icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
466331
Ramakant MansoriyaRamakant MansoriyaFollow13 Sept 2024, 12:37 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवल किशोर यादव बोले—वित्तरहित शिक्षकों को वेतनमान मिलेगा, चुनाव तेज

Masaurhi, Bihar:स्नातक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में छठी बार मैदान में उतरे बीजेपी एमएलसी ने कहा मेरे समर्थक विपक्षी उम्मीदवारों की जमानत जप्त कराएगी मसौढ़ी 23 अक्टूबर को होने वाले स्नातक शिक्षक निर्वाचन को लेकर पटना जिले में सरगर्मी बढ़ी है। बीजेपी से एमएलसी नवल किशोर यादव भी छठी बार मैदान में है। जिनके द्वारा अपनी जीत के दावे किए गए। बीजेपी एमएलसी शिक्षक संवाद कार्यक्रम में मसौढ़ी पहुंचे थे। इलेक्शन के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हारने वाला उम्मीदवार ही इस तरह के अफवाह को बढ़ावा देता है। वहीं अपने विपक्ष उम्मीदवार का हवाला देते हुए एमएलसी ने कहा कि वे विपक्ष उम्मीदवार को नोटिस ही नहीं करते हैं। जो शिक्षक ही नहीं है उसे वोटर कैसे एक्सेप्ट करेंगे। शिक्षकों के लिए किए गए कार्य की चर्चा करते हुए कहा गया कि वित्तरहित शिक्षकों के लिए उनके द्वारा लम्बी लड़ाई लड़ी गई। जिसका परिणाम सामने है। जिसमें वित्तरहित शिक्षकों को वेतनमान दिए जाने की घोषणा हुई है। आगे भी शिक्षकों के हितों में कार्य करता रहूंगा। बाइट नवल किशोर यादव एमएलसी (बीजेपी) शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
0
0
Report

तहसीलदार की गाड़ी पानी की टंकी से टकराई, चालक के मिर्गी से नियंत्रण गिरा

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - तहसीलदार की सरकारी गाड़ी पानी की टंकी से टकराई मंडला में तहसीलदार की सरकारी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पानी की टंकी से जा टकराई। हादसा न्यायालय आवास परिसर के पास नेहरू स्मारक क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिसके चलते वह गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सीधे पानी की टंकी से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई。 हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे में किसी अन्य प्रकार के जान-माल के नुकसान की भी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर प्राथमिक तौर पर चालक की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आ रही है।
0
0
Report

टुंडी में जंगली हाथियों के उत्पात से शिक्षक गिरजा मुर्मू की मौत, आक्रोश

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड अंतर्गत मनिहाडीह थाना क्षेत्र के जातखूंटी पंचायत के गुलियाडीह में बीती देर रात को जंगली हाथियों के कुचलने जाने से नया प्राथमिक विद्यालय गुलियाडीह के सहायक अध्यापक गिरजा मुर्मू की घटनास्थल पर मौत हो गई। इधर घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। वन विभाग या अन्य किसी प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर भी ग्रामीणों के बीच काफी नाराजगी है। मौके पर भारी संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ है। पिछले एक महीने से लगभग टुंडी क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड डेरा जमाए हुए हैं और वन विभाग के द्वारा किसी तरह की ठोस पहल नहीं करने पर भी लोगों के बीच भारी नाराजगी है।
0
0
Report
Advertisement

विदिशा के काग उद्यान में 365 दिन कौओं के लिए रसोई, पर्यावरण-संरक्षण का संदेश

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा। मुक्तिधाम सेवा समिति की अनोखी पहल, 'काग उद्यान' में 365 दिन कौओं के लिए सजती है रसोई। एंकर पितृपक्ष के दौरान जहां देश भर में लोग अपने पूर्वजों की याद में तर्पण और पिंड दान कर रहे हैं, वहीं मध्य प्रदेश के विदिशा से एक अनूठी परंपरा और संरक्षण का संदेश सामने आया है। विदिशा स्थित 'काग उद्यान' में कौओं (काग) के लिए विशेष 'काग रसोई' का संचालन किया जाता है। बढ़ते प्रदूषण और रेडिएशन के कारण शहरों से कौओं की संख्या लगातार घट रही है। पर्यावरण संतुलन में मददगार कीटों का भक्षण करने वाले इन पक्षियों को बचाने के उद्देश्य से मुक्तिधाम सेवा समिति द्वारा यह पहल की गई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितरों की संतुष्टि के लिए पक्षियों को आहार देना महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन समिति के सदस्य केवल 15 दिनों के पितृपक्ष तक सीमित न रहकर साल के 365 दिन कौओं को भोजन उपलब्ध कराते हैं। शहर से एकत्रित व्यंजनों से प्रतिदिन काग रसोई में थाली सजाई जाती है। पर्यावरणविदों द्वारा सराहे गए इस उद्यान का लोकार्पण पूर्व में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉ. राजेंद्र सिंह द्वारा किया गया था। मनोज पांडे, सचिव, मुक्तिधाम सेवा समिति, विदिशा।
0
0
Report

निवाड़ी अस्पताल निरीक्षण: शिकायतकर्ता ने जांच की मांग, क्लीन चिट के बावजूद विवाद

Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले में कमिश्नर के जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान एक युवक ने बीएमओ डॉ. आर.सी. मलारया पर लगाया नियमों के उल्लंघन का आरोप, शिकायतकर्ता ने सागर कमिश्नर से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग है, वही निवाड़ी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. आरसी मलारया ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया और उन्होंने कहा की अंकित शर्मा पूर्व में टीकाकरण वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे, उनको अनियमितताओं के चलते सेवा से हटा दिया गया था, इसी दौरान ओरछा और टेहरका के एक एक वाहन चालक को भी सेवा से हटाया दिया गया था, सेवा से हटाए जाने के बाद से अंकित शर्मा लगातार उनके खिलाफ शिकायतें कर रहा है, उन्होंने बताया की पूर्व में की गई शिकायतों की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई थी, जिसकी जांच के बाद उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है, अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार है, वही इस पूरे मामले में कमिश्नर का कहना है की शिकायतकर्ता ने एक शिकायती आवेदन दिया है जिसकी जांच कराई जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

म mandawa में आंगन मिलन सेवा और पोषण अभियान का ब्लॉक स्तरीय आयोजन

Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं भारू गांव में ‘आंगन मिलन सेवा’ एवं पोषण अभियान का आयोजन ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लिया भाग बच्चों के सर्वांगीण विकास और अच्छे संस्कारों पर दिया जोर मोटे अनाज से तैयार पौष्टिक व्यंजनों की लगाई प्रदर्शनी झुंझुनूं जिले के मंडावा क्षेत्र के गांव भारु स्थित राजकीय विद्यालय में विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ एवं पोषण अभियान का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ रहे। पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने बच्चों के सर्वांगीण विकास और अच्छे संस्कारों की नींव बचपन में रखे जाने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बच्चों के साथ आत्मीय व्यवहार करने और उन्हें अच्छे संस्कार देने का आह्वान किया।बाल विकास परियोजना अधिकारी सावित्री कृष्णिया ने आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषाहार वितरण तक सीमित न रखकर बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास तथा शाला-पूर्व शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।कार्यक्रम में मोटे अनाज और पोषाहार से तैयार पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। रंगोली के माध्यम से संतुलित आहार का संदेश दिया गया। साथ ही गोद भराई, अन्नप्राशन और प्रवेश उत्सव की रस्में आयोजित की गईं। उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों का सम्मान किया गया।
0
0
Report

चूरू में प्रतिभा सम्मान समारोह: 10 ब्रह्मचारियों को पदक, 5 को स्वर्ण

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू चूरू श्रीऋषिकुलब्रह्मचर्याश्रम में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित 10 प्रतिभावान विद्यार्थियों ने जीते पदक, 5 ने हासिल किया स्वर्ण पदक चूरू। श्रद्धेय सेठजी श्रीजयदयालजी गोयंदका द्वारा स्थापित गीताप्रेस गोरखपुर द्वारा संचालित एवं स्वामी श्रीरामसुखदाजी महाराज एवं भाईजी श्री हनुमानप्रसादजी पोद्दार द्वारा सिंचित स्थानीय श्रीऋषिकुलब्रह्मचर्याश्रम में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान ब्रह्मचारियों को प्रतीक-चिह्न (शिल्ड) एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 10 प्रतिभावान ब्रह्मचारियों ने पदक हासिल कर संस्था एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया, जिनमें 5 ब्रह्मचारियों ने स्वर्ण पदक (गोल्ड) प्राप्त किया, उन्हें सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। समारोह के मुख्य अतिथि सभापति नगर परिषद चूरू विनय गोयनका ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिभाओं को समय पर प्रोत्साहन मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
0
0
Report

दाहोद-इंदौर रेल लाइन: 2.95 किमी टनल लगभग पूरी, 204 किमी परियोजना तेज

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रेल मंडल में दाहोद-इंदौर रेल लाइन के 204 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना में सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही 2.95 किलोमीटर लंबी टनल का काम भी लगभग पूरा होने की ओर है। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक, टनल के भीतर अब तक 1216 मीटर बैलास्टलेस ट्रैक तैयार हो चुका है, जबकि 810 मीटर हिस्से में ट्रैक बिछाने का काम जारी है। जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज सिस्टम का काम भी साथ-साथ चल रहा है। दाहोद और झाबुआ के बीच भी रेल लाइन निर्माण ने रफ्तार पकड़ ली है। कटवाड़ा से दाहोद के बीच काम लगभग पूरा हो चुका है, जबकि कटवाड़ा से झाबुआ रेल मार्ग के लिए नवंबर तक का लक्ष्य रखा गया है। सबसे बड़ी उपलब्धि तिरला गांव के लिये हो सकती है बताया जा रहा कि यहाँ एक नया जंक्शन बनने कि तैयारी कि जा रही है हालांकि, धार-झाबुआ सेक्शन में खरमौर अभयारण्य की चुनौती बनी हुई है। इसके लिए जल्द प्लान तैयार कर काम शुरू किया जाएगा। रेल लाइन बनने से आदिवासी बाहुल्य इलाकों को कनेक्टिविटी और विकास का बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

रामनगर की 53 साल पुरानी रामलीला: शूर्पणखा नासिका छेदन ने किया मंच जीवंत

Ramanagara, Karnataka:53 साल की परंपरा, मंच पर जीवंत हुआ रामायण का प्रसंग, शूर्पणखा नासिका छेदन देखने उमड़ा सैलाब — श्राद में होती है रामलीला की शुरुआत रामनगर में रामलीला मंचनों की धूम है,रामनगर में भी विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन जारी है। शहर के भवानीगंज में आयोजित आदर्श रामलीला समिति की रामलीला 53वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। सातवीं संध्या में शूर्पणखा नासिका छेदन प्रसंग का ऐसा जीवंत मंचन हुआ कि देर रात तक रामलीला मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा. राम, लक्ष्मण, रावण और शूर्पणखा के पात्रों में कलाकारों ने अपने अभिनय, संवाद और भाव-भंगिमाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से लक्ष्मण और शूर्पणखा के बीच हुए संवाद और नासिका छेदन के प्रसंग ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं. आदर्श रामलीला समिति भवानीगंज के सचिव एवं आयोजक राजीव अग्रवाल बताते है. कि समिति पिछले 53 वर्षों से रामलीला का आयोजन कर रही है,उनके मुताबिक यह आयोजन केवल धार्मिक पर्व तक सीमित नहीं है. बल्कि समाज को नैतिकता, संस्कार और अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक करने का माध्यम भी है. उन्होंने बताया कि रामलीला देखने के लिए हल्द्वानी, कालाढूंगी, पिरूमदारा, काशीपुर, ढिकुली सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. सातवीं संध्या में पंचवटी का प्रसंग मंच पर साकार किया गया। कथा के अनुसार शूर्पणखा भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के पास पहुंचती है और उसके व्यवहार को लेकर लक्ष्मण से विवाद होता है। इसके बाद लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा की नाक काटे जाने का प्रसंग मंचित किया गया. शूर्पणखा का अभिनय कर रहे मनोज कुमार बताते हैं कि उन्हें रामलीला से जुड़े करीब 22 से 25 वर्ष हो चुके हैं। इससे पहले वे सीता और राम का किरदार भी निभा चुके हैं। इस बार गुरुजनों के आशीर्वाद से उन्हें शूर्पणखा की भूमिका मिली, जिसे उन्होंने पूरी मेहनत के साथ निभाया. वहीं लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे मयंक राउत वर्ष 2007-08 से लगातार इस किरदार का मंचन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शूर्पणखा नासिका छेदन प्रसंग के लिए कलाकारों ने कई बार रिहर्सल की और मंच पर प्रस्तुति देते हुए उन्हें गर्व महसूस होता है कि वे अपनी संस्कृति को जीवित रखने की परंपरा का हिस्सा बने हुए हैं. रावण का अभिनय कर रहे संजय कुमार पिछले चार-पाँच वर्षों से रावण की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि उनका इस रामलीला से करीब 30 वर्षों से जुड़ाव है। उन्होंने इससे पहले मेघनाद, खर-दूषण और अक्षय कुमार जैसे किरदार भी निभाए हैं। मंच पर रावण के संवादों ने भी दर्शकों में रोमांच भर दिया. आदर्श रामलीला समिति भवानीगंज की यह रामलीला केवल मंचन नहीं, बल्कि पांच दशक से अधिक पुरानी उस सांस्कृतिक परंपरा की कहानी है. जिसमें कलाकार पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी कला के जरिए रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर रहे हैं, दशहरा से पहले रामनगर में यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ लोक संस्कृति और सामाजिक सहभागिता का भी बड़ा केंद्र बना हुआ है. Byte.1-मनोज,सूर्पनखा का अभिनय Byte.2-मयंक राउत,लक्षमण का अभिनय Byte.3-संजय, रावण
0
0
Report

अजमेर में सूफी शाहबाज़ चिश्ती के 23वें उर्स की सज-धज, देशभर से पहुंचेंगे मुरीद

Ajmer, Rajasthan:राजस्थान के शहर अजमेर में हजरत सूफी शाहबाज़ चिश्ती क़ादरी रहमतुल्लाह अलैहि के सालाना उर्स की तैयारी शुरू गई है। अजमेर बकरा मंडी सोमलपुर गाँव में उर्स मुबारक़ को लेकर सूफी साहब की दरगाह में रौनक देखी जा रही है। दरगाह के गद्दीनशीन पीर मोहम्मद जुनैद चिश्ती क़ादरी के मुताबिक़ 17 रबी उस्सानी को परचम कुशाई रस्म होगी और 20 तारीख को मिलाद, महफिल, चादर पोशी के साथ जश्ने गौसुलवरा कांफ्रेंस और नात ओ मनकबत के साथ तकरीरी प्रोग्राम मुनाकिद किया जायेगा। इसी तरह 21 रबी उस्सानी को महफिले रसूल हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम और इज्तेमाई दुआ के साथ कुल की रस्म अदा की जाएगी। पीर जुनैद चिश्ती के मुताबिक़ सूफी साहब का 23वा उर्स मुबारक़ है जिसमे उनके हजारों मुरीदीन शिरकत के लिए मुल्क भर से अजमेर पहुंचेंगे। सूफी साहब का सिलसिला हजरत मेहर अली शाह रहमतुल्लाह अलैहि से है आपके पीर ओ मुर्शिद हजरत शेख नूरुद्दीन जिलानी रहमतुल्लाह अलैहि है जो कश्मीर के रहने वाले थे। सूफी साहब उनसे खिलाफत मिलने के बाद अजमेर आ गए और कम खाना पीना और कई सालों तक आसमान के नीचे नहीं आए। 108 साल तक की तवील उम्र तक अल्लाह की इबादत में मसरूफ रहे और आखिरकार 8 जून 2008 को सूफी साहब ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सोमलपुर सूफी मस्जिद के नज़दीक सूफी साहब की दरगाह है जहां सालाना उर्स मनाया जाता है और कसीर तादाद में उनके चाहने वाले शिरकत के लिए मुल्क भर से पहुंचते है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना इलाके में चोरी के शक पर युवक की मौत

New Delhi, Delhi:दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना इलाके से इस वक्त एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चोरी के शक में एक युवक की पिटाई के बाद मौत हो गई मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 4 से 5 युवक कथित तौर पर चोरी के इरादे से इलाके में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि ये लोग आसपास के घरों के ताले तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान ताला तोड़ने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और युवकों को पकड़ने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि लोगों ने पकड़े गए युवकों की पिटाई कर दी। इस दौरान कुछ युवक मौके से फरार होने में कामयाब हो गए, जबकि एक युवक भीड़ के हत्थे चढ़ गया। आरोप है कि भीड़ ने इस युवक की जमकर पिटाई की, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी
0
0
Report

फायर सर्विस में शहीद भगत सिंह को किया गया याद, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर फायर सर्विस में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान फायर सर्विस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश की आजादी के लिए उनके अतुलनीय बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सरदार भगत सिंह का जीवन साहस, देशभक्ति और त्याग की मिसाल है। उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं। भगत सिंह का संघर्ष और उनका बलिदान हमेशा देशवासियों के दिलों में जीवित रहेगा। इस अवसर पर चौधरी वतन मालिक, अरविंद खट्टर, प्रेम सिंह यादव, दानवीर सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, दीपू कुमार, अशोक कुमार, अतुल राठौर, सोनू राठौर सहित फायर सर्विस के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने शहीद भगत सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और देश के प्रति निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
0
0
Report

बीजेपी मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी की अहम बैठक शुरू

Noida, Uttar Pradesh:नई दिल्ली: बीजेपी के प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की अहम बैठक मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में शुरू हो गई है। बैठक में करीब 65 प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी शामिल हो रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सुनील बंसल, स्मृति ईरानी, बिप्लब देब, हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया, सतीश पूनिया और गजेंद्र पटेल समेत अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद हैं। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी चुनौतियों और देश में मौजूदा विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है। बैठक के दौरान अलग-अलग राज्यों में संगठन की स्थिति और पार्टी की आगामी गतिविधियों की भी समीक्षा की जा सकती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top