपालों से स्थानीय नेताओं की पकड़ मजबूत करने की योजना है।0
0
Report
सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव 2026: प्रत्याशी बाड़ेबंदी में, कांग्रेस-भाजपा आगे पीछे
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा सागवाड़ा पर आधारित खबर: सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव 2026 में मतदान खत्म होते ही भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी माउंट आबू के रिसॉर्ट में ठहरने की सूचना है, जबकि भाजपा प्रत्याशी उदयपुर की ओर जाने की जानकारी दे रहे हैं। सागवाड़ा में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। संभावित बोर्ड गठन और जोड़तोड़ की आशंकाओं के बीच यह कदम उठाया गया है। सागवाड़ा नगर पालिका में 35 सीटों पर मतदान हुआ; भाजपा और कांग्रेस दोनों ने 35-35 उम्मीदवार उतारे। बीएपी के साथ ही बागी और निर्दलीय प्रत्याशियों के कारण मुकाबला कड़ा हो गया। शाम 6 बजे मतदान खत्म होते ही प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर दी गई। कांग्रेस के प्रत्याशी एक जगह इकट्ठे हो गए और देर रात उन्हें बस में बैठाकर जिले से बाहर रवाना कर दिया गया। कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की माउंट आबू के रिसॉर्ट में बाड़ेबंदी की सूचना है, जबकि भाजपा प्रत्याशियों को उदयपुर की ओर भी ले जाया गया। हालांकि बाड़ेबंदी की सटीक जगह के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है। सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव के परिणाम आने से पहले दोनों दल अपने-अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने की रणनीति पर काम कर रहे हैं, जिससे बोर्ड गठन और जोड़तोड़ की संभावनाओं के संकेत मिलते हैं।0
0
Report
बलिया में कोचिंग जा रही छात्रा के साथ पुलिसकर्मी ने छेड़खानी, एफआईआर दर्ज
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में कोचिंग जा रही 15 वर्षीय छात्रा के साथ पुलिसकर्मी ने छेड़खानी कर दी। बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्रा को दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज चौकी पर तैनात सिपाही पंकज गुप्ता छेड़खानी करते हुए फोन नंबर मांग रहा था। शुक्रवार को पीड़ित छात्रा ने अपने परिजनों को सिपाही की करतूत के बारे में बताया तो परिजनों के होश उड़ गए। पिता कुछ लोगों के साथ कोचिंग के रास्ते पर खड़े हो गए। जैसे ही साइकिल से घर लौट रही बेटी के साथ सिपाही ने छेड़खानी किया, पिता समेत वहां मौजूद लोगों ने सिपाही को पकड़ने की कोशिश की। आरोपी सिपाही अपनी बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। स्थानीय लोगों और नेताओं ने घटना का विरोध करते हुए थाने पर आरोपी सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सिपाही को गिरफ्तार करने की मांग की। बैरिया के सीईओ आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि दोकटी थाने में शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सिपाही पंकज गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर फरार सिपाही की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं। विभागीय जांच और कार्यवाही भी की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
यूपी भाजपा का नया संदेश: बूथ पर सादगी, पोस्टर हटाने का अभियान तेज
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश भाजपा में लगातार अब कार्यकर्ताओं और नेताओं को यह संदेश दिया जा रहा है कि वे सादगी से अपने-अपने बूथों पर रहें और पार्टी के लिए काम करें और पोस्टर बैनर के दिखावे में न आएं. इसी को देखते हुए आज भी भाजपा दफ्तर के बाहर लगे बैनर और पोस्टर्स को हटाया गया है.0
0
Report
BRICS सत्र 2 बजे शुरू, मोदी के द्विपक्षीय मीटिंग्स आज हैदराबाद हाउस में
Noida, Uttar Pradesh:BRICS सत्र की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे से होगी लेकिन इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठके हैं। पहली 10:00 बजे से इथियोपिया के प्रधानमंत्री के साथ शुरू होगी, इसके बाद मलेशिया, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और शाम को चीनी राष्ट्रपति के साथ बैठक है और क्या कुछ खास है आज देखिए रिपोर्ट।0
0
Report
कन्नौज पुलिस ने 50 लाख की अवैध शराब पकड़ी, गिरफ्तार जय सिंह
Noida, Uttar Pradesh:कन्नौज पुलिस ने पंजाब से बिहार जा रही 50 लाख की अवैध शराब पकड़ी; सदर कोतवाली की गिरफ्त में आया अवैध शराब गिरोह का जय सिंह जो राजस्थान के बाड़मेर का है, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि ये शराब बिहार में करोड़ों रुपए में बेचे जाने की योजना थी. पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 170 पेटी (रायल स्टेग), 185 पेटी (इम्पीरियल ब्लू हाफ), 190 पेटी (इम्पीरियल ब्लू क्वार्टर) की कुल 545 पेटी (4836 लीटर) कीमत करीब 50 लाख रूपये की शराब परिवहन करते अवस्था में बरामद.0
0
Report
Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी की हैदराबाद हाउस द्विपक्षीय बैठकों से BRICS सत्र शुरू
Noida, Uttar Pradesh:BRICS के सत्र की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे से होगी लेकिन इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली के हैदराबाद हाउस में कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठके हैं पहली 10:00 बजे से इथोपिया के प्रधानमंत्री के साथ शुरू होगी इसके बाद मलेशिया अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और शाम को चीनी राष्ट्रपति के साथ बैठक है और क्या कुछ खास है आज देखिए रिपोर्ट0
0
Report
आरक्षण मुद्दे पर NDA में बढ़ा तनाव; नेताओं के बीच बयानबाजी तू-तू मैं-मैं
Jamui, Bihar:जमुई: आरक्षण के मुद्दे को लेकर शुरू हुआ सियासी विवाद अब एनडीए के भीतर खुलकर सड़क पर दिखाई देने लगा है। एक ही गठबंधन में शामिल लोजपा रामविलास और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेताओं के बीच शुरू हुई बयानबाजी अब जदयू और भाजपा के नेताओं तक पहुंच गई है। सिकंदरा में हम, जदयू और भाजपा से जुड़े नेताओं ने विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी के समर्थन में एकजुट होकर लोजपा रामविलास और जमुई सांसद अरुण भारती के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दरअसल, आरक्षण के मुद्दे पर चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के बीच शुरू हुए राजनीतिक मतभेद के बाद जमुई सांसद अरुण भारती और सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी के बीच भी बयानबाजी तेज हो गई। दो दिन पहले विधायक प्रफुल्ल मांझी द्वारा सांसद के पिता को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद विवाद और गहरा गया। इसके बाद लोजपा रामविलास के कार्यकर्ताओं ने सांसद अरुण भारती के सामने विधायक प्रफुल्ल मांझी और जीतन राम मांझी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। अब इसके जवाब में सिकंदरा पथ निरीक्षण भवन के प्रांगण में हम, जदयू और भाजपा के नेता एवं विधायक समर्थक एकजुट हुए। हम जिलाध्यक्ष दामोदर मांझी, प्रखंड अध्यक्ष पवन मांझी, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, सूचित महतो, अनुज सिंह, भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, सुरेंद्र पंडित, अंबिका यादव, राजीव कुमार, गणेश सिंह, मोरंग कोड़ा, राम पदारथ शर्मा, मिथिलेश सिंह, रौशन कुमार, प्रतोष कुमार समेत दर्जनों नेताओं ने लोजपा रामविलास के नेताओं के बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई। इस दौरान समर्थकों की ओर से चिराग पासवान अरुण भारती मुर्दाबाद के नारे लगाए वही “बिना बाप का बेटा कैसा हो, अरुण भारती जैसा हो” के भी नारे भी लगाए। नेताओं ने सांसद अरुण भारती से जुड़े चुनावी दस्तावेजों में पिता के नाम नहीं होने को लेकर भी सवाल उठाए और चुनाव आयोग से पूरे मामले की जांच की मांग की। वही वोटर लिस्ट और वोटर आईडी कार्ड में भी पिता के जगह सिर्फ मां का नाम होना अरुण भारती के लिए बड़ी संकट पैदा कर सकता है। क्योंकि हिंदुस्तानी आवा मोर्चा जदयू और भाजपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर अरुण भारती को अपने पिता का नाम पूछ रहा है क्योंकि उनकी किसी भी सरकारी डॉक्यूमेंट में पिता का नाम नहीं है सिर्फ माता का नाम ज्योति है। वहीं, लोजपा रामविलास से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं की ओर से सांसद एवं अन्य लोगों के निजी जीवन को लेकर भी गंभीर दावे किए जा रहे हैं। कहां जा रहा है कि सिकंदरा विधायक का सुबह का नाश्ता और चाय गांजा और शराब के साथ शुरू होती है रात में खत्म होती है विधायक का महिला को भगाकर शादी करने की भी बात कही जा रही है। ऐसे आरोपों के कारण आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है। हालांकि, जिस तरह एनडीए में शामिल दलों के नेता अब एक-दूसरे के खिलाफ सार्वजनिक मंचों और सड़कों पर नारेबाजी कर रहे हैं, उससे गठबंधन के भीतर सब कुछ ठीक होने पर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं। बहरहाल, जो मुद्दे अब तक पार्टी और गठबंधन के भीतर बातचीत के जरिए सुलझाए जाने चाहिए थे, वे खुले तौर पर सड़क पर आ गए हैं। अब देखना होगा कि आरक्षण को लेकर बढ़ता यह टकराव कहां तक पहुंचता है और एनडीए नेतृत्व इस बढ़ती तल्खी को किस तरह नियंत्रित करता है। या फिर एनडीए में बड़ी टूट की संभावना बन रही है और आने वाले दिनों में ऐसा देखने को अगर मिला तो फिर राजनीतिक उलट फिर भी सामने आ सकते हैं।0
0
Report
एलायंस एयर की उड़ान 9I-698 सुरक्षित उतरी, इंजीनियरों ने जांच शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:11 सितंबर 2026 को VT-AIU एयरक्राफ्ट वाली एलायंस एयर की फ़्लाइट 9I-698 बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली रूट पर चल रही थी। दिल्ली पहुँचने के दौरान पायलट ने बाईं ओर इंजन में तेल दबाव कम होने के कारण प्राथमिकता से लैंडिंग करने का अनुरोध किया। फ़्लाइट में 40 यात्री और 4 क्रू सदस्य थे। फ़्लाइट सुरक्षित उतर गई और सभी यात्री आसानी से बाहर निकल आए। इंजीनियरों की टीम जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
