466001
रेहटी में सियार ने किया छह लोगों पर हमला, दहशत में ग्रामीण
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर जिले के रेहटी क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन लोगों पर एक सियार ने हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों मे दहशत का माहौल है। रेहटी क्षेत्र के गेहूंखेडा एवं सगुनिया ग्राम में अलग-अलग स्थान पर कुल 6 लोगों को सियार ने अपना शिकार बनाया। इन सभी घायलों को रेहटी के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। कुछ गंभीर घायलों को नर्मदापुरम रेफर कर दिया गया। वन विभाग के SDO ने कहां जैसे ही ग्रामीणों को सियार दिखे, वैसे ही वन विभाग को इसकी सूचना दे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झालावाड़ एसीबी ने रिश्वतखोर ग्राम विकास अधिकारी को ट्रेप किया; 10,400 रुपये रिश्वत पकड़ी
Noida, Uttar Pradesh:झालावाड़- घूसखोर ग्राम विकास अधिकारी को एसीबी ने किया ट्रेप, महू-बोरदा की ग्राम विकास अधिकारी रजनी मीणा को झालावाड़ एसीबी ने किया ट्रेप, 10,400 रु रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा, प्रार्थिया की संस्था द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का किया गया था आयोजन, जोड़ों का विवाह प्रमाण पत्र बनवाने की एवज में मांगी गई थी रिश्वत, 500 रु पार्टी जोड़े रिश्वत की थी मांग, एसीबी एएसपी झालावाड़ प्रेरणा शेखावत की टीम ने की कार्यवाही,0
0
Report
नवाबगंज पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीनअभियुक्तों को गिरफ्तार
Gonda, Uttar Pradesh:नवाबगंज पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीनअभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे व निशानदेही से चोरी की बोलेरो, ट्रैक्टर व ट्राली बरामद किया। गोंडा। नवाबगंज पुलिस द्वारा कोल्ड स्टोर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद बोलेरो वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, जिसमें सवार व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया। नवाबगंज पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेरकर उसमें सवार तीन अभियुक्तों रामतेज यादव उर्फ रिंकू अमन कुमार व फुरकान को पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उक्त बोलेरो वाहन को जनपद सीतापुर के थाना रेऊसा क्षेत्र से चोरी किया गया था। साथ ही पूर्व में एक महिन्द्रा ट्रैक्टर मय ट्रॉली चोरी कर थाना क्षेत्र नवाबगंज के ग्राम रेहली के पास एक बाग में छिपाकर रखने की बात बताई। अभियुक्तों की निशानदेही पर बताए गए स्थान से एक महिन्द्रा ट्रैक्टर मय ट्रॉली बरामद किया गया। जांच में दोनों वाहन चोरी के पाए गए, जिनके सम्बन्ध में जनपद सीतापुर के थाना रेऊसा व थाना रामपुर मथुरा में पूर्व से अभियोग पंजीकृत थे। थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया।0
0
Report
बारामती में जय पवार का गाव-भ्रमण जारी, पवार परिवार एकजुट रहने की उम्मीद
Rui, Maharashtra:बारामतीकर अद्यापही भावनिक.... कुटुंब म्हणून आम्ही एकमेकांना भेटतोय- जय पवार... आमदार रोहित पवार हे देखील प्रचारात उतरलेत ही चांगली गोष्ट असून पवार कुटुंब एक राहावं हीच माझी आशा असल्याचे देखील त्यांनी म्हटल आहे.0
0
Report
Advertisement
सतना की रेशु मिश्रा 12वीं गणित में MP बोर्ड में चौथा स्थान, परिवार में खुशी
Satna, Madhya Pradesh:सतना किसान की बेटी रेशु मिश्रा ने गणित समूह की छात्रा ने अपना परचम लहराया। कक्षा 12 वी के रिजल्ट में आज प्रदेश के चौथा स्थान प्राप्त किया। जिसको लेकर माता पिता परिजनों में बेहद खुशी का माहौल। रेशु को विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आज एमपी बोर्ड में कक्षा 10 वीं और 12 वी का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। जिसमें सतना जिले के रामपुर बाघेलान के छोटे से गांव सतरी निवासी किसान की एक बेटी ने रचा इतिहास। इस बेटी में 12 वी कक्षा के गणित संकाय में चौथा स्थान प्राप्त किया है। जिसका रिजल्ट आते ही किसान परिवार में खुशियों का माहौल है। इस बेटी का नाम रेशु मिश्रा उम्र 17 वर्ष 12 वी कक्षा गणित समूह की छात्रा है जो कि 500 में 489 अंक 97.8% प्राप्त किया हैं। रेशु के पिता रामप्रकाश मिश्रा 45 जो कि एक किसान है। उनकी माता अंजू मिश्रा उम्र 43 गृहणी है। रेशु दो बहन है। उसकी बड़ी बहन आसनी मिश्रा उम्र 22 की है जो कि upsc को तैयारी कमला नेहरू दिल्ली में तैयारी कर रही है। रेशु मिश्रा को सतना शहर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा है। आज विद्यालय प्रबंधन द्वारा रेशु मिश्रा और उसके परिवार को सम्मानित किया। इसके साथ ही विद्यालय की छात्राओं ने मिलकर रेशु को बधाई दी। सभी में रेशु की इस सफलता पर बेहद उत्साह देखने को मिला। वही छात्रा रेशु मिश्रा ने अपनी सफलता के बारे में बताया कि उनके पिता एक किसान है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। रेशु ने कहा कि बेटियों को बोझ नहीं मानना चाहिए। और जो भी बच्चे असफल होते हैं उन्हें मेरा यही संदेश है कि निराश न हो असफल होने से कुछ सिख मिलती है। और उन्हें दोबारा प्रयास करना चाहिए। अंजू मिश्रा ने बताया कि हम एक छोटे से गांव सतरी के निवासी हैं। हमारे पति खेती किसानी करते हैं। हमारी बेटी पढ़ाई में बहुत मेहनत करती थी। उसकी तबियत भी खराब हुई लेकिन वह फिर भी नहीं रुकी अपनी पढ़ाई जारी रखी। और आज बेटी सफल हुई हमे और हमारे पूरे परिवार को बेहद खुशी हुई। हमारे दो बेटियाँ है हम बेटी को ही बेटे के रूप में मानती हैं। समाज में लोगों की बेटा बेटी को एक समान मानना चाहिए।0
0
Report
दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक, महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | महिला आरक्षण विधेयक और संसदीय सीटों के विस्तार को लेकर दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई।0
0
Report
राजधानी में अवैध हथियार तस्करी मामले में पुलिस ने तीन शातिर गिरफ़्तार
Ranchi, Jharkhand:राजधानी में अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।रांची के मांडर थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल थे।गिरफ्तार आरोपियों में विशाल सिंह, अभिषेक शर्मा और करण गोप शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड अभिषेक शर्मा है, जो बिहार से अवैध पिस्तौल लाकर रांची के अपराधियों को सप्लाई करता था।पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अभिषेक शर्मा एक पिस्तौल की कीमत करीब 35 हजार रुपये में बेचता था।पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, चार मैगजीन और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।बताया जा रहा है कि इससे पहले सोनू अंसारी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इस आर्म्स तस्करी नेटवर्क की अहम जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
UCC पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया: क्या बदलेगा राजनीति का रुख?
Raipur, Chhattisgarh:Ucc पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया0
0
Report
बच्ची की मौत के मामले में शव पुनः निकाले जाएंगे, डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर में 9 अप्रैल को 3 साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई थी परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए थे और बच्चे को नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के श्मशान घाट में दफन भी दिया गया था लेकिन अब परिजनों ने प्रशासन से मांग की है की बच्ची के शव को पुनः निकाल कर उसका पीएम करा कर जांच करते हुए लापरवाह है डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग की है किसी को लेकर आज प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नरसिंहपुर मुक्तिधाम से दफना हुए मृतक बच्ची के शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया पूरी की गई अब जांच के बाद या तय होगा की बच्ची की मौत के कारण क्या है और परिजनों के द्वारा लगाए गए आप कितने सही हैं बाइट- निलेश मिश्रा ( मृतक के परिजन पिता) बाइट- हरिशंकर शर्मा (तहसीलदार नरसिंहपुर)0
0
Report
आगरा में 2.50 लाख रुपए में ममता बेचने का मामला
Noida, Uttar Pradesh:2.50 लाख रुपए में बेच दी 'ममता'! (आगरा)0
0
Report
Advertisement
गोंडा नवाबगंज पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले की नवाबगंज पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी रामतेज यादव, अमन कुमार और फुरकान के कब्जे से चोरी की एक बोलेरो गाड़ी, एक ट्रैक्टर और एक ट्राली बरामद हुई है। इन तीनों आरोपियों द्वारा सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र से बोलरो गाड़ी चोरी करके उसे गोंडा नवाबगंज कोल्ड स्टोर होते हुए अयोध्या जा रहे थे। नवाबगंज कोल्ड स्टोर पर चेकिंग के दौरान जब इन तीनों को नवाबगंज थाने की पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, तो तीनों आरोपी बोलेरो गाड़ी लेकर भागने लगे। इसके बाद इन्हें पीछा करके नवाबगंज थाने की पुलिस द्वारा पकड़ा गया। देखा गया कि बोलेरो गाड़ी बिना नंबर की है और चेक करने पर पता चला कि यह गाड़ी सीतापुर जिले की है और चोरी की गाड़ी है। साथ ही ट्रैक्टर भी सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र से चुराया गया था। जिसको लेकर सीतापुर जिले के रेउसा थाने में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी रामदेव यादव लखनऊ के रहने वाले हैं, अमन बाराबंकी जिले का और फुरकान लखनऊ का रहने वाला है। आरोपी फुरकान के खिलाफ एक मुकदमा, राम तेज यादव के खिलाफ छह मुकदमा और अमन के खिलाफ चार अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं।0
0
Report
खरगोन की जेनी जैन ने प्रदेश में 10वां स्थान पाया, 481 अंक
Khargone, Madhya Pradesh:12 वी वाणिज्य समूह में खरगोन की प्रियदर्शनी हायर सेकेंडरी स्कूल खरगोन की छात्रा जेनी जैन ने वाणिज्य संकाय में प्रदेश में 10 स्थान किया प्राप्त, 500 में से आए 481 अंक। छात्रा ने बताया स्कूल सत्र शुरुवात से ही दो या तीन घंटे हम पढ़ाई करे तो रिजल्ट अच्छा ही होगा।0
0
Report
विदिशा के सिविल लाइन क्षेत्र में शराब दुकान के पास हत्या, सोनू मालवीय मरे
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत शराब दुकान के पास मंगलवार देर रात एक हत्या का मामला सामने आया है. 27 वर्षीय सोनू मालवीय की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक शिवनगर का निवासी था और शराब दुकान के पास ही चखने की दुकान संचालित करता था. मृतक के भाई सतीश मालवीय के अनुसार, सोमवार रात पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसमें सोनू के साथ मारपीट भी की गई थी. आरोप है कि मंगलवार रात जब सोनू दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी तीन से चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया और चाकू से गंभीर वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. परिजन बृजेश मालवीय ने बताया कि उन्होंने ही सोनू को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी को हिरासत में लिया गया है. मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
झारखंड के कर्मचारियों के वेतन खाते के लिए बैंकिंग समझौता
Ranchi, Jharkhand:रांची सीएम हेमंत सोरेन की उपस्थिति में प्रोजक्ट भवन में झारखंड सरकार और इंडियन बैंक के बीच एमओयू किया जा रहा है जिसमें झारखंड राज्य सरकार के कर्मचारियों का वेतन खाता पैकेज और एनएचएम झारखंड के कर्मचारियों का वेतन खाता और एचआरआईएस पैकेज शामिल है। इस मौके पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार वित्त सचिव, स्वास्थ्य सचिव मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, राज्य के कर्मियों के लिए बड़ी सहायता के रुप में ये बैंकिंग सुविधा है, इससे कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा। डिजिटलाइजेशन के इस दौर में बैंको के साथ सिर्फ सरकार ही नहीं मजदूर भी जुड़े रहेंगे。 इस मौके पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा, अब बैंकर्स का व्यापारिक रिश्तों के साथ साथ मानवीय रिश्ता बनता जा रहा, राज्य के विकास की जिम्मेवारी अब बैंकर्स की भी है। झारखंड की स्थापना जिस उद्देश्य से हुआ, शायद राज्य निर्माण के बाद किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया कि ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक विकास कैसे लाई जाए। ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत करना होगा। राज्य में बैंक के ब्रांच बढ़ाने की आवश्यकता है। इस बात को लेकर दुख होता है कि गुरुजी क्रेडिट कार्ड, राज्य सरकार का ड्रीम है, इंडियन बैंक ने 151 गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के आवेदन में मात्र 53 आवेदन स्वीकृत हुए। राज्य के सभी बैंक गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की स्वीकृति में प्राथमिकता दें, अधिक से अधिक स्वीकृति दें। जिन बैंकर्स का परफॉर्मेंस सोशल सेक्टर में अच्छा रहेगा उसी बैंक में राज्य सरकार अपनी धन राशि रखेगी, जिन बैंक परफॉर्मेंस सोशल सेक्टर में अच्छा नहीं होगा तो वो सरकारी धन राशि रखने के हकदार नहीं होंगे। बैंक के CSR की राशि भी झारखंड में खर्च हो, झारखंड से बाहर खर्च नहीं हो। इस मौके पर इंडियन बैंक के अधिकारी ने बताया इंडियन बैंक देश के 7 वा सार्विनिक बैंक है। झारखंड में सभी 24 जिले में कुल 171 ब्रांच और 91 एटीएम कार्यरत है। इस साल 10 और शाखा खोला जाना है। झारखंड के साथ MoU बैंक के लिए गर्व का विषय है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, सीएम का सपना है आम जन के साथ साथ सरकारी कर्मचारियों के सम्मान में आगे आते हैं। स्वास्थ्य विभाग में लगभग 15 हजार कर्मी काम कर रहे हैं, सरकार का कर्तव्य है कर्मी बेहतर काम कर रहे हैं तो उनके बारे में भी राज्य सरकार बेहतर सोचती है। स्वास्थ्य विभाग HRIS सिस्टम लागू करने जा रहा इससे कर्मियों के वेतन में देरी नहीं होगी।0
0
Report
जामताड़ा में चुनाव सुरक्षा के लिए पुलिस ने चौकसी बढ़ाई, चेकपोस्ट 24 घंटे सक्रिय
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा जिले में पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। जिले से सटे बंगाल बॉर्डर पर बनाए गए चेक नाकों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस द्वारा सभी आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके। प्रशासन ने चेक नाकों को 24 घंटे सक्रिय रखने के लिए तीन शिफ्ट में पुलिस बल की तैनाती की है। हर शिफ्ट में पर्याप्त संख्या में जवानों को लगाया गया है, जो लगातार वाहनों की जांच कर रहे हैं। खासतौर पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर पुलिस की विशेष नजर बनी हुई है। जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरतते हुए नियमित जांच अभियान चलाया जाए। पुलिस की इस सख्ती का उद्देश्य शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा है।0
0
Report
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मधुबनी के अंधरी में वृद्ध की मौत
Madhubani, Bihar:मधुबनी में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से अधेड़ की मौत, घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अंधरी गांव की है। बताया जा रहा है कि बेनीपट्टी के कटैया गांव निवासी 65 वर्षीय जगत यादव अंधरी गांव से तगादा कर पैदल लौट रहे थे, रास्ते मे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। आसपास के लोगों ने जख्मी को देख परिजनों को सूचना दिया। लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अधेड़ के सिर में गहरा जख्म था। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल बल के साथ कटैया गांव पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। जगत यादव के मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। फरार अज्ञात वाहन के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
