Back
सतना के मौहारी टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
SLSanjay Lohani
Mar 10, 2026 12:52:48
Satna, Madhya Pradesh
सतना। एनएच-39 के सतना–नागौद मार्ग स्थित मौहारी टोल प्लाजा पर क्षेत्रीय लोगों का आक्रोश मंगलवार को खुलकर सामने आ गया। टोल प्लाजा के संचालन और कर्मचारियों के व्यवहार से नाराज ग्रामीणों ने सरपंचों के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर टोल के सामने विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार प्रज्ञा दुबे को ज्ञापन सौंपकर टोल प्लाजा में हो रही अनियमितताओं की जांच कर कार्रवाई की माँग की। प्रदर्शпен कर रहे ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि टोल प्लाजा में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को कर्मचारी के रूप में तैनात किया गया है, जो आए दिन स्थानीय लोगों से विवाद करते हैं और अभद्र व्यवहार करते हैं। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि टोल प्रबंधन द्वारा नियमों की अनदेखी कर मनमाने ढंग से संचालन किया जा रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि टोल नियमावली के अनुसार कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपकरण (पीपीई), यूनिफॉर्म, सेफ्टी शूज और आईडी कार्ड अनिवार्य हैं, लेकिन मौहारी टोल प्लाजा में इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा एम्बुलेंस, क्रेन और फायर सेफ्टी जैसे आवश्यक प्रावधान भी टोल परिसर में उपलब्ध नहीं हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार टोल कर्मचारियों द्वारा उपयोगकर्ताओं से नकद पैसे लेने को लेकर विवाद की स्थिति बनती है, जबकि टोल पर डिजिटल भुगतान की व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू नहीं है। साथ ही सरकार की गाइडलाइन के अनुसार टोल प्लाजा में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य है, लेकिन यहाँ यह सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। प्रदर्शनों ने प्रशासन से मांग की है कि मौहारी टोल प्लाजा के संचालन की निष्पक्ष जांच कराई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले टोल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। तहसीलदार प्रज्ञा दुबे ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि उनके ज्ञापन को उच्च अधिकारियों तक भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 10, 2026 14:18:570
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 10, 2026 14:18:350
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 10, 2026 14:18:120
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 10, 2026 14:17:540
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 10, 2026 14:17:26Unnao, Uttar Pradesh:आरोपी Vipin Singh ( सफेद सर्ट ) छोटू सनकी ( कैप में ) तीनो आरोपी पुलिस की हिरासत में ( विडिओ, फोटो )
0
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 10, 2026 14:17:17Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मितौली थाना इलाके में दहेज हत्या मामले में वांछित दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सास ससुर और उनका बेटा शामिल है।
0
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 10, 2026 14:17:060
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 10, 2026 14:16:450
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 10, 2026 14:16:330
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 10, 2026 14:15:450
Report