Back
सतना: कॉलेज गेट पर संदिग्ध युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कार्रवाई शुरू की
SLSanjay Lohani
Mar 17, 2026 15:31:41
Satna, Madhya Pradesh
सतना। शहर के शासकीय कन्या महाविद्यालय (स्टेशन रोड) के गेट पर आए दिन होने वाली छेड़खानी और आवारा तत्वों के जमावड़े पर अब पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। बीते दिन एक साहसी छात्रा द्वारा मनचले को सबक सिखाने के बाद, आज फिर कॉलेज के सामने संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त एक युवक को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुँचा दिया। यह युवक अपनी बाइक पर घंटों कॉलेज गेट के सामने बैठकर आने-जाने वाली छात्राओं को संदिग्ध तरीके से देख रहा था और करतब दिखाकर 'हीरोगिरी' झाड़ रहा था। स्थानीय लोगों को संदेह होने पर किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो संज्ञान में आते ही सिटी कोतवाली पुलिस तुरंत हरकत में आई और युवक को मौके से धर दबोचा। पूछताछ में वह कॉलेज के सामने रुकने का कोई ठोस कारण नहीं बता सका। पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowMar 17, 2026 16:32:060
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 17, 2026 16:31:380
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 17, 2026 16:31:280
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 17, 2026 16:31:060
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 17, 2026 16:30:450
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 17, 2026 16:30:300
Report
830
Report
694
Report
842
Report
823
Report
707
Report
कासिमाबाद में सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर की बंपर भर्ती,23 मार्च से लगेगा रोजगार शिविर-डिप्टी कमांडेट
636
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 17, 2026 16:17:20746
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 17, 2026 16:17:03880
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 17, 2026 16:16:35787
Report