
Sehore - कांग्रेस का सौरभ शर्मा की जमानत पर विरोध: प्रदर्शन और पुतला दहन
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरदोई, जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज नगर पालिका के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी सबसे पहले शहीद उद्यान पहुँचे, यहाँ उन्होंने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रामेन्द्र सिंह को निर्देश दिए कि उद्यान का सौंदर्यीकरण कराया जाये। उन्होंने नगर पालिका के सभागार को भी देखा। यहाँ से वह विक्टोरिया हॉल पहुँचे। उन्होंने बिलियर्ड्स, टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट देखा। उन्होंने कहा कि परिसर में एक पुस्तकालय की स्थापना की जाए।
अमरोहा नगर पालिका परिषद के प्रांगण में रविवार को रजिस्टर्ड प्रेस क्लब के संरक्षक बीएस आर्या एवं अध्यक्ष प्रदीप प्रजापति के निर्देश पर संगठन की ओर से शोकसभा का आयोजन किया गया। यहां वरिष्ठ पत्रकार मरहूम पारस अमरोही और महताब अमरोही के छोटे भाई मरहूम शादाब का इंतकाल होने पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। रजिस्टर्ड प्रेस क्लब अमरोहा के संस्थापक विनीत कुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे।
मिर्जापुर के हलिया ब्लॉक में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की विशेष सचिव रेखा सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक की। ब्लॉक सभागार में उन्होंने आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत भटवारी में उज्जवला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा की जा रही ड्रैगन फ्रूट की खेती का निरीक्षण किया और महिला किसानों को इस खेती के लिए प्रोत्साहित किया। रेखा सिंह ने महुगढ़ स्थित कान्हा प्रेरणा महिला लघु उद्योग इकाई और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। अंत में गलरा गांव में पंचायत भवन व विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव भोपतपुर में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। बृजेश नामक व्यक्ति का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ। बृजेश ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उस पर दुनाली बंदूक से फायरिंग भी की। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। दूसरे पक्ष ने भी बृजेश और उसके परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों तरफ के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।
गांव खानेवाल के पास जाखल रोड स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक गश्त के दौरान SSF टीम को सड़क किनारे एक मोबाइल फोन और नकदी लावारिस हालत में मिली। टीम ने ईमानदारी दिखाते हुए मालिक की पहचान की और उसका सामान सही-सलामत लौटा दिया। मिली जानकारी के अनुसार, यह सामान गुरसेवक सिंह निवासी गांव मंडवी, जिला संगरूर का था। SSF टीम ने सतर्कता और तत्परता के साथ उनसे संपर्क किया और उनका खोया हुआ मोबाइल व नकदी उन्हें सौंप दी। गुरसेवक सिंह ने SSF टीम की ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे काम लोगों का पुलिस और सुरक्षा बलों पर भरोसा और मजबूत करते हैं। इस बारे में जानकारी एएसआई भूपिंदर सिंह ने दी।
कौशांबी जिले के पश्चिम सरीरा थाना अंतर्गत कुंवर डी गाँव के पास से नरेश नाम के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी आबकारी अधिनियम के तहत इसके ऊपर मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से यह आरोपी फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने असफलता पाई है, लिखा पढ़ी करने के बाद नरेश को पुलिस ने जेल भेज दिया।
UP News: कौशाम्बी के डॉक्टर रिजवी लॉ कॉलेज में फेयरवेल पार्टी, छात्रों ने नाटक और नृत्य से बांधा समा
कौशाम्बी जिले के करारी कस्बे में स्थित डॉक्टर रिज़वी कॉलेज ऑफ़ लॉ में फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सैयद कर्रार हुसैन उर्फ राशिद रिजवी ने दीप जलाकर की। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सामाजिक मुद्दों जैसे दहेज, बाल विवाह और नशा मुक्ति पर शानदार नाटक प्रस्तुत कर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। इसके अलावा नृत्य, संगीत और कॉमेडी से भी सभी का मनोरंजन किया गया। कार्यक्रम की आयोजक रज़िया सुल्तान, संगीता कपाड़िया, अंजू आरा और हुसैन फातिमा रहीं। कार्यक्रम में डिग्री कॉलेज के प्राचार्य राजेश सक्सेना, डायरेक्टर इश्तियाक अहमद और सरताज आलम विशेष रूप से मौजूद रहे।
DIG झांसी केशव कुमार चौधरी और मंडल आयुक्त महोदय ने औचक निरीक्षण किया, बीएड प्रवेश परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी, नकल विहीन सम्पन्न कराये जाने के क्रम में परीक्षा केंद्रों के कंट्रोलरूम का भ्रमण कर रेंज पुलिस को संदिग्ध स्थानों की चेकिंग साल्वर गैंग पर पैनी नजर के साथ कठोर कार्यवाही के दिए निर्देश।
बुरहानपुर जिले के धूलकोट क्षेत्र में आज आदिवासी संगठनों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। वन विभाग द्वारा करीब 8000 पट्टे रद्द किए जाने के बाद आदिवासियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। “पट्टे रद्द, हक नहीं छिनने देंगे!” और “जंगल हमारा, अधिकार हमारा!” जैसे नारों के साथ आदिवासियों ने एकजुट होकर विरोध जताया। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही निरस्त किए गए पट्टों को बहाल नहीं किया गया, तो वे सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे।
मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के गालिबपुर गांव में सौतेली दादी की हत्या के मामले में वांछित चल रहे ₹25,000 इनामी आरोपी संजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुहम्मदाबाद गोहना थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा और न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह, हेड कांस्टेबल विवेक गुप्ता और कांस्टेबल रोहित यादव की टीम शामिल रही। पुलिस ने इसे बड़ी कामयाबी बताया है।