icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

एटा में ANTF की बड़ी कार्रवाई: 60 लाख रुपये की हेरोइन बरामद

Etah, Uttar Pradesh:एटा में पुलिस और ANTF यूनिट आगरा टीम ने की बड़ी कार्रवाई, पुलिस और ANTF यूनिट आगरा ने 60 लाख रुपये की हेरोइन की बरामद, कासगंज से मथुरा जा रही काले रंग की स्कॉर्पियो एन से 594 ग्राम हेरोइन की बरामद, पुलिस चेकिंग से बचने के लिए तस्कर कई रास्तों पर भागते रहे, बाद में खेतों के पास गाड़ी छोड़कर हुए फरार, पुलिस ने स्कॉर्पियो एन को कब्जे में लेकर मथुरा निवासी अलीम और सोहेल की तलाश शुरू कर दी है, वाहन मालिक को भी मामले में वांछित किया गया है, पुलिस ने इस मामले में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर फरार तस्करों की तलाश में जुटी, थाना सकीट क्षेत्र के अंगदपुर गांव के पास की गई कार्रवाई
0
0
Report

लखीमपुर-खीरी कस्ता में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का क्षेत्रीय प्रबंधक सुमित कौशिक ने किया शुभारंभ।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollowJust now
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कस्बा कस्ता में महत्वपूर्ण पहल की गई। सीतापुर रोड स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा दरी नगर (कस्ता) के नवीन शाखा भवन का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सुमित कौशिक ने फीता काटकर विधिवत नई शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। नई शाखा के शुभारंभ से कस्ता कस्बे सहित आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। अब लोगों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और धन की बचत होने के साथ ही क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक सेवाओं का विस्तार प्राथमिकता उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक सुमित कौशिक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाना बैंक की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। बैंक का प्रयास है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भी बैंकिंग सेवाओं का लाभ पहुंचे। नई शाखा के माध्यम से लोगों को विभिन्न बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बैंकिंग सेवाएं प्रत्येक व्यक्ति की जरूरत बन चुकी हैं। किसान, व्यापारी, छोटे दुकानदार और ग्रामीण परिवार सभी बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक शाखाओं का विस्तार बेहद आवश्यक है। किसानों और व्यापारियों को मिलेगी विशेष सुविधा कस्ता क्षेत्र कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। यहां बड़ी संख्या में किसान, छोटे व्यापारी और ग्रामीण परिवार निवास करते हैं। नई शाखा शुरू होने से इन सभी वर्गों को स्थानीय स्तर पर बचत खाता, जमा-निकासी सहित विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। साथ ही सरकारी योजनाओं से जुड़ने में भी सुविधा होगी। स्थानीय लोगों ने बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नई शाखा खुलने से बैंक संबंधी कार्यों के लिए दूसरे कस्बों पर निर्भरता कम होगी और लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही मौजूदगी इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अमित कुमार सिंह, कैशियर अंकुर भारद्वाज, वरिष्ठ प्रबंधक अरविन्द कुमार चौरसिया, वित्तीय साक्षरता सलाहकार धर्मेन्द्र, सहायक प्रबंधक हुसैन काज़िम जाफरी तथा बैंक मित्र आशीष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने भी सहभागिता की। सभी ने नई शाखा के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सराहनीय कदम बताया। नई शाखा के संचालन से कस्ता सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं मिलने की उम्मीद जगी है।
0
0
Report
Advertisement

विधायक उमाकांत शर्मा ने दीपावली से पहले सड़कों की सफाई की

Vidisha, Madhya Pradesh:देर शाम को झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे विधायक, खुद की शहर की सफाई सिरोंज में दीपावली से पहले विधायक उमाकांत शर्मा ने स्वच्छता अभियान चलाया। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित है। सड़कों पर जगह-जाने कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। ऐसे में विधायक उमाकांत शर्मा अपने साथियों के साथ देर शाम को सफाई करने पहुंचे.. हाथों में झाड़ू लेकर उन्होंने सड़कों पर फैले कचरे की सफाई की。 इस दौरान उन्होंने लोगों से शहर को स्वच्छ रखने की अपील की。 विधायक ने कहा कि स्वच्छता की जिम्मेदारी हर नागरिक की है。 दीपावली से पहले इस अभियान के जरिए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया..
0
0
Report

रायसेन में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मांगें पूरी न होने पर जारी

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन में आज से सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से शुरू हो गई है कर्मचारियों ने अपने पीएफ,नियमितीकरण और ठेका प्रथा खत्म करने की मांग की है और इस हड़ताल को मांगे पूरी नहीं होने तक जारी रहने की बात कही है। आपको बता दे की सफाई कर्मी महामाया चौक पर धरने पर बैठे है और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने आज से काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। प्रदेशव्यापी हड़ताल के समर्थन में कर्मचारियों ने पहले नगर पालिका भवन के नीचे एकत्रित होकर नारेबाजी की और अपनी मांगें पूरी करने की मांग की। इसके बाद महामाया चौक पर धरने पर बैठ गए।कर्मचारियों ने आज सुबह शहर के कुछ हिस्सों में सफाई की, लेकिन दोपहर बाद पूरी तरह काम बंद कर दिया।इससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी और कई जगह कचरे के ढेर नजर आए कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पीएफ की राशि जमा करना,नियमितीकरण और ठेका पद्धति समाप्त करना सहित अन्य मांगें शामिल हैं।कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।उन्होंने चेतावनी दी है कि शनिवार से शहर में पूरी तरह सफाई कार्य बंद रखा जाएगा। वहीं सफाई कर्मचारी अध्यक्ष मोहन कुमार ने कह की जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मुन्नी बाई ने कहा की ठेका प्रथा खत्म नहीं हो जाती हमारी हड़ताल जारी रहेगी। दादा भाई एडवोकेट ने कहा की यूनियन के अध्यक्ष की मांग पर ये हड़ताल की गई है और मांगे माने जाने तक जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

शहर को चमकाने वाले हाथों का सम्मान, उन्नाव में 735 सफाई कर्मचारियों को मिला सम्मान

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow5m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सफाई कर्मचारियों के सम्मान में आज नगर पालिका परिषद उन्नाव की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने लगभग 735 सफाई कर्मचारियों सहित पालिका के अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि भानू मिश्रा ने कहा कि जिस तरह देश की सीमाओं पर सैनिक हमारी रक्षा करते हैं, उसी तरह सफाई कर्मचारी शहर को बीमारियों से बचाने और स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाते हैं। ये कर्मचारी शहर के असली स्वच्छता सैनिक हैं, जिनकी मेहनत से शहर स्वस्थ और सुंदर बनता है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से सफाई कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि काम के दौरान उन्हें सुरक्षा मिल सके। वर्दी पहनकर काम करने के लिए दी जाती है, न कि घर पर रखने के लिए। उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में नगर पालिका की व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और जो काम 20 वर्षों में नहीं हो सके, उन्हें पूरा करने का प्रयास किया गया है। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि उनके कार्यकाल में सफाई कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने की परंपरा शुरू हुई है। कर्मचारियों के पीएफ और ईसीएस जैसी सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर पालिका कर्मचारियों के हितों और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे।
0
0
Report

कर्णप्रयाग के बाजारों में धनतेरस की रौनक: सोना-चांदी व बर्तनों की खरीदारी तेज

Karnaprayag, Uttarakhand:दीपावली पर्व से पहले धनतेरस के अवसर पर आज कर्णप्रयाग नगर के बाजारों में रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो चुकी थी, जो देर शाम तक जारी रही। धनतेरस के शुभ अवसर पर लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों, बर्तनों, मिठाइयों और अन्य घरेलू सामानों की जमकर खरीदारी की。 धनतेरस को लेकर नगर के मुख्य बाजार में दुकानदारों ने विशेष तैयारियां की थीं। बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ देखने को मिली। धनतेरस पर नए बर्तन और धातु की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है, जिसके चलते लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार स्टील, पीतल, तांबे और अन्य धातुओं के बर्तनों की खरीदारी की। वहीं सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही। इसके अलावा मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। दीपावली के त्योहार को देखते हुए लोग घरों के लिए मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते नजर आए। वहीं बच्चों और युवाओं में पटाखों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बाजार में सजी पटाखों की दुकानों पर भी दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही。 बाजार में बढ़ती भीड़ और सड़क किनारे लगी अस्थाई दुकानों के चलते नगर की यातायात व्यवस्था भी काफी प्रभावित रही। मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई और कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों के बाजार पहुंचने से पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा。 कुल मिलाकर धनतेरस के अवसर पर कर्णप्रयाग का बाजार पूरी तरह त्योहार के रंग में रंगा नजर आया। बाजार में उमड़ी भीड़ और दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरे भी खिले रहे। दीपावली से पहले धनतेरस के इस अवसर ने नगर के बाजारों में उत्सव और उल्लास का माहौल बना दिया。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top